जनकल्याण शिविरों में आमजनता के आवेदनों का हो रहा निराकरण

रीवा जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। साथ ही आमजनता के आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 427 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें आमजनता से 43698 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 38949 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि 7 और 8 जनवरी को सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। सिरमौर के ग्राम पंचायत धरी में आयोजित शिविर में 225 तथा पटेहरा बैकुंठपुर ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर में 263 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जनपद पंचायत रीवा में ग्राम पंचायत रौरा में आयोजित शिविर मे 52 तथा ग्राम पंचायत रौसर में 68 आवेदन पत्र आमजनता से प्राप्त हुए। जनपद पंचायत गंगेव की ग्राम पंचायत देवास में आयोजित शिविर में 13 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पर्ची, संबल योजना में पंजीयन तथा राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

नरेन्द्र मोदी विचार मंच द्वारा स्थानीय समिति बनाकर छेड़ेंगी आंदोलन

उमरिया नौरौजाबाद रेलवे स्टेशन में कोरोना काल से पहले की सभी सवारी गाड़ियों के ठहराव को लेकर नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण तिवारी की अगुवाई मे क्षेत्र की समस्त जनता के सहयोग से लोकसभा चुनाव के पूर्व नौरोजाबाद में सवारी गाड़ियों को लेकर आंदोलन छेड़ा गया था , जिसकी  मांग के अनुरूप उत्कल एक्सप्रेस और चिरमिरी रीवा सवारी गाड़ियों का ठहराव दिया गया था , जबकि आंदोलन कारियों की मांग में शामिल पहले से रीवा बिलासपुर और भोपाल बिलासपुर सवारी गाड़ियों के ठहराव एवं अन्य मागो  को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया है । विदित होवे कि उक्त दोनो सवारी गाड़ियों का ठहराव व अन्य मांग अपने प्रारंभ काल से ही चला आ रहा था , जिसे कोरोना काल में बन्द कर दिया गया । वर्षों से नौरोजाबाद में रूक रही सवारी गाड़ियों को कोरोना के नाम पर बंद कर रेल प्रशासन  ने इनके ठहराव के आदेश जारी करना भूल गए ।   विदित होवे केन्द्र की भाजपा सरकार जन सुविधाओ को ध्यान मे रखते हुए आवागमन को सुगम और सुलभ बनाने के लिए नित नयी सवारी गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है लेकिन उन सवारी गाड़ियों का बेहतर उपयोग  दो मिनट के ठहराव न होने के कारण लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है । नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण तिवारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रेल प्रशासन व्दारा नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन की लगातार उपेक्षा कर रही है , वर्षों से लंबित मांगों पर कार्यवाही न कर रेल प्रशासन ने नागरिकों की आवाज को दबाने का काम कर रही है , जिससे  स्थानीय नागरिकों में इस कार्य शैली के विरोध में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अगुवाई में शुरू हुआ आंदोलन अब नये रणनीति के तहत रेल रोको संघर्ष समिति बनाकर अपनी मांगों को बुलंद करेंगी । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 124

निखिल सुंदरानी: छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के सबसे युवा निर्माता, जो गीतों और फिल्मों के जरिए दुनिया को जोड़ रहे हैं

