Sunday, July 5, 2026 11:18 pm

हादसे के जिम्मेदार और शिथिलता बरतने वाले अफसरों व कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय: सीएम योगी

लखनऊ मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हादसे के जिम्मेदार और शिथिलता बरतने वाले अफसरों व कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। इसमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों के होने की बात कही जा रही है। सीएम योगी ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने आईसीसीसी में वसंंत पंचमी स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पर्व पर व्यवस्थाओं को जीरो एरर रखने के निर्देश दिए। कहा कि इस अवसर पर अखाड़ों की पारंपरिक शोभायात्रा धूमधाम से निकलेगी। इसकी तैयारियां समय से कर ली जाएं। संतगण, कल्पवासी, श्रद्धालु और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। कम से कम चलें स्नानार्थी, बढ़ाएं पार्किंग स्थल सीएम योगी ने कहा कि पार्किंग स्थल बढ़ाए जाएं। ऐसी व्यवस्था करें कि श्रद्धालुओं को कम से कम चलना पड़े। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों पर एसपी लेवल के अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहीं भी जाम की स्थिति न बनने दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सेक्टरों से ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, वहां वरिष्ठ अधिकारी खुद जाएं। वरिष्ठ अधिकारियों को टीम के साथ ड्यूटी पर लगाएं। उनके लिए वहीं टेंट और खाने-पीने की व्यवस्था करें। कहीं भी भीड़ एक-दूसरे को क्रॉस करती नजर न आए। दो अधिकारी कंट्रोल रूम से निगरानी करें। बाकी सीमा, शहर और मेला क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त करें। दो और तीन फरवरी हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगी। प्रमुख स्नान पर्वों और उसके पहले व बाद में कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं लागू होगा। बिहार, पूर्वी यूपी से आएगी भीड़ सीएम ने कहा, वसंत पंचमी पर पूर्वी यूपी, बिहार और नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसे देखते हुए व्यवस्थाएं की जाएं। वहीं, उन्होंने झूंसी क्षेत्र के आसपास रहने वाले संदिग्ध लोगों के पुलिस सत्यापन पर भी जोर दिया। कहा कि अतिक्रमण भी दुर्घटना का कारण बनता है। ऐसे में स्ट्रीट वेंडर्स सड़क पर न दिखाई दें। मौनी अमावस्या हादसे के बाद पहली बार महाकुंभ पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि संतों के धैर्य के आगे सनातन विरोधी साजिश में विफल हो गए हैं। उन संतों का अभिनंदन करूंगा, जिन्होंने मौनी अमावस्या पर पूरा धैर्य दिखाया। कुछ पुण्यात्मा हादसे का शिकार हुईं, लेकिन उन परिस्थितियों में हमारे संत एक अभिभावक के रूप में नजर आए। शनिवार को सेक्टर 22 में संतोष दास सतुआ बाबा और स्वामी राम कमलाचार्य के पट्टाभिषेक में पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि 19 दिनों में 32 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बने हैं। कुछ लोग गुमराह करके सनातन धर्म के हर मुद्दे पर षड्यंत्र करने से बाज नहीं आते हैं। राम जन्मभूमि से लेकर आज तक, उनका व्यवहार और चरित्र जग जाहिर है। ऐसे लोगों से सावधान होकर सनातन धर्म के आदर्शों और मूल्यों के साथ हमें आगे बढ़ना होगा।     recent visitors 46

युवती की नृसंस हत्या: अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोने लगे सांसद अवधेश प्रसाद, इस्तीफे की दी चेतावनी

