Friday, July 10, 2026 3:21 am

FBI की जांच में खुलासा, अमेरिका न्यू ऑर्लियंस में जब्बार ने हमले से पहले दो बार फ्रेंच क्वार्टर का दौरा कर बनाया वीडियो

न्यू ऑर्लियंस। अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकी हमले में संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने नया खुलासा किया है। एफबीआई ने बताया कि ट्रक हमले के लिए जिम्मेदार आतंकी शम्सुद्दीन जब्बार ने पहले भी दो बार न्यू ऑर्लियंस का दौरा किया था। उसने हैंड्स-फ्री चश्मे से फ्रेंच क्वार्टर का वीडियो रिकॉर्ड किया था। इसके अलावा, एफबीआई की जांच में यह भी पता चला है कि जब्बार ने हमले से पहले मिस्र के काहिरा और कनाडा के ओंटारियो की यात्रा भी की थी। हालांकि, एफबीआई ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि जब्बार की विदेश यात्राएं न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले से संबंधित थी या नहीं। बता दें कि जब्बार अमेरिका के ह्यूस्टन शहर का रहने वाला है, उसके पास वहां की नागरिकता भी है। 13 जुलाई 2023 को अमेरिका लौटा था जब्बार न्यू ऑर्लियंस फील्ड ऑफिस के प्रभारी एफबीआई के विशेष एजेंट लियोनेल मायर्थिल ने एक प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें उन्होंने बताया कि हमारी जांच में पता लगा है कि जब्बार ने 22 जून से 3 जुलाई 2023 तक काहिरा, मिस्र की यात्रा की थी। कुछ दिनों बाद, उसने 10 जुलाई को ओंटारियो, कनाडा के लिए उड़ान भरी और 13 जुलाई 2023 को वह अमेरिका लौट आया। जब्बार की गतिविधियों के बारे में पता लगा रहे अधिकारी मायर्थिल ने कहा कि हमारे एजेंट इस बारे में पता लगा रहे हैं कि वह कहां गया था और किन लोगों से मुलाकात की थी। यह भी जानकारी ली जा रही है कि जब्बार की ये यात्राएं न्यू ऑर्लियंस में उसकी गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं या नहीं। न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले में 15 लोगों की हुई थी मौत एफबीआई के अनुसार, जब्बार ने इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह के प्रति अपनी वफादारी का वादा किया था। उसने न्यू ऑर्लियंस के भीड़भाड़ वाले फ्रेंच क्वार्टर में नए साल के दिन लोगों को मारने और घायल करने के लिए पिकअप ट्रक का इस्तेमाल किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 30 अन्य लोग घायल हो गए थे। लास वेगास घटना के कुछ घंटे बाद हुआ न्यू ऑर्लियंस में हमला एफबीआई ने बताया कि न्यू ऑर्लियंस हमला लास वेगास में ट्रंप टावर के बाहर टेस्ला के साइबर ट्रक में हुए विस्फोट के कुछ घंटों बाद हुआ। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई थी। हमले से पहले जब्बार ने ऑनलाइन वीडियो पोस्ट किया था जब्बार ने हमले से कुछ घंटे पहले ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करके इस्लामिक स्टेट के प्रति अपने समर्थन की घोषणा की थी। यह अमेरिका में वर्षों में सबसे घातक आईएस-प्रेरित हमला था, जिसने संघीय अधिकारियों द्वारा चेतावनी दिए गए अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खतरे को उजागर किया। recent visitors 97

राज्य की विकास यात्रा में बनेंगे भागीदार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान-सरकार का बैंक ऑफ बड़ौदा तथा महाराष्ट्र से एमओयू

