Friday, July 10, 2026 2:13 am

‘बताने के लिए नहीं होती विशेष चर्चा’, राजस्थान-अमित शाह से गुफ्तगू करके लौटे किरोड़ी मीणा

जयपुर। राजस्थान की राजनीति पर सियासतदानों की पैनी नजर बनी हुई है। भजनलाल सरकार से नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। किरोड़ी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विशेष चर्चा बताने की नहीं होती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दोनों के बीच साधारण चर्चा नहीं हुई विशेष चर्चा हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किरोड़ीलाल मीणा ने शाह से मिलकर राजस्थान के दो अफसरों की शिकायत की और इनकी जांच करवाने की मांग भी की है। उन्होंने राजस्थान में इस मामले में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम को दिए ज्ञापन को लेकर भी अपनी बात रखी। हालांकि अब अमित शाह इस मामले में क्या निर्णय लेते हैं यह देखने वाली बात होगी लेकिन फिलहाल किरोड़ी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। आते ही बीजेपी अध्यक्ष से मिले दिल्ली दौरे से लौटते ही किरोड़ीलाल मीणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिले। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर पालिका व नगर परिषदों में उपचुनाव होने हैं, उनके बारे में बातचीत करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मिला हूं। वहीं मदन राठौड़ ने कहा कि वे हमारी पार्टी के सदस्य हैं, मंत्री हैं। कई मुद्दों पर उनकी अपनी राय है। वे कई बार नाराज हो जाते हैं, लेकिन ये सब परिवार का मामला है। recent visitors 63

नाथन लियोन को एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है : पूर्व तेज गेंदबाज

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रयान हैरिस का मानना ​​है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को अगले साल घरेलू मैदान पर होने वाली एशेज के लिए टीम की प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है क्योंकि मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी लाइन-अप पर विचार कर रही है। हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में तेज गेंदबाजों के दम पर तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में लियोन के नाम 500 से अधिक टेस्ट विकेट हैं, ने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 3-1 की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पांच मैचों में 122.4 ओवर गेंदबाजी करते हुए केवल 9 विकेट लिए। हैरिस ने कहा, 'स्कॉटी, जैसा कि हम जानते हैं, वह ऐसा खिलाड़ी है जो किसी के चोटिल होने पर आता है। अतीत में यही उसकी भूमिका रही है… लेकिन उसने 13 की औसत से 21 विकेट लिए हैं, इसलिए निश्चित रूप से चयनकर्ताओं को जोश हेज़लवुड के न होने के बारे में सोचना होगा।' उन्होंने कहा, 'जोश एक बहुत अच्छा गेंदबाज है और उसका रिकॉर्ड अपने आप में सब कुछ बयां करता है। यह निश्चित रूप से एक ऐसा सवाल है जो पूछा जाना चाहिए और हम श्रीलंका में पूरी तरह से अलग परिस्थितियों में जा रहे हैं। अगली गर्मियों में सवाल उठेंगे और क्या हम चार तेज गेंदबाजों को खिलाएंगे और शायद GOAT (लियोन) को बाहर रखेंगे।' एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में दो टेस्ट खेलने हैं, जो 29 जनवरी को गॉल में शुरू होंगे, साथ ही जून में लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और उसी महीने के अंत में वेस्टइंडीज का टेस्ट दौरा भी होगा। हैरिस ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे इसे यथासंभव स्थिर रखने की कोशिश करेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बातचीत बंद दरवाजों के पीछे हो रही है… लेकिन हम एक बार में तीन या चार खिलाड़ियों को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते। हर कोई चिल्ला रहा है कि 'यह होना ही है', लेकिन अंदरखाने में एक योजना बनाई गई होगी। श्रीलंका में दो टेस्ट होने हैं, एक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप है और यहां तक ​​कि वेस्टइंडीज का दौरा भी है, इसलिए अब और तब के बीच थोड़ा क्रिकेट होने वाला है। उन्हें (चयनकर्ताओं को) थोड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है – लेकिन अंततः वे फिर से सामने आए हैं और दिखाया है कि टीम क्या कर सकती है। वे अच्छे निर्णय ले रहे हैं, भले ही बाहर से ऐसा हमेशा न लगे।' recent visitors 102

