Sunday, July 5, 2026 10:21 pm

भिंड आनंद ज्वेलर्स मे अज्ञात बदमाशों ने की लूट, तीन हथियारबंद बदमाशों ने की वारदात सीसीटीवी में कैद

भिंड पुराना सराफा बाजार स्थित आनंद ज्वेलर्स की दुकान पर शनिवार शाम करीब 7 बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक सनसनीखेज लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले दो फायर किए, फिर दुकान के मालिक आनंद सोनी को कट्टा दिखाकर सोने की ज्वेलरी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त आनंद सोनी लक्ष्मी जी की पूजा में व्यस्त थे। जैसे ही वह पूजा की तैयारी कर रहे थे, तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और सबसे पहले हवाई फायर किए। एक गोली दुकान की शटर में लगी, जबकि दूसरे बदमाश ने कट्टे से हवा में फायर किया। इसके बाद बदमाशों ने आनंद सोनी और उनके साथी को हथियार दिखाकर धमकाया और दुकान के लॉकर से सोने के आभूषण समेट लिए। वारदात के बाद बदमाश तेजी से बाइक पर सवार होकर भाग निकले। जाते वक्त उन्होंने धमकाते हुए कहा, "पुलिस से कह देना। मुंबई में बहुत लूट की है। ये माया गैंग है।" फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि लूट की कुल राशि कितनी थी। घटना के बाद बाजार में हलचल मच गई और व्यापारी सड़क पर आ गए। पुलिस को सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी असित यादव समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने वारदात को महज दस मिनट के भीतर अंजाम दिया। वे घटना के बाद बजरिया की ओर भागे, हालांकि उनके जाने के बाद कहां गए, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। इस वारदात के बाद बाजार के व्यापारी अपनी दुकानों की शटर गिराकर घर लौट गए। व्यापारी आनंद सोनी का स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें परिजनों ने घर ले जाकर आराम करने को कहा। कोतवाली टीआई प्रवीण चौहान ने बताया कि घटना शाम सात बजकर पांच मिनट की है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस वारदात के पीछे के बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। recent visitors 33

बसंत पंचमी पर अयोध्या में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला

अयोध्या बसंत पंचमी को लेकर अभी से रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और सरयू में डुबकी लगाकर मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के जय घोष से रामनगरी गूंजने लगी थी। श्रद्धालुओं ने सरयू के घाटों पर डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का रेला राम की पैड़ी परिसर स्थित प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा। यहां से श्रद्धालु राम मंदिर व हनुमानगढ़ी के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। हनुमानगढ़ी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कतार लगी हुई है। वहीं रामलला के दरबार में भी जयकारे गूंज रहे हैं। राम मंदिर सुबह 5:00 बजे से ही खोल दिया गया था ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह रामनगरी में निरंतर जारी है। शुक्रवार को भी आठ लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और सरयू स्नान कर मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। वसंत पंचमी के दिन अयोध्या में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। सुरक्षा कड़ी करते हुए अयोध्याधाम में यातायात डायवर्जन लागू है। देश के हर राज्य से आ रहे हैं श्रद्धालु अयोध्या में पूरा देश उमड़ रहा है। प्रयागराज से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं में तकरीबन देश के हर राज्य के श्रद्धालु शामिल होते हैं। कुछ विदेशी व एनआरआई श्रद्धालु भी आ रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था के चलते सरयू घाट, राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में स्नान, दर्शन-पूजन करने के लिए पांच से आठ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोग प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। प्रसाद पाकर भक्त तृप्त नजर आते हैं। recent visitors 43

सानिया हॉस्पिटल की जिला स्तरीय जांच होगी , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने 6 सदस्यी जांच दल का किया गठन

