बहन ने दायर किया है शारीरिक शोषण का मुकदमा, चैटजीपीटी के सीईओ ऑल्टमैन ने आरोपों को बताया झूठा

वॉशिंगटन। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन पर उनकी बहन ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। ऑल्टमैन पर आरोप है कि उन्होंने एक दशक तक अपनी बहन एन ऑल्टमैन का शोषण किया। एन ने इसे लेकर संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। एन के आरोपों पर सैम ऑल्टमैन, उनकी मां और उनके भाई ने जवाब दिया है। उन्होंने आरोपों का झूठा बताया है। अदालत में दायर मुकदमे में एन ऑल्टमैन ने आरोप लगाया कि बचपन में मिसौरी में उसका शारीरिक शोषण शुरू हुआ। यह 1990 से 2000 तक चला। उन्होंने दावा किया कि जब वह तीन साल की थी तब से उनका यौन शोषण किया गया और यह उनके नाबालिग रहने तक चलता रहा। तब तक सैम ऑल्टमैन बालिग हो चुके थे। इससे पहले एन ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर भी अपने भाई पर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के जवाब में सैम ऑल्टमैन ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आरोपों से हम दुखी हैं और यह पूरी तरह से झूठे हैं। मेरी बहन ने मुकदमे में जो आरोप लगाए हैं। उसे लेकर मेरा, मेरी मां और मेरे भाई का यह जवाब है। सैम ने बयान में यह लिखा सैम ने एक्स पर एक बयान साझा किया। इसमें लिखा गया है कि हमारा परिवार एनी से प्यार करता है और उसकी भलाई के बारे में बहुत चिंतित है। मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने वाले परिवार के सदस्य की देखभाल करना अविश्वसनीय रूप से कठिन है। हम जानते हैं कि ऐसे संघर्षों का सामना करने वाले कई परिवार इसे अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने लिखा कि पिछले कई सालों में हमने एनी का समर्थन करने और उसे स्थिरता पाने में मदद करने के लिए कई तरीकों से कोशिश की है। हानिकारक व्यवहारों को बढ़ावा दिए बिना कैसे सहायक बनें, इस पर पेशेवरों की सलाह ली और उसका पालन भी किया। हमारी कोशिशों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हमने उसे मासिक वित्तीय सहायता दी। उसके बिलों का सीधे तौर पर भुगतान किया। उसका किराया चुकाया, उसे नौकरी और रोजगार के अवसर खोजने में मदद की। उसकी चिकित्सा सहायता प्राप्त करने का प्रयास किया है। साथ ही एक ट्रस्ट के माध्यम से उसे एक घर खरीदने की पेशकश की है। ताकि उसके पास रहने के लिए एक सुरक्षित जगह हो, लेकिन वह इसे तुरंत बेचने में सक्षम न हो। हमारे दिवंगत पिता की संपत्ति के माध्यम से एनी को मासिक वित्तीय सहायता मिलती है, जिसे हम उसके शेष जीवन तक जारी रखने की उम्मीद करते हैं। इसके बावजूद एनी हमसे और पैसे की मांग करती रहती है। एनी ने हमारे परिवार और खासकर सैम के बारे में बेहद दुखद और पूरी तरह से झूठे दावे किए हैं। हमने उसकी और अपनी निजता का सम्मान करते हुए सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया न देने का निर्णय लिया। हालांकि उसने अब सैम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है तो हमें लगता है कि हमारे पास इस पर कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में उसने हमारे परिवार के सदस्यों पर हमारे पिता के 401k फंड को अनुचित तरीके से रोकने, उसके वाईफाई को हैक करने और चैटजीपीटी, ट्विटर और अन्य सहित विभिन्न वेबसाइटों से उसे शैडोबैन करने का आरोप लगाया है। उसने जो सबसे बुरा आरोप लगाया है वह यह है कि बचपन में सैम ने उसका यौन शोषण किया था। उसने दूसरों पर भी यौन शोषण के मामलों का दावा किया है। समय के साथ उसके दावे काफी बदल गए हैं। इस मुकदमे में अब उन घटनाओं के आरोप शामिल हैं जहां सैम 18 वर्ष से अधिक का था। """ये सभी दावे पूरी तरह से झूठे हैं। यह हमारे पूरे परिवार के लिए पीड़ादायक हैं। यह विशेष रूप से तब और पीड़ादायक हो जाता है जब वह पारंपरिक रूप से उपचार से इन्कार कर देती है और परिवार के उन सदस्यों पर भड़क जाती है, जो उसकी मदद की कोशिश कर रहे होते हैं। हम सभी से समझदारी और करुणा की अपील करते हैं क्योंकि हम एनी को हर संभव तरीके से समर्थन देना जारी रखते हैं। हम ईमानदारी से उम्मीद करते हैं कि उसे वह स्थिरता और शांति मिले जिसकी उसे तलाश है।""" – कोनी, सैम, मैक्स और जैक   """My sister has filed a lawsuit against me. Here is a statement from my mom, brothers, and me: pic.twitter.com/Nve0yokTSX""" — Sam Altman (@sama) January 7, 2025 recent visitors 50