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, राजस्थान-जोधपुर में गौवंश का काटा सिर

जोधपुर। सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जोधपुर के तिंवरी तहसील में गत 4 जनवरी को मथानिया चौराहे पर दो युवकों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद सामाजिक सौहार्द बिगड़ना तय था। लेकिन प्रशासनिक सजगता और सामाजिक समरसता के चलते दोनों आरोपियों पर शीघ्र ही कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, गत 4 जनवरी को तिंवरी के मथानिया चौराहे पर एक गौवंश के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से तिंवरी में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल सहित हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और इस घटना का जबरदस्त विरोध जताया। प्रशासन के सामने यह चुनौती खड़ी हो गई थी कि आखिर ऐसी स्थिति से किस तरह से निपटा जाए, क्योंकि धीरे-धीरे विरोध बढ़ता जा रहा था। हालांकि इस हालत में प्रशासन की मुस्तैदी और हिंदू तथा मुस्लिम संगठनों के आपसी ताल के चलते मामला बिगड़ने से रोक लिया गया। प्रशासन ने दोनों पक्षों की लगातार कई मीटिंग रखी और समझाइश की। पुलिस ने मामले में इन दो आरोपियों को किया गिरफ्तार एक तरफ जहां पुलिस सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का प्रयास कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ इस घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तिंवरी के मेघवालों का बास निवासी टैक्सी चालक 20 वर्षीय मोहम्मद साउद पुत्र मोहम्मद यूनुस व 28 वर्षीय अकरम उर्फ बाबू पुत्र अब्दुल लतीफ को गिरफ्तार किया कर लिया। तिंवरी में निकाला फ्लैग मार्च दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से तिंवरी में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया। वहीं तिंवरी तथा जोधपुर सहित आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान तिंवरी में हिंदू तथा मुस्लिम संगठनों ने पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पर पुष्प वर्षा कर धन्यवाद प्रकट किया। आरोपी व उनका परिवार समाज से बहिष्कृत घटना के तीसरे दिन सोमवार को कौम नागोरी तेलियान पंचान समिति तिंवरी के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल व बाबू राठौड़ ने समाज के लेटर पैड पर लिखकर एक संदेश जारी किया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि दोनों आरोपियों तथा उनके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है। इस बहिष्कार के पीछे वजह उन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता को बिगाड़ना तथा हिंदू धर्म के भावनाओं को ठेस पहुंचाने व सामाजिक सौहार्द को खत्म करने की साजिश रचने के कारण यह कदम उठाना बताया है। recent visitors 137

रायपुर शहर में रमेश ठाकुर और ग्रामीण की श्याम नारंग को मिली जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़-बीजेपी के 15 जिलाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर। बीजेपी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने 15 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा रायपुर शहर जिला की कमान रमेश ठाकुर को दी गई है। वहीं श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण जिला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दस जनवरी से पहले होने का है। बता दें कि 15 जिलों में 37 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जहां से 37 प्रदेश प्रतिनिधियों  का निर्वाचन हो गया है। 18 प्रदेश प्रतिनिधि, जो एससी-एसटी और महिला वर्ग से आते हैं के भी नाम तय किया जा चुके हैं जिनके चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश से होगी। इस तरह से 55 प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव हो चुका है। भाजपा संगठन चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी पारख ने बताया कि  छह जनवरी को बाकी जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दस जनवरी से पहले होने का है। यहां देखें भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची- 0- रायपुर (शहर) जिला – रमेश ठाकुर 0- रायपुर (ग्रामीण) जिला – श्याम नारंग 0- कांकेर जिला – महेश जैन 0- भिलाई  जिला – पुरुषोत्तम देवांगन 0- दुर्ग जिला – सुरेंद्र कौशिक 0- बीजापुर जिला – घासीराम नाग 0- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला – लालजी यादव 0- बालोद जिला – चेमन देशमुख 0- सूरजपुर जिला – मुरलीधर सोनी 0- मुंगेली जिला – दीनानाथ केशरवानी 0- रायगढ़ जिला – अरुणधर दीवान 0- बलरामपुर जिला – ओमप्रकाश जायसवाल 0- जशपुर जिला – भरत सिंह 0- चौकी मोहला मानपुर जिला- नम्रता सिंह 0- कोरबा  जिला – मनोज शर्मा recent visitors 215