आष्टा भोपाल – इंदौर हाईवे आष्टा बायपास स्थित निजी सानिया हॉस्पिटल में एक महिला मरीज का गलत आपरेशन कर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ करने के मामले में पहले एसडीएम ने जांच समिति का गठन का जांच कराई थी। उक्त जांच से एसडीएम संतुष्ट नहीं थी। अपने कार्यालय में उन्होंने नोटिस देकर उक्त हॉस्पिटल के संचालक एवं ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को तलब किया था, उन्होंने अपना पक्ष रखा। लेकिन एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा डॉक्टर एवं संचालक के जवाब से संतुष्ट नहीं थी, उन्होंने हॉस्पिटल संचालक को फटकार भी लगाई। हॉस्पिटल संचालक कोई भी दस्तावेज लेकर नहीं पहुंचे थे।वहीं दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने 6 सदस्यी जांच समिति का गठन किया है, जो तीन दिनों में उक्त चर्चित हॉस्पिटल की समाचार पत्रों में छपी खबरों एवं प्राप्त शिकायत पर निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत सहित प्रस्तुत करेंगे। सानिया हॉस्पिटल में ग्राम ढाबला घोसी और वर्तमान में आष्टा अलीपुर निवासी संतोष पिता कन्हैयालाल मालवीय ने अपनी पत्नी सुगन बाई मालवीय का 8 दिसंबर को अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाने हेतु गया था। लेकिन हॉस्पिटल संचालक ने इंदौर से बुलाएगा चिकित्सक से ऑपरेशन कराया तो वहां बच्चेदानी का कर दिया ।उसकी पत्नी की हालत खराब होने पर इंदौर रेफर किया गया था ,उसकी हालत बिगड़ती गई और आज संतोष अपने गांव वाले मकान को बेचकर अपनी पत्नी को बचाने के लिए उपचार कराने के लिए परेशान हो रहा है। पत्नी की डायलिसिस करना पड़ रही है। इस संबंध में संतोष मालवीय ने एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा को शिकायत कर आरोप लगाकर बताया था कि उसकी पत्नी सुगनबाई की 8 दिसंबर को गलत सर्जरी करने से तबियत बिगड़ गई। वहीं दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने दैनिक समाचार पत्र एवं कलेक्टर महोदय के संज्ञान में आने पर दिए गए निर्देश अनुसार सानिया हॉस्पिटल के मनमाने तरीके से गलत इलाज करने की शिकायत पर जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जो उक्त सानिया हॉस्पिटल के खिलाफ नर्सिंग होम अधिनियम के तहत शिकायत अनुसार जांच आयुष्मान योजना के तहत जांच करेंगे । जिला स्तरीय जांच समिति में डॉक्टर मेहरबान सिंह जिला टीकाकरण अधिकारी सीहोर ,डॉक्टर पुष्पा कन्नौजिया स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय सीहोर ,श्रीमती क्षमता बर्वे नोडल अधिकारी आयुष्मान जिला सीहोर, डॉक्टर भूपेंद्र परमार सर्जिकल विशेषज्ञ सिविल अस्पताल आष्टा ,अर्जुन सुखेजा संगणक स्थानीय कार्यालय सीहोर एवं नरेश मेवाडा रेडियोग्राफर स्थानीय कार्यालय सीहोर को नियुक्त किया है।उक्त जांच टीम शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार उपरोक्त अनुसार संस्था का निरीक्षण कर तीन दिवस में निरीक्षण एवं जांच प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत सहित पेश करेंगे। शिकायत पर एसडीएम ने बीएमओ डॉ. जीडी सोनी, तहसीलदार पंकज पवैया को जांच के निर्देश दिए थे। 18 जनवरी को बीएमओ डॉ जीडी सोनी एवं तहसीलदार पंकज पवैया ने उक्त हॉस्पिटल में जांच हेतु पहुंचे थे। जिनको अनुबंधित डॉक्टर गायब मिले थे ,तो वही एक्सायरी डेट का अग्निशमन यंत्र और मेडिकल फ्रीज में एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन मिला था। जांच टीम के अधिकारियों ने मौके पर ही पंचनामा बनाया था। प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा और सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया को दिया था। एसडीएम ने सानिया हॉस्पिटल के संचालक एवं डॉ हेमंत कंसल निवासी इंदौर को सूचना पत्र देकर अपने कार्यालय में दोनों के विरुद्ध आवेदक संतोष मालवीय की शिकायत पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल के प्रतिवेदन पर सुनवाई हेतु 31 जनवरी को अपना पक्ष समर्थन में तथ्य प्रस्तुत करने बुलाया था ,लेकिन अस्पताल संचालक बगैर दस्तावेज लिए पहुंच गए थे ,जिस पर एसडीम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा ने उन्हें फटकार भी लगाई थी तथा ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी एसडीएम के समक्ष संतोषजनक जबाब नहीं दे पाए, उन्हें 2 दिन का समय दिया गया था अपने दस्तावेज लाकर बताने हेतु। recent visitors 48

वित्त सचिव को लिखा पत्र, मस्क के DOGE आयोग को संवेदनशील वित्तीय भुगतान पर नेताओं ने जताई चिंता

