Wednesday, July 8, 2026 2:03 pm

ऐक्शन मोड में डोनाल्ड ट्रंप- कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, चीन पर भी कसा शिकंजा

कनाडा मैक्सिको और चीन पर आज से अमेरिका टैरिफ लगाने जा रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का शुल्क लागू होगा। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या इन उपायों में कोई छूट होगी। दरअसल, इन टैरिफ के चलते अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए सामान काफी महंगे हो सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में इन टैरिफ की घोषणा की थी। रिपब्लिकन नेता ट्रंप अवैध आव्रजन और फेंटेनाइल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की तस्करी को रोकने के लिए देशों से अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के मद्देनजर टैरिफ लगाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि इसका मकसद डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, 'शनिवार से ये शुल्क लागू हो होंगे। ये वादे राष्ट्रपति की ओर से किए गए थे और अब इन्हें पूरा किया जा रहा है।’ तेल आयात के लिए छूट जारी रखने पर विचार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह कनाडा और मैक्सिको से तेल आयात के लिए छूट जारी रखने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, कैरोलिन लेविट ने कहा कि उनके पास राष्ट्रपति के किसी भी संभावित कटौती के फैसले के बारे में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ लागू करते हैं तो कनाडा इसका उचित जवाब देने के लिए तैयार है। मगर, उन्होंने इस बारे में कुछ विस्तार से नहीं बताया। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शैनबॉम ने कहा कि टैरिफ लागू होने की स्थिति में मैक्सिको के पास अमेरिकी सरकार जो भी निर्णय लेती है उसके लिए प्लान ए, प्लान बी, प्लान सी है। recent visitors 24

BJP की पूनम और नारायण निर्विरोध विजयी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ के वार्ड 18 और 45 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वार्ड नं. 18 की कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के द्वारा नामांकन वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस जीत के साथ भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नं. 18 से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी के खिलाफ कांग्रेस की प्रत्याशी शीला साहू ने अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से चुनाव होनें से पहले ही आज अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध चुन ली गई हैं। इस जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधन दीवान ने भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी को भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें जीत की बधाई दी। वार्ड नं. 18 से निर्विरोध निर्वाचित हुई पूनम सोलकी ने अपने वार्डवासियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें और उनके पति पर भरोसा जताया जिससे अनवरत हम पांच बार निर्वाचित होते आ रहे हैं। वार्डवासी हमारे सभी कार्य की सराहना करते थे और उसी का प्रतिफल है कि आज मै निर्विरोध चुनी गई हूं। मैं हमेशा अपने वार्डवासियों के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है। परिवारवाद के चंगुल में पड़कर उन्होंने पूरे देश के अलावा पूरी पार्टी का बेडागर्क किया है। यही कारण है कि आज डूबती नाव से लोग कूद-कूद कर भाग रहे हैं। आज रायगढ़ के वार्ड नं. 18 में भी कांग्रेस की एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिससे नेता प्रतिपक्ष रही पूनम दिबेश सोलंकी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो जाएंगी। recent visitors 56