रायपुर छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को निखिल सुंदरानी के रूप में एक युवा और ऊर्जावान नेता मिला है, जो प्रदेश के सबसे युवा फिल्म निर्माता होने का गौरव रखते हैं। निखिल का मानना है कि गीतों और फिल्मों की भाषा के जरिए दुनिया को एकजुट किया जा सकता है। सुंदरानी फिल्म इंडस्ट्री, जो छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी फिल्म और म्यूजिक स्टूडियो है, का प्रतिनिधित्व करते हुए निखिल इस इंडस्ट्रीज की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह स्टूडियो अपनी सालों की मेहनत और अनुभव के साथ कई भाषाओं में गानों और फिल्मों का विशाल संग्रह रखता है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और कला को दर्शाता है। हाल ही में, निखिल सुंदरानी ने एक फिल्म बनाई है जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता दीपक साही, एल्सा घोष, और 100 अन्य जाने-माने चेहरे शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन भूपेंद्र चंदनिया ने किया है, और इसका संगीत निर्देशन उत्तम तिवारी ने संभाला है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन प्रदान करती है बल्कि निखिल की उस सोच को भी दर्शाती है जिसमें वे अपने विज़न को वास्तविकता में बदलने में विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही, निखिल यूट्यूब चैनलों पर भी काम करते हैं, जहां वे छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और भक्ति को प्रस्तुत करते हैं। इन चैनलों के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की परंपराओं और संस्कृति को गानों और वीडियो के जरिए दुनिया तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म, “ मै राजा तैं मोर रानी” जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ की आत्मा और उसकी धड़कन को दर्शाती है। अपनी दूरदर्शी सोच और रचनात्मकता के साथ, निखिल सुंदरानी छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उनके काम के जरिए प्रदेश की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान मिल रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 193

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बने नितिन राय सदस्य हेमा शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड में भी नियुक्तियां हुई

जशपुर नगर छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जशपुर  जिले के बाल कल्याण समिति का गठन कर अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है ।  बाल कल्याण समिति जशपुर के अध्यक्ष पद पर नितिन राय, सदस्य के पद पर श्रीमती हेमा शर्मा , संदीप पाठक एवं रामेश्वर की नियुक्ति की गई है । इन सभी के द्वारा पदभार ग्रहण कर लिया गया है । इसी तरह किशोर न्याय बोर्ड में भी सदस्य के रूप में अर्चना अग्रवाल एवं सतेन्द्र मिश्रा की नियुक्ति की गई है । नव नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों का आई सी पी एस के जिला बाल संरक्षण अधिकारी शेखर यादव सहित खुला आश्रय गृह, दत्तक ग्रहण , बालिका गृह , बालक गृह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर श्रीमती अंजना मिश्रा , अनूप मिश्रा , मनीषा छाबड़ा , रमा सिंह सहित आई सी पी एस के सभी कर्मचारी उपस्थित थे । इस अवसर पर नितिन राय एवं श्रीमती हेमा शर्मा ने चर्चा के दौरान कहा कि नव गठित बाल कल्याण समिति  बाल कल्याण हेतु समर्पित होकर आई सी पी एस के नियमों और प्रावधानों के तहत बालकों के हित में कार्य करेगी । जिससे निश्चित ही बदलाव दिखाई देगा । Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 167

69 आतंकियों के बंद होने से खुफिया एजेंसियों ने शुरू की जांच, भोपाल सेंट्रल जेल में मिला कैमरा लगा चीनी ड्रोन

