दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की डेट का एलान आज 2 बजे चुनाव आयोग करेगा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा। चुनाव आयोग ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान और मतगणना की तारीख घोषित की जाएगी। मान जा रहा है कि राजधानी की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 6 फरवरी को मतदान हो सकता है और 8 फरवरी को मतगणना हो सकती है। दिल्ली में विधानसभा की कुल सीट 70 राजधानी दिल्ली में 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। आप ने 2015 में कुल 70 सीट में से 67 पर जीत दर्ज की थी। तब भाजपा को सिर्फ 3 सीट मिली थी और कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का डंका बजा था। तब केजरीवाल की पार्टी ने 62 सीट जीती थी। भाजपा की झोली में 8 सीट गई थी, जबकि कांग्रेस एक बार फिर खाली हाथ रही थी। वहीं, दिल्ली में बीते पांच साल में कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। शराब नीति कांड में केजरीवाल समेत बड़े नेताओं की गिरफ्तारी बड़ा मुद्दा है। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को सीएम बनाया गया है। वोटर्स लिस्ट को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगातार हमला बोला है। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा केंद्र में सत्ता में होने का गलत फायदा उठा रही है।   recent visitors 68

एसएस राजामौली की ‘SSMB29’ की शूटिंग शुरू, प्रियंका चोपड़ा का दिखेगा एक्शन अवतार

इंदौर सुपरस्टार महेश बाबू और फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 की शूटिंग शुरू हो गई है। गुरुवार को फिल्म के लॉन्च के मौके पर हैदराबाद में पूजा की गई। इस दौरान महेश बाबू मौजूद रहे। इस फिल्म को लेकर महेश बाबू के फैंस में उत्साह है। 'SSMB29' का अभी तक कोई ऑफिशियल नाम नहीं रखा गया है, लेकिन यह फिल्म अफ्रीकी जंगल की यात्रा पर बनेगी। फिल्म में महेश बाबू भगवान हनुमान से प्रेरणा लेकर एक खास चीज की खोज करने वाले बनेंगे। महेश बाबू का यह नया अवतार दर्शकों को काफी अच्छा लगेगा। महेश बाबू ने इससे पहले कभी इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है। महेश के पूजा समारोह में आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रियंका चोपड़ा का फिल्म में एक्शन अवतार इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी महेश बाबू के साथ मुख्य महिला भूमिका निभाएंगी। उनका नाम आने से फिल्म को लेकर चर्चाएं और बढ़ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। प्रियंका ने फिल्म को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वह इस फिल्म में एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म का हिस्सा बनेगा एक हॉलीवुड स्टूडियो इस फिल्म को एसएस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं। इसको डायरेक्ट एसएस राजामौली कर रहे हैं। महेश बाबू पहली बार एसएस राजामौली के साथ काम रहे हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को एक बड़ी हॉलीवुड स्टूडियो भी प्रॉड्यूस करेगी। शूटिंग को वर्ल्ड वाइड होगी, जिससे यह और भी खास बन जाएगी। महेश बाबू के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले हाल ही में उन्होंने "मुफासा: द लायन किंग" के तेलुगु वर्जन के लिए अपनी आवाज दी थी, जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर आभार भी जताया था। recent visitors 78

डॉक्टर हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर, कबूला पत्नी से था अफेयर

इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होम्योपैथिक डॉक्टर सुनील साहू की हत्या करवाने वाले वकील संतोष शर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी की घटना के बाद से ही तलाश की जा रही थी, लेकिन वह चकमा दे रहा था। आरोपी संतोष ने डॉक्टर की पत्नी के साथ संबंध होने के चलते डॉक्टर की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में जो गाड़ी नजर आई थी, वह संतोष की थी। होता था विवाद, पत्नी भी हत्या में शामिल संतोष और डॉक्टर की पत्नी के बीच तीन वर्ष से संबंध है। डाक्टर और पत्नी सोनाली के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी ने संतोष के साथ मिलकर ठान लिया था कि डॉक्टर की हत्या करना है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12.30 बजे आरोपी संतोष ने जिला कोर्ट में सरेंडर किया। अब तक पत्नी सोनाली, वकील मनोज सुमन निवासी उज्जैन, वेटरनरी डाक्टर प्रकाश यादव निवासी अलीगढ़, शूटर संग्राम सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं। घटना में शूटर हुल्ला उर्फ हुल्लन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी मनोज की तकनीकी रूप से मदद कर रहा था। वह पुलिस को गुमराह करने के लिए संतोष के मोबाइल को उज्जैन में ही चला रहा था। उज्जैन में अलग-अलग लोकेशन पर उसके द्वारा कई मोबाइल मोबाइल चालु किया गया था। ताकि पुलिस को लगे कि संतोष उज्जैन में ही है। यह था घटनाक्रम, 27 दिसंबर को शहर में फैल गई थी सनसनी एसीपी रूबिना मिजबानी ने बताया कि 27 दिसंबर की रात में कुंदन नगर स्थित क्लीनिक पर डॉ. सुनील साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पर आरोपितों की तलाश के लिए हमने विभिन्न टीम बनाई थी। उज्जैन, नई दिल्ली, अलीगढ़ आदि स्थानों पर भी टीम भेजी थी। घटना में पता चला था कि दो आरोपियों ने गोली लगाई थी। इसके बाद गाड़ी का पता लगाया, जिसमें बैठकर आरोपी फरार हुए थे। पता चला कि प्रेम प्रसंग के कारण घटना हुई है। परिवार के सदस्य ने भी बयान में बताया कि पत्नी सोनाली के किसी से बात करती थी, जिसे लेकर घर में विवाद होते थे। विवाद के दौरान पत्नी से संतोष के साथ मिलकर डॉक्टर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। चार माह से बना रहे थे योजना पुलिस के मुताबिक पत्नी और संतोष करीब चार माह से डॉक्टर को मारने की योजना बना रहे थे। इसके लिए संतोष ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई। अलीगढ़ में रहने वाले अपने मित्र से संपर्क किया और 1.40 लाख रुपये में शूटर किए।दो माह पहले भी फरार आरोपी महिला डॉक्टर के क्लिनिक पर हत्या करने के लिए गया था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाया। विग निकालकर घुम रहा था आरोपी पुलिस के पास आरोपी संतोष का विग लगा हुआ फोटो था, लेकिन घटना के बाद से ही वह विग निकालकर घुम रहा था। इसके कारण उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था। आरोपी ने रेलवे स्टेशन पर भी रातें गुजारी है, लेकिन हुलिए में बदलाव के कारण पहचान नहीं पा रहे थे। वहीं कोर्ट में सफेद शर्ट पहनकर आरोपी ने सरेंडर किया है। आरोपी को नौ जनवरी तक पुलिस ने रिमांड पर लिया है। recent visitors 51

