MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 11:04 pm

‘बिग बॉस 18’ का आखिरी टाइम गॉड बनने के लिए टास्क में भिड़े चुम और विवियन

मुंबई

बिग बॉस 18 के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस कहते हैं, 'आखिरी टाइम गॉड बनकर फिनाले वीक में जाएगा कौन? विवियन या चुम?'। इस वीडियो में दिखाया गया है कि विवियन और चुम के हाथ में एक स्ट्रेचर है, उसमें दो अलग-अलग रंगों की ईंट भरी है, जिसकी ईंट ज्यादा होगी, वो टाइम गॉड बनेगा और फिनाले वीक में चला जाएगा।

इसके लिए विवियन और चुम अपना पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन चुम के आगे विवियन भारी पड़ते हैं। वो अपना जोर लगाते हैं, तो चुम गिर पड़ती हैं। कुछ फैंस वीडियो देखने के बाद ये भी दावा कर रहे हैं कि चुम जानबूझकर गिरी हैं।

चुम के गिरने से करण वीर मेहरा बहुत भड़क जाते हैं। वो कहते हैं, 'आ जा ना, मेरे साथ आ ना तू।' फिर वो कहते हैं, 'लोगों को देखने दो कि विवियन डीसेना क्या है।' इसके बाद विवियन पूरा स्ट्रेचर घसीट लेते हैं, जिससे चुम फिर से गिर पड़ती हैं और काफी दूर तक घिसटती हैं।

वुमेन कार्ड खेल रही हैं चुम?
इस प्रोमो पर फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ विवियन को सपोर्ट कर रहे हैं तो कई उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'कुछ भी बोलो विवियन यहां सही है।' दूसरे ने लिखा, 'चुम ऐसा दिखावा कर रही है कि उसे चोट लगी है।' एक और यूजर ने चुम के खिलाफ कॉमेंट किया, 'वुमेन कार्ड खेलने की कोशिश करवा रहा है रजत और चुम। यही लास्ट टाइम ईडन को पानी फेंकना, बाल्टी के साथ मारना, रजत को ढकेलना वो सब सही नहीं दिखा।' एक और यूजर ने लिखा, 'चुम खुद लेट गई वो पकड़कर अब वुमेन कार्ड खेल रही है करण के साथ।'

Loading spinner

Leave a Comment