Tuesday, July 7, 2026 3:06 pm

लोक निर्माण विभाग ने सभी काम किए निरस्त, छत्तीसगढ़-बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल निलंबित

रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसे दिए गए सभी कार्य निरस्त कर दिए हैं। बस्तर परिक्षेत्र जगदलपुर के विभागीय मुख्य अभियंता की अनुशंसा पर प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा सुरेश चंद्राकर का पंजीयन निलंबित किया गया है। मुख्य अभियंता द्वारा लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत सुरेश चंद्राकर "अ" वर्ग ठेकेदार, बीजापुर के पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी के रूप में समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने तथा गिरफ्तार किए जाने के कारण उसके पंजीयन को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई थी। मुख्य अभियंता की अनुशंसा को दृष्टिगत रखते हुए विभाग ने सुरेश चंद्राकर का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं सुरेश चंद्राकर को दिए गए सड़क निर्माण के कार्यों को लंबे समय तक बंद पाए जाने तथा कार्यों की धीमी गति के कारण उसे दिए गए सभी कार्यों को निरस्त कर दिया गया है। recent visitors 86

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा आर्थिक सशक्तिकरण, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव के विश्रामपुरी की ईश्वरी बनी लखपति दीदी

रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई लखपति दीदी पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक उल्लेखनीय माध्यम बन रही है। यह पहल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी वार्षिक आय को एक लाख रुपये से अधिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इस पहल ने देशभर में हजारों महिलाओं की जिंदगी बदली है उन्ही में से एक हैं कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी की इश्वरी मरकाम। कोण्डागांव जिले के विश्रामपुरी की इश्वरी मरकाम आज बिहान से जुड़कर अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिसाल बनी है। इश्वरी 2017 में समूह से जुड़ी हैं और आजीविका के छोटे-छोटे गतिविधियां कर आज अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ की है। इश्वरी अपने पति और दो बच्चों के साथ छोटा परिवार में रहती हैं। उनके पति कृषि कार्य करते हैं, लेकिन परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई के खर्च पूरे करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस कठिन परिस्थिति से उबरने के लिए इश्वरी ने महिला स्व-सहायता समूह का सहारा लिया और अपने जीवन को बदलने की ठानी। इश्वरी उन दिनों को याद करते हुए बताई की उस समय बड़ी मुश्किल से हमारा घर चलता था। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम महीनों से पैसे इक्कठे करते थे तब जाकर हमारी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर पाते थे। इश्वरी ने बताया की बिहान से जुड़ने के बाद मेरे अन्दर एक आत्मविश्वास जगा है, आज मैं अपनी बात सबके बीच रख पाती हूँ। समूह से जुड़ने के बाद इश्वरी ने सीआईएफ की राशि का उपयोग कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों की शुरुआत की। उन्होंने कृषि कार्य, फैंसी दुकान संचालन और स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा वे बीसी सखी के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार इश्वरी आज अपनी मेहनत और लगन से अलग-अलग स्रोतों से एक लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय अर्जित कर रही है। इश्वरी को कृषि कार्य से 35 हजार रुपए, फैंसी दुकान से 60 हजार और मध्यान्ह भोजन योजना से 24 हजार रुपए तक की आमदनी हो रही है। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के महतारी वंदन योजना से भी हर महीने एक हजार रूपये प्राप्त हो रहा है। आज इन सभी आय स्रोतों से उनकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं बेहतर हो गई है। अब उनके बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी नहीं आती और परिवार का जीवन स्तर पहले से अधिक बेहतर हो गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम इश्वरी मरकाम की सफलता महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि जब महिलाओं को सही अवसर और संसाधन मिलते हैं, तो वे अपने जीवन को आत्मनिर्भरता और सफलता की ओर ले जा सकती हैं। इश्वरी कहती हैं, “बिहान योजना ने मुझे और मेरे जैसी कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। अब मैं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हूं और मेरे बच्चों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है।” उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया,  जो ग्रामीण महिलाओं के जीवन को सशक्त और समृद्ध बना रही है। recent visitors 183

अनूपपुर पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्ट ट्राली करने वाले आरोपीयो के विरूध्द कार्यवाही

अनूपपुर आज मुखविर से सूचना मिली की एक महिन्द्रा कंपनी का लाल रंग का ट्रेक्टर ऐलान नदी बंधा घाट सिहंपुर  से एक बिना नंबर का  महिन्द्रा ट्रेक्टर ट्राली  से ड्राईवर रेत खनिज चोरी कर  ट्राली में लोड़ कर वेंकटनगर तरफ जाने वाला है  । मुखविर की सूचना पर मुखविर के बताये स्थान पर ऐलान नदी रास्तेपर पुलिस पहुच कर  एक लाल रंग महेन्द्रा ट्रेक्टर नीले रंग की ट्राली में रेत लोड करके आते  मिला ड्राईवर से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम ऊदल प्रजापति पिता स्व. लल्लाराम प्रजापति उम्र 29 वर्ष निवासी लाईनपार वेंकटनगर वार्ड क्र.02 थाना जैतहरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) का होना बताया ड्राईवर को धारा 94  BNSS का नोटिस देकर ट्रेक्टर ट्राली कागजात एंव ड्राईविंग लायसेंस  तथा  ट्राली में लोड रेत संबंधी टीपी पेश करने हेतु कहा गया जो रेत खनिज कि टी.पी. नही होना बताया । स्वंय ट्रेक्टर मालिका एवं चालक होना बताया । मौके पर उपस्थित साक्षीयो के समक्ष  बिना नं. के एक लाल रंग के महिन्द्रा 275 डीआई कम्पनी का ट्रेक्टर जिसका इजंन नं. NJF5HAE0721 एवं चेचिस नं. MBNSFAEAAJNF03689 को मय नीले रंग की ट्राली में लोड अवैध रेत 03 घन मीटर  कीमती 5000/- रूपये ट्रेक्टर ट्राली किमती 500000/- रूपये  कुल मशरूका 505000 रूपया का मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया ।  चालक  एवं वाहन स्वामी ऊदल प्रजापती के विरुध्द धारा 303(2),317(5) बीएनएस एवं  4/21 खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 का अपराध  पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोती उर रहमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मंसूरी ,श्रीमान एसडीओ(पी.) महोदय श्री सुमित केरकट्टा एवं थाना प्रभारी एसपी शुक्ला महोदय के दिशा निर्देश पर अवैध रेत चोरी पर कार्यवाही की गई है उपरोक्त कार्यवाही में अमरलाल यादव चौकी प्रभारी वेंकटनगर प्र0आर 81 सुखदेवराम भगत आर.288 विजय टाटू का विशेष योगदान रहा है । recent visitors 41

नल कनेक्शन से मिल रहा शुद्ध पानी, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के ग्राम हिराडबरी में जल जीवन मिशन बना संजीवनी

सूरजपुर। पेयजल मनुष्य की बुनियादी और सर्वप्रमुख आवश्यकता में से एक है। लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्र के बहुत बड़े वर्ग को पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की उपलब्धता के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यहां की बड़ी जनसंख्या को आज भी समुचित मात्रा में  पेयजल सुनिश्चित नही हो पा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय जल जीवन मिशन योजना के तहत देश के हर घर में नल कनेक्शन प्रदाय कर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु  कार्य किया जा रहा है। यह योजना देश लोगों के स्वास्थ्य उन्नयन के लिए कारगर योजना साबित हो रहा है। जिले के विकासखण्ड-सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत-सम्बलपुर के ग्राम हिराडबरी के ग्रामीणों को पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने से आज यह योजना ग्रामवासियों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। इस योजना के शुरू होने के पूर्व ग्राम हिराडबरी के ग्रामीणों को दूर जाकर पानी का प्रबंध करना पड़ता था। पूर्व में ग्रामीण पीने के पानी के लिए कुएँ पर निर्भर थे जिसमें गर्मीयों के मौसम में जल स्तर कम होने से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पाता था तथा बरसात आने पे कुएँ में मटमैला पानी भर जाता है। जिसमें पीने का पानी की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो जाती थी। परन्तु आज इस योजना के सफल क्रियान्वयन के फलस्वरूप ग्राम की महिलाओं को काफी सुविधा हो रही है। ग्रामीण महिलाएं को पानी के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ता था  जिसके कारण उन्हें समय पर अपने घरेलु जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में कठिनाई होती थी। आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम के सभी घरों में नल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल एवं निस्तारी हेतु समुचित मात्रा में पानी की प्रबंध के लिए किसी प्रकार की कठिनाई नही हो रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना से अब पानी सुबह शाम दो समय घरों तक उपलब्ध होता है। जिससे ग्रामवासी बहुत खुश और लाभान्वित नजर आये। इस योजना की सराहना करते हुए ग्राम  के लोगों ने कहा कि निश्चित रूप से इस योजना के फलस्वरूप हम ग्रामीणों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। हमारे सेहत की सुरक्षा के साथ-साथ समय की भी बचत हो रही है। अब हम घरेलु एवं अन्य जरूरी कार्यों को समय पर कर पा रहे हैं।  अब ग्रामीण सुखद भविष्य के लिए पूरी तरह से आशान्वित होकर जल संकट की समस्या से भी मुक्त हुए हैं। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि जिले के विकासखण्ड-सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत-सम्बलपुर के ग्राम हिराडबरी में भारत सरकार की महत्वकांक्षा योजना जल जीवन मिशन योजना के तहत लागत कुल रु. 57.56 लाख 06 नग 5000 लीटर सोलर आधारित योजना द्वारा समस्त ग्राम के 89 घरों में जल प्रदाय किया जा रहा है। ग्राम-हिराडबरी ग्राम पंचायत सम्बलपुर, का आश्रित गॉव है। जिसमें लगभग 89 परिवार निवासरत है। जिसमें सभी परिवार में नल कनेक्शन लगा गया है जिसमें एक पानी टंकी के माध्यम से 89 घरों तक शुध्द पेयजल सप्लाई किया जा रहा है। recent visitors 120

राज्य के 45 युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में होंगे शामिल, युवा छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने जा रहे युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के साथ ही छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाना है। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट और मनमोहक प्रस्तुति से युवा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन भारत को वर्ष 2047 से पूर्व विकसित बनाने की भारत सरकार की मुहिम में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपना टैलेंट दिखाया है। राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए कुल 75 प्रतिभागियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए किया गया है।  भारत मण्डपम नई दिल्ली में 11 एवं 12 जनवरी 2025 को भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के समक्ष भारत को विकसित बनाने के विज़न को प्रस्तुत करने का अवसर राज्य के 45 युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।  विधानसभा अध्यक्ष  डॉ. रमन सिंह ने कहा कि युवा दिल्ली में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। आगामी 11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में ऐसा प्रदर्शन करें कि देश के अन्य राज्यो से आये युवाओं के जुबान पर "छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया" हो।  खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि युवा भारत की शक्ति है। युवाओं को छत्तीसगढ़ में अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 45 युवा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होंगे।  गौरतलब है कि युवा महोत्सव के माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया गया। रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में 26 और 27 दिसम्बर 2024 को यूथ डाॅयलाग सम्पन्न हुआ । भारत को विकसित बनाने के लिए भविष्य के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण, महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक संकेतक में सुधार, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, कृषि में उत्पादकता बढ़ाना, भारत को एक स्पोर्टिंग और फिट राष्ट्र बनाना, भारत को वैश्विक विनिर्माण पावर हाऊस बनाना, भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी के रूप में विकसित करना, भारत को पूर्णतः टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाना, विकसित भारत के लिए तकनीकी, विकास भी विरासत भी की थीम पर माई भारत पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के 3 लाख 26 हजार से अधिक पंजीकृत वालेंटियर्स एवं प्रदेश के विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए सर्व प्रथम आनलाइन क्वीज का आयोजन किया गया,  जिसमें राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। आनलाईन क्वीज़ में क्वालीफाईड 6,103 युवाओं में से 635 युवाओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने संबंधी निर्धारित 10 थीम पर निबंध लेखन किया। निबंध लेखन अंतर्गत प्रत्येक विषय में अधिकतम 25 अभ्यर्थियों का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया जाना था। इसमें से  228 युवाओं का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया गया।  सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम जी.ई. रोड रायपुर में स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत युवा प्रतिभागियों ने पी.पी.टी. के माध्यम से भारत को विकसित बनाने हेतु अपना विज़न विषय विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ राज्य से 12 विषय विशेषज्ञों ने युवा प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत विज़न पी.पी.टी. का मूल्यांकन किया। स्टेट चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ के 45 युवाओं का चयन कर उन्हें नई दिल्ली भेजने हेतु "Sending Off" समारोह  का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड स्तर से जिला स्तर और जिला स्तर के विजेता प्रतिभागियों के सांस्कृतिक प्रदर्शन का विशेषज्ञों के माध्यम से वीडियो अवलोकन कर राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए 30 प्रतिभागियों का चयन लोकगीत, लोकनृत्य, कविता, कहानी, चित्रकला, साइंस मेला एवं वक्तृत्व कला विधाओं से चयनित किया गया है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायकगण किरण देव, मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साव, अनुज शर्मा,गुरु खुशवंत साहेब,  खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता एवं संचालक श्रीमती तनुजा सलाम सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और युवा उपस्थित थे। recent visitors 62

सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर की चर्चा, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में परमपूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु जी से सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। सद्गुरु ऋतेश्वर जी के मार्गदर्शन में यह परंपरा और सुदृढ़ होगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु जी के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि साधु-संतों, मनीषियों की कृपा और मार्गदर्शन से हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है। recent visitors 91

आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए जवानों को सीएम और गृहमंत्री शर्मा ने पुष्पांजलि की अर्पित, दिया कंधा

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में बलिदान हुए आठ जवानों और एक चालक को दंतेवाड़ा में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गमगीन माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत तमाम नेताओं और मृतकों के परिजनों ने यहां पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित मृतकों के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रोते हुए परिजनों को महिला सुरक्षाकर्मी उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रही थीं। बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हम राज्य में शांति स्थापित करने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर ले जाने के लिए वाहनों में रखा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों पर दो साल में सबसे बड़ा हमला करते हुए नक्सलियों ने सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास 60-70 किलोग्राम के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल कर सुरक्षाकर्मियों के वाहन को उड़ा दिया। बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित एसयूवी में सवार राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स इकाइयों के चार-चार सुरक्षाकर्मियों और वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सली हताश हो चुके हैं, जिसके कारण उन्होंने ऐसी कायरतापूर्ण हरकत की है। मैं शहीद जवानों और नागरिक चालक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।   recent visitors 47