वाशिंगटन। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा संचालित सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) को सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर ग्राहक भुगतान प्रणालियों सहित संवेदनशील वित्तीय डेटा तक पहुंच मिल गई है। कई नेताओं ने इस पर गहरी चिंता जाहिर की है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सरकारी खर्च को नियंत्रित करने, संघीय कर्मचारियों की छंटनी करने, सरकार के खर्च में कटौती करने और संघीय नियम-कानूनों को कम करने के लिए सरकारी दक्षता विभाग का गठन किया था और इसकी कमान एलन मस्क को सौंपी गई थी। सीनेट की वित्तीय समिति के प्रमुख ने जताई चिंता अब मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग को संवेदनशील करदाता डेटा तक व्यापक छूट मिल गई है। इसे लेकर सीनेट की वित्तीय समिति के प्रमुख डेमोक्रेट सांसद रॉन विडेन ने इस पर गहरी चिंता जताई है और उन्होंने इस मुद्दे पर वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने मस्क और उनकी टास्क फोर्स के सदस्यों की भुगतान प्रणाली तक पहुंच से किसी भी कार्यक्रम में भुगतान को अवैध रूप से रोका जा सकता है। इनमें किसी भी तरह की राजनीतिक दखलअंदाजी हमारे देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। वित्त विभाग के शीर्ष अधिकारी ने दिया इस्तीफा उल्लेखनीय है कि यह खबर ऐसे समय आई है, जब वित्त विभाग के कार्यवाहक उप-सचिव डेविड लेब्रिक ने 30 साल की सेवा के बाद हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को ट्रेजरी कर्मचारियों को भेजे गए पत्र में लेब्रिक ने कहा, 'वित्तीय सेवा सरकार में कुछ सबसे महत्वपूर्ण काम करती है। हमारा काम अधिकांश लोगों के लिए अज्ञात हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह असाधारण रूप से महत्वपूर्ण नहीं है। मैं देश के कुछ सबसे बेहतरीन और सबसे प्रतिभाशाली संचालन कर्मचारियों के साथ काम करने में सक्षम होने के लिए आभारी हूं।' लेब्रिक के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वित्तीय विभाग के अधिकारियों ने कभी भी किसी भुगतान को मंजूरी देने से इनकार नहीं किया है, फिर चाहे ये धोखाधड़ी या आतंकवाद समूहों के लिए ही क्यों न हो। recent visitors 45

सत्संग से हृदय में प्रकाश होता है जो भवसागर से पार लगा देता है : कथावाचक

ब्यावरा सत्संग करने से मन मे शांति का संचार होता है, प्रभु से प्रेम बढ़ता है, आत्मकल्याण का रास्ता खुलता है, हृदय में ज्ञान का प्रकाश होता है, जो मनुष्य को भवसागर से पार कर देता है। मनुष्य जन्म जन्मांतर के चक्कर मे भटक रहा है, जब सत्संग में जायेगा तो उसे आत्मकल्याण का बोध हो जाएगा जिससे वे इस असत्य संसार को छोड़ ईश्वर रुपी सत्य की ओर गमन करेगा। इससे उसका कल्याण होंना तय हो जाएगा। संसार असत्य है, यदि आप इस असत्यता में भगवान सत्यनारायण को पाना चाहते है तो ये असंभव है। क्योंकि ये दुनियादारी सपने है, केवल भगवान ही अपने ही अपने है। उक्त बात बामलाबे जोड़ पर चल रही श्री मद भागवत कथा के प्रथम सौपान में कथावाचक गुरुदेव प्रेमनारायण जी ने कही। कथा में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह पंवार, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, महेंद्र यादव, जगदीश पंवार सहित हजारों की संख्या में कथा श्रवण करने वाले भक्त उपस्थित रहे। कथा शुरू होने से पूर्व परिसर स्थित शिवालय से करीब 300 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर यात्रा निकाली। विधवाओं की उपेक्षा मत करो उनपर करुणा बरसाओ  व्यासपीठ से अपील करते हुए कथावाचक ने कहा कि, कम उम्र में विधवा होने वाली बहनों की उपेक्षा समाज को छोड़ना होगा, विधवाएं उपेक्षा नही बल्कि करुणा के लिए है। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के युद्ध मे जब 17 साल के अभिमन्यु की मृत्यु हुई तो उनकी पत्नी उत्तरा पर धर्मराज युधिष्ठिर का विशेष स्नेह था। वे हर काम उनकी सलाह पर करते थे। वर्तमान में हम देखते है कि विधवा महिलाओं को घृणा की दृष्टि से देखा जाता जो बेहद ही निंदनीय है। अब इस सोंच को बदलना होगा, इस दौरान उन्होंने इसका संकल्प भी दिलवाया। recent visitors 16

सोनिया के बयान पर भड़कीं ओडिशा की डिप्टी सीएम, ‘कांग्रेस अभी तक ‘साहेबजादा’ से बाहर नहीं निकली’

