छतरपुर: थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गल्ला मंडी के पास से आरोपी को देशी कट्टा सहित किया गिरफ्तार

Chhatarpur: Kotwali police arrested the accused with a country-made pistol near the grain market during night patrolling. छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस को विगत रात्रि गश्त के दौरान गल्ला मंडी के पास अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान मुक्ति धाम के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, घेराबंदी कर रोक कर तलाशी ली गई, 12 बोर का देशी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया। अवैध हथियार जप्त कर आरोपी राजू कुशवाहा पिता लल्लूराम कुशवाहा, निवासी सागर रोड, छतरपुर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र कुमार गुप्ता, आरक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह, दीपचंद एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। recent visitors 12

छतरपुर:  गुरु पूर्णिमा महोत्सव , 29 जुलाई को रविदास मंदिर अबार बनेगा श्रद्धा और भक्ति का केंद्र

Chhatarpur: Guru Purnima Festival, on July 29, Ravidas Temple Abar will become a center of faith and devotion. छतरपुर/रामटौरिया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत रविदास मंदिर अबार माता तहसील घुवारा जिला छतरपुर में 29 जुलाई 2026 बुधवार को गुरु पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर समिति द्वारा आमंत्रण पत्र जारी कर समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। आयोजन आल इंडिया आदि धर्म मिशन के तत्वाधान में रैदास समाज सेवा समिति रविदास मंदिर अबार, तथा रविदास मंदिर समिति अबार माता के तत्वावधान में संपन्न होगा। कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे गुरु पूजन किया जाएगा। जबकि शाम 4 बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारा प्रारंभ होगा। समिति ने अपने संदेश में समाज के सभी गुरु प्रेमी बंधुओं, माताओं, बहनों एवं युवाओं से तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया है। आमंत्रण पत्र में श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया गया है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम में स्थानीय समाजजन, क्षेत्रवासी एवं आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल रविदास मंदिर अवार (अबार माता), तह. घुवारा जिला छतरपुर निर्धारित किया गया है। समिति का संदेश: भजन मंडली एवं कीर्तन के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा गुरु कृपा प्राप्त करें। recent visitors 54

छतरपुर- सभी गर्भवती महिलाओं की अनमोल पोर्टल में एंट्री हो : कलेक्टर पार्थ जैसवाल

Chhatarpur- All pregnant women should be entered in the Anmol portal: Collector Parth Jaiswal छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, सीएमएचओ डॉक्टर आर.पी. गुप्ता सहित डॉक्टर, बीएमओ बीपीएम, बीसीएम अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर  जैसवाल ने मैटरनल हेल्थ की समीक्षा करते हुए अनमोल पोर्टल में कुछ गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन समग्र आईडी नहीं होने की वजह से नहीं होने पर बक्सवाहा बीएमओ को कड़ी फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही बीसीएम की एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा सीईओ जनपद के निरंतर संपर्क में रहें और आशाओं को कार्य में लगाएं। उन्होंने कहा लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन की पोर्टल में कम एंट्री होने पर बड़ामलहरा बीएमओ की वेतन वृद्धि रोकने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं छतरपुर ग्रामीण एवं शहरी बीएमओ को हाई रिस्क महिलाओं का मैनेजमेंट नहीं होने पर 1 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी बीएमओ को हाई रिस्क महिलाओं के चिन्हांकन के विशेष निर्देश दिए।  कलेक्टर ने ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए बड़ामलहरा सहित अन्य ब्लॉकों को चतुर्थ एएनसी चैकअप बढ़ाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने सरबई, बारीगढ़, गौरिहार, बाजना और बक्सवाहा में भी ज्यादा से ज्यादा एएनसी चैकअप कैम्प आयोजित करने एवं घुवारा पीएचसी पर भी कैम्प लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा डिलीवरी के संबंध में शासकीय एवं प्राइवेट अस्पतालों का डेटा एचआईएमएस एवं अनमोल पोर्टल में प्रमुख रूप से अपडेट हो। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं की ईकेवायसी और डीबीटी शतप्रतिशत कराने के निर्देश दिए।  एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने, आशा को हटाने एवं 108 एम्बुलेंस पर पेनाल्टी के निर्देश कलेक्टर ने दो गर्भवती महिलाओं की लापरवाही के कारण मृत्यु होने के संबंध में संबंधित पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। पहला प्रकरण भूरी आदिवासी ग्राम ब्रजपुरा किशनगढ़ दो घंटे विलंब से 108 पहुंचने के संबंध में एमडी को पेनाल्टी लगाने के संबंध में पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही एएनसी चैकअप नहीं करने पर एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने एवं आशा कार्यकर्ता की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम चौपरा बक्सवाहा पूनम आदिवासी का प्लेसेंटा न निकलने से मृत्यु हो जाने के संबंध में सीएमएचओ को बीएमओ और बीसीएम की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसएनसीयू और पीआईसीयू और लो बर्थ एवं लिंगानुपात की समीक्षा करते हुए यूविन पोर्टल में एंट्री बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजनगर अंतर्गत टीकाकरण कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने एनसीडी स्क्रीनिंग में लवकुशनगर एवं राजनगर में खराब स्थिति होने पर प्रोग्रेस बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही लवकुशनगर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सीएचओ पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हाइपरटेंशन एवं डायबिटीज की स्क्रीनिंग बढ़ाएं।  कलेक्टर ने टीबी स्क्रीनिंग के संबंध में लापरवाही पर राजनगर बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही गौरिहार, लवकुशनगर एवं राजनगर के टीबी प्रभारी एवं डीटीओ की तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने निक्षय पोषण योजना में गौरिहार, बिजावर और बक्सवाहा में डीबीटी की कम प्रोग्रेस होने पर बढ़ाने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने नो फंग्शनल डिलीवरी प्वाइंट की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्टाफ की पदस्थापना के संबंध में अन्य जगह के स्टाफ की ड्यूटी लगाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही पदस्थापना होने के बाद भी कार्य में लापरवाही करने पर कर्री के डॉक्टर पर कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।  कलेक्टर जैसवाल ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर शिकायतों को संतुष्टि से बंद करने की निर्देश दिए।  कलेक्टर ने बड़ामलहरा, बिजावर,  लवकुशनगर बीएमओ को सीएम हेल्पलाइन की ग्रेडिंग के संबंध में जानकारी नहीं होने पर एक-एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो बीएमओ पिछले 6 महीने से लगातार सी एवं डी ग्रेड में आ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजें। recent visitors 113

