मुख्यमंत्री ने मेरे कांधे पर हाथ रखा और नया हौसला दिया : हितग्राही मनोज

पीएम जनमन योजना से हमारी जिंदगी बदल गई – घासीराम कमार लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री की सादगी से प्रभावित हुए हितग्राही महासमुंद  सुशासन की राह पर बढ़ते छत्तीसगढ़ की झलक सोमवार को महासमुंद में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में दिखी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सादगी से हितग्राही प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। जिन हितग्राहियों से मुख्यमंत्री मिले उनकी खुशी देखती ही बन रही थी। स्टॉल अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री बेहद सादगी और शालीन तरीके से हितग्राहियों से मिलते हुए उनके रोजगार और आजीविका से संबंधित जानकारी बहुत ही सहज अंदाज से और छत्तीसगढ़ी में बात करते हुए ली। मुख्यमंत्री द्वारा समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में 5 हितग्राहियों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल की चाबी सौंपी गई। इस दौरान हितग्राही मनोज कुमार, रमेश कुमार कन्नौजे, बेहद भावुक दिखे। रमेश ने कहा कि यह मेरे लिए एक अविस्मरणीय क्षण था। आज मुख्यमंत्री के हाथों मुझे मोटराईज्ड ट्रायसायकल की चाबी मिली है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को मुझे बेहद नजदीक से देखने को मिला। उन्होंने मेरे कांधे पर हाथ रखकर मुझसे मेरा हाल पूछा और मुझे चाबी सौंपी। इस बेहद मार्मिक क्षण को मैं जीवन भर नहीं भुलूंगा।   इसी तरह आदिवासी विकास विभाग के स्टॉल में जब मुख्यमंत्री पहुंचे तो ग्राम सोनासिल्ली के श्री घासीराम कमार ने बड़े ही अपनेपन से स्वयं द्वारा निर्मित बांस से बनी राष्ट्रीय पक्षी मयूर की बेहद खूबसूरत कलाकृति भेंट किए। मुख्यमंत्री द्वारा उसके कलाकृति को सराहते हुए उनके कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत अब मेरे घर में पीने का पानी मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवास में सुरक्षित तरीके से रह रहे है। बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध है। योजना के तहत मेरा बेटा दुर्गेश कमार स्कूल शिक्षा विभाग में भृत्य के पद पर सेवा दे रहा है। आपके सुशासन में हमारे जीवन में एक नया बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि वे बंसोड़ का काम करते हैं और बांस की सामग्री और कलाकृतियां बनाते है उन्हीं से जीवन यापन चलता है। घासीराम कमार ने मुख्यमंत्री द्वारा आत्मीयता पूर्वक उनकी बात को सुनने से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार मुख्यमंत्री से मिला यह मेरा सौभाग्य है। घासीराम ने अपने गांव की कहानी बताते हुए कहा कि मेरे गांव में 9 परिवार है और सबके घर में अब पानी, बिजली और सीसी रोड की पहुंच है।  मुख्यमंत्री की सादगी उस समय भी दिखी जब उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में 6 माह के शिशु अद्विक वर्मा को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया। यह उनकी माता के लिए विशेष गौरव का पल था। मुख्यमंत्री ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री द्वारा वृद्ध माता को आरोग्य किट प्रदान किया गया। इससे वे काफी खुश नजर आई। मुख्यमंत्री के इस आगमन पर हितग्राहियों ने कहा कि सादगी और संवेदनशीलता से भरे मुख्यमंत्री वास्तव में सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। recent visitors 56

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नाथन स्मिथ ने हैमिल्टन के मैदान पर एक खतरनाक कैच पकड़ा, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया

हैमिल्टन न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान न्यूजीलैंड ने बुधवार को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में 113 रनों से विजयी परचम फहराया। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नाथन स्मिथ ने हैमिल्टन के मैदान पर एक खतरनाक कैच पकड़ा, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। उन्होंने बाउंड्री के नजदीक 'सुपरमैन' जैसी डाइव लगाई और श्रीलंकाई गेंदबाज एशन मलिंगा (4) को पवेलियन की राह दिखाई। स्मिथ के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो देखकर आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी। मलिंगा ने विलियम ओरूर्के द्वारा डाले गए 29वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने का प्रयास किया। हालांकि, बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले मलिंगा सही से बॉल कनेक्ट नहीं कर पाए। ऐसे में गेंद थर्ड मैन की दिशा में चली गई, जहां स्मिथ ने गजब की फुर्ती दिखाई। वह बाउंड्री पर दौड़ने के बाद चीते की तरह झपटे और कैच कंप्लीट कर लिया। कुछ पल के लिए उनकी पूरी बॉडी हवा में थी। स्मिथ के कैच की खूब तारीफ हो रही है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ''इसे कहते हैं समर्पण। कैच से आप मैच जीत सकते हैं और न्यूजीलैंड के प्लेयर्स को उड़ना आता है।'' बता दें कि बारिश के कारण दूसरा वनडे 37 ओवर का कर दिया गया था। न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 255 रन बटोरे। ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (79) और मार्क चैपमैन (62) ने अर्धशतक जमाया। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट स्पिनर महेश थीक्षाना ने चटकाए। उन्होंने साल 2025 की पहली हैट्रि​क ली। थीक्षाणा ने ग्लैन फिलिप्स (22), कप्तान मिचेल सैंटनर (20) और नाथन स्मिथ (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी की। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 30.2 ओवर में 142 रनों पर ढेर हो गई। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। recent visitors 107

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-दुर्ग में साइबर ठगों ने लोगों के खातों से निकाले लाखों रुपये

दुर्ग। दुर्ग जिले में इस बार साइबर ठगी करने वाले गिरोह ने सैकड़ों की संख्या में अवैध रुप से लाखों रुपए खाता धारकों के खाते में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी पुलिस को गृह मंत्रालय के पोर्टल से मिली। पुलिस शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। दुर्ग रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कर्नाटका बैंक के 111 खाता धारकों के अकाउंट में अलग-अलग राज्यों में हुए साइबर ठगी द्वारा अर्जित 86 लाख 33 हजार, 247 रुपए पाए गए हैं। उक्त 111 बैंक खातों में अवैध रुप से लाभ अर्जित करने के लिए खातों का उपयोग किया गया है। इन खातों को लेकर अन्य राज्यों में ऑन लाइन शिकायत भी दर्ज की गई है। इसे लेकर साइबर क्राइम की टीम खातों के लेने देन को लेकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी खाता  धारक का नामजद कार्रवाई नहीं किया है। लेकिन आने वाले समय में पुलिस खाता धारकों के आधार कार्ड समेत उनका डिटेल मंगाकर पूछताछ करेगी। recent visitors 73

जीतू पटवारी का शिवराज पर तंज: ‘कृषि मंत्री न जाने किन किसानों से मिल रहे, 17 मंगलवार से इंतजार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि मैं सिर्फ दफ्तर में अधिकारियों से नहीं मिलता, बल्कि हर मंगलवार को अलग अलग राज्यों के किसानों से भी मुलाकात करता हूं। इसपर पटवारी ने कहा है कि वे पिछले सत्रह मंगलवार से शिवराज जी से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक बुलावा नहीं आया है। Jitu Patwari Accuses Shivraj Singh Chouhan : जीतू पटवारी ने बुधवार को शिवराज सिंह चौहान पर उनके साथ मंगलवार को न मिलने का आरोप लगाया है। दरअसल वे पिछले सत्रह मंगलवार से केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात का समय मांग रहे हैं और उनका कहना है कि उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर आज उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो X पर साझा करते हुए कहा है कि ‘न जाने आप कौन से किसानों से मिल रहे हैं’। बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पिछले सत्रह मंगलवारों से शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात का समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक समय नहीं दिया गया है। नए साल में भी मध्य प्रदेश के किसानों के लिए कोई राहत नहीं मिली और शिवराज सिंह चौहान की चुप्पी उनके संघर्ष और दर्द का अपमान है। जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘मैं ऐसा मंत्री नहीं हूं कि सिर्फ दफ्तर में बैठकर अधिकारियों से बात करूं। मंगलवार का दिन मैंने किसानों से मिलने के लिए रखा है और हर मंगलवार मैं अलग-अलग प्रांत के किसानों से मिलता हूं।’ इस वीडियो को साझा करते हुए जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौरान पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘कृषि मंत्री जी, न जाने कौन से किसानों से मिल रहे हैं। मैं भी किसान हूँ और पिछले 17 मंगलवार से अपने किसान भाइयों के साथ आपके समय की फसल का इंतज़ार कर रहा हूँ।’ बता दें कि मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष हर मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान से मिलने का समय मांगते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें बुलावा नहीं आया है। इससे पहले, 1 जनवरी को जीतू पटवारी ने कहा था कि वे 100 मंगलवार तक शिवराज सिंह चौहान द्वारा समय दिए जाने की प्रतीक्षा करेंगे। इसके बाद वे खुद उनसे मिलने जाएंगे। recent visitors 253

पीएम सूर्यघर योजना: अब तक आए जिले में 540 आवेदन, 22 मकानों में लगा चुके रूफटॉप सोलर पैनल

सूर्य की किरण से 1000 घर होंगे रोशन, बेच भी सकेंगे बिजली जांजगीर-चांपा जिलेवासी अब बिजली की भारी बचत व आय में वृद्धि कर सकते हैं। इसके लिए पीएम सूर्य मुफ्त योजना के तहत आवेदन कर मकान में सोलर पैनल लगाना होगा। इसमें बिजली की बचत के साथ आप विभाग को बिजली बेच भी सकेंगे। इसके तहत जिले में 1 हजार का लक्ष्य मिला हुआ है। अब तक 540 लोगों का आवेदन भी आ चुका है। साथ ही अब 22 लोग अपने मकानों में रूफटॉप सोलर पैनल लगवा भी चुके हैं। पीएम घर मुफ्त सूर्य योजना के तहत बिजली विभाग को सोलर पैनल लगाने के लिए लक्ष्य मिला हुआ है। इसके तहत जिले में बिजली विभाग द्वारा लगातार शिविर लगाकर योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिले में अब तक 540 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की प्रक्रिया होने के साथ ही संबंधित वेंडर द्वारा सोलर पैनल लगाया जा रहा है। अब तक जिले में 22 घरों में योजना के तहत सोलर पैनल लगाया जा चुका है। जिले में 1000 का लक्ष्य मिला हुआ है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा प्रोसेस आनलाइन है। जिससे घर बैठे उपभोक्ता इसके लिए आवेदन कर सकता है। साथ ही इसे लगाने के लिए लोन की सुविधा भी दी जा रही है। जिससे उपभोक्ता इसका लाभ सब्सिडी के तौर में ले सकता है। अगर घर में सोलर पैनल लगते ही बिजली की भारी बचत होगी। साथ ही बिजली को विभाग को बेच सकेंगे। आय में भी वृद्धि होगी। पीएम सूर्य घर योजना के तहत अकलतरा संभाग में प्रथम सोलर इंस्टालेशन किया गया। साथ ही इसके तहत 3 जनवरी को नरियरा व तिलई में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को पीएम सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक संया में सोलर पैनल लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। 78 हजार तक मिलेगी सब्सिडी –        पीएम घर सूर्य मुफ्त योजना के तहत आवेदन करने के लिए एक माह अंतर्गत काम शुरू हो जाएगा। 1 से 2 किलो वॉट क 30 हजार से 60 हजार रुपए, 2 से 3 किलो वॉट तक 60 हजार से 78 हजार रुपए, 3 किलो वॉट से अधिक 78 हजार रुपए सब्सिडी मिलेगी। सोलर पैनल लगाने की अनुमति घर के खपत के अनुसार अनुमति दी जाएगी। सोलर पैनल लगाने इस तरह कर सकते हैं आवेदन –           केन्द्र सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना के नेशनल पोर्टल लांच किया है। इसके लिए आप बेससाइट पीए सूर्यघर डॉट जी ओव्हीडॉट इन पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसमें आपको अपने बिजली कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर, नाम, पता राज्य और कितनी क्षमता का प्लांट लगाना जानकारियां भरनी होगी। उसी के अनुसार यहा सोलर पैनल लगेगा और सब्सिडी मिल पाएगी। बिजली कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सत्यापित करेंगे। इसके बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। पोर्टल पर कई वेंडर पंजीकृत हैं, जो सोलर पैनल लगाते है। अपने हिसाब से वेंडर चुन सकते हैं। recent visitors 53

कन्हर नदी पर तेजी से बन रहा पुल, छत्तीसगढ़-बलरामपुर-रामानुजगंज से जुड़ेगा झारखंड

रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण से 20 गांवों की करीब 40 हजार आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। सनावल क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार स्थित झारखंड के जिला मुख्यालय गढ़वा तथा प्रखंड मुख्यालय नगर उटारी और धुरकी जाते हैं। कन्हर नदी पर इस पुल के शुरू हो जाने से सनावल क्षेत्र से इन तीनों शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी। क्षेत्रवासियों को बारहों महीने निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के धौली और झारखंड के गढ़वा जिला के धुरकी प्रखंड के बालचौरा के बीच कन्हर नदी पर 15 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है। अभी 12 पियर एवं दो अबटमेंट में से पांच पियर एवं एक अबटमेंट का काम पूर्ण कर लिया गया है। शेष सात पियर एवं एक अबटमेंट में सब-स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है। अगले कुछ दिनों में सुपर-स्ट्रक्चर का भी काम पूर्ण कर लिया जाएगा। 312 मीटर लंबाई और 8.4 मीटर चौड़ाई के इस पुल का करीब 50 प्रतिशत काम पूर्ण कर लिया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्माण में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभाग द्वारा पुल का काम अगले साल जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कन्हर नदी पर छत्तीसगढ़ के धौली और झारखंड के बालचौरा गांव के बीच पुल के निर्माण से वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर तहसील के अनेक गांव सीधे झारखंड से जुड़ जाएंगे। इससे क्षेत्र में व्यापारिक-व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही खरीदारी, इलाज और विभिन्न कार्यों से रोजाना गढ़वा एवं नगर उटारी जाने वालों की सफर की दूरी आधी हो जाएगी। अभी धौली से सड़क मार्ग से गढ़वा जाने के लिए करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल के शुरू हो जाने के बाद यह दूरी घटकर 55 किलोमीटर हो जाएगी। सनावल क्षेत्र के लोगों को अभी नगर उटारी जाने के लिए 70 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। पुल बन जाने के बाद यह दूरी घटकर आधी यानि 35 किलोमीटर हो जाएगी। वाड्रफनगर क्षेत्र के लोग अभी रामानुजगंज और उत्तरप्रदेश होकर झारखंड जाते हैं। कन्हर नदी पर पुल के चालू हो जाने पर वे बहुत कम दूरी तय कर सीधे झारखंड पहुंच सकेंगे। पुल के निर्माण से ये 20 गांव होंगे लाभान्वित धौली और बालचौरा के बीच पुल के निर्माण से सनावल क्षेत्र के 20 गांवों के साथ ही इस मार्ग का उपयोग कर झारखंड के गढ़वा, धुरकी और नगर उटारी आने-जाने वालों को फायदा होगा। इसके निर्माण से धौली, कामेश्वरनगर, झारा, कुशफर, सेमरवा, इंद्रावतीपुर, बरवाही, दोलंगी, ओरंगा, रेवतीपुर, सुंदरपुर, सुरंगपान, कुण्डपान, पिपरपान, डुगरु, पचावल, त्रिशूली, सिलाजू, उचरवा, आनंदपुर इत्यादि गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। recent visitors 145

‘हमारी कोशिश आम सहमति बनाने की है’, एक देश एक चुनाव पर बोले जेपीसी अध्यक्ष पीपी चौधरी

नई दिल्ली। भाजपा सांसद और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने एक देश एक चुनाव पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संसद के उन सदस्यों के बीच आम सहमति बनेगी जो जेपीसी का हिस्सा होंगे। भाजपा नेता ने कहा कि जेपीसी का प्रयास विधेयकों की "निष्पक्ष" तरीके से जांच करना होगा। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि संसदीय पैनल इस मामले में प्रत्येक हितधारक की बात सुनेगा। भाजपा नेता पीपी चौधरी ने कहा, "हमारा प्रयास हर क्षेत्र के लोगों चाहे वह राजनीतिक दलों से हो या नागरिक समाज से हो या न्यायपालिका से सभी की बात सुनना होगा। हम सभी का इनपुट लेना चाहते हैं। हम सरकार की तरफ से पेश किए गए विधेयकों का निष्पक्ष तरीके से परीक्षण करेंगे। हमारा प्रयास आम सहमति तक पहुंचना होगा। मुझे विश्वास है कि हम देशहित के लिए काम करेंगे।" पीपी चौधरी ने बताया कि संबंधित मंत्रालय आज बैठक के पहले दिन सदस्यों को जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि सबकी राय ली जाएगी कि आगे कैसे बढ़ा जाए। जेपीसी अध्यक्ष ने कहा, "आज पहले दिन सदस्यों को संबंधित मंत्रालय द्वारा जानकारी दी जाएगी। आगे कैसे बढ़ना है इस पर हम सबकी राय लेंगे।" बता दें कि जेपीसी को एक देश एक चुनाव की जांच करनी है, जिसमें लोकसभा के सदस्य कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और मनीष तिवारी, राकांपा-एसपी नेता सुप्रिया सुले, टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी और भाजपा के पीपी चौधरी बांसुरी स्वराज और अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हैं। राज्यसभा के सदस्य भी इस पैनल का हिस्सा हैं। एक देश एक चुनाव को लागू करने के लिए दो विधेयक  संविधान 129वां संशोधन विधेयक 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन विधेयक 2024 संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किए गए थे। इसका उद्देश्य देशभर में लोकसभा और विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराना है। विधेयक की जांच और इस पर चर्चा के लिए इसे जेपीसी के पास भेजा गया है। विपक्षी नेताओं ने इस विधेयक का विरोध किया। उन्होंने इसे संघीय ढांचे के खिलाफ बताया। recent visitors 69