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया है। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीता था। बुमराह ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए और उनकी घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में कई मौकों पर परेशान किया। सीरीज में बुमराह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आए किसी तेज गेंदबाज द्वारा एक सीरीज में 34 विकेट लेने के सिडनी बार्न्स के 1911-12 के रिकॉर्ड के काफी करीब थे। हालांकि, सिडनी में हुए अंतिम टेस्ट में उनकी चोट ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बराबरी करने या उससे आगे निकलने से रोक दिया। क्लार्क ने ईएसपीएन के कार्यक्रम अराउंड द विकेट में कहा, "श्रृंखला समाप्त होने के बाद जब मैं बुमराह के प्रदर्शन के बारे में सोच रहा था तो मुझे वास्तव में लगता है कि वह तीनों प्रारूपों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं।" उन्होंने कहा, "मैं कई महान तेज गेंदबाजों को जानता हूं, कर्टली एम्ब्रोस, ग्लेन मैकग्रा को टी-20 क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला, इसलिए मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन किसी भी ऐसे व्यक्ति के संबंध में जिसने तीनों प्रारूप खेले हैं, मुझे लगता है कि वह अब तक के सर्वश्रेष्ठ हैं। किसी भी परिस्थिति, किसी भी प्रारूप में, यह लड़का अद्भुत है।" बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें पर्थ में आठ विकेट, गाबा में छह विकेट और एमसीजी में जबरदस्त प्रदर्शन शामिल है। एससीजी में, उन्होंने ख्वाजा और लाबुशेन को जल्दी आउट कर दिया, लेकिन दूसरे दिन लंच के बाद सिर्फ एक ओवर फेंका। क्लार्क ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत शायद सिडनी में 20 रन पीछे रह गया। हालांकि, बुमराह के टीम में होने से मुझे लगता था कि भारत जीत दर्ज कर लेगा। बुमराह अच्छे गेंदबाज होने के साथ ही साथ टीम इंडिया के अन्य गेंदबाजों से कहीं बेहतर हैं।" ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने बुमराह की चोट का श्रेय मेजबान टीम की रणनीति को दिया। फिंच को लगता है कि एससीजी टेस्ट की अंतिम पारी में बुमराह की मौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य का पीछा करना कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता था। फिंच ने कहा, "अगर बुमराह ने सिडनी में आखिरी पारी में गेंदबाजी की होती तो ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत नहीं हासिल कर सकती थी। रन चेज के दौरान उन्हें कठिनाई होती।"   recent visitors 47

आईसीसी ने जारी की मैदानों की पिच रेटिंग जो कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए इस्तेमाल हुए