रामटोरिया विद्यालय में विकास की नई पहचान — पेवर ब्लॉक से निखरा स्कूल परिसर, बच्चों और ग्रामीणों ने जताया आभार

रामटोरिया विद्यालय में विकास की नई पहचान — पेवर ब्लॉक से निखरा स्कूल परिसर, बच्चों और ग्रामीणों ने जताया आभार

Ramtoria School celebrates its new development: Paver blocks enhance the school campus, and children and villagers express their gratitude. बड़ा मलहरा। ग्राम पंचायत रामटोरिया में इन दिनों विकास कार्यों की गूंज है। जनपद पंचायत की सीमा में स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामटोरिया के परिसर में बस स्टैंड के पास पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य तेज़ी से जारी है। इस कार्य की गुणवत्ता और सुंदरता की चारों ओर सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले हल्की सी बारिश में ही स्कूल परिसर कीचड़ से भर जाता था। बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो जाता था। इस समस्या को बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमति खेमाबाई अहिरवार के सामने रखा था। बच्चों की बात को गंभीरता से लेते हुए श्रीमति खेमाबाई अहिरवार ने इस मुद्दे को ज़िला पंचायत की बैठक में प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद यह कार्य मंजूर हुआ। अब बीते 5-6 दिनों से विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य लगातार चल रहा है। आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है और परिसर अब स्वच्छ, आकर्षक और व्यवस्थित दिखने लगा है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और ग्रामीणों ने कहा कि इस काम से विद्यालय की सुंदरता और उपयोगिता दोनों बढ़ गई हैं। बारिश में अब बच्चों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। छात्रों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमति खेमाबाई अहिरवार और ग्राम पंचायत रामटोरिया की सरपंच श्रीमति बबली आदिवासी का धन्यवाद किया। “अब हमारा स्कूल शहरों की तरह सुंदर लग रहा है, और बारिश में फिसलने की चिंता भी नहीं रहेगी।” — छात्रों ने खुशी जाहिर की। इस पहल ने न केवल बच्चों की परेशानी दूर की है बल्कि ग्राम पंचायत रामटोरिया को एक आदर्श पंचायत के रूप में पहचान भी दिलाई है। recent visitors 110

बुंदेलखंड में विकास कार्यों से नौगांव शहर व वार्डो की बदली तस्वीर.!!