भुवनेश्वर/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी भाजपा के निशाने पर है। अब ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रावती परिदा ने सोनिया गांधी की टिप्पणी पर दुख जताते हुए कहा कि यह न सिर्फ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बल्कि सभी देशवासियों का अपमान है। परिदा ने कहा कि लोकतंत्र में राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च होता है। ऐसे में उन पर टिप्पणी किया जाना बेहद दुखद है। ओडिशा की डिप्टी सीएम प्रावती परिदा ने कहा कि यह बहुत दुखद है। वह (सोनिया गांधी) भी एक महिला हैं और लंबे समय से एक राष्ट्रीय पार्टी की अध्यक्ष हैं। वह एक सांसद भी हैं। एक आदिवासी महिला हमारी राष्ट्रपति हैं और लोकतंत्र में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, उन्हें 'बेचारी' कहना बहुत गलत है। कांग्रेस अभी भी अपनी 'साहेबजादा' वाली मानसिकता से मुक्त नहीं हो पाई है। यह सोनिया गांधी के शब्दों से स्पष्ट है। मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति का इस तरह मजाक उड़ाया जाना चाहिए। उन्होंने (सोनिया गांधी) देश की महिलाओं को निराश किया है।' सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग परिदा ने कहा, 'उन्हें (सोनिया गांधी) देश से माफी मांगनी चाहिए। यह न केवल राष्ट्रपति का बल्कि इस देश के सभी लोगों का अपमान है। शायद कांग्रेस, लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं करती है।' सोनिया गांधी ने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिस पर विवाद हो गया। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को बेचारी बताया था। उन्होंने कहा था कि 'अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। बेचारी।' कांग्रेस नेता की टिप्पणी की भाजपा ने कड़ी आलोचना की थी। सोनिया गांधी की टिप्पणी की आलोचना जारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोनिया गांधी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह 'आदिवासी गौरव' पर हमला है। एक्स पर साझा एक पोस्ट में सीएम धामी ने कहा, 'सोनिया गांधी द्वारा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द बेहद निंदनीय हैं। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन माननीय राष्ट्रपति के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा 'आदिवासी गौरव' पर हमला है। एक बार फिर कांग्रेस ने अपनी विभाजनकारी मानसिकता का परिचय दिया है और आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी और गरीब विरोधी मानसिकता को दर्शाया है।'केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी सोनिया गांधी की टिप्पणी की निंदा की और कहा, 'सोनिया गांधी बहुत वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं और अभी भी संसद सदस्य हैं। राष्ट्रपति के लिए 'बेचारी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है। एक वरिष्ठ सांसद और नेता के मुंह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगतीं। मैं इसकी निंदा करती हूं।' recent visitors 39

चार दिवसीय जापान यात्रा से लोटे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की प्रेस वार्ता