अयोध्या राम नगरी एक बार फिर शर्मसार हुई है। अयोध्या में दलित युवती की नृसंस हत्या कर दी गई है। लापता युवती का शनिवार को निर्वस्‍त्र शव बरामद हुआ था, जिसकी बेरहमी से हत्या कर आंखें निकाल ली गई थीं और शरीर पर कई जख्म दिए गए थे। पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक बलात्‍कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है। रविवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दलित किशोरी की हत्या पर प्रेसवार्ता आयोजित की। प्रेसवार्ता के दौरान सपा सांसद समय फफक कर रो पड़े। बोले न्याय नहीं मिला तो लोकसभा से इस्तीफा दे देंगे। सांसद के रोने से अचानक लोग भौचक्के हो गए। प्रेस में बैठे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव उन्हें बार-बार शांत कराते रहे और कहा कि दलित पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। योगी की मिल्कीपुर में जनसभा इस बीच आज सीएम योगी आदित्यनाथ की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव इलाके में जनसभा हो रही है, जिसमें भारी भीड़ जुटाई गई है। चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में चल रहा है। स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम लगे हैं। कल अखिलेश यादव आएंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 3 फरवरी को मिल्कीपुर विधानसभा इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें दलित युवती की हत्या का मामला भी प्रमुख मुद्दा बनाने की तैयारी है। शनिवार सुबह मिली थी लाश अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने बताया कि 22 साल की एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। शनिवार सुबह युवती का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, शव भयावह स्थिति में था, जिसे देखकर मृत युवती की बड़ी बहन और गांव की दो महिलाएं बेहोश हो गईं। गुरुवार को घर से निकली थी उन्होंने बताया कि युवती गुरुवार रात 10 बजे किसी धार्मिक आयोजन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की। सूत्रों के अनुसार, परिजनों ने शुक्रवार को अयोध्या थाने में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस युवती की सक्रियता से तलाश करने के बजाय महज खानापूर्ति कर रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह युवती के जीजा को उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर छोटी नहर में मिला। उसने शव मिलने की जानकारी परिवार को दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों के मुताबिक, युवती की आंखें निकाल ली गई थीं और उसके शरीर की कई हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं। उन्होंने युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का संदेह जताया। हाथ-पैर बंधे थे आंखें निकाल ली गई थीं परिजनों ने बताया कि युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला था, उसकी आंखें निकाल ली गई थीं, हाथ-पैर रस्सी से बांधे गए थे और चेहरे, कपाल पर गंभीर जख्म के निशान थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। recent visitors 19

विधायक के हस्तक्षेप के बाद महाविद्यालय प्राचार्य बयान से विवादों में आए, एनएसयूआई ने कॉलेज गेट पर दिया धरना, मचा हड़कंप..!

भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर  शिवहरे की मौजूदगी और प्राचार्य के बयान पर मचा बवाल, DVR जप्त नहीं..? नर्मदापुरम प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार चौकसे का मीडिया में बयान आने के बाद एनएसयूआई संगठन ने कांग्रेस जुझारू युवा नेता रोहन जैन के नेतृत्व में शनिवार दोपहर कॉलेज गेट पर धरना देते हुए प्राचार्य के बयान पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्राचार्य के पुतला दहन की भी घोषणा की गई थी परंतु बाद में बातचीत को लेकर पुतला दहन स्थगित कर दिया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। अवगत हो कि 27 जनवरी को कॉलेज कैंपस में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आफरीद खान के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद एनएसयूआई और एबीवीपी छात्र संगठन आमने-सामने हो गए और दोनों ही संगठन एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। यह मामला वर्तमान में पुलिस  जांच में लंबित है। वही पुलिस ने कॉलेज प्राचार्य को सीसीटीवी फुटेज देने के लिए नोटिस जारी किया हुआ है। क्योंकि पूरी घटना कॉलेज कैंपस की होने से सीसीटीवी में कैद है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने से ही पूरी घटना की वास्तविकता सामने आ जाएगी। यही कारण है कि पुलिस निरंतर सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रही है। क्योंकि घटना में भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे के भाई कृतिक शिवहरे का नाम आने से मामला गर्मा गया है। दूसरी तरफ शुक्रवार को विधायक डॉ सीतासरन शर्मा  छात्रों के विवाद की जानकारी पर कॉलेज पहुंचे और उन्होंने दोनों ही पक्षों से चर्चा कर समझाइश देकर मामले को शांत कराया था हालांकि चर्चा के दौरान मौजूद मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे की मौजूदगी को लेकर एनएसयूआई ने आपत्ति ली है। साथ ही प्राचार्य द्वारा मीडिया में दिए बयान पर भी आपत्ति दर्ज कराते हुए आक्रोश व्यक्त किया। शनिवार दोपहर एनएसयूआई सहित छात्र नेताओं ने पूरी घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कॉलेज गेट पर बैठ गए। इसके बाद प्राचार्य ने युवा नेता रोहन जैन से चर्चा की। तब युवा नेता रोहन जैन ने कहा कि छात्र जमीन पर बैठा है तो आपको भी बैठने में कैसा संकोच ? बैठ जाइए, कपड़ों की चिंता मत करिए और फिर प्राचार्य भी बैठ गए। उसके बाद उन्होंने उनको बैठने में तकलीफ का हवाला दिया तो युवा नेता ने कहा कि कुर्सी बुलवा के बैठ जाइए लेकिन बात पूरी स्पष्ट होगी। एनएसयूआई ने अपनी बात सुनाना शुरू की , उन्होंने प्राचार्य के बयान पर आपत्ति दर्ज करवायी कि हमने ना तो आपसे मुलाकात की और ना ही विधायक से, फिर समझाइश जैसी बात कैसे आ रही है? जिस मंडल अध्यक्ष का भाई मारपीट में शामिल है उसकी खातिरदारी क्यों हो रही है ? और पक्षपात की बात कही। अवगत हो कि युवा नेता रोहन जैन और एनएसयूआई प्रदेश सचिव अफरीद खान वह कार्यकर्ता है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा का झंडा उठाकर चुनाव प्रचार में दिन रात एक किया था। फिलहाल महाविद्यालय में मारपीट की घटना में सीसीटीवी फुटेज के DVR को लेकर बवाल मचा हुआ है यदि सीसीटीवी फुटेज सामने आ जाते हैं तो पूरी घटना साफ हो जाएगी। वही मामले को लेकर एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि पुलिस ने कालेज प्राचार्य को सीसीटीवी फुटेज और DVR उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया है। उनके द्वारा जवाब दिया गया है कि वह गज़िटेड अधिकारी है और बार-बार थाने नहीं आ सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज के लिए उनके पास टेक्नीशियन नहीं होने का हवाला दिया है। recent visitors 37

गोमेज के निर्वासन वाले वीडियो पर व्हाइट हाउस की दो टूक, ‘अमेरिका में अवैध अप्रवासी एलियंस ने की हमारे बच्चों की हत्या’

वॉशिंगटन। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध अप्रवासियों के सामूहिक निर्वासन पर हॉलीवुड गायिका सेलेना गोमेज का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्हें अवैध अप्रवासियों के निर्वासन पर रोते हुए देखा गया। सेलेना के इस वीडियो पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी। व्हाइट हाउस ने तीन महिलाओं की एक क्लिप साझा की, जिनके बच्चों की हत्या कर दी गई थी। ट्रंप प्रशासन ने बताया कि इन बच्चों की हत्या अवैध अप्रवासियों ने की थी। उन्होंने अवैध दस्तावेज वाले अप्रवासियों को अवैध एलियंस का नाम दिया। सेलेना गोमेज पर पीड़ित माताओं का फूटा गुस्सा कायला हैमिल्टन की मां टैमी नोबल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा, "आपको नहीं मालूम कि आप किसके लिए रो रहे हैं। हमारे बच्चों का क्या, जिनकी इन अवैध अप्रवासियों ने बुरी तरह से हत्या कर कर दी।" उन्होंने आगे कहा, "आपको हमारी बेटियों के लिए रोना नहीं आया?"व्हाइट हाउस ने अपने कैप्शन में कहा, "कायला हैमिल्टन, जॉक्लिन नुंगारे, और राचेल मोरिन की अवैध एलियंस द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनकी साहसी माताओं को सेलेना गोमेज और उन लोगों से कुछ कहना था जो हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने का विरोध करते हैं। अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में सेलेना गोमेज ने अवैध अप्रवासियों को मेरे सभी लोगों से संबोधित किया। बता दें कि सेलेना के पिता मैक्सिकन हैं। हालांकि, इस वीडियो को बाद में हटा लिया गया था। recent visitors 35