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने अमृत कालखंड- ‘विकसित राजस्थान 2047’ के तहत पांच वर्षों की कार्य योजना बनाकर ‘सर्वजन हिताय‘ आधारित समावेशी विकास का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य योजना के तहत भविष्य के लिए दस संकल्प निर्धारित किए गए हैं। इन संकल्पों में बुनियादी ढांचे का विकास करना और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर पर पहुंचाना भी शामिल हैं। शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर बैंक ऑफ बड़ौदा तथा बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ राज्य सरकार के दो एमओयू हस्ताक्षर करने के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। इन एमओयू के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा अगले छह वर्षों यानी 31 मार्च 2030 तक, प्रति वर्ष 20 हजार करोड़ रूपये का ऋण प्रदान करेगा। इसके साथ ही, बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी प्रति वर्ष 10 हजार करोड़ रूपये का ऋण उपलब्ध कराएगा। यह धनराशि राजस्थान सरकार की विभिन्न परियोजनाओं, विशेषकर आधारभूत ढांचा क्षेत्र जैसे बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा, सड़क, पेयजल और स्वच्छता के लिए उपयोग में ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र जैसे देश के प्रतिष्ठित बैंक अब राजस्थान की विकास यात्रा में भागीदार बनने जा रहे हैं। हमारे प्रदेश के आधारभूत ढांचे को सशक्त करने की दिशा में बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सहयोग एक बड़ा कदम है और आज का यह समझौता प्रदेश के बुनियादी ढांचे की मजबूती में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बैंकों की व्यक्तिगत विकास तथा राज्य और देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आमजन को उनकी सेवाओं का अधिकतम लाभ मिले। राज्य सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे को कर रही सुदृढ़  श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अनुसार बेहतर कल के लिए हमें आज सुदृढ़ बुनियादी ढांचे में निवेश करना चाहिए। प्रधानमंत्री जी की इस सीख को आत्मसात करते हुए हम प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर रहे हैं। हमने नवीकरणीय ऊर्जा की उत्‍पादन क्षमता 2029-30 तक बढ़ाकर 125 गीगावाट करने का लक्ष्‍य रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 5 साल के इस कार्यकाल में 53 हजार किलोमीटर का सड़क नेटवर्क तैयार करने के लिए 60 हजार करोड़ रूपये व्यय करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में भी हमने प्रदेश के विकास के लिए 35 लाख करोड़ के एमओयू किए हैं। बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से हर घर को रोशन करना, हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना और ग्रामीण व शहरी सड़कों को बेहतर बनाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज की साझेदारी राज्य के विकास और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी तथा विकसित भारत 2047 एवं विकसित राजस्थान 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उपमुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की दूरगामी सोच के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे में भारी निवेश की परिकल्पना के साथ कार्य कर रही हैं। दोनों बैंक के साथ सम्पन्न एमओयू राज्य के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में भागीरथी प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस कदम से केंद्र और राज्य सरकार के जन हित के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा और विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) श्री आलोक गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव वित्त (बजट) श्री देबाशीष पृष्टी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी एवं सीईओ श्री देबदत्त चंद, कार्यकारी निदेशक श्री ललित त्यागी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कार्यकारी निदेशक श्री रोहित ऋषि सहित दोनो बैंकों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। recent visitors 65

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दिल्ली के केजरीवाल पर निशाना साधा, कहा-लंबी-लंबी बातें करते हैं

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने दिल्ली के केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल देश के दूसरे लालू प्रसाद यादव की तरह हैं। सोमवार को उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि जनता दल यूनाइटेड एनडीए के ही साथ रहेगी। दरअसल, राजद प्रमुख यादव के न्योते के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई थीं। ललन सिंह ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल इस देश के दूसरे लालू यादव के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त रहना, भ्रष्टाचार करना और उसके बाद बड़ी बड़ी लंबी लंबी बात करना। यह सब कुछ नहीं है। दिल्ली की जनता उनको जान गई है, समझ गई है।' इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल के मुद्दे को लेकर भी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'अभी चुनाव आता है, तो पूर्वांचलियों के प्रति उनका प्रेम जागता है। जब चुनाव खत्म हो जाता है, तो वह कहते हैं कि बिहार-यूपी के लोग 500 रुपये का टिकट कटाकर दिल्ली आ जाते हैं और दिल्ली आकर 5 लाख का इलाज कराकर चले जाते हैं।' उन्होंने कहा, 'दिल्ली उनकी जागीर है क्या, दिल्ली देश की राजधानी है। हर राज्य के लोगों का हक है दिल्ली पर। इस बार दिल्ली की जनता उनको जवाब देगी।' दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की जीत की बात कही है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि वह भाजपा की सरकार बनेगी, एनडीए की सरकार बनेगी।' हालांकि, अब तक राजधानी में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। recent visitors 59

डब्ल्यूटीसी सीरीज में 200 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं कमिंस