खाद्य तेलों और दलहन में भारत बनेगा आत्मनिर्भर ! बजट भाषण में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को दलहन और खाद्य तेल में आत्मनिर्भर बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए तुअर, उड़द, मसूर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि धन धान्य कृषि योजना 100 कम उत्पादकता वाले जिलों पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही कृषि कार्यक्रम 1.7 करोड़ किसानों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कृषि योजना कम उत्पादकता वाले 100 जिलों को कवर करेगी, जहां फसल की पैदावार कम होती है और जहां क्रेडिट पैरामीटर औसत से नीचे हैं। योजना के तहत किसानों को आधुनिक फसल टेक्नोलॉजी मुहैया करवाई जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 8वां बजट है और मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट भी है। संसद में बजट सत्र जारी है।केंद्र सरकार खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता के लिए छह साल का एक मिशन शुरू करेगी. निर्मला सीतारमण ने बजट में इसका ऐलान किया है. इस बार बजट में 'बढ़ते मध्यम वर्ग' की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाने पर फोकस किया गया है. ये हैं बजट के बड़े ऐलान     खाद्य तेल और बीज के लिए राष्ट्रीय मिशन का लक्ष्य इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाना है     दालों में आत्मनिर्भर बनने के लिए 6 साल का मिशन शुरू किया जाएगा     केंद्रीय एजेंसियां अगले 4 सालों में तुअर, उड़द, मसूर की खरीद करेंगी     प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन में सुधार के लिए बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा कृषि जिलों के विकास का कार्यक्रम     कृषि जिलों के विकास का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाएं, 1.7 करोड़ किसानों की मदद के लिए ऋण की उपलब्धता     योजना में फसल विविधीकरण को अपनाया जाएगा, कटाई के बाद भंडारण को बढ़ाया जाएगा। इससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी     एमएसएमई विकास का दूसरा इंजन है     एमएसएमई हमारे निर्यात का 45% हिस्सा है। एमएसएमई की वर्गीकरण सीमा बढ़ाई गई है ताकि उनकी वृद्धि को बढ़ावा मिले     सूक्ष्म उद्यमों के लिए, कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे   छह प्रमुख क्षेत्रों में सुधारों को प्राथमिकता वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2025 टैक्स, पावर, अर्बन डेवलेपमेंट, माइनिंग, फाइनेंशियल सेक्टर और रेगुलेटरी पॉलिसी जैसे छह प्रमुख क्षेत्रों में सुधारों को प्राथमिकता देता है. निर्मला सीतारमण ने सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण शुरू किया. पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, ये बजट भी पेपरलेस होगा. बजट की प्रमुख बातें – भारतीय खिलौनों के लिए सपोर्ट स्कीम – किसान क्रेडिट की लिमिट पांच लाख रुपये. सस्ते ब्याज पर किसानों को पांच लाख का कर्ज. कपास किसानों को पांच साल का पैकेज. – असम में यूरिया प्लांट का गठन होगा. 12.7 लाख मीट्रिन टन की सालाना क्षमता वाला यूरिया प्लांट खुलेगा. – कृषि योजनाओं से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ. – कॉटन प्रोडक्टिविटी के लिए पांच साल का मिशन – बिहार के किसानों के लिए खास ऐलान. दलहन-तिलहन में आत्मनिर्भरता का टारगेट. – मखाना किसानों के लिए बजट में ऐलान.  मखाना बोर्ड बनेगा. – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम धन-धान्य कृषि योजना चलाएंगे. 10 जिलों में योजना चलाई जाएगी. कम उपज वाले इलाकों में शुरू होगी योजना. – खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता के लिए छह साल के मिशन का ऐलान. – फल सब्जियों के लिए व्यापक प्रोग्राम का ऐलान. किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपये हुई बजट 2025 में मोदी सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढा दी है. अब यह सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है. बजट में सरकार ने किसानों को लेकर कई और बड़ी घोषणाएं भी की है. इनमें धन धान्य कृषि योजना,  कृषि कार्यक्रम से 1.7 करोड़ किसानों की मदद, कम उत्पादकता वाले 100 जिलों को कवर करने के लिए कृषि योजना शामिल है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि खाद्य तेल और बीज के लिए राष्ट्रीय मिशन का लक्ष्य इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाना है. इसके तहत दालों में आत्मनिर्भर बनने के लिए 6 साल का मिशन शुरू करेंगे. – केंद्रीय एजेंसियां ​​अगले 4 वर्षों में तुअर, उड़द, मसूर की खरीद करेंगी. प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन में सुधार के लिए बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा. बजट में सरकार ने बताया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम की तर्ज पर कृषि जिला कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे. फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाएं, लोन की उपलब्धता से 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी. यह योजना फसल विविधीकरण को अपनाएगी, फसल कटाई के बाद भंडारण को बढ़ाएगी. इससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी. recent visitors 35

चीनी कंपनी ने कर्माचरियों के साथ किया घिनौना सलूक, टॉयलेट इस्तेमाल की तस्वीरें की सार्वजनिक

बीजिंग चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों के टॉयलेट इस्तेमाल की तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं, जिससे विवाद खड़ा हो गया। कंपनी का कहना है कि कर्मचारी टॉयलेट में बहुत समय बिताते हैं, लेकिन इस कदम की आलोचना हो रही है। काम के दौरान टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों की तस्वीरें लेकर उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने और अपमानित करने वाली चीनी कंपनी की कड़ी आलोचना हो रही है। ग्वांगडोंग प्रांत के शेनझेन में स्थित लिक्सुन डियानशेंग नामक कंपनी ने कर्मचारियों को इस तरह सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। विवाद बढ़ने पर कंपनी ने सफाई दी कि कुछ कर्मचारी काम के दौरान बहुत देर तक टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं और इसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया। 20 जनवरी को कंपनी ने कर्मचारियों के टॉयलेट इस्तेमाल की तस्वीरें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कीं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया और कंपनी की कड़ी आलोचना हुई। हालांकि, अपने कृत्य का बचाव करते हुए कंपनी ने कहा कि कुछ कर्मचारी लंबे समय तक टॉयलेट में रहते हैं और धूम्रपान, मोबाइल गेम खेलने जैसे कामों के लिए टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने यह भी आरोप लगाया कि जब दूसरे कर्मचारियों को टॉयलेट का इस्तेमाल करना होता है, तो ये कर्मचारी जगह खाली नहीं करते। हालांकि, टॉयलेट के दरवाजे के ऊपर से चुपके से तस्वीरें लेकर कंपनी के रिसेप्शन एरिया में प्रदर्शित करने का कृत्य किसी भी तरह से उचित नहीं है, यही आम राय है। सेलु लॉ फर्म के वकील शू सू ने कहा कि कंपनी का यह कदम कर्मचारियों की निजता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कंपनियों को कर्मचारियों की आलस्य पर नियंत्रण रखने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब चीनी कंपनियां कर्मचारियों पर नियंत्रण लगाने को लेकर खबरों में आई हैं। नवंबर 2021 में, चीन के प्रमुख इलेक्ट्रिकल अप्लायंस रिटेलर गोमी ने कर्मचारियों के इंटरनेट इस्तेमाल पर नज़र रखी और काम के दौरान गेम खेलने और ऑनलाइन चैट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसकी आलोचना हुई थी। इसके अलावा, 2022 में शेनझेन स्थित सैंगफोर टेक्नोलॉजीज ने अपने कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन नौकरी खोजने पर नज़र रखी और ऐसी वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया, जो खबरों में रहा था। recent visitors 30

पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर सलमान लाला 25.83 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

उज्जैन मोस्ट वांटेड मादक पदार्थ का तस्कर सलमान पिता शैरूलाला को पुलिस ने चंबल नदी के पुलिया ग्राम बनावाड़ा से गिरफ्तार किया। वह उज्जैन पुलिस का मोस्ट वांटेड आरोपी था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। सलमान फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से पत्नी बच्चों को लेकर दुबई फरार हो गया था। वीजा की अवधि खत्म होने पर वह नेपाल के रास्ते इंडिया और फिर नागदा पहुंचा था। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया सलमान पिता शैरूलाल निवासी राजीव नगर नागदा कुख्यात अपराधी है। वह 25.83 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकड़ाया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 25 लाख रुपए है। सलमान 2 साल से फरार था। फरारी के दौरान वह दुबई में रहा। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सलमान एमडीएमए ड्रग्स लेकर खाचरौद, चांपाखेड़ा, होते हुए ताल-आलोट की ओर क्रय विक्रय के लिए जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को रवाना किया। पुलिस ने उसे ग्राम बनवाड़ा में सफेद रंग की स्कोडा कार के साथ देखा तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। सलमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सलमान के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में फिरौती मांगने, प्राणघातक हमले, अवैध हथियार रखने जैसे दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक जोन उज्जैन द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर थाना नागदा के अपराध पर 20 हजार इनाम व राजस्थान पुलिस द्वारा 40 हजार रुपए इनाम की घोषणा की गई थी। सलमान की गिरफ्तारी पर कुल 60 हजार रुपए इनाम था। फर्जी पासपोर्ट पर दुबई की यात्रा आरोपी ने स्वयं को थांदला के वार्ड क्रमांक 13 का निवासी बताकर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करते हुए थांदला जिला झाबुआ से अपना अपनी पत्नी का व बच्चों का फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर आईडी बनवाया। इन फर्जी पासपोर्ट का उपचयोग कर उसने कई बार दुबई की यात्रा की और वहां शिफ्ट होने की योहना बना रहा था। पुलिस उसके दस्तावेजों की जांच कर रही है। उज्जैन व राजस्थान पुलिस सलमान की लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस को संदेह है कि वह अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में था। आरोपी नेपाल के मार्ग से फरार होकर किसी अन्य देश में शरण लेने की फिराक में था। recent visitors 29

पीएम सूर्यघर में रजिस्ट्रेशन को इंस्टॉलेशन में बदलें: अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान-रूफ टॉप सोलर को बढ़ाने डिस्कॉम्स और टाटा पावर रिन्यूबल में एमओयू

जयपुर। पीएम सूर्य घर नि:शुल्क बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों एवं टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के बीच शुक्रवार को विद्युत भवन में एमओयू किया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) आलोक की मौजूदगी में विद्युत कम्पनियों की ओर से चेयरमैन डिस्कॉम्स सुश्री आरती डोगरा तथा टाटा पावर रिन्यूबल की तरफ से सीईओ एवं एमडी श्री दीपेश नन्दा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक ने कहा कि प्रदेश में पीएम सूर्यघर योजना में बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। टाटा पावर के साथ इस साझेदारी से डिस्कॉम्स को इन रजिस्ट्रेशन को इंस्टालेशन में बदलने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आमजन को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली खर्च से उन्हें मुक्ति दिलाना है। टाटा पावर रिन्यूबल के सीईओ एवं एमडी श्री नन्दा ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना देश में आमजन को ऊर्जा दाता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। कंपनी प्रदेश में फैले अपने नेटवर्क के माध्यम से इस योजना में लोगों की भागीदारी बढ़ाने में सहायता करेगी। उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्य घर योजना रूफ टॉप सोलर के माध्यम से सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल है। इसके अन्तर्गत राज्य में अब तक एक वर्ष से भी कम समय में 26 हजार से अधिक घरों में रूफ टॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। एमओयू के माध्यम से टाटा पावर रिन्यूबल वेंडर्स की ट्रेनिंग, जागरूकता प्रसार की गतिविधियों आदि के जरिए रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए डिस्कॉम्स को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। इस अवसर पर प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक श्री नथमल डिडेल, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी श्री देवेन्द्र श्रृंगी, अजमेर डिस्कॉम के एमडी श्री केपी वर्मा सहित टाटा पावर रिन्यूबल के अधिकारी भी मौजूद थे। recent visitors 79

प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी, 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान

रायपुर : साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड,  किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की  हुई खरीदी, 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। recent visitors 37