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान यात्रा (28-31 जनवरी) पूरी कर शनिवार (1 फरवरी) की शाम स्वदेश लौट आए। उन्होंने नई दिल्ली में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्होंने जापानी निवेशकों और उद्योगपतियों को भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापानी कंपनियों ने मध्यप्रदेश में निवेश करने की गहरी रुचि दिखाई है और कई प्रमुख कंपनियां आगामी समिट में भाग लेंगी। इस दौरान उन्होंने जापान के विभिन्न उद्योगपतियों, निवेशकों के साथ बिजनेस टू बिजनेस (बी-टू-बी) और जापान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (जी-टू-जी) मुलाकात की और प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर विस्तार से बात की। जापान होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पार्टनर कंट्री मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार जापान, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होगा। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। डॉ. यादव ने बताया कि जापानी कंपनियों ने मध्यप्रदेश में मेडिकल डिवाइस, ऑटोमोबाइल्स, मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सटाइल (रेडिमेड गारमेन्ट्स) सेक्टर में निवेश करने की इच्छा जताई है। जापानी कंपनियों का निवेश मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा। जापानी कंपनियों के सहयोग से हम प्रदेश को इन्वेस्टमेंट के लिए एक 'आइडियल डेस्टिनेशन' और 'इंडस्ट्री फ्रेंडली स्टेट' बनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारी सरकार उद्योगों के विकास के लिए बेहतर अद्योसंरचनाएं, सरल निवेश नीतियां और निवेशकों को एक बेहद अनुकूल वातावरण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने जापानी निवेशकों को भरोसा दिलाया कि वे बेहिचक यहां निवेश करें, राज्य सरकार उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस सफल यात्रा से जापानी कंपनियों का मध्यप्रदेश में निवेश यहां रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और औद्योगिक विकास को भी गति देगा। जापान यात्रा मध्यप्रदेश को "निवेश का हब" बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होगा, जहां विभिन्न देशों के निवेशक और उद्योगपति भाग लेंगे। जापान भारत का पांचवा सबसे बड़ा निवेशक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्तमान में जापान भारत का पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है, जिसने पिछले दो दशकों में भारत में 38 बिलियन डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किया है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 20 बिलियन डॉलर का है, जो निरंतर बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में पहले से ही कई प्रमुख जापानी कंपनियां सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। ब्रिजस्टोन ने पीथमपुर में अपना विश्वस्तरीय टायर उत्पादन संयंत्र स्थापित किया है, जो रोजगार सृजन और निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। पैनासोनिक जैसी दिग्गज कंपनी ने मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। NSK, सानोह और कामात्सु जैसी जापानी कंपनियां भी प्रदेश में कार्यरत हैं, जो ऑटोमोटिव और मशीनरी क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। व्यापार के क्षेत्र में मध्य प्रदेश से जापान को होने वाला निर्यात निरंतर बढ़ रहा है। यह दोनों क्षेत्रों के बीच बढ़त व्यापारिक संबंधों का प्रमाण है। जापान यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण बैठकें – टोक्यो की गवर्नर श्रीमती युरिको कोइके के साथ ऐतिहासिक बैठक हुई     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टोक्यो विश्व की सबसे विकसित महानगरीय अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जिसका सकल घरेलू उत्पाद लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर है। श्रीमती कोइके के साथ हमारी बैठक में शहरी विकास के नए आयामों पर चर्चा हुई। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन गवर्नमेंट की विशेषज्ञता का लाभ मध्य प्रदेश के शहरों को मिलेगा। भोपाल और इंदौर के लिए मेट्रो रेल प्रौद्योगिकी, स्मार्ट सिटी समाधान, जल प्रबंधन और कचरा प्रबंधन में विशेष सहयोग प्राप्त होगा। टोक्यो के विकास मॉडल को मध्य प्रदेश में अपनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जापान के विदेश मंत्रालय में उच्च-स्तरीय वार्ता:     उन्होंने बताया कि जापान के विदेश मंत्रालय में संसदीय उप-मंत्री श्री हिसाशी मात्सुमोतो के साथ हमारी बैठक विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। विदेश मंत्रालय जापान की विदेश नीति और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रमुख स्तंभ है। बैठक में मध्य प्रदेश में जापानी निवेश को सुगम बनाने के लिए एक विशेष प्रयास करने पर सहमति बनी। व्यापार मिशन का आदान-प्रदान, कौशल विकास में जापानी विशेषज्ञों की भागीदारी, और एक जापान-मध्य प्रदेश औद्योगिक सहयोग फोरम की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। जापान के भूमि एवं बुनियादी ढांचा मंत्रालय (MLIT) में रणनीतिक वार्ता:     उन्होंने बताया कि MLIT जापान में बुनियादी ढांचा विकास का सर्वोच्च निकाय है। इसके मंत्री श्री यासुशी फुरुकावा के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मध्य प्रदेश में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के विकास और लॉजिस्टिक्स में जापानी मॉडल को अपनाने पर सहमति बनी है। ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर में विशेष सहयोग से प्रदेश में सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा। जेट्रो (JETRO) के साथ व्यापार सुविधाओं पर चर्चा:     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जेट्रो के अध्यक्ष श्री सुसुमु काताओका के साथ बैठक में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष फ्रेमवर्क पर सहमति बनी। जेट्रो मध्य प्रदेश में अपना कार्यालय स्थापित करे यह हमने अनुरोध किया है जिससे जापानी कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए मार्गदर्शन मिलेगा । जाइका (JICA)के साथ बैठक :     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जाइका (JICA) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शोहेई हारा के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। श्री हारा ने 1996-99 में भारत में अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए मध्यप्रदेश में सिल्क उत्पादन, स्वास्थ्य परियोजनाओं और बिजली पारेषण में JICA के योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बताया कि भोपाल-इंदौर-उज्जैन शहरी परिवहन, जापानी औद्योगिक पार्क, जल संरक्षण, शहरी नवीनीकरण, कौशल विकास, और कृषि तकनीक में नई परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा। प्रमुख कॉर्पोरेट बैठकें     उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान जापान में विश्व की कई प्रमुख कंपनी से बैठक की गई इन बैठकों से मध्यप्रदेश में निवेश का एक नया दौर शुरू होगा। यह साझेदारियां न केवल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लाएंगी, बल्कि प्रदेश में तकनीकी क्षमता, कौशल विकास और रोजगार सृजन को भी बढ़ावा देंगी। जापान की विश्वस्तरीय कंपनियों का यह विश्वास प्रदेश … Read more