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पैट कमिंस विश्व टेस्ट चैम्पियनशित (डब्लयूटीसी) सीरीज में 200 विकेट लेने वाले विश्व के एकमात्र गेंदबाज हैं। कमिंस ने भारतीय टीम के खिलाफ सिडनी में ये अहम उपलब्धि हासिल की है। कमिंस की कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया ने गत वर्ष डब्ल्यूटीसी खिताब जीता था। तब उसने द ओवल में हुए फाइनल में भारतीय टीम को हराया था। कमिंस ने भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन वॉशिंगटन सुंदर को दूसरी पारी में आउट कर अपने विकेटों का दोहरा शतक लगाया है। कमिंस से पहले किसी गेंदबाज ने इतने विकेट नहीं लिए थे। सुंदर ने सिडनी टेस्ट मैच में 43 गेंदों पर 13 रन बनाए और उन्हें कमिंस ने भारतीय पारी के 43वें ओवर की चौथी गेंद पर साफ बोल्ड किया। डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज है। इस सूची में कमिंस के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लॉयन हैं। लॉयन ने 48 टेस्ट में 196 विकेट लिए हैं। वहीं भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन 195 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अश्विन ने 41 मैचों में यह ये विकेट लिए हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 43 मैचों में 165 विकेट के साथ चौथे जबकि भारत के जसप्रीत बुमराह 35 मैचों में 156 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं। कमिंस ने सबसे तेज 200 विकेट का आंकड़ा लिया है। भारत क खिलाफ पांच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमिंस ने सबसे ज्यादा 25 विकेट लिए। उन्होंने 2023-25 डब्ल्यूटीसी सत्र में भारत के खिलाफ 17 टेस्ट में 73 विकेट लिए हैं। डब्ल्यूटीसी के एक सत्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कमिंस तीसरे नंबर पर हैं. इस सूची में शीर पर लायन 88 विकेट लेकर पहले जबकि बुमराह 77 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि कमिंस तीसरे नंबर पर हैं। कमिंस ने सिडनी टेस्ट मैच की पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह को आउट किया था जबकि दूसरी पारी में उन्होंने विकेटकीपर ऋषभ पंत को आउट किया था।   recent visitors 63

‘पीड़ित मानवता की सेवा में अमिट योगदान’, राजस्थान-चिकित्सा मंत्री ने नर्सिंग काउंसिल में नाइटिंगेल की प्रतिमा का अनावरण किया

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में नर्सेज एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सभी रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती हो और गांव-ढाणी तक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हों। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अल्पकाल में ही 20 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई है। खींवसर सोमवार को राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के परिसर में आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने काउंसिल परिसर में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा का अनवारण किया एवं पौधारोपण किया। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल पीड़ित मानवता की सेवा की प्रतिमूर्ति थीं। इस क्षेत्र में उनका अमिट योगदान रहा है। उन्होंने न केवल रोगियों की सेवा की, बल्कि अस्पतालों में स्वच्छता और देखभाल के मानकों को भी बेहतर बनाया। क्रीमिया युद्ध के दौरान उन्होंने घायल सैनिकों की सेवा की, जिससे उन्हें ‘लेडी विद द लैम्प‘ के रूप में पहचान मिली। उन्होंने नर्सिंग को एक सम्मानजनक पेशा बनाया और महिलाओं को सशक्त भी किया। उनका समर्पण और सेवा सबके लिए प्रेरणादायी है। नर्सिंग सेवा के शेष रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा— श्री खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार नर्सिंग एवं पैरामेडिकल सेवाओं को विशेष महत्व दे रही है। पूर्ववर्ती सरकार के समय भर्तियां नहीं होने से नर्सिंग सेवाएं चरमरा गई थीं। राज्य सरकार ने मिशन मोड में भर्तियां कर नर्सिंग सेवा के रिक्त पदों को काफी हद तक भर दिया है। शेष रिक्त पदों को भी शीघ्र भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिक्तियों को भरने के साथ-साथ पदस्थापन में पूरी पारदर्शिता रखते हुए पोर्टल के माध्यम से नवचयनित कार्मिकों को वरीयता एवं मानवीय मापदण्डों के आधार पर नियुक्तियां दी गई हैं। स्थानांतरण गाइडलाइन एवं पारदर्शिता के साथ— चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य हित में स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में पूरी पारदर्शिता एवं गाइडलाइन के आधार पर स्थानांतरण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि महिलाओं, दिव्यांगजन, गंभीर बीमारियों आदि से  पीड़ित कार्मिकों को स्थानांतरण में प्राथमिकता मिले। भविष्य में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अधिकारी एवं कार्मिक लंबे समय तक एक स्थान पर पदस्थापित नहीं रहे। सबको स्थानांतरण के माध्यम से राहत मिले। इसके लिए चिकित्सा विभाग स्थानांतरण नीति बना रहा है। मा योजना में जल्द लागू करेंगे पोर्टेबिलिटी की सुविधा— श्री खींवसर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने चिकित्सा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अब तक का सर्वाधिक बजट प्रावधान किया है। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को सुगमता के साथ उपचार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना लागू की है। इसका दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। बाहर के नागरिक प्रदेश में आकर एवं यहां के नागरिक बाहर जाकर इस योजना के तहत उपचार प्राप्त कर सकें, इसके लिए जल्द ही पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को संकल्पबद्धता के साथ नई ऊंचाइयां दी जाएंगी। सिविल लाइंस विधायक श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के अल्प कार्यकाल में ही चिकित्सा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं, जिनसे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत ढांचा तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग का प्रोफेशन समर्पण, सेवा और विनम्रता का प्रतीक है। यह गौरव की बात है कि हमारे नर्सिंगकर्मी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। राजस्थान नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार श्रीमती भारती सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं नर्सिंग काउंसिल की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर, निदेशक अराजपत्रित श्री राकेश शर्मा, इण्डियन नर्सिंग काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट श्री जोगिंदर शर्मा, आरएनसी के परीक्षा नियंत्रक श्री अनिल चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं नर्सिंग सेवा के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे। recent visitors 67

सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा कर कहा-बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी को पार्टी सीएम फेस बनाने वाली है

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी को पार्टी सीएम फेस बनाने वाली है। उन्होंने कहा है कि अब लोगों को तय करना है कि उन्हें अरविंद केजरीवाल चाहिए या रमेश बिधूड़ी। उन्होंने कहा, बीजेपी जिस तरीके से रमेश बिधूड़ी के बचाव में उतर रही है, उससे साफ है कि पार्टी उन्हें सीएम फेस बनाने जा रही है। दिल्ली की मु्ख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान पर संजय सिंह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कल जिस तरह से भद्दा अपमानजनक बयान देने का काम दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री को किया, मैं समझता हूं इसका कोई दूसरा उदाहरण आपको नहीं मिलेगा कि राजनीति में रहने वाला व्यक्ति इतनी गंदी भाषा का प्रयोग एक महिला मुख्यमंत्री के लिए करें। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, कल क्या कहा है बीजेपी के प्रत्याशी रमेश विधूड़ी ने महिला मुख्यमंत्री के लिए कि अपना बाप बदल दिया। यही गुंडागर्दी की भाषा बोलते हो तुम लोग। आतिशी के पिताजी 80 साल की उम्र के हैं। वृद्धावस्था में हैं, बीमार हैं और ऐसी हालत में आप उनको गालियां दे रहे हैं। उनके मां-बाप को शर्म नहीं आती। मैं समझता हूं भारतीय जनता पार्टी इस देश की सबसे बड़ी गुंडों की पार्टी है।   कांग्रेस के दो नेताओं पर भी वार संजय सिंह ने कहा, यह पहले मौका नहीं है। इससे पहले इसी रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। चुनाव में कांग्रेस हमारे खिलाफ लड़ सकती है, कोई बात नहीं लेकिन जहां महिला सम्मान की बात आती है अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सबसे पहले महिलाओं का सम्मान करती है। हमने कल प्रियंका गांधी को लेकर दिए बयान के खिलाफ बोला। उसपर बयान दिया। आम आदमी पार्टी के एक-एक नेता ने बयान दिया। मगर कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दिक्सित ने एक शब्द नहीं बोला। राज्यसभा सांसद ने कहा, उससे साफ है कि वो उनसे मिले हुए हैं। चलो कांग्रेस के ये नेता आतिशी पर ना बोले लेकिन अपने नेता प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पड़ी पर तो बोलिये। उन्होंने कहा, भाजपा को रमेश बिधूड़ी जैसे नेता चाहिए। दिल्ली को तय करना है कि उन्हे कैसे नेता चाहिए क्योंकि रमेश बिधूड़ी को भाजपा सीएम फेस बनाने जा रही है। recent visitors 57

सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते दिखे युवक पर मामला दर्ज, राजस्थान-बीकानेर में दीवार निर्माण के दौरान फायरिंग और मारपीट

बीकानेर। गंगा शहर थाना क्षेत्र के सुजान देसर में रविवार को चारदीवारी निर्माण के दौरान मजदूरों और परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में फायरिंग, पत्थरबाजी और मारपीट की गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। परिवादी शिवप्रकाश कच्छावा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी शिवप्रकाश कच्छावा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी भगवती और मजदूरों के साथ खातेदारी जमीन पर चारदीवारी का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान घेवरचंद सांखला, अर्जुन, विशाल जैनाराम, साजन, मुकेश सांखला, राकेश, रमेश, मनीष, तेजू और महेश हथियार, लकड़ियां और पत्थरों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला करके मजदूरों पर पत्थर फेंके, जिससे मजदूर भागने को मजबूर हो गए। जब शिवप्रकाश और उनकी पत्नी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। शिवप्रकाश ने आरोप लगाया कि मुकेश ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उनकी पत्नी भगवती के साथ अभद्रता की। सीसीटीवी में कैद हुई घटना घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक पिस्तौल लहराता हुआ नजर आ रहा है। आरोपियों ने लगभग आधे घंटे तक पत्थरबाजी और उत्पात मचाया और पुलिस के आने से पहले फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच घायल शिवप्रकाश और उनकी पत्नी का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। recent visitors 165