‘सरकार ने देवी स्वरूपओं को महतारी वंदन योजना का सम्मान दिया’, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गायत्री महायज्ञ में शामिल

गरियाबंद/रायपुर। भारत की सनातन परंपरा एक उदार परम्परा है, जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सनातन परम्पराओं और संस्कारों से हम सभी को जोड़ने के लिए अनेक अभिनव प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष ही अयोध्या धाम में बने भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी जी ने श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की। आज देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। हमारी सरकार श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के जरिए भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के लोगों को श्रीरामलला के दर्शन करा रही है। अब तक छत्तीसगढ़ से 20 हजार से अधिक लोगों ने योजना का लाभ उठाते हुए श्रीरामलला जी का दर्शन किया है। हमने राज्य की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए राजिम मेले का आयोजन पुनः उसके व्यापक स्वरूप में राजिम कुंभ कल्प के रूप में शुरू किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में आमसभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश की सभ्यता है कि हम स्त्री को देवी का स्वरूप मानते हैं। हमारी सरकार ने देवी स्वरूप माताओं-बहनों के लिए महतारी वंदन योजना लागू कर उन्हें सम्मान देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि गायत्री परिवार के सदस्यों ने वेदमाता गायत्री के 108 कुण्डीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया है और गायत्री महायज्ञ के माध्यम से समाज को धर्म, सद्कर्म से जोड़ने और सद्भाव बढ़ाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गायत्री परिवार के सदस्यों ने देश को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है, क्योंकि कोई भी देश तभी मजबूत हो सकता है, जब उसकी बुनियाद मजबूत हो। हमारे देश की बुनियाद हमारी सनातन परम्पराओं में है। उन्होंने बताया कि हमारा परिवार कई दशकों से गायत्री परिवार के साथ जुड़ा हुआ है। गायत्री परिवार के सदस्य धर्म जागरण का कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश माता कौशिल्या की धरती है तथा भगवान श्रीराम जी का ननिहाल है। गायत्री महामंत्र वेदों का और हमारी सनातन परम्परा का सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है। यह हमें सन्मार्ग की ओर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के उप कुलाधिपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि मनुष्य को जीवन एक स्वर्णिम अवसर के रूप में मिला है, जिसे अच्छे उद्देश्य में लगाना चाहिए। गायत्री परिवार इंसान के अंदर देवत्व की भावना को जगाने वाला परिवार है। यज्ञ हमें श्रेष्ठ कर्म की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने गायत्री परिवार के सदस्यों को आह्वान किया कि वे समाज से नशे की बुराई को दूर करने के लिए लगातार प्रयास करें। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक श्री रोहित साहू सहित गायत्री परिवार के सदस्यगण एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। recent visitors 68

आदिम जाति कल्याण मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में 447.19 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

बलरामपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर नगरीय निकाय के अंतर्गत चांदो चौक के पास  स्थित हनुमान मंदिर परिसर में  447.19 लाख रुपये के 27 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर  पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर  श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरीक श्री ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित श्रीवास्तव, जनपद सीईओ बलरामपुर श्री रणवीर साय, नगर पालिका अधिकारी प्रणव राय व तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में  आमजन मौजूद रहे। मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भूमिपूजन में 16.92 लाख की लागत से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आकांक्षीय शौचालय का निर्माण, 294.90 लाख रुपये की लागत से  अधोसंरचना मद अंतर्गत 05 नग पाथवे, नाली, स्ट्रीट लाइट एवं बीटी रोड का निर्माण, विधायक मद से 12.83 लाख रुपये की लागत से स्व. श्री लरंगसाय चौक का निर्माण तथा 15वें वित्त अन्तर्गत 17 नग सीसी सड़क, आरसीसी नाली एवं पाथवे का निर्माण कार्य शामिल है। इस दौरान मंत्री श्री नेताम के द्वारा स्वच्छता दीदी एवं स्वच्छता कमांडो को सम्मानित किया गया। साथ ही मंत्री श्री नेताम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास शहरी आवास 2.0 के तहत बलरामपुर वार्ड क्रमांक 10 निवासी श्री महेंद्र कोरवा को आवास की चाबी भी सौंपा गया। recent visitors 105