‘जनता द्वारा, जनता के लिए’ आयकर में कटौती वाला है बजट, वित्त मंत्री निर्मला बोलीं

नई दिल्ली। व्यक्तिगत आयकरदाताओं को कर में सबसे बड़ी छूट देने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हमने मध्यम वर्ग के लोगों की आवाज सुनी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अब्राहम लिंकन को उद्धृत करते हुए आम बजट 2025-26 को 'लोगों द्वारा, लोगों के लिए, लोगों का' बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करों में कटौती के विचार के पूरी तरह समर्थन में थे, लेकिन नौकरशाहों को समझाने में समय लगा। सीतारमण ने एक साक्षात्कार में कहा, हमने मध्यम वर्ग की आवाज सुनी है, जो ईमानदार करदाता होने के बावजूद अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति न होने की शिकायत कर रहे थे। recent visitors 46

भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आयाम : CA आयुष गर्ग

रायपुर  राजधानी के जानेमाने आयकर सलाहकार एवं CA आयुष गर्ग ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए वर्ष 2025-26 के आम बजट को सभी वर्गों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि इस बार बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। श्री गर्ग ने कहा कि बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। गरीब, युवा और महिलाओं के लिए कई योजनाओं के जरिए सरकार ने यह संकेत दिया है कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। यह बजट विशेष रूप से मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यवसाय और छात्रों के लिए आशा की किरण है, वो इसे अपनी उम्मीदों को पूरा करने का एक अवसर मान रहे हैं। CA आयुष गर्ग ने कहा कि वित्त मंत्री ने जिस तरह से सामाजिक कल्याण, बुनियादी ढांचा और आर्थिक समावेशन पर जोर दिया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि समग्र समृद्धि है। आयकर में सुधार, कृषि क्षेत्र में निवेश, और स्वास्थ्य-शिक्षा जैसी योजनाओं के जरिए सरकार ने आम आदमी की उम्मीदों को नई दिशा दी है। इस बजट के जरिए भारत अपनी दीर्घकालिक विकास की यात्रा में और मजबूत कदम उठाएगा। कैंसर की दवाएं सस्ती करना केन्द्र सरकार का बड़ा कदम श्री गर्ग ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बजट में कैंसर की दवाएं सस्ती करने का ऐलान किया। इसका सीधा लाभ देश-प्रदेश की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने आयकरदाताओं को भी बड़ी राहत दी है। नई घोषणा के अनुसार अब सालाना 12.75 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं अब पिछले 4 साल का आयकर रिटर्न एक साथ फाइल कर सकेंगे। इसके साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख करने को भी राहत भरा कदम बताया है। recent visitors 43

प्रधानमंत्री जी देश के विकास में रिकॉर्ड स्थापित कर रहे, केजरीवाल झूठ बोलने में रिकॉर्ड बना रहे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