The picture of Naugaon city and wards has changed due to development work in Bundelkhand.!! छतरपुर ! बुंदेलखंड में विकास कार्यों से शहरों में प्रगति हो रही है । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की नगर पालिका परिषद नौगांव विकास की ओर अग्रसर है, उपयंत्री आलोक जायसवाल शहर के विकास में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं । इतना ही नहीं सड़कों और नलियों की सफाई, जल आपूर्ति, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास में भी योगदान दे रहे हैं । नगर पालिका परिषद नौगांव में उपयंत्री आलोक जायसवाल सड़कों और अन्य बुनियादी कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण करवाते हैं। नगरवासियों को राज्य व केंद्र की प्रत्येक योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है । नगर में चारो और निर्माण कार्य अनवरत जारी है। सरकार की प्रत्येक योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। उपयंत्री आलोक जायसवाल द्वारा कार्य योजना में करोड़ों के विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। शहर के वार्डों में पहुंचकर जन समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है । नगर पालिका परिषद नौगांव के उपयंत्री आलोक जायसवाल ने बताया कि शासन के माध्यम से बड़े प्रोजेक्ट नगर में प्रस्तावित किए जाने की संभावना है । केंद्र एवं राज्य सरकार के शासकीय प्रोजेक्ट से नगर पालिका परिषद नौगांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे । नवीन कार्यों का कायाकल्प किया जा रहा हैं। शहर में साफ सफाई स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों व जन शिकायतों का भी तत्काल निराकरण किया जा रहा है । आज नगर में कोई भी शिकायत पेंडिंग नहीं है l जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है, शहर में विकास कार्य प्रगति पर है ! recent visitors 217

चिरोला गांव में नरवाई की आग से मचा तांडव: 12 घर खाक, महिला की दर्दनाक मौत, विधायक ने किया दौरा

Fire caused havoc in Chirola village due to stubble fire: 12 houses destroyed, woman died a painful death, MLA visited छतरपुर ! जिले की घुवारा तहसील के ग्राम पंचायत रामटौरिया से लगे चिरोला और छुल्ला गांव में शनिवार को नरवाई की आग ने भीषण तबाही मचाई। तेज़ आंधी के साथ खेतों में लगी आग ने देखते ही देखते रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। चिरोला गांव में आग से 12 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, वहीं एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग झुलसकर घायल हो गए। https://www.facebook.com/100095277861256/posts/691908000661789/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v ग्रामीणों के अनुसार, उनके घरों में रखी पूरी गृहस्थी – गेहूं, भूसा, कपड़े, पैसे, अनाज और अन्य जरूरी सामग्री – सब कुछ जलकर राख हो गया। कुछ मवेशी भी इस आग की चपेट में आकर मारे गए। गांव का दृश्य किसी लंका-दहन से कम नहीं रहा। जैसे ही क्षेत्रीय विधायक सुश्री रामसिया भारती को घटना की जानकारी मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की, शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और अधिकारियों से बात कर जरूरी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने प्रशासन से त्वरित राहत पहुंचाने की भी मांग की। पीड़ितों की पीड़ा बयान करते हुए एक ग्रामीण ने कहा, “साहब, मैं कुछ नहीं कर पाया। सब कुछ मेरी आंखों के सामने जलता रहा।” यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि हर साल नरवाई जलाने से होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम कब उठाए जाएंगे। recent visitors 281

छतरपुर : फर्जी डॉक्टरों पर गिरी गाज: बिना डिग्री चला रहे क्लीनिक सील, मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत FIR दर्ज

Chhatarpur: Action taken against fake doctors: Clinics running without degrees sealed, FIR lodged under Medical Council Act छतरपुर : जिले में फर्जी और अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर गौरीहार में बिना डिग्री चल रहे पाल क्लीनिक को एसडीएम ने सील कर दिया। वहीं, जिलेभर में 10 अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की गई है। गौरीहार में पाल क्लीनिक का संचालन बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री के किया जा रहा था। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर क्लीनिक को सील कर दिया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। क्लीनिक संचालक के खिलाफ मेडिकल काउंसिल एक्ट 1987 की धारा 24 के तहत FIR दर्ज की गई है। सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बताया कि जिलेभर में लगातार फर्जी डॉक्टरों और अवैध चिकित्सा सेवाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक इन स्थानों पर हुई कार्रवाई- छतरपुर शहर: सिंह क्लीनिक और सकील क्लीनिक सील राजनगर: भपका का पटेल क्लीनिक और बसारी का शिवशक्ति क्लीनिक बंद नौगांव (हरपालपुर): लाइफ हेल्थ केयर क्लीनिक सील लवकुशनगर: बसंतपुर चौराहे का एक अवैध क्लीनिक बंद बकस्वाहा: चांदसी और खान क्लीनिक पर भी कार्रवाई जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। recent visitors 145