माइनिंग में वोल्यूमेट्रिक आंकलन और खनिज प्रबंधन में ड्रोन तकनीकों पर होगी चर्चा, राजस्थान-विशेषज्ञ करेंगे खनिज लीज धारकों से संवाद

जयपुर। जनवरी के दूसरे पखवाड़े में माइनिंग सेक्टर में वोल्यूमेट्रिक आकलन और खनिज प्रबंधन में ड्रोन तकनीकों के उपयोग पर विशेषज्ञ प्रदेश के खनिज लीज धारकों से सीधा संवाद कायम करेंगे। प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने बताया कि राज्य में आधुनिकतम तकनीक के उपयोग और पारदर्शी व्यवस्था के तहत 1 अप्रेल, 2025 से सभी अप्रधान खनिज लीज धारकों को लीज क्षेत्र और उसके पास के 100 मीटर क्षेत्र का ड्रोन/एरियल सर्वें कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने पिछले दिनों नई व्यवस्था के तहत ड्रोन/एरियल सर्वें में प्राप्त खनन रिपोर्ट और संबंधित लीजधारक द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में अंतर आने की स्थिति में राहत देने के लिए राज्य सरकार ने एकबारीय समाधान योजना भी लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एवं खान मंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के खनिज लीज धारकों को नई व्यवस्था के संबंध में विशेषज्ञों व ड्रोन निर्माता कंपनियों से प्रजेटेंशन के माध्यम से जागरूक करने की आवश्यकता जताई। प्रमुख सचिव माइंस श्री टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की परिवर्तित बजट घोषणा की क्रियान्विति में वोल्यूमेट्रिक एसेसमेंट व्यवस्था लागू करने और इससे होने वाले प्रभाव से खनिज लीज लाइसेंस धारकों को एकबारीय राहत प्रदान करते हुए एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी है। वोल्यूमेट्रिक एसेसमेंट से खनन लीज क्षेत्र में धारक द्वारा किये गए वैध खनन, अवैध खनन या अन्य क्षेत्र के रवन्ना जारी होने की स्थिति साफ हो जाएगी। इस व्यवस्था की सबसे खास बात यह है कि खनिज लीज धारक द्वारा वोल्यूमेट्रिक एसेसमेंट कराकर प्रस्तुत करने से भविष्य के लिए विवाद नहीं रहेंगे। रविकान्त ने बताया कि वोल्यूमेट्रिक आकलन और खनिज प्रबंधन में ड्रोन तकनीकों के उपयोग पर आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त निदेशक माइंस जयपुर श्री बीएस सोढ़ा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। लीज धारकों से सीधे संवाद में राजस्थान अप्रधान खनिज रियायती नियमों में ड्रोन सर्वे प्रावधानों की जानकारी देने के साथ ही आइडिया फोर्ज द्वारा खनन में ड्रोन सर्वे का अनुप्रयोग, इंस्टाडिजाइन द्वारा ड्रोन से प्राप्त डेटा का खदान प्रबंधन में विशेषज्ञों द्वारा विश्लेषण, गरुड सर्वें द्वारा ड्रोन सर्वें के माध्यम से खनन में उत्खनन का वोल्यूमेट्रिक आकलन और एपीएसएल साल्यूशन द्वारा उत्खनन में ड्रोन सर्वें तकनीक और स्फेयर द्वारा डीजीसीए द्वारा ड्रोन सर्वें लाइसेंस के दिशा-निर्देश और प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। निदेशक माइंस श्री भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में हजारों की संख्या में लीजधारकों की सुविधा के लिए वोल्यूमेट्रिक आकलन के निर्देश और एकबारीय समझौता योजना जारी कर दी है। अब नई व्यवस्था लागू होने से पहले लीज धारकों को आवश्यक नियमों और प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए लीजधारकों व संबधित विशेषज्ञों को साझा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। recent visitors 132