भोपाल। सेंट्रल जेल के भीतर एक चीनी ड्रोन मिला है। काले रंग के इस ड्रोन में कैमरे भी लगे हैं। इसकी बैटरी भी चार्ज पाई गई है। इस जेल में 69 आतंकवादी बंद हैं, जो अलग-अलग संगठनों से संबंध रखते हैं। ऐसे में ड्रोन मिलने से खलबली मची हुई है। अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि ड्रोन किसने और किस उद्देश्य से भेजा। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इसकी पड़ताल शुरू कर की है। जेल अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने बताया कि जेल में ब-खंड के पास एक दोमंजिला बिल्डिंग बन रही है। यहां स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बुधवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे एक ड्रोन गिरा पाया गया। इस पर सबसे पहले नजर वहां ड्यूटी कर रहे जेल प्रहरी सोनेवाल चौरसिया की पड़ी थी। उसे कब्जे में लेकर चेक किया गया, तो उसमें लगी बैटरी चार्ज पाई गई। काले रंग के इस ड्रोन में कैमरे भी लगे हैं। इसके साथ ही चालू होने पर इसमें रंग-बिरंगी लाइट भी जलती हैं। जांच के दौरान ड्रोन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि प्रारंभिक जांच में चीन निर्मित यह ड्रोन खिलौना प्रतीत हो रहा है, लेकिन अति सुरक्षा वाले क्षेत्र में इसके पहुंचने को काफी गंभीरता से लिया है। घटना के बारे में डीजीपी, डीजी जेल, अन्य आला अधिकारियों को बता दिया गया है। खुफिया एजेंसियां ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। ड्रोन की कर रहे जांच गांधी नगर थाना प्रभारी सुरेश फरकले ने बताया कि ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है कि आखिर कैसे यह जेल के अंदर तक पहुंच गया है। इसके लिए जेल में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। जेल में बंद आरोपियों में से दो को फांसी की सजा भोपाल सेंट्रल जेल के उच्च सुरक्षा वाले सेल में सिमी के 23 आतंकी हैं। उनके साथ पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के 21, हिज्ब उत तहरीर के 17, आइएसआइएस के चार और जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के चार आतंकी बंद हैं। यहां 2008 में हुए अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में फांसी की सजा पाए दो आतंकी सबली उर्फ साबित अब्दुल करीम मुस्लिम और कमरुद्दीन चांद मोहम्मद नागौरी को भी रखा है, इसलिए ड्रोन को लेकर खलबली है। 2016 में जेल ब्रेक कर चुके हैं आतंकी 30-31 अक्टूबर 2016 को सेंट्रल जेल भोपाल में जेल ब्रेक की घटना हो चुकी है, तब यहां से सिमी के आठ खतरनाक आतंकी प्रधान प्रहरी रमाशंकर का गला रेतकर जेल से फरार हो गए थे। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जेल से 10 किलोमीटर दूर मनीखेड़ी के पठार पर सभी को एनकाउंटर में मार गिराया था। सीसीटीवी फुटेज देख कर रहे जांच हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस आयुक्त, भोपाल ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। शुरुआती जांच में चीनी ड्रोन दिख रहा है। तकनीकी विशेषज्ञों से भी इसकी जांच कराई जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 87