Earthquake: तिब्बत में 7.1 तीव्रता के भूकंप, 53 लोगों की मौत

तिब्बत नेपाल की सीमा से सटे तिब्बत के पहाड़ी क्षेत्र शिजांग में मंगलवार को भूकंप ने तबाही मचा दी। 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। अब तक 53 लोगों के मरने और 38 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार भूकंप का असर तिब्बत के शिगात्से शहर पर सबसे ज्यादा हुआ है। यहां बड़ी-बड़ी इमारतें भूकंप के कारण गिर गई हैं, जिससे काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि शिजांग स्वायत्त क्षेत्र के डिंगरी काउंटी में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के कई इलाकों में देखने को मिला। यहां भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में बिहार, पश्चिम बंगाल व उत्तर भारत के कई हिस्सों और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटकों लोग सहम गए। नेपाल में दिखा असर नेपाल की राजधानी में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके लगे, तो लोग घरों से बाहर जान बचाने के लिए भागे। वह सड़कों व खुले स्थानों पर जाकर खड़े हो गए। काठमांडू की रहने वाली मीरा अधिकारी ने एएनआई को बताया कि मैं उस समय सो रही थी (जब भूकंप आया)। बिस्तर हिल रहा था और मुझे लगा कि मेरा बच्चा बिस्तर हिला रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने उतना ध्यान नहीं दिया, लेकिन खिड़की हिल रही थी। मुझे एहसास हुआ कि यह भूकंप है। मैंने फिर जल्दी से अपने बच्चे को बुलाया और घर खाली कर दिया। हम भागकर खुले मैदान में आ गए।   recent visitors 83