नई दिल्ली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली की त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र के शकूर विलेज में पार्टी प्रत्याशी श्री तिलक राम गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच फरवरी को दिल्ली की आपदा को समाप्त करने और विकास की शुरूआत करने के लिए दिल्ली की जनता मतदान करे। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए और यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी देश के विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी और केजरीवाल झूठ बोलने में रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की भोली-भाली जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आए और मुख्यमंत्री बनने के बाद उसी जनता को ठगने लगे। अरविंद केजवरीवाल और उनकी पार्टी के कई नेता, मंत्री, सांसद भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने के लिए पांच फरवरी को मतदान करेगी। भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में सुशासन स्थापित करने और विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य करेगी। केंद्रीय बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान, दुनिया भारत की तरफ देख रही है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्माला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रावधान किया गया है। केंद्रीय बजट में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के साथ मछली पालन सहित कई कल्याणकारी घोषणाएं की गई हैं। युवाओं के लिए आईआईटी में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के साथ मेडिकल की सीटें पांच साल में 75 हजार बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं को भी ऋण देने के लिए अलग से बजट में प्रावधान किया गया है। आज ही मैं जापान से आ रहा हूं। जापान सहित दुनिया भर के देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ओर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री जी भारत के मान-सम्मान को वैश्विक स्तर पर ऊंचा उठाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह चुनाव दिल्ली और दिल्ली की शान के लिए, यह चुनाव कमल के निशान के लिए है। रंगा सियार कभी शेर नहीं हो सकता है। केजरीवाल इतने झूठे हैं कि यहां से मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाड़ली बहना को लेकर भी झूठ बोल दिया। केजरीवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना को बंद कर रही है। मैंने उन्हें सख्त चेतावनी दी और भोपाल में झूठ बोलकर भ्रम फैलाने की एफआईआर कराई है। केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना से जनता को वंचित कर विश्वासघात किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत योजना लागू करके देशभर के गरीबों को पांच लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। इस योजना में अब 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को भी शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी। केजरीवाल और आप पार्टी की सरकार ने दिल्ली की 51 लाख जनता को आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखकर जनता के साथ विश्वासघात किया है। इस तरह के व्यक्ति को भारतीय राजनति में कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर दवाइयों और फर्जी लैब टेस्ट में घोटाला कर मानवता को शर्मसार किया है। भाजपा की सरकार बनाकर केजरीवाल के भ्रष्टाचार को समाप्त करे जनता   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलकर दस वर्ष तक दिल्ली की जनता को छलने का कार्य किया है। दिल्ली की जनता के लिए आप पार्टी की सरकार किसी आपदा से कम नहीं है। फ्री का नारा देकर जनता को सड़क, पानी और स्वच्छ हवा के लिए अरविंद केजरीवाल ने तरसा दिया है। अब दिल्ली की जनता ने इस आपदा को हटाने का मन बना लिया है। दिल्ली की जनता आपदा को उखाड़ फेंके और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की विकास करने वाली सरकार बनाइए। भाजपा दिल्ली को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का कार्य करेगी। भाजपा की सरकार ही दिल्ली के रूके हुए विकास और अनवरत हो रहे घोटालों पर लगाम लगाने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप पार्टी और कांग्रेस दोनों एक ही हैं, दोनों बहुरूपिए हैं। चुनाव के समय जनता से झूठे वादे करते हैं, चुनाव संपन्न हो जाने के बाद जनता का हाल तक पूछने नहीं आते। गरीबों का कल्याण प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार कर रही है। आप पार्टी के मुखिया जैसा झूठा व्यक्ति भारतीय राजनीति में नहीं मिलेगा। उन्होंने झूठ बोलने में कीर्तिमान रच दिया है। केजरीवाल को सत्ता का इतना लालच है कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ा। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के कुशासन को समाप्त करने का मन बना लिया है। आप नेताओं की असली जगह जेल में, भ्रष्टाचार कर दिल्ली को खोखला कर दिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित उनकी पार्टी के आधा दर्जन बड़े नेता जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद फिर षड्यंत्र में लग जाते हैं। आप पार्टी के इन भ्रष्टाचारी नेताओं की असली जगह जेल में है। जमानत पर बाहर घूम रहे नेताओं का असली चेहरा दिल्ली की जनता देख चुकी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर सत्ता तक पहुंचने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी ने इतना भ्रष्टाचार किया कि दिल्ली को खोखला कर दिया। महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाने के नाम पर भी कई सौ करोड़ का फर्जीवाड़ा कर दिया। यमुना नदी को जहरीला बना दिया। दिल्ली की जनता को स्वच्छ पानी के लिए आप की सरकार तरसा रही है। उन्होंने पूरी दिल्ली … Read more