विद्यार्थियों को सही शिक्षा और संस्कार ही श्रेष्ठ नागरिक बनाते हैं: कमिश्नर

रीवा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर करने के लिए रीवा और मऊगंज जिले में आपरेशन निखार चलाया जा रहा है। इसके तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि रीवा जिले में माड़ौ स्कूल में परीक्षा परिणाम जब शत-प्रतिशत हो सकता है तो अन्य स्कूलों में क्यों नहीं है। सभी प्राचार्य विद्यार्थियों को सही रणनीति बनाकर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराएं। विद्यार्थियों की कमजोरी का परिमार्जन करने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाएं। प्राचार्य बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए लगन और समर्पण से प्रयास करें। बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शत-प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए सतत प्रयास करें। कमिश्नर ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। शिक्षक विद्यार्थियों को सही शिक्षा और अच्छे संस्कार देंगे तभी वे श्रेष्ठ नागरिक बनेंगे। प्राचार्य और शिक्षक विद्यार्थियों से आत्मीय संबंध बनाकर उनकी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। स्कूल में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और नियमित कक्षाओं का संचालन होगा तो परिणाम बेहतर आएंगे। विद्यार्थियों को गत तीन वर्ष के प्रश्नपत्रों और बोर्ड से प्राप्त मॉडल प्रश्नपत्र का लगातार अभ्यास कराएं। स्कूल में ज्ञान दान देने के साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य रोचक कार्यक्रम आयोजित कर इसका वातावरण ऐसा बनाएं कि हर विद्यार्थी स्कूल जाने के लिए लालायित रहे। कमिश्नर ने कहा कि विद्यार्थी के कॅरियर और जीवन दोनों को सही दिशा देने के लिए उनका उचित मार्गदर्शन करें। विद्यार्थियों में ज्ञान और शिक्षा का विकास होने पर ही आत्मविश्वास का भाव पैदा होगा। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। इस भावी पीढ़ी को दिशा देने और गढ़ने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। आप सब लगन के साथ विद्यार्थियों को जब शिक्षा देंगे तो आपके मन में जो आत्मसंतोष का भाव और अभिभावकों के मन में सम्मान होगा वही सबसे बड़ा पुरस्कार है। स्कूलों के साथ-साथ छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार तथा पठन-पाठन की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्राचार्य निरंतर प्रयास करें। कार्यशाला में कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने कहा कि कमिश्नर सर के मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए अभिनव प्रयास किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जब अच्छे आते हैं तो हम सबका सर ऊंचा होता है। जिन स्कूलों के परिणाम संतोषजनक नहीं हैं उनके प्राचार्य कमियों का मंथन करें। बोर्ड परीक्षाओं के लिए बहुत अधिक समय नहीं बचा है। अभी भी हम प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर आएंगे। अच्छे परिणाम देने वाले प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के जो अच्छे विद्यार्थी हैं उन्हें प्रदेश की मैरिट सूची में स्थान बनाने के लिए प्रेरित करें। अगले शिक्षा सत्र के शुरू होते ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और परीक्षा परिणाम बेहतर करने के प्रयास शुरू कर दें। कार्यशाला में संयुक्त संचालक शिक्षा केपी तिवारी ने आपरेशन निखार की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्मार्ट कक्षाओं में गुणी शिक्षकों के लगातार लेक्चर विद्यार्थियों को सुनाए जाते हैं। मॉडल प्रश्नपत्र तथा टिप्स एण्ड ट्रिक्स का भी लगातार अभ्यास कराया जा रहा है। कार्यशाला में माखनलाल चतर्वेदी विश्वविद्यालय के संचालक डॉ संदीप भट्ट ने कॅरियर मार्गदर्शन के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी के कॅरियर की प्लानिंग कक्षा 8वीं के बाद करनी चाहिए। उसी के अनुरूप उसे विषयों का चयन करना चाहिए। कार्यशाला में रीवा और मऊगंज जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में सीएम राइज पीके स्कूल रीवा के प्राचार्य वरूणेन्द्र सिंह ने बोर्ड परीक्षा परिणामों का विकासखण्डवार विश्लेषण प्रस्तुत किया। कार्यशाला में जिला शिक्षा अधिकारी सुदामालाल गुप्ता तथा तीन सौ प्राचार्य एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शामिल हुए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

भाजपा-कांग्रेस में चल रहा हैं मंथन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिलें में इन दिनों राजनीतिक दलों ने नगरीय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी में सुगबुगाहट है कि इस बार भाजपा कई पुराने का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। साथ ही वार्डों के आरक्षण के बाद भी कुछ लोग मुख्यधारा से अलग हो सकते हैं। वार्डों एवं अध्यक्ष का आरक्षण साफ होने के बाद भाजपा के कुछ पार्षदों के वार्ड भी आरक्षित की श्रेणी में आ गए हैं। इससे उन्हें जोर का झटका धीरे लगा है। पार्टी के एक पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार पार्टी संगठन से ही कुछ लोगों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है ताकि सीटें ज्यादा से ज्यादा आ सकें। टिकट की लाइन में लोगों की ज्यादा संख्या में होढ़ मची हैं, लेकिन टिकट उसे ही मिलेगा जो पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। पार्षदों के टिकट बांटने से लेकर मेयर के टिकट के लिए पार्टी के दफ्तरों में मंथन होने लगा है। कांग्रेस नें भी की तैयारी वही कांग्रेस ने भी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। पार्टी के पार्षद भी अपनी तैयारियों में जम कर जुट गए हैं। यहां भी लगभग कांग्रेस की स्तिथि भाजपा जैसी ही बताई जा रही है। कुछ पार्षदों के टिकट बदलने की चर्चा है। साथ ही कुछ नाम आरक्षण के हिसाब से तय हों रहें है। कांग्रेस में भी टिकट के दावेदार आधा दर्जन से ज्यादा लोग हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52