31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन

अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के 6 और विभिन्न राज्यों के 20 नवाचारों को किया पुरस्कृत यह कार्यक्रम भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने का एक महत्वपूर्ण कदम : डॉ. कोठारी 640 छात्र, 194 विज्ञान मॉडल, नवाचार और सृजनशीलता की अनूठी झलक भोपाल 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन समारोह भोपाल के रवींद्र भवन में उल्लास, जोश और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। चार दिवसीय इस आयोजन ने 'स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की समझ’ थीम पर विज्ञान और नवाचार को केंद्र में रखते हुए हजारों छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। मेपकास्ट के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने कहा कि यह आयोजन बाल वैज्ञानिकों के लिए एक अद्भुत मंच है, जहां उनकी कल्पनाशीलता और नवाचार को नई दिशा मिलती है। यह कार्यक्रम भविष्य के वैज्ञानिकों को तैयार करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा यह मंच न केवल विज्ञान को समझने का अवसर देता है, बल्कि बच्चों को अपनी सोच और शोध को एक सही दिशा देने का अवसर भी प्रदान करता है। एन.सी.एस.टी.सी., डी.एस.टी. की प्रमुख डॉ. रश्मि शर्मा ने विषय 'स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की समझ' की प्रशंसा करते हुए कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है। यह हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यक्रम की थीम को समयानुकूल और प्रासंगिक बताते हुए छात्रों को विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि ये मॉडल नवाचार और रचनात्मकता का प्रमाण हैं। उन्होंने सांस्कृतिक विविधता को एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'युवा शक्ति' के सपने को दोहराते हुए कहा कि "आज के युवा वैज्ञानिक हमारे देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम हैं।" मुख्यमंत्री के सांस्कृतिक सलाहकार श्री श्रीराम तिवारी ने विज्ञान और संस्कृति के बीच संबंध पर जोर देते हुए कहा कि विज्ञान केवल तकनीकी विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर का भी हिस्सा है। उन्होंने विज्ञान और संस्कृति के बीच संतुलन पर जोर देते हुए छात्रों के नवाचार और प्रदर्शित मॉडलों की सराहना की और विज्ञान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव श्री प्रवीण रामदास ने कहा कि विज्ञान का मुख्य उद्देश्य समाज में बदलाव लाना और समस्याओं का समाधान खोजना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्रों को न केवल विज्ञान की बारीकियों को समझने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान खोजने की दिशा में प्रेरित करता है। राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल के निदेशक डॉ. सी.सी. त्रिपाठी ने कहा कि आज के युग में डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग का ज्ञान आवश्यक हो गया है। विज्ञान और तकनीक का सही उपयोग देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बना सकता है। विज्ञान को प्रयोग से अनुप्रयोग में बदलने पर जोर दिया। राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी ने छात्रों को विज्ञान और वेदांत के बीच संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। कार्यक्रम में 640 छात्रों ने भागीदारी की, जिसमे 194 प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत किये गए। इसमें 10 अंतर्राष्ट्रीय नवाचार मॉडल भी थे। 376 छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक मॉडल्स के माध्यम से भागीदारी की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 28 राज्यों और 6 देशों के बच्चों ने भाग लिया। 16 सत्रों में विज्ञान के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें भविष्य में अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। देश के भीतर सर्वश्रेष्ठ 20 एवं 06 अंतर्राष्ट्रीय मॉडल्स को स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में कतर, कुवैत, सऊदी अरब और अन्य देशों के छात्रों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। विज्ञान पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियाँ हुई। यह मॉडल कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित रोबोटिक डॉग का प्रदर्शन किया गया। इसमें अत्याधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया गया। लखन प्रजापति द्वारा पोट्रेट प्रदर्शनी: विज्ञान और कला का अनोखा संगम देखने को मिला। विभिन्न विद्यालयों के प्रोजेक्ट मॉडल: छात्रों ने स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन, ऊर्जा संरक्षण, जैव विविधता और सतत विकास पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और दिल्ली के छात्रों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।   recent visitors 52

4 दिवसीय मध्यप्रदेश महोत्सव बैंगलुरु में 9 जनवरी से

आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के आश्रम में प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति का समागम पर्यटन और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा बढ़ावा भोपाल  मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और पर्यटन स्थलों की झलक अब कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिलेगी। आर्ट ऑफ लिविंग के बेंगलूरू मुख्य आश्रम में 9 से 12 जनवरी तक होने वाले प्रदेश महोत्सव में मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटक स्थलों की जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य दुनियाभर से आने वाले “आर्ट ऑफ लिविंग” के अतिथियों को राज्य की परंपराओं, कला, संगीत, और खूबसूरत पर्यटन स्थलों से परिचित कराना है। महोत्सव में मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी देने के लिए खास सत्र आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में प्रदेश की लोककला, पारंपरिक व्यंजन, संगीत, नृत्य प्रस्तुतियां एवं संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। निवेश के लिये अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम न केवल मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देगा, बल्कि प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी मददगार होगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के सहयोग से यह भव्य आयोजन होगा। पर्यटकों को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से जोड़ने के लिए कार्यक्रम के दौरान उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर, खजुराहो के मंदिर समूह, ओरछा का इतिहास, पचमढ़ी की पहाड़ियां और सांची के स्तूप जैसे धरोहरों के बारे में आगंतुकों को 360 डिग्री वर्चुअल अनुभव भी कराया जायेगा। मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को भी प्रदर्शित किया जाएगा।   recent visitors 92

घने कोहरे के साथ बारिश ने दिल्ली एनसीआर में कंपकंपी बढ़ा दी, आने दिनों में कोहरे और बारिश से राहत नहीं, येलो अलर्ट

नई दिल्ली दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के साथ बारिश ने दिल्ली एनसीआर में कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें ने वाले दिनों में भी मभी कोहरे और बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। इसके अलावा पारा तेजी से लुढ़केगा जिसके चलते ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने तीन दिन दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिसमें घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तापमान भी सीधा 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। दिल्ली में आज यानी सोमवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इसके चलते कोहरे से लोगो को थोड़ी राहत मिली। लेकिन मंगलवार को फिर घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। 7 जनवरी आईएमडी ने 7 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज तिया जा सकता है। इसी के साथ दिल्ली एनसीआर के सभी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 जनवरी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जनवरी को तापमान एक डिग्री और कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दिन भी मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी देते हुए पूरे दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9-10 जनवरी 9-10 जनवरी को भी घना कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया गया है। 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और 10 जनवरी को 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान दोनों दिन 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 11-12 जनवरी आईएमडी के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में आंधी तूफान या बारिश आने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री बढ़ सकता जबकि अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री नीचे जा सकता है। 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। recent visitors 70