जब आने वाला हो नन्हा मेहमान, इन बातों का रखें खास ध्यान

गर्भावस्था का पता चलने के बाद अक्सर महिलाएं कुछ बातों की जानकारी नहीं होने की वजह से ऐसे कदम उठा लेती हैं, जो आगे चलकर डिलिवरी के दौरान मुश्किल पैदा कर सकते हैं। कुछ एहतियात बरतकर इन कठिनाइयों से बचा जा सकता है। प्रेग्नेंसी एक ऐसा वक्त होता है, जो हर महिला के लिए बहुत खुशियां लेकर आता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए यह थोड़ा क्रिटिकल टाइम होता है। अब आप पर एक और जान की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ बातों का खास ध्यान रखकर इस दौरान आने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है। एकदम न बढ़ाएं डाइट:- अक्सर प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही घरवाले महिला की अधिक केयर करने लगते हैं। ऐसा करना ठीक है, लेकिन कुछ बातों को ध्यान रखने की जरूरत होती है। प्रेग्नेंसी के शुरुआती तीन महीनों में महिलाओं को जी-मचलाना, उल्टी, बदहजमी और गैस जैसी शिकायतें आम होती हैं। इसलिए इन महीनों के दौरान खाने की मात्रा को बढ़ाने की जरूरत नहीं होती। इसके स्थान पर डाइट में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल वाले हल्के खाने को शामिल करना चाहिए। नाश्ते को न करें दरकिनार:- प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में अक्सर महिलाएं ऑफिस या घर के कामकाज में सामान्य तौर पर लगी रहती हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन प्रेग्नेंसी का पता चलने के बाद नाश्ते को बिल्कुल अवॉइड नहीं करना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता लेने के बाद यदि महिलाओं को दिन के आहार में थोड़ा कम पोषण मिले, तो यह होने वाले बच्चे की सेहत पर ज्यादा असर नहीं डालता। इसके साथ ही सुबह के समय थोड़ा-बहुत खाने से दिनभर गैस और एसिडिटी की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। लालच पर नियंत्रण रखें:- महिलाओं में चटपटा खाने की आदत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। यह आदत प्रेग्नेंसी के दौरान और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाएं चुपचाप चाट, पानीपुरी, भेल जैसी चीजें खाने की कोशिश करती हैं। ये चीजें आने वाले नन्हे मेहमान की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा मसालेदार और चटपटी चीजों का सेवन करने से महिलाओं को कई तरह की परेशानी हो सकती है। कभी न भूलें एक्सरसाइज करना:- प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खानपान के साथ ही फिजिकल फिटनेस की तरफ भी विशेष ध्यान देना चाहिए। एक बार प्रेग्नेंसी का पता चल जाने के बाद नियमित एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। इससे बॉडी आने वाले मेहमान को संभालने के लिए तैयार हो जाती है। एक्सरसाइज के साथ हल्का योग और प्राणायाम भी लाभकारी होगा। दिन में कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।   recent visitors 150

अब दिल्ली और श्रीनगर के बीच डायरेक्ट ट्रेन सेवा का सपना फिलहाल अधूरा रहेगा, नहीं मिलेगी डारेक्ट ट्रेन

