Tuesday, July 7, 2026 6:37 pm

बाघ को शिकार करता देख पर्यटकों के छूटे पसीने, कोहरे में भी सटीक निशाना मारा, कांपते हाथों से बनाया वीडिओ

पन्ना देश दुनिया में पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि आसानी से बाघ दिखने की वजह से पन्ना टाइगर रिजर्व में देश के कोने-कोने से पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को आसानी से बाघों के दीदार हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पीटीआर आए पर्यटकों को देखने को मिला। पर्यटकों ने बाघ पी-141 को एक हिरण का शिकार करते हुए देखा। पर्यटकों ने इस रोमांचित और रोंगटे खड़े कर देने वाले पाल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि बाघ पी-141 बड़े ही शातिर तरीके से घात लगाकर एक हिरण का शिकार करता है और पल भर में ही उसे मौत के घाट उतार देता है। फिर पर्यटकों के बीच से ही बाघ अपने शिकार को खाने के लिए ले जाता है। recent visitors 72

अब मैनपाट में पर्यटन को लगेंगे पंख, बढ़ावा देने शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगी मॉल रोड

अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट अपने प्राकृतिक सौंदर्य के चलते सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने नववर्ष और उसके बाद मैनपाट के हर कोने में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। सरगुजा संभाग के अलावा ओडिशा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी लोग मैनपाट की खूबसूरती देखने पहुंचे। प्रकृति की गोद में रचे-बसे इस हिल स्टेशन में वर्षभर मौसम खुशनुमा रहता है। मगर, बारिश और ठंड के मौसम में यह छुट्टियां मनाने के लिए सबसे उपयुक्त स्थल है। अब मैनपाट में पर्यटन को और बढ़ावा देने शिमला-मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए स्थल निरीक्षण कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सरगुजा जिले के मैनपाट में पहाड़ियां, नदी-झरने, चारों ओर फैली हरियाली को लेकर सैलानियों में खास आकर्षण बना रहता है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा नए प्रयास किए जा रहे हैं। सैलानियों के ठहरने की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा रिजॉर्ट शैला और करमा का निर्माण किया गया है। इससे आसानी से लोगों को रहने की सुविधा मिल सके। दो स्थल चिह्नित पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैनपाट में मॉल रोड बनाए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। मैनपाट महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मैनपाट में मॉल रोड बनाने की घोषणा की गई थी। पर्यटन विभाग एवं राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है। साथ ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मॉल रोड के लिए दो साइट का निरीक्षण किया गया है, जिसमें पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से तिब्बती मंदिर तक मार्ग और पेट्रोल पंप कमलेश्वरपुर से निजी होटल तक मार्ग का निरीक्षण कर प्रस्ताव भेजा गया है। पर्यटन के साथ रोजगार के भी बढ़ेंगे अवसर शिमला-मनाली हिल स्टेशन के मॉल रोड बेहद प्रसिद्ध हैं। वहां स्थानीय मार्केट आकर्षण के केंद्र हैं। मैनपाट में मॉल रोड बन जाने से एक और आकर्षण का केंद्र बनेगा। अक्सर शिमला मनाली जैसे हिल स्टेशनों के मॉल रोड का एहसास अब मैनपाट आने वाले पर्यटकों को भी होगा। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों और मार्केट को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। स्थानीय अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से तेजी से बढ़ेगी। recent visitors 174

आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, भोपाल से महाकुंभ के साथ वाराणसी के लिए रवाना होगी

भोपाल मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 6 फरवरी 2025 को इंदौर से “महाकुंभ के साथ वाराणसी, गंगासागर और पुरी यात्रा” के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहाँ यात्री इस पर सवार हो सकते हैं। आठ रातों और नौ दिनों की इस यात्रा में वाराणसी, प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता और पुरी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। आईआरसीटीसी ने इस यात्रा के लिए तीन श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किया है। स्लीपर इकॉनमी श्रेणी के लिए ₹24,500 प्रति व्यक्ति, 3एसी स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए ₹34,400 प्रति व्यक्ति और 2एसी कम्फर्ट श्रेणी के लिए ₹42,600 प्रति व्यक्ति शुल्क रखा गया है। इस सर्व-समावेशी पैकेज में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, गुणवत्तापूर्ण बसों से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग सेवाएं शामिल हैं। महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईआरसीटीसी की टेंट सिटी की अलग से बुकिंग भी उपलब्ध है, जिसे आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर या अधिकृत एजेंट के माध्यम से कराया जा सकता है।   recent visitors 72

राजनीतिक पर चर्चा करने वाले सावधान आप के साथ भी हो सकती है मारपीट 

Be careful when you discuss politics, you may also get beaten up  छतरपुर । मातगुवां थाना क्षेत्र में रामपुर गांव का पंकज पिता मनमोहन यादव उम्र 24 वर्ष अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कारस देव बाबा चौराहे पर स्थित किराना दुकान से सामान की खरीदी करने लगा। इस दौरान गांव के शंकर प्रजापति के चुनावी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर शंकर, उसके साथी जयराम, फरुआ प्रजापति और एक महिला सहित 5 लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस मारपीट से पंकज के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। recent visitors 940

मध्य प्रदेश वासियों को सर्दी से राहत नहीं, आज से 2-3° गिरेगा तापमान: ग्वालियर-चंबल और रीवा में दो दिन घना कोहरा; 12 जनवरी से हल्की बारिश

No relief from cold for Madhya Pradesh residents, temperature will fall by 2-3° from today भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 7 जनवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। शीतलहर भी चल सकती है। 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में घना कोहरा रहेगा। 12 जनवरी से कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। सोमवार को 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चलती रहीं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी, जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। इस सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम उत्तरी हवा का असर तेज होने से दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर-पश्चिम भारत में 10 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होगा। इसके असर से 12 जनवरी से बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 7 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 8 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 9 जनवरी: प्रदेश में कोहरा छाने का अनुमान नहीं है। ठंड का असर बढ़ा रहेगा। recent visitors 333