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिच रेटिंग जारी की है। इसमें पांच टेस्ट मैचों में से चार मैदानों को सबसे ऊंची रेटिंग "बहुत अच्छी" दी गई है। बहुत अच्छी रेटिंग पर्थ स्टेडियम, एडिलेड ओवल, गाबा और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को मिली। जबकि संतोषजनक रेटिंग सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को मिली (जहां अंतिम टेस्ट खेला गया)। 2023 में आईसीसी ने अपनी पिच रेटिंग प्रणाली को सरल बनाया और इसे चार श्रेणियों में बांटा था: बहुत अच्छा, संतोषजनक, अंसतोषजनक और अनफिट। अगर किसी मैदान को "असंतोषजनक" या "अनफिट" रेटिंग मिलती है, तो उसे डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं। अगर पांच साल में कोई मैदान 5 डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो वहां अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने पर रोक लगाई जा सकती है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स, पीटर रोच ने आईसीसी की रेटिंग पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की खासियत बनाए रखने के लिए पिचों की विविधता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हम पिचों की गुणवत्ता से बहुत खुश हैं और मैदानकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हैं। हम ऐसी पिच तैयार करते हैं जो मैदान की विशेषताओं को उभारें, न कि सिर्फ घरेलू टीम के अनुकूल हों। हम चाहते हैं कि बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच एक अच्छा मुकाबला हो और मैच का नतीजा निकले।" उन्होंने यह भी बताया कि सिडनी की पिच को उसके विशेष गुण, जैसे शुरुआती तेजी और उछाल, वापस दिलाने की कोशिश की जा रही है। इस साल इसमें सुधार देखा गया और यह 2025-26 की एशेज सीरीज के लिए सकारात्मक संकेत है। रोच ने जोर दिया कि प्रमुख मैदानों पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना फायदेमंद है। इससे न केवल क्यूरेटर्स को अलग-अलग मौसम में पिच तैयार करने की समझ मिलती है, बल्कि खिलाड़ियों को भी टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी का मौका मिलता है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने इन मैदानों पर हुई पांच मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम पर्थ में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद बाकी बचे हुए चार टेस्ट मैचों में तीन मुकाबले हारी थी।   recent visitors 54

केरल हाईकोर्ट का फैसला, ‘महिला की शारीरिक संरचना पर टिप्पणी को उत्पीड़न माना जाएगा’

नई दिल्ली। केरल हाईकोर्ट ने महिलाओं की शारीरिक संरचना पर टिप्प्णी को यौन उत्पीड़न करार दिया है। केरल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ए बदरुद्दीन ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी को यौन उत्पीड़न का अपराध मानते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए। केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के एक पूर्व कर्मचारी पर उसी कार्यालय की एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाए थे। महिला ने कहा था कि आरोपी पूर्व कर्मचारी ने 2013 से उसके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद 2016-17 में आपत्तिजनक संदेश और वॉयस कॉल करना शुरू कर दिया। केएसईबी और पुलिस में शिकायत के बावजूद वह उसे आपत्तिजनक संदेश भेजता रहा। कई शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (महिला की शील का अपमान) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) (अवांछित कॉल, पत्र, लिखित, संदेश द्वारा संचार के किसी भी माध्यम से उपद्रव पैदा करना) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी ने यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। आरोपी ने याचिका में दावा किया कि किसी व्यक्ति के शरीर की अच्छी संरचना होने का मात्र उल्लेख करने पर उसे आईपीसी की धारा 354 ए और 509 तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) के दायरे में यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। वहीं अभियोजन पक्ष और महिला ने तर्क दिया कि आरोपी के कॉल और संदेशों में अभद्र टिप्पणियां थीं। वह उसे परेशान करता था। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया आईपीसी की धारा 354ए और 509 तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) के तहत अपराध के लिए उपयुक्त तत्व सामने आते हैं। अदालत ने आरोपी की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने 6 जनवरी के आदेश में कहा कि मामले के तथ्यों पर गौर करने के बाद यह स्पष्ट है कि प्रथम दृष्टया अभियोजन पक्ष का मामला कथित अपराधों को आकर्षित करने के लिए बनाया गया है। इसके चलते आपराधिक विविध मामला खारिज हो जाता है। recent visitors 56

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं पूनम ढिल्लों के मुंबई खार स्थित आवास में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पहचान 37 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पेंटर समीर अंसारी (37) को अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के खार स्थित घर से हीरे का हार, 35,000 रुपये नकद और अमेरिकी डॉलर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पेंटिंग के काम के लिए आए अंसारी ने खुली अलमारी से कीमती सामान चुराया और पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अभिनेत्री मुख्य रूप से जुहू में रहती हैं। जबकि उनका बेटा अनमोल खार में स्थित घर में रहता है। यहां पर पूनम ढिल्लों कभी-कभी रुकती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अंसारी फ्लैट की पेंटिंग करने के लिए 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच अभिनेत्री के घर ही पर था। इस दौरान, उसने कीमती सामान चुराने के लिए खुली अलमारी का फायदा उठाया। अंसारी ने एक खुली अलमारी देखी और मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली। आरोपी ने चोरी किए गए कुछ पैसों से पार्टी भी की। आरोपी अंसारी को पुलिस ने बुलाया और जब पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पूनम ढिल्लों ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पूनम ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत 1977 में की। वह 1980 के दशक में चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। पूनम ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म त्रिशूल से की थी, जिसमें उनका छोटा सा रोल था। हालांकि, उनकी पहली बड़ी फिल्म नूरी थी। उनकी यह फिल्म हिट रही और उनकी पहचान बनी।   recent visitors 44

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 256 रनों का लक्ष्य

हैमिल्टन रचिन रविंद्र (79), मार्क चैपमैन (62) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 256 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 31 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज विल यंग (16) का विकेट गवां दिया। उन्हें ए फर्नांडो ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्क चैपमैन ने रचिन रविंद्र के साथ दूसरे विकेट के लिए 112 रन जोड़े। 20वें ओवर में महीश तीक्षणा ने मार्क चैपमैन 52 गेंदों में (62) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। 23वें ओवर में हसरंगा ने रचिन रविंद्र 63 गेंदों में (79) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टॉम लेथम (एक) रनआउट हुये। ग्लेन फिलिप्स (22), कप्तान मिचेल सैंटनर (20) और डैरिल मिचेल (38) रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी चार विकेट मात्र आठ रन जोड़कर गवां दिये। न्यूजीलैंड की टीम 37 ओवर में नौ विकेट पर 255 रन का स्कोर बना सकी। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा ने चार विकेट लिये। वानिंदु हसरंगा को दो विकेट मिले। एहसान मलिंगा और असिता फर्नांडो ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।   recent visitors 79

42 लाख के गहनों की हुई थी लूट, मुंबई में खास चिप वाले बैग की वजह से पकड़े गए लुटेरे

मुंबई। मुंबई पुलिस ने लाखों के गहने की एक चोरी के मामले का खुलासा किया है और दो आरोपियों को पकड़ा है। खास बात ये है कि पुलिस ने खास बैग की मदद से लूट की इस घटना का खुलासा किया। दरअसल लुटेरों ने आभूषणों से भरे जिस बैग को लूटा था, उसमें जीपीएस ट्रैकिंग चिप लगी थी। इस जीपीएस ट्रैकिंग चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों को तक पहुंचने में सफल रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना सोमवार रात की है, जब एक व्यक्ति अपने भतीजे के साथ बैग में करीब 42 लाख रुपये के आभूषण लेकर दोपहिया वाहन पर जा रहा था। जैसे ही दोनों सेंट जॉर्ज अस्पताल के पास डी-मेलो रोड पर पहुंचे तो चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद चारों आरोपी उनका आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने शिकायत में बताया कि आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर दोनों पर गोलियां चलाईं और सोने के आभूषणों से भरा बैग छीनकर अपने साथियों के साथ भाग गया। बैग की वजह से पकड़े गए आरोपी लुटेरों ने फरार होते समय फायरिंग भी की, जिसमें पीड़ित व्यक्ति का भतीजा घायल हो गया। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कीं। पुलिस ने बताया कि जिस बैग को लूटा गया, उसमें खास जीपीएस चिप लगी थी। इस चिप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस इन लुटेरों तक पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार सुबह लोकमान्य तिलक मार्ग से और दूसरे को डोंगरी इलाके से पकड़ा। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 16.50 लाख रुपये के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। recent visitors 65