Sunday, July 5, 2026 9:22 pm

सर्वोत्तम आचरण बने जिला सहकारी बैंक की पहचान : मंत्री श्री सारंग

  समन्वय भवन में जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सर्वोत्तम आचरण जिला सहकारी बैंक की पहचान बने। उसके अच्छे कार्यों की मार्केटिंग की जाये। हर बैंक के कर्मचारियों की आचरण और व्यवहार की ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई जाये। उन्होंने कहा कि नवाचार और अच्छा काम करने के लिये बैंक के हर स्तर पर प्रतिस्पर्धा हो तथा साल के अंत में उत्कृष्ट कर्मी को सम्मानित भी किया जाये। मंत्री श्री सारंग शनिवार को अपेक्स बैंक के समन्वय भवन में जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सहकारी बैंक के सुदृढ़ीकरण पर दें ध्यान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सहकारी बैंकों को अपनी साख के लिये काम करना होगा। उसमें पारदर्शिता लानी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि बैंक में डिपॉजिट पूरी तरह से सुरक्षित रहे। बैंक को वसूली आदि नियमित कार्य के साथ सुदृढ़ीकरण पर ध्यान देना होगा। डिपॉजिट, टर्म लोन, सेफ लोन देने के मामलों काम करना होगा। उन्होंने कहा कि बैंक के कर्मचारियों का कार्य-व्यवहार, संवाद और बैंक का माहौल सकारात्मक हो। काम को चैलेन्ज के रूप में लें। कमजोर बैंकों को अच्छे पर लाने और अच्छे को कमजोर न होने देने की दिशा में काम कर आगे बढ़ना होगा। सहकारी बैंक प्रोफेशनल एप्रोच के साथ करें काम मंत्री श्री सारंग ने कहा कि डिफाल्ट किसानों के बारे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत करवायें, ताकि वे लोन चुकाने के लिये उन्हें मोटिवेट कर सकें। कलेक्टर के साथ राजस्व अमले से भी संवाद स्थापित करें, जिससे को-आर्डिनेशन और को-आपरेशन के जरिए सहकारी बैंक से सरकारी अमला भी जुड़ सके। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बैंक प्रोफेशनल एप्रोच के साथ काम करें। हरेक पेक्स 2-3 कर्मियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई जाये। उन्होंने कहा कि 2-3 माह में वसूली के प्रकरणों का निराकरण करें। इसके लिये लम्बी प्रक्रिया न हो, काम को स्पीड-अप करें। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कमजोर पेक्स के उन्नयन एवं उत्थान के लिये काम किया जाये। वर्गीकरण कर उसे मजबूत बनाया जाये। प्रत्येक पंचायत में पेक्स हो, नई पेक्स को बहुउद्देशीय बनाया जाये। सहकारिता से जुड़े विभागों का सहयोग लिया जाये। उन्होंने कहा कि नई सोसायटी के लिये फेडरेशन भी बनाया जा रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सहकार- सभा के माध्यम से कॉलेजों में सहकारिता को लेकर ओरिएंटेशन प्रोग्राम हों। बैंकों में 100 प्रतिशत ऑडिट हों, एक भी बैकलॉक नहीं रहे। हरेक बैंक के नवाचार एवं अच्छे कामों का प्रचार-प्रसार हो, इसके लिये व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से सफलता की कहानी मुख्यालय पर प्रेषित की जाये, ताकि सोशल- मीडिया जैसे माध्यम से लोग अवगत हों। कृषि विकास को अग्रणीय बनाने में सहकारी बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका अपर मुख्य सचिव सहकारिता अशोक बर्णवाल ने कहा कि कृषि विकास को अगले स्तर पर ले जाने के लिये सहकारी बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिये पेक्स को मजबूत कर बिजनेस बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। पेक्स को मल्टीपर्पस बनाया जाना होगा। बिजनेस अवसर के डेवलपमेंट प्लान डिजाइन करने होंगे। माइक्रो एटीएम का उपयोग बढ़ाया जाना होगा। सहकारी बैंक अपनी सर्विसेस बढ़ाये जिससे आसान ट्रॉजेक्शन से ग्राहकों को सुविधा हो। आयुक्त सहकारिता व पंजीयक  मनोज पुष्प ने बैठक के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बैठक हर माह होती है और डिस्ट्रिक लेवल की मॉनिटरिंग के साथ क्रेडिट मूवमेंट पर भी ध्यान दिया जाता है। अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर सहकारिता मंत्री की मंशानुरूप प्रत्येक पंचायत को समिति का सदस्य बनायें एवं "सहकार-सभा" का हर पंचायत में आयोजन कर जनप्रतिनिधियों को इनमें आमंत्रित कर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाये। इससे अधिक से अधिक लोगों का सहकारी बैंकों से जुड़ाव होगा और केंद्र शासन का "सहकार से समृद्धि" का संकल्प भी क्रियान्वित होगा। उप सचिव सहकारिता मनोज सिन्हा ने कहा कि पैक्स से वही किसान खाद ले सकेगा जो सदस्य होगा। उप महाप्रबंधक आर.एस.चंदेल ने माइक्रो एटीएम के उपयोग पर प्रकाश डाला। चार्टर्ड एकाउंटेंट अमूल्य रांहणेकर ने रिजर्व बैंक और नाबार्ड की गाइड लाइन के तहत अपेक्स बैंक, जिला बैंक व समितियों की वित्तीय कार्यप्रणाली में सावधानी रखने के लिये विभिन्न तकनीकी जानकारी पर मार्गदर्शन दिया। बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक के.टी.सज्जन एवं प्रबंधक करुण यादव ने किया। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सर्वश्री अम्बरीष वैद्य, अरुण मिश्र, अरविन्द बौद्ध, आर.एम. मिश्र और सुश्री कृति सक्सेना ने भी मार्गदर्शन दिया। बैठक में नवाचार के अनेक विषयों पर कुछ वीडियो क्लिपिंग भी दिखाई गईं। बैठक में सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक एवं 38 जिला बैंकों के अधिकारी उपस्थित हुए। recent visitors 33