नई दिल्ली देशभर में दिल्ली और श्रीनगर के बीच एक नई ट्रेन सेवा के शुरू होने की उम्मीदें बहुत थीं। इसे लेकर भारतीय रेलवे ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट दिया है, जो उन सभी यात्रियों के लिए बुरी खबर है, जो बिना रुके दिल्ली से श्रीनगर या जम्मू तक यात्रा करने का सपना देख रहे थे। भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि श्रीनगर जाने वाली ट्रेनों को जम्मू के कटरा रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ेगा, और वहां सुरक्षा कारणों से यात्रियों को दूसरी ट्रेन में चढ़ने के लिए ट्रांसफर होना होगा। इसका मतलब यह है कि अब दिल्ली और श्रीनगर के बीच डायरेक्ट ट्रेन सेवा का सपना फिलहाल अधूरा रहेगा। 26 जनवरी को PM Modi करेंगे उद्घाटन इस नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर करेंगे। यह उद्घाटन एक बहुत बड़े रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहा है, जो लगभग तीन दशकों से लंबित था। इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली और श्रीनगर के बीच एक रेल कनेक्टिविटी स्थापित की जाएगी, जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह था। कटरा स्टेशन पर होगा अनिवार्य ट्रांसशिपमेंट रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि श्रीनगर और कटरा के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों को कटरा रेलवे स्टेशन पर रुकना होगा। यहां पर यात्रियों को ट्रेन बदलने के लिए उतरना होगा। कटरा स्टेशन पर स्थित प्लेटफॉर्म-1 को कश्मीर जाने वाली ट्रेनों के लिए समर्पित किया जाएगा। यह सुरक्षा कारणों से किया गया है, ताकि यात्रियों का ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा प्रक्रिया सही तरीके से की जा सके। कटरा स्टेशन पर यात्रियों को अपने सामान को फिर से स्कैन कराना होगा और फिर दूसरी ट्रेन में चढ़ने के लिए उन्हें प्लेटफॉर्म पर जाना होगा। इस ट्रांसफर प्रक्रिया के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है। कटरा स्टेशन पर रुकने से यात्रा में समय का इजाफा होगा, लेकिन यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक है। वंदे भारत और मेल एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तर रेलवे ने पहले ही इस ट्रेन सेवा का टाइम टेबल 31 दिसंबर 2024 को जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि कटरा और श्रीनगर के बीच हर रोज़ एक वंदे भारत और दो मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों की शुरुआत 2024 के अंत से होने की उम्मीद है। वंदे भारत ट्रेन, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। दूसरी तरफ, मेल एक्सप्रेस ट्रेनें कटरा से सुबह 9:50 बजे और दोपहर 3 बजे रवाना होंगी, जो क्रमशः 1:10 बजे और 6:20 बजे श्रीनगर पहुंचेंगी। श्रीनगर से कटरा के लिए मेल एक्सप्रेस ट्रेनें सुबह 8:45 बजे और दोपहर 3:05 बजे रवाना होंगी। इस प्रकार, रेलवे ने दोपहर और शाम के समय भी ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया है। क्या होगा कटरा स्टेशन पर? कटरा स्टेशन पर हर ट्रेन के आने के बाद, सभी यात्रियों को उतरकर स्टेशन के बाहर जाना होगा। यहां पर उन्हें फिर से अपनी सामान की जांच करवानी होगी और फिर आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजार करना होगा। कटरा का प्लेटफॉर्म-1 पूरी तरह से कश्मीर जाने वाली ट्रेनों के लिए समर्पित रहेगा। इस प्रक्रिया से यात्रियों को अपने सामान की दोबारा जांच करनी होगी, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी यात्री बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा जारी रखें। यात्री यात्रा में अतिरिक्त समय का सामना करेंगे कटरा स्टेशन पर ट्रांसशिपमेंट प्रक्रिया के कारण यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त समय का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, यह कदम सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है, और रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। यात्रियों को कटरा में अपने सामान की फिर से जांच करवानी होगी और फिर अपनी यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन में बैठना होगा। कश्मीर जाने का सपना देखने वाले दिल्लीवासियों के लिए यह एक बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि अब उन्हें सीधे श्रीनगर पहुंचने के लिए कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बदलनी पड़ेगी। हालांकि, यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान अधिक समय देना होगा, लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया पूरे यात्रा अनुभव को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए जरूरी है।   recent visitors 163

कल रखा जाएगा साल का पहला शनि प्रदोष व्रत

हिंदू धर्म में हर महीने कोई न कोई व्रत पड़ता है जिसका अपना महत्व होता है. इन्हीं में शामिल है प्रदोष व्रत. हिंदू धर्म में इस व्रत को बेहद विशेष माना गया है. ये व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को और महीने में दो बार पड़ता है. हिंदू धर्म शास्त्रों में ये दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है. मान्यताओं के अनुसार, जो भी प्रदोष व्रत करता है भगवान शिव उसकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं. व्रत करने वाले के जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहता है.जब प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ता है, तो उसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है. इस साल भी पहला प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ रहा है. इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा. इसलिए इस दिन पूजा करने से भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी मिलती है. शनि प्रदोष व्रत तिथि और पूजा मुहूर्त हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल शनि प्रदोष व्रत की तिथि की शुरुआत 11 जनवरी को सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन 12 जनवरी को सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, शनि प्रदोष का व्रत 11 जनवरी को रखा जाएगा. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम के समय 5 बजकर 43 पर शुरू होगा. पूजा का ये शुभ मुहूर्त रात 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. शनि प्रदोष व्रत की पूजा विधि     शनि प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी स्नान करके शिव जी की पूजा और व्रत का संकल्प लेना चाहिए.     इसके बाद मंदिर की साफ सफाई करनी चाहिए.     पूजा की शुरुआत गंगाजल अभिषेक से करनी चाहिए.     इसके बाद शिवलिंग पर अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल, चंदन आदि अर्पित करना चाहिए.     धूप और दीप जलाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए.     शनि प्रदोष व्रत की कथा भी सुननी चाहिए.     पूजा के समापन के समय कपूर या घी के दीपक से भगवान शिव की आरती करनी चाहिए.     अंत में भगवान शिव से आशीर्वाद मांगना चाहिए. शनि प्रदोष व्रत का महत्व शिव पुराणों में शनि प्रदोष व्रत का महत्व और महिमा का वर्णन मिलता है. इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन के तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही आरोग्य प्राप्त होता है. मान्यताओं के अनुसार, शनि प्रदोष का व्रत और पूजन करने से 100 गायों को दान करने के बराबर का पुण्य प्राप्त होता है.इस दिन व्रत और पूजन से सौभाग्य मिलता है. संतान प्राप्ति के लिए भी शनि प्रदोष व्रत किया जाता है. recent visitors 137

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया भर्ती, सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की

नई दिल्ली अंडरवर्ल्ड डॉन और गैंगस्टर छोटा राजन को हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, छोटा राजन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं और उन्हें कई गंभीर अपराधों के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। एम्स में भर्ती होने के बाद, अस्पताल के वार्ड में उनकी सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। 2015 में गिरफ्तार हुआ था छोटा राजन छोटा राजन को अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। 25 अक्टूबर 2015 को बाली एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार किया गया था, और फिर उसे भारत भेज दिया गया। तब से वह तिहाड़ जेल में बंद है। उम्रकैद की सजा और जमानत बीते साल मई में, एक विशेष अदालत ने छोटा राजन को एक होटल व्यवसायी की हत्या के आरोप में दोषी करार दिया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, बंबई हाई कोर्ट ने उसकी उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया और उसे जमानत पर रिहा कर दिया। इसके बावजूद, छोटा राजन अन्य कई अपराधों के मामलों में अभी भी जेल में हैं। आरोपमुक्त होने के मामले छोटा राजन को एक अन्य मामले में भी आरोपमुक्त किया गया था। मुंबई की एक सत्र अदालत ने 1999 में दाऊद इब्राहीम के गैंग के सदस्य अनिल शर्मा की हत्या के मामले में छोटा राजन को निर्दोष करार दिया। अनिल शर्मा को दो सितंबर 1999 को अंधेरी इलाके में गोली मारी गई थी, लेकिन इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिलने पर राजन को आरोपमुक्त कर दिया गया था। इस तरह के कई मामलों में छोटा राजन की स्थिति पर अदालतों द्वारा अलग-अलग फैसले आए हैं, लेकिन वह अभी भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल हैं।   recent visitors 192

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैं भी मनुष्य हूं, देवता नहीं हूं, मुझसे भी गलतियां होती हैं, राजनीति में अच्छे लोग लगातार आना चाहिए

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्ट इंटरव्यू में कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि "मैं भी मनुष्य हूं, देवता नहीं हूं। मुझसे भी गलतियां होती हैं।" उन्होंने राजनीति में आने के उद्देश्य पर बात करते हुए कहा कि राजनीति में एंबीशन नहीं, बल्कि मिशन होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि राजनीति में अच्छे लोग लगातार आना चाहिए। जब पीएम मोदी से पूछा गया कि पहले और दूसरे टर्म में क्या अंतर है, तो उन्होंने कहा कि पहले टर्म में लोग मुझे समझने की कोशिश करते थे, और मैं भी दिल्ली को समझने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने युवाओं को राजनीति में आने के लिए यह संदेश दिया कि अगर वह राजनीति में आना चाहते हैं तो उनके पास एक मिशन होना चाहिए। जीनोम सीक्वेंसिंग डेटा जारी किया प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को 10 हजार नागरिकों का जीनोम सीक्वेंसिंग डेटा भी जारी किया। यह जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में एक अहम कदम है और भविष्य में इसका बड़ा असर होगा। पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि इस परियोजना में 20 से ज्यादा रिसर्च इंस्टीट्यूशन ने अहम योगदान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कदम को जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह शोध के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि यह डेटा अब "इंडिया बायोलॉजिकल डेटा सेंटर" में उपलब्ध है। पीएम मोदी ने कहा, "इस परियोजना की शुरुआत पांच साल पहले जीनोम इंडिया परियोजना के रूप में हुई थी और कोविड की चुनौतियों के बावजूद हमारे वैज्ञानिकों ने इसको पूरा किया।" इस डेटा से देश के असाधारण आनुवंशिक परिदृश्य का अध्ययन किया जा सकेगा और इससे भविष्य में कई महत्वपूर्ण शोध होंगे। recent visitors 57

बांग्लादेश श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल हुईं चेरी फ्रेजर, जैनिलिया ग्लासगो

किंग्स्टन बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले आगामी सफेद गेंद श्रृंखला के लिए ऑलराउंडर चेरी-एन फ्रेजर और अनकैप्ड तेज गेंदबाज जैनिलिया ग्लासगो को वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। सफेद गेंद श्रृंखला 19 जनवरी को तीन वनडे मैचों के साथ शुरू होगी और 30 जनवरी को तीन टी20 मैचों के साथ समाप्त होगी। सेंट किट्स सभी मैचों की मेजबानी करेगा। तेज गेंदबाज शमिलिया कोनेल और मध्यक्रम की बल्लेबाज रशदा विलियम्स भारत दौरे पर टीम के साथ नहीं थीं। सीडब्ल्यूआई की विज्ञप्ति के अनुसार, वेस्टइंडीज अनुभवी ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर के बिना ही खेलेगी, जो अभी भी घुटने की चोट से उबर रही हैं। फ्रेजर ने कुल 12 वनडे खेले हैं और इस प्रारूप में उनका आखिरी प्रदर्शन अक्टूबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। हालाँकि, उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन पिछले साल जून में हंबनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ टी20 में था। इस बीच, ग्लासगो ने चार टी20आई में हिस्सा लिया है, इनमें से आखिरी मैच मई 2024 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ था। हालाँकि वह 2023 से वेस्टइंडीज की वनडे टीम के साथ यात्रा कर रही है, लेकिन ग्लासगो को कभी भी वनडे में मौका नहीं मिला। सीडब्ल्यूआई की विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों ने तस्मानिया में राज्य क्रिकेट में सफल प्रदर्शन किया है और उन्हें शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज वर्तमान में महिला चैम्पियनशिप तालिका में नौवें स्थान पर है, जिसमें शीर्ष छह टीमें इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए स्वत: योग्यता प्राप्त कर रही हैं। 21 मैचों में 14 अंकों के साथ, उनके लिए सीधे योग्यता प्राप्त करना असंभव है, भले ही वे बांग्लादेश पर 3-0 की जीत के साथ अधिकतम 20 अंक हासिल करें, जबकि न्यूजीलैंड 21 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। हालांकि, 21 मैचों में 19 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहने वाला बांग्लादेश न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर शीर्ष छह में जगह बना सकता है। वेस्टइंडीज के मुख्य कोच शेन डेइट्ज ने कहा, बांग्लादेश का दौरा हमारी तैयारी के लिए एक आदर्श समय पर हुआ है। वे एक कुशल इकाई हैं, जिन्होंने प्रभावशाली विकास दिखाया है, और यह श्रृंखला हमें अपनी टीम की गहराई की जांच करने और वेस्टइंडीज क्रिकेट के अपने आक्रामक, तेजतर्रार ब्रांड को लागू करने का एक शानदार अवसर देती है। उन्होंने कहा, हम अपने प्रशिक्षण और दौरे में सुधार के विशिष्ट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और ये मैच हमें अपनी प्रगति का आकलन करने में मदद करेंगे। वार्नर पार्क की परिस्थितियाँ दोनों टीमों को चुनौती देंगी और आकर्षक क्रिकेट के लिए अनुकूल होंगी। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूँ कि हमारे कुछ युवा और कम अनुभवी खिलाड़ी इस परीक्षण पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। यह वेस्टइंडीज महिला टीम की बांग्लादेश के खिलाफ पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी और बांग्लादेश का कैरेबियाई दौरे पर पहला द्विपक्षीय सीरीज होगा। दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मुकाबला तीन साल पहले न्यूजीलैंड में 2022 विश्व कप में हुआ था, जब वेस्टइंडीज ने चार रन से मैच जीता था। कुल मिलाकर, दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच बार भिड़ चुकी हैं – चार बार टी20ई में और एक बार वनडे में – और वेस्टइंडीज को अभी तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। हालांकि, वेस्टइंडीज को पता होगा कि वे भारत और श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो वनडे सीरीज हार चुके हैं और बांग्लादेश के खिलाफ छह मैचों की हार का सिलसिला खत्म करना चाहेंगे। वेस्टइंडीज वनडे और टी20 टीम इस प्रकार है- हेली मैथ्यूज (कप्तान), शमीन कैम्पबेले (उप-कप्तान), आलियाह एलीने, नेरिसा क्राफ्टन, डिएंड्रा डॉटिन, एफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेल हेनरी, जैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, चेरी एन फ्रेजर, जैनीलिया ग्लासगो।   recent visitors 67