Tuesday, July 7, 2026 12:21 am

छतरपुर : रिश्वतखोर पटवारी  गिरफ्तार: घुवारा पटवारी देवेंद्र राजपूत को EOW ने 5 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा, चौकीदार फरार

Ghuwara: Bribe-taking Patwari arrested: EOW caught Patwari Devendra Rajput red-handed taking 5 thousand rupees, watchman absconded छतरपुर । बुधवार को एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। घुवारा के सदर पटवारी देवेंद्र राजपूत को जमीन की तरमीम के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। मामले के अनुसार, पटवारी देवेंद्र राजपूत ने प्रकाश सिंह से जमीन की तरमीम के लिए 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से वह पहले ही 2 हजार रुपए ले चुका था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जब पटवारी तहसील परिसर में बचे हुए 5 हजार रुपए ले रहा था, तभी ईओडब्ल्यू की विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस मामले में शामिल चौकीदार मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने ईओडब्ल्यू से की थी शिकायत शिकायतकर्ता प्रकाश सिंह ने पटवारी की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की डीएसपी उमा नवल आर्या और निरीक्षक संजय बेदिया के नेतृत्व में टीम ने पटवारी को गिरफ्तार किया। ईओडब्ल्यू ने सभी पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। recent visitors 214

मध्यप्रदेश वासियों को अगले 3 दिन कड़ाके की सर्दी से राहत: 2 फरवरी से बढ़ेगी ठंड, ग्वालियर-उज्जैन में भी

Madhya Pradesh residents will get relief from severe cold for the next 3 days: Cold will increase from February 2, even in Gwalior-Ujjain भोपाल । मध्यप्रदेश में 2 फरवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ग्वालियर-उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट भी है। इससे पहले कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 फरवरी को उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में हल्की बारिश हो सकती है। इसी दिन से प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी। इससे दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। 1 और 3 फरवरी को दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। जिससे प्रदेश का पश्चिमी-उत्तरी हिस्सा भी प्रभावित रहेगा। इसलिए बारिश होने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं भी बह रही हैं। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 30 जनवरी: दिन और रात में तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। पारे में बढ़ोतरी भी हो सकती है। 31 फरवरी: इस दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। recent visitors 194