मैक्सिको ने भी ट्रंप को दिया जवाब, कनाडा का एलान- अमेरिकी सामान पर लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एलान के बाद 25 फीसदी टैरिफ लगने पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने जवाब दिया है। पीएम ट्रूडो ने कहा कि हम भी अमेरिका को जवाब देंगे। हम 155 बिलियन डॉलर मूल्य के अमेरिकी सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। मंगलवार से  30 बिलियन डॉलर मूल्य के सामान पर यह टैरिफ लागू किया जाएगा। जबकि आने वाले 21 दिन में 125 बिलियन डॉलर मूल्य के सामानों पर और टैरिफ लगाए जाएंगे। वहीं, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने भी डोनाल्ड ट्रंप को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि टैरिफ लगाने से समस्याएं हल नहीं होती हैं। मैक्सिको टकराव नहीं चाहता है। हम पड़ोसी देशों के बीच सहयोग से शुरुआत करते हैं। जस्टिन ट्रूडो ने यह एलान किया कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि मैं सीधे अमेरिकियों हमारे सबसे करीबी दोस्तों और पड़ोसियों से बात करना चाहता हूं। यह ऐसा विकल्प है जो कनाडाई लोगों को नुकसान पहुंचाएगा, लेकिन इस फैसले के अमेरिकी लोगों के लिए वास्तविक परिणाम होंगे। जैसा कि मैंने लगातार कहा है कि कनाडा के खिलाफ टैरिफ आपकी नौकरियों को खतरे में डाल देगा। पीएम ट्रूडो ने कहा कि राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने कई वर्ष पहले कहा था कि भूगोल ने हमें पड़ोसी बनाया है। इतिहास ने हमें मित्र बनाया है। अर्थशास्त्र ने हमें साझेदार बनाया है और आवश्यकता ने हमें मित्र बनाया है। यदि राष्ट्रपति ट्रंप संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक नए स्वर्ण युग की शुरुआत करना चाहते हैं, तो बेहतर रास्ता कनाडा के साथ साझेदारी करना है, न कि हम पर टैरिफ लगाना। इससे पहले ट्रूडो ने एक्स पर लिखा कि कनाडाई लोग ऐसा नहीं चाहते थे, लेकिन वे इसके लिए तैयार हैं। ट्रूडो ने इस मामले को लेकर पहले मंत्रिमंडल से चर्चा की थी। अब वे मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से बात करेंगे। अमेरिका ने 4 फरवरी से अधिकांश कनाडाई वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ और ऊर्जा पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। मैंने आज शीर्ष नेताओं और हमारे मंत्रिमंडल से मुलाकात की है। मैं जल्द ही मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम से बात करूंगा। यह बोलीं मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल आपराधिक संगठनों से मैक्सिको का कोई संबंध नहीं है। अगर अमेरिका इन संगठनों से निपटना चाहता है तो हमें मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमेशा साझा जिम्मेदारी, आपसी विश्वास, सहयोग और सबसे बढ़कर संप्रभुता के सम्मान के सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जा सकता। मैं समन्वय को हां कहती हूं और अधीनता को ना कहती हूं। उन्होंने साझा चिंताओं को दूर करने के लिए दोनों देशों की शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा टीमों के साथ समूह बनाने का प्रस्ताव रखा। शीनबाम ने एक्स पर लिखा कि मैं राष्ट्रपति ट्रंप को प्रस्ताव देती हूं कि हम अपनी सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा टीमों के साथ कार्य समूह स्थापित करें। समस्याएं टैरिफ लगाने से हल नहीं होती हैं बल्कि बातचीत और संवाद से हल नहीं होती हैं। जैसा कि हमने हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग के साथ मिलकर अप्रवासियों के मुद्दे पर काम किया। मैक्सिको की टीम प्रवासियों से संबंधित मामलों में अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रवासियों की गिरावट में का जो ग्राफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, वह मेरी ही टीम ने बनाया था। टीम लगातार उनके साथ संवाद में थी। उन्होंने कहा कि मैं अर्थव्यवस्था सचिव को प्लान बी बनाने का निर्देश देती हूं, जिस पर हम काम कर रहे हैं। इसमें मैक्सिको के हितों की रक्षा के लिए टैरिफ और गैर टैरिफ उपाय शामिल हैं। बलपूर्वक नहीं सब कुछ तर्क और सही तरीके से होगा। मैक्सिको की राष्ट्रपति शीनबाम ने अमेरिका की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मैक्सिको के आपराधिक संगठनों के साथ संबंध के आरोप लगाए हैं। हम इसे खारिज करते हैं। चार महीनों में हमारी सरकार ने 40 टन से अधिक ड्रग्स जब्त किए हैं। 10 हजार से अधिक लोगों को पकड़ा है। recent visitors 52

पांच लोग गिरफ्तार, महाराष्ट्र-ठाणे में 31.75 लाख रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

मुंबई/ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो प्रतिबंधित कफ सिरप की 31.75 लाख रुपये मूल्य की बोतलें अवैध रूप से रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मादक पदार्थों से युक्त इन कफ सिरप का अक्सर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा होता है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पता था कि बिना उचित अनुमति के इन सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है फिर भी वे मादक पदार्थ युक्त सिरप अपने पास रखे हुए थे। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 31 जनवरी को भिवंडी कस्बे से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा के अधिकारियों ने 17,640 बोतलें जब्त कीं, जिनमें कोडीन फॉस्फेट (एक प्रकार का अफीम) और अन्य रसायन थे। उन्होंने बताया कि इन्हें 147 बक्सों में रखा गया था और ये अवैध बिक्री के लिए थीं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त कीं और वे इसे किसे बेचना चाहते थे। बड़ी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।’’ उन्होंने बताया कि 24-45 वर्ष के पांच लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त कीं और वे इसे किसे बेचना चाहते थे। बड़ी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।’’ recent visitors 42

ट्रंप के बढ़ते दबदबे से निपटने की चुनौती, अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी के नए अध्यक्ष बने केन मार्टिन

वाशिंगटन। अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने शनिवार को मिनेसोटा में पार्टी के नेता केन मार्टिन को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। इसके बाद अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ते दबदबे को रोकने और डेमोक्रेटिक पार्टी में फिर से मतदाताओं का विश्वास कायम करने की जिम्मेदारी केन मार्टिन के कंधों पर आ गई है। केन मार्टिन, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष पद पर जैमी हैरिसन की जगह लेंगे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद फिर से इस पद की जिम्मेदारी संभालने से इनकार कर दिया था। मार्टिन ने पार्टी में बड़े बदलावों के दिए संकेत डेमोक्रेट पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद केन मार्टिन ने ट्रंप और सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि 'हम आ रहे हैं। यह एक नई डेमोक्रेटिक पार्टी है।' केन मार्टिन ने पार्टी में बड़े बदलाव करने का संकेत दिया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा करने की भी बात कही। डेमोक्रेट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव वॉशिंगटन में हुआ, जहां डेमोक्रेट नेशनल कमेटी के 400 से ज्यादा सदस्य इकट्ठा हुए। कामकाजी वर्ग पर फोकस करने का किया वादा केन मार्टिन ऐसे समय डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं, जब पार्टी की लोकप्रियता में लगातार कमी आ रही है। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार, सिर्फ 31 फीसदी मतदाता ही डेमोक्रेट पार्टी को पसंद करते हैं, जबकि 43 प्रतिशत ने रिपब्लिकन पार्टी को अपनी पसंद बताया। अध्यक्ष पद के चुनाव में केन मार्टिन ने विस्कॉन्सिन से अध्यक्ष पद के दावेदार बेन विकलर को आसानी से हरा दिया। केन मार्टिन ने देश के कामकाजी वर्ग को फिर से पार्टी के साथ जोड़ने, देशभर में डेमोक्रेटिक पार्टी के संगठन को मजबूत करने का वादा किया है। साथ ही अल्पसंख्यक समूहों के प्रति डेमोक्रेट पार्टी के समर्पण से पीछे न हटने की बात भी कही। गौरतलब है कि साल 2011 के बाद डेमोक्रेट पार्टी का नेतृत्व करने वाले केन मार्टिन पहले श्वेत नेता बन गए हैं। recent visitors 38

मध्य प्रदेश के पांच तीर्थयात्रियों की मौत, गुजरात में बस खाई में गिरी

अहमदाबाद/डांग। गुजरात में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना गुजरात के डांग की है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के निवासी थे। बचाव और राहत कार्य पूरा हो चुका है। पुलिस ने बताया कि गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस के चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि बस में 48 तीर्थयात्री सवार थे और हादसे में बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से श्रद्धालुओं को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस में श्रद्धालु मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे। अधिकारी ने बताया कि हादसे में मरने वाले पांच लोगों में से दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इन पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को आहवा के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। recent visitors 41

ट्रंप का बड़ा दावा, ‘सोमालिया की गुफाओं में छिपे कई आतंकी अमेरिकी एयर स्ट्राइक में ढेर’

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने सोमालिया में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई आतंकवादी मारे गए हैं. ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह मैंने ISIS के सीनियर अटैकर और उसके द्वारा सोमालिया में भर्ती किए गए आतंकवादियों पर सटीक सैन्य एयर स्ट्राइक का आदेश दिया था. ये हत्यारे गुफाओं में छिपे हुए थे, लेकिन हमने इन पर सटीक हमला किया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और हमारे सहयोगियों के लिए ये खतरा थे. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने हवाई हमलों से उन गुफाओं को तबाह कर दिया है. जिनमें आतंक छिपे हुए थे और नागरिकों को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाए बिना कई आतंकवादियों को मार गिराया. हम तुम्हें ढूंढ लेंगे और मार देंगे: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी सेना ISIS हमले की योजना बनाने वाले आतंकी को कई साल से टारगेट कर रही थी. लेकिन बाइडेन और उनके साथी काम को पूरा करने के लिए इतनी जल्दी एक्शन नहीं लेते, लेकिन मैंने इसे कर दिखाया. ISIS और अमेरिकियों पर हमला करने वाले अन्य सभी लोगों के लिए संदेश ये है कि हम तुम्हें ढूंढ लेंगे, और हम तुम्हें मार देंगे. सत्ता में लौटने के बाद से अमेरिकी सेना द्वारा की गई पहली सैन्य कार्रवाई थी. 'हमलों में किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा' वहीं, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना की अफ्रीका कमान द्वारा किए गए हमलों का निर्देशन ट्रंप ने किया था और सोमालिया की सरकार के साथ समन्वय किया गया था. पेंटागन द्वारा किए गए शुरुआती आकलन से पता चलता है कि कई आतंकी इस हवाई हमले में मारे गए हैं. पेंटागन ने कहा कि हमलों में किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है. कैल मिस्काट पहाड़ों में छिपे हैं आतंकी दरअसल, ISIS-सोमालिया अफ्रीकी देश में कई हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है. अंतरराष्ट्रीय ग्रुप्स के अनुसार सोमालिया में ISIS आतंकवादियों की संख्या सैकड़ों में होने का अनुमान है, जो ज्यादातर पुंटलैंड के बारी क्षेत्र में कैल मिस्काट पहाड़ों में बिखरे हुए हैं. recent visitors 33

केजरीवाल ने EC को पत्र लिख रखी 4 मांगें, दिल्ली विधानसभा: ‘हमला करने वाले BJP कार्यकर्ताओं की हो गिरफ्तारी’

नई दिल्ली। विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं पर हुए कई हमलों का जिक्र किया है। केजरीवाल ने चिट्ठी में मांग रखी है कि नई दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग AAP कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसवालें तुरंत सस्पेंड किया जाए और हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।  writes to CEC Rajiv Kumar regarding repeated attacks and intimidation of AAP volunteers in the New Delhi assembly at the hands of BJP workers and Delhi Police. – .@ArvindKejriwal Key Demands: 1