Tuesday, July 7, 2026 11:25 am

ईस्ट बंगाल एफसी ने वेनेजुएला के फारवर्ड रिचर्ड सेलिस के साथ किया करार

कोलकाता ईस्ट बंगाल एफसी ने मौजूदा सत्र के शेष भाग के लिए वेनेजुएला राष्ट्रीय टीम के फॉरवर्ड रिचर्ड एनरिक सेलिस सांचेज़ के साथ करार किया है। सेलिस, जिन्होंने आखिरी बार अक्टूबर 2024 में वेनेजुएला के शीर्ष डिवीजन में एकेडेमिया प्यूर्टो कैबेलो के लिए खेला था, इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब में अंतरराष्ट्रीय अनुभव का खजाना लेकर आए हैं। आईएसएल प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हेड कोच ऑस्कर ब्रुज़न ने कहा, हमें उम्मीद है कि रिचर्ड की प्रतिभा, कौशल, प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प ईस्ट बंगाल के मूल्यों को मूर्त रूप देंगे। हमें उम्मीद है कि वह एक महत्वपूर्ण प्रभाव डालेंगे क्योंकि हम तत्काल सफलता के लिए एक साथ प्रयास करते हैं। सेलिस एक बहुमुखी हमलावर है जो लेफ्ट विंगर और सेंटर-फ़ॉरवर्ड दोनों के रूप में खेल सकता है, उन्होंने वेनेजुएला में कई शीर्ष-स्तरीय क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है जैसे एटलेटिको वेनेजुएला सीएफ, डेपोर्टिवो जेबीएल, कराकास एफसी और एकेडेमिया प्यूर्टो कैबेलो, इसके अलावा कोलंबिया के मिलोनारियोस एफसी और स्लोवाकिया के एफके सेनिका। सेलिस ने अतीत में फीफा विश्व कप क्वालीफायर और कोपा अमेरिका में वेनेजुएला की राष्ट्रीय टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने घरेलू लीग और कोपा लिबर्टाडोरेस में 250 से अधिक शीर्ष स्तरीय क्लब मैचों में महत्वपूर्ण गोल किए हैं। सेलिस ने 2019 में काराकस को वेनेजुएला प्राइमेरा डिवीजन का खिताब जीतने और मिलोनारियोस के 2022 कोपा कोलंबिया अभियान को जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेलिस ने ईस्ट बंगाल एफसी में शामिल होने को लेकर कहा, मैं ईस्ट बंगाल में शामिल होने के लिए रोमांचित हूं, यह एक ऐसा क्लब है, जिसका इतिहास इतना समृद्ध है और जिसके प्रशंसक बहुत भावुक हैं। यह मेरे करियर का एक नया अध्याय है और मैं भारतीय फुटबॉल में आने वाली चुनौतियों और अवसरों को अपनाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। जॉय ईस्ट बंगाल!   recent visitors 55

इसरो के नए अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव बने एलपीएससी निदेशक वी नारायणन

चेन्नई केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक और एलपीएससी के निदेशक वी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अगला अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त किया है। यहां प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इसकी घोषणा की। श्री नारायणन 14 जनवरी से निवर्तमान प्रमुख एस सोमनाथ का स्थान लेंगे। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि श्री नारायणन की नियुक्ति दो वर्षों के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, किया गया है। आम तौर पर वीएसएससी के निदेशक को इसरो का अध्यक्ष बनाया जाता है और शायद पहली बार होगा जब एलपीएससी निदेशक को इस पद पर पदोन्नत किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री सोमनाथ, जिन्होंने वीएसएससी, तिरुवनंतपुरम निदेशक के पद से पदोन्नत करके जनवरी 2022 से इसरो का नेतृत्व किया, उनके नाम कई सफलताएं हैं, जिनमें ऐतिहासिक तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 जिसने चंद्रमा के अनछुए दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला विश्व का पहला देश बन गया, सूर्य के लिए आदित्य-एल1 पहला मिशन और नवीनतम दो स्पैडएक्स उपग्रहों को लॉन्च करके पहला स्पाई डॉकिंग प्रयोग प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और पीएसएलवी-सी60 को 30 दिसंबर, 2024 को पूरा करने का लक्ष्य, जिससे भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया, शामिल है। इसरो ने एक्स पर कहा कि अंतरिक्ष डॉकिंग 09 जनवरी को सुबह आठ बजे के बाद शुरू होगी। इसने कहा कि "स्पाडेक्स डॉकिंग कार्यक्रम देखें। दिनांक: 9 जनवरी 2025। समय: सुबह 8:00 बजे से"।   recent visitors 62

ट्यूरिन में होने वाले शीतकालीन यूनिवर्सियाड में 48 एथलीट भेजेगा चीन

बीजिंग चीन ने इटली के ट्यूरिन में होने वाले 2025 एफआईएसयू शीतकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेलों के लिए आधिकारिक तौर पर अपने प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की। 84 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 13 विश्वविद्यालयों के 48 एथलीट शामिल हैं, जो अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस-कंट्री स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, स्की पर्वतारोहण, कर्लिंग और शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। एथलीटों की औसत आयु 22 वर्ष है, जिनमें से 45 विश्व बहु-खेल आयोजन में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। तैयारी में, चीन विश्वविद्यालय खेल महासंघ ने चयन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की है। प्रशिक्षण शिविर वर्तमान में बीजिंग और पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत में चल रहे हैं। चीनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख लियू लिक्सिन ने उम्मीद जताई कि एथलीट वैश्विक मंच पर चीन की युवा पीढ़ी की सकारात्मक छवि का प्रदर्शन करेंगे, दुनिया भर के युवाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय मित्रता का निर्माण करेंगे और भाग लेने वाली टीमों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। 11 खेलों वाले शीतकालीन यूनिवर्सियाड का आयोजन 13 से 23 जनवरी तक ट्यूरिन में किया जाएगा, जिसमें 55 देशों और क्षेत्रों से 2,600 से अधिक एथलीट और अधिकारी भाग लेंगे।   recent visitors 55

‘बीएसएफ की मुस्तैदी के कारण हम चैन की नीन्द सो पा रहे हैं’, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस पहुंचे सीमा चौकी पर मेडकल कैंप में

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) न केवल देश की सीमाओं की रक्षा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, इसलिए हम चैन की नींद सो पा रहे हैं। इतना ही नहीं बीएसएफ सीमावर्ती समुदायों की सेवा में भी एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बीएसएफ की यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों की जरूरतों को समझने और उन्हें सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने यह बात 118वीं वाहिनी की सीमा चौकी बांकरा में सीमावर्ती ग्रामीण समुदायों के लिए आयोजित एक मेडिकल कैंप, सिविक एक्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद कही। इस मौके पर बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के महानिरीक्षक (आईजी) आईपीएस मनिंदर पी.एस. पवार विशेष तौर पर मौजूद रहे। समारोह में में सैंडरबिल ग्राम पंचायत और आसपास के गांवों से लगभग 1000 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने बच्चों को स्टेशनरी, युवाओं को खेल सामग्री और जरूरतमंदों को कंबल व अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय कोलकाता के डीआईजी, बीएसएफ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सरकार के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और अन्य गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। recent visitors 74

दुनिया भर के खिलाड़ियों में ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग को लेकर उत्साह

गुरुग्राम ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) पूरे विश्व में धूम मचा रही है और अपने प्लेयर ड्राफ्ट और सीज़न की शुरुआत से पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा में है। मिस्र, केन्या, अर्जेंटीना, ताइवान और पोलैंड जैसे देशों की भागीदारी के चलते जीआई-पीकेएल में खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों की होड़ सी लग गई है। सॉविन नरवाल, संदीप कंडोला, अजय कुमार और कपिल नरवाल जैसे भारतीय खिलाड़ी पहले से ही लीग का हिस्सा हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एम अनिता, इंद्रा रोहिणी, अरुल संथिया और सेल्वरेबिक्शा जैसे खिलाड़ियों के साथ ही सुनील नरवाल, शिव कुमार और विकास दहिया, आंध्र प्रदेश के रेडर वेंकटेश्वर गौड़ जैसे खिलाड़ी भी मैदान में शिरकत करते नजर आएंगे। भागीदारी को लेकर खिलाड़ियों के उत्साह पर बोलते हुए होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कांथी डी. सुरेश ने कहा, जीआई-पीकेएल को लेकर उत्साह कबड्डी की लोकप्रियता और संस्कृतियों को एकजुट करने और बाधाओं को तोड़ने की शक्ति को उजागर करता है। वैश्विक और घरेलू खिलाड़ियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया कबड्डी के लिए एक समावेशी और गतिशील मंच बनाने के हमारे दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।'' जीआई-पीकेएल उद्घाटन सत्र में 6 महिला और 6 पुरुष टीमें शामिल होंगी। प्रत्येक टीम भारत की संस्कृति और भाषाई समृद्धि का प्रतीक है। टीमों की क्षेत्रीय पहचान बनाए रखने के लिए उनको उसी हिसाब से नामित किया गया है। तेलुगु और तमिल टीमों का स्वामित्व टॉलीवुड और क्रिकेट की हस्तियों के पास होने की संभावना है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास पुरुष और महिला दोनों टीमें होंगी, जो कि समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने वाली, कबड्डी में अपनी तरह की पहली व्यवस्था है। दिसंबर 2024 में ग्लोबल प्रवासी कबड्डी लीग (जीपीकेएल) और इंडियन प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) का विलय हुआ था, जिससे जीआई-पीकेएल का निर्माण हुआ, जहां पुरुष और महिलाएं दोनों एक ही मैट आकार पर प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो कि कबड्डी इतिहास में पहली बार होने जा रहा है। जिसके बाद से ही कबड्डी जगत में इसका हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। लगभग एक महीने तक चलने वाली इस लीग के पहले सीज़न में कुल 66 मैच खेले जाएंगे। लीग में हिस्सा ले रही टीमें इस प्रकार हैं:- महिला टीमें: मराठी फाल्कंस, भोजपुरी लेपर्ड्स, तेलुगु पैंथर्स, तमिल लायंस, पंजाबी टाइगर्स, हरियाणवी ईगल्स पुरुष टीमें: मराठी वल्चर्स, भोजपुरी लेपर्ड्, तेलुगु पैंथर्स, तमिल लायंस, पंजाबी टाइगर्स, हरियाणवी शार्कस।   recent visitors 35

न्यूकैसल यूनाइटेड अब दूसरे चरण के लिए सेंट जेम्स पार्क में दो गोल की बढ़त के साथ उतरेगा

लंदन आर्सेनल को इस सीजन के काराबाओ कप फाइनल में पहुंचने के लिए अब कठिन राह तय करनी होगी। सेमीफाइनल के पहले चरण में न्यूकैसल यूनाइटेड ने उन्हें उनके ही घर, एमिरेट्स स्टेडियम में 2-0 से हरा दिया। न्यूकैसल यूनाइटेड अब दूसरे चरण के लिए सेंट जेम्स पार्क में दो गोल की बढ़त के साथ उतरेगा। न्यूकैसल के लिए ये शानदार प्रदर्शन साबित हुआ, जहां उन्होंने आर्सेनल को हर पहलू में पीछे छोड़ दिया। मैच के 37वें मिनट में अलेक्जेंडर इसाक ने न्यूकैसल को बढ़त दिलाई। यह उनका 15 मैचों में 14वां गोल था और न्यूकैसल के लिए 50वां गोल। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 89 मैचों में हासिल किया। इसके बाद 51वें मिनट में एंथनी गॉर्डन ने दूसरी बढ़त दिलाई। इसाक के शॉट को गोलकीपर राया ने रोकने की कोशिश की, लेकिन गॉर्डन ने रिबाउंड पर गोल कर दिया। न्यूकैसल ने न केवल दो मौके भुनाए, बल्कि उनके डिफेंस ने आर्सेनल के हर प्रयास को नाकाम कर दिया। यह प्रदर्शन उन्हें वेम्बली के फाइनल के और करीब ले गया है। वहीं, आर्सेनल के लिए यह रात निराशाजनक रही। अब उन्हें 5 फरवरी को दूसरे चरण में अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी। दूसरी ओर, न्यूकैसल के खिलाड़ी उत्साहित हैं और अपने घरेलू दर्शकों के सामने फाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण पर होंगी, जहां न्यूकैसल का लक्ष्य तीन सीजन में दूसरी बार काराबाओ कप फाइनल में पहुंचना होगा।   recent visitors 59

अस्पतालों में मरीजों की स्क्रीनिंग, एचएमपीवी संक्रमण के चलते रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर जांच शुरू

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अब तक देश में सात मरीज इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं संक्रमण के मामले बढ़ते देख केंद्र सरकार ने भी निगरानी तेज कर दी है और रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ने पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य के सभी सिविल सर्जन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अभी तक हरियाणा में एचएमपीवी संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला है। हालांकि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से सतर्क रहने को कहा है। निगरानी तंत्र को किया जा रहा मजबूत कई राज्यों में सरकारों ने एचएमपीवी संक्रमण के खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों आदि पर लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही अस्पतालों में खांसी-जुकाम के मरीजों पर विशेष ध्यान देने और उनकी स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं। कुछ राज्यों में संक्रमित मरीजों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं। क्या है एचएमपीवी संक्रमण? ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या एचएमपीवी संक्रमण, सांस से जुड़ा संक्रमण है, जिससे इंसानों की श्वसन प्रणाली में परेशानी होती है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी नहीं होती, उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह संक्रमण खतरा है। recent visitors 40