पैट कमिंस के आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी पर संदेह बना हुआ है: जॉर्ज बैली

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बैली ने पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। पैट कमिंस के आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी पर संदेह बना हुआ है। कमिंस ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी पांच टेस्ट खेले, लेकिन गर्मियों के दौरान उन्हें टखने में चोट की समस्या रही। अब इस चोट के लिए उनके स्कैन होंगे। कमिंस को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह पितृत्व अवकाश पर हैं और अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी फिटनेस ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बैली ने बताया, "पैट अभी पितृत्व अवकाश पर हैं। उनके टखने में हल्की चोट है। अगले हफ्ते उनका स्कैन होगा, जिसके बाद हमें उनकी स्थिति का सही अंदाजा होगा।" जब उनसे पूछा गया कि क्या कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पाएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, "अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। स्कैन के नतीजे और उनकी प्रगति देखने के बाद ही फैसला होगा।" ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस समय अपने मुख्य तेज गेंदबाजों की चोटों से जूझना पड़ रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कमिंस ने दर्द के बावजूद खेला, जबकि मिचेल स्टार्क भी चौथे टेस्ट में चोटिल रहे लेकिन सिडनी टेस्ट में खेलने में सफल रहे। दूसरी ओर, जोश हेजलवुड की पिंडली की चोट के कारण वह गाबा टेस्ट के बाद बाहर हो गए और उन्हें भी श्रीलंका दौरे की टीम में शामिल नहीं किया गया। बैली ने हेजलवुड की रिकवरी पर भरोसा जताते हुए कहा, "वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और उनकी प्रगति को लेकर हमें सकारात्मक खबरें मिल रही हैं।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि श्रीलंका दौरे से हेजलवुड को बाहर रखना एहतियातन फैसला था ताकि उनकी लंबी अवधि की फिटनेस सुनिश्चित हो सके। बैली ने कहा, "उन्हें इस दौरे के लिए फिट होने में थोड़ा वक्त लगता, इसलिए उन्हें शामिल नहीं किया गया। लेकिन हम आश्वस्त हैं कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह फिट और तैयार रहेंगे।"   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविन्द केजरीवाल ने चला आरक्षण दांव, पीएम मोदी को लेटर भी लिखा

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरक्षण कार्ड खेल दिया है। उन्होंने जाट समुदाय को साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के जाटों से चार बार ओबीसी लिस्ट में जोड़ने का वादा किया, लेकिन इसे पूरा नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर भी लिखा है और दिल्ली के जाटों के साथ 5 अन्य जातियों को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल करने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार की संस्थाओं में राजस्थान के जाटों को आरक्षण मिलता है, लेकिन दिल्ली के जाटों को नहीं। उन्होंने सरकार बनने पर जाटों के आरक्षण के लिए संघर्ष करने का वादा भी किया। पूर्व सीएम ने जाटों के अलावा रावत, रोनियार, राय तंवर, चारण और ओड का भी जिक्र किया। अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के नाम लिखे लेटर में कहा है कि उन्होंने और गृहमंत्री ने कई बार दिल्ली के जाटों से वादा किया किया कि उन्हें केंद्र की ओबीसी लिस्ट में शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र की नीतियों में कई विसंगतियां हैं जिनकी ओर वह ध्यान खींचना चाहते हैं। केजरीवाल ने लिखा, 'मुझे पता चला कि केंद्र की ओबीसी लिस्ट में होने की वजह से राजस्थान से आने वाले जाट समाज के युवाओं को दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओबीसी आरक्षण का लाभ मिलता है, दूसरी तरफ दिल्ली के ही जाट समाज को दिल्ली यूनिवर्सिटी में ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है, क्योंकि आपकी सरकार ने दिल्ली में जाट समाज को ओबीसी आरक्षण होने के बावजूद उन्हें केंद्र लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।' केजरीवाल ने कहा कि यह दिल्ली के जाट समाज के साथ धोखा है और 10 साल से केंद्र सरकार लगातार धोखा दे रही है। केंद्र सरकार दूर करे विसंगतियां: केजरीवाल केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी, एनडीएमसी, डीडीए, एम्स, सफरदरजंग, राम मनोहर लोहिया जैसे केंद्र सरकार के कई संस्थानों में नौकरियां नहीं हैं, जिनमें केंद्र सरकार के नियम लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की वादाखिलाफी की वजह से दिल्ली के ओबीसी समाज के हजारों युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। केजरीवाल ने लिखा, 'जाट समाज व ओबीसी की 5 अन्य जातियों के साथ केंद्र सरकार के ये पक्षपातपूर्ण रवैया इन जातियों के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के उचित अवसर हासिल नहीं होने दे रहा है। इसलिए केंद्र सरकार को तुरंत केंद्रीय ओबीसी सूची की विसंगतियों में सुधार कर दिल्ली में ओबीसी दर्जा प्राप्त सभी जातियों को केंद्र सरकार के संस्थानों में भी आरक्षण का लाभ देना चाहिए। मैं आपके जवाब का इंतजार करूंगा।' कुछ और जातियों की बात केजरीवाल ने कहा है कि सिर्फ जाट समाज नहीं बल्कि रावत, रोनियार, राय तंवर, चारण और ओड जातियों को भी दिल्ली सरकार में ओबीसी दर्जा दिया हुआ है, लेकिन केंद्र सरकार इन जातियों को दिल्ली में मौजूद अपने संस्थानों में ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं दे रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

‘बिग बॉस 18’ का आखिरी टाइम गॉड बनने के लिए टास्क में भिड़े चुम और विवियन

मुंबई बिग बॉस 18 के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस कहते हैं, 'आखिरी टाइम गॉड बनकर फिनाले वीक में जाएगा कौन? विवियन या चुम?'। इस वीडियो में दिखाया गया है कि विवियन और चुम के हाथ में एक स्ट्रेचर है, उसमें दो अलग-अलग रंगों की ईंट भरी है, जिसकी ईंट ज्यादा होगी, वो टाइम गॉड बनेगा और फिनाले वीक में चला जाएगा। इसके लिए विवियन और चुम अपना पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन चुम के आगे विवियन भारी पड़ते हैं। वो अपना जोर लगाते हैं, तो चुम गिर पड़ती हैं। कुछ फैंस वीडियो देखने के बाद ये भी दावा कर रहे हैं कि चुम जानबूझकर गिरी हैं। चुम के गिरने से करण वीर मेहरा बहुत भड़क जाते हैं। वो कहते हैं, 'आ जा ना, मेरे साथ आ ना तू।' फिर वो कहते हैं, 'लोगों को देखने दो कि विवियन डीसेना क्या है।' इसके बाद विवियन पूरा स्ट्रेचर घसीट लेते हैं, जिससे चुम फिर से गिर पड़ती हैं और काफी दूर तक घिसटती हैं। वुमेन कार्ड खेल रही हैं चुम? इस प्रोमो पर फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ विवियन को सपोर्ट कर रहे हैं तो कई उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'कुछ भी बोलो विवियन यहां सही है।' दूसरे ने लिखा, 'चुम ऐसा दिखावा कर रही है कि उसे चोट लगी है।' एक और यूजर ने चुम के खिलाफ कॉमेंट किया, 'वुमेन कार्ड खेलने की कोशिश करवा रहा है रजत और चुम। यही लास्ट टाइम ईडन को पानी फेंकना, बाल्टी के साथ मारना, रजत को ढकेलना वो सब सही नहीं दिखा।' एक और यूजर ने लिखा, 'चुम खुद लेट गई वो पकड़कर अब वुमेन कार्ड खेल रही है करण के साथ।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 77

सिनर, सबालेंका को ऑस्ट्रेलियन ओपन में शीर्ष वरीयता; क्वार्टर फाइनल में भिड़ सकते हैं जोकोविच, अल्काराज़

मेलबर्न गत चैंपियन जानिक सिनर और आर्यना सबालेंका को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष और महिला वर्ग के एकल ड्रॉ में शीर्ष वरीयता दी गई है। गुरुवार को मेलबर्न पार्क में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के लिए स्टार-स्टडेड लाइनअप का अनावरण किया गया। पिछले साल अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब हासिल करने वाले विश्व नंबर 1 सिनर पहले दौर में चिली के निकोलस जैरी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। 2024 के सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिनर एटीपी टूर पर शीर्ष खिलाड़ी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं। दस बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच का सामना वाइल्डकार्ड निशेश बसवरेड्डी से होने वाला है, जो एक उभरती हुई अमेरिकी प्रतिभा हैं। 2023 में आखिरी बार जीते गए खिताब को फिर से हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित सर्ब, तीसरे वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज़ से एक ब्लॉकबस्टर क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भिड़ सकते हैं। अल्काराज़, जो करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने पर नज़र गड़ाए हुए हैं, कज़ाकिस्तान के अलेक्जेंडर शेवचेंको के खिलाफ़ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। स्पैनियार्ड ड्रॉ के उसी हिस्से में हैं, जिसमें दूसरे वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव हैं, जो अपने अभियान की शुरुआत फ्रांसीसी वाइल्डकार्ड लुकास पॉइल के खिलाफ़ करेंगे। पिछले साल के यूएस ओपन में उपविजेता रहे चौथी वरीयता प्राप्त टेलर फ़्रिट्ज़, शुरुआती दौर में साथी अमेरिकी जेनसन ब्रूक्सबी से भिड़ेंगे। फ़्रिट्ज़ सिनर के समान ही आधे हिस्से में हैं, जिससे सेमीफ़ाइनल में उनके रोमांचक 2024 यूएस ओपन फ़ाइनल का संभावित रीमैच हो सकता है। पांचवीं वरीयता प्राप्त तीन बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन उपविजेता दानिल मेदवेदेव अपने पहले मैच में थाई वाइल्डकार्ड कासिडित समरेज का सामना करेंगे। मेदवेदेव फ़्रिट्ज़ के समान क्वार्टर में हैं, जिससे ड्रॉ का काफ़ी प्रतिस्पर्धी सेगमेंट बन गया है। विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी सबालेंका इतिहास रचने की दहलीज पर हैं, क्योंकि वह पूर्व यूएस ओपन चैंपियन स्लोएन स्टीफंस के खिलाफ अपने खिताब की रक्षा शुरू करेंगी। सबालेंका मार्टिना हिंगिस (1997-99) के बाद लगातार तीन ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाली पहली महिला बनने की कोशिश कर रही हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वीयाटेक, जो मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन हैं, अपने पहले मैच में चेक की अनुभवी खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा का सामना करेंगी। मेजर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्वीयाटेक का सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी से सामना होने की उम्मीद है। तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ का सामना हमवतन और पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सोफिया केनिन से होगा, जो पहले दौर में एक धमाकेदार मुकाबला होगा। गॉफ, जिन्होंने 2023 में यूएस ओपन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था, वह सबालेंका से एक बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ सकती हैं। पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की झेंग किनवेन क्वालीफायर के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगी। पिछले साल सबालेंका के बाद दूसरे स्थान पर रहीं झेंग ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की अपनी चाहत में एक कदम और आगे जाने को उत्सुक होंगी। ऑस्ट्रेलियन ओपन का दूसरा दौर 15 जनवरी से शुरू होगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

कंगना रनौत ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, बोलीं- राहुल से काफी अलग हैं उनकी बहन

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' देखने का निमंत्रण दिया है। यह फिल्म उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। कंगना ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को भी यह निमंत्रण दिया है। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कंगना खुद ही बतौर निर्देशक और एक्टर काम कर रही हैं। वह फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार भी निभा रही हैं। कंगना रनौत ने इंटरव्यू में राहुल गांधी के व्यवहार की आलोचना की है। उन्होंने प्रियंका गांधी के स्वभाव को राहुल गांधी से बेहतर बताया। प्रियंका गांधी के साथ संसद में अपनी बातचीत को याद करते हुए कंगना ने कहा, "जब मैं उनसे मिली तो वह मुस्काईं और बोलीं यह हमारी बहुत प्यारी बातचीत थी। मैं बहुत अच्छे से याद करती हूं। वह बहुत शिष्ट हैं। वह अपने भाई के विपरीत हैं। वह निश्चित रूप से समझदार हैं और जो बोलती हैं, वह सही होता है। मुझे उनके साथ बात करना अच्छा लगता है।" कंगना रनौत ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, "उनके भाई का तो आप जानते ही हैं। उन्होंने मुझे देखकर मुस्कान दी। उन्हें शिष्टाचार का कोई ज्ञान नहीं है। फिर भी मैं उन्हें भी फिल्म देखने का निमंत्रण देती हूं।" 'इमरजेंसी' फिल्म में अनुपम खेर, श्रेया तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, विशाल नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकारों का प्रमुख योगदान है। यह फिल्म 1975 से 1977 तक इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल और इसके परिणामों पर आधारित है। इमरजेंसी को भारतीय लोकतंत्र में एक काले अध्याय की तरह देखा जाता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

तीन माओवादियों के मारे जाने की खबर, छत्तीसगढ़-बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और पड़ोसी जिले सुकमा की सरहद पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ घंटों से बीजापुर व सुकमा की सरहद वाले इलाके में डीआरजी, कोबरा बटालियन, एसटीएफ़ व सीआरपीएफ जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके में धावा बोला है। इस मुठभेड़ में फोर्स के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े हैं, और जवानों को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि मुठभेड़ की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कि गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

शिव थापा, सचिन सिवाच ने पुरुषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन चमक बिखेरी

बरेली वेल्टरवेट (60-65 किग्रा) चैंपियन शिव थापा ने एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन शानदार जीत के साथ अपना खिताब बचाओ अभियान शुरू किया। असम का प्रतिनिधित्व करते हुए, थापा, जिन्होंने लंदन 2012 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय मुक्केबाज के रूप में इतिहास रचा था, ने अपने अभियान के लिए एक मजबूत स्वर स्थापित करते हुए अपने शुरुआती मुकाबले में इनायत खान को 5-0 से हराया। थापा के साथ सुर्खियों में शामिल हुए, पूर्व विश्व युवा मुक्केबाजी चैंपियन सचिन सिवाच ने अक्षय के खिलाफ सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के लिए 5-0 की शानदार जीत के साथ चैंपियनशिप में अपनी शुरुआत की। टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीसरे सत्र में भी रोमांचक शुरूआती मुकाबला देखने को मिला, जिसमें राजस्थान के देवांश सोलंकी ने फ्लाईवेट (47-50 किग्रा) वर्ग में उत्तर प्रदेश के विकास सिंह को सर्वसम्मति से हराया। इसी वर्ग में छत्तीसगढ़ के आशुतोष यादव ने गुजरात के अकलीम खान को मात देते हुए राउंड 1 में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सत्र 4 में, टीम एसएससीबी ने कई श्रेणियों में जीत के साथ अपना दबदबा मजबूत किया। हितेश गुलिया, दीपक, जुगनू और विशाल ने अपने कौशल और ताकत का प्रदर्शन करते हुए क्रमशः लाइट मिडलवेट, वेल्टरवेट, क्रूजरवेट और हैवीवेट डिवीजनों में जीत हासिल की। राजस्थान ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें प्रियदर्शी सिंह आशिया (लाइट मिडलवेट), पुष्पेंद्र सिंह (क्रूजरवेट) और हर्ष चौधरी (हैवीवेट) सभी अपने विरोधियों के खिलाफ विजयी हुए, जिसने चैंपियनशिप में टीम की समग्र महारत को उजागर किया। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सहयोग से भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) द्वारा आयोजित यह सप्ताह भर चलने वाला टूर्नामेंट 7 से 13 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। भारत भर की राज्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 300 मुक्केबाज विभिन्न भार श्रेणियों में वर्चस्व के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। अपनी-अपनी राज्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करते हुए, प्रत्येक टीम में विश्व मुक्केबाजी तकनीकी और प्रतियोगिता नियमों के तहत संरचित मुकाबलों में अधिकतम दस मुक्केबाज शामिल हैं, जिसमें तीन तीन मिनट के राउंड और राउंड के बीच में एक मिनट का आराम अवधि है। पूरे चैंपियनशिप में 10-पॉइंट-मस्ट स्कोरिंग सिस्टम लागू है। दो बार की गत विजेता टीम एसएससीबी (सर्विसेज) लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से कड़ी चुनौती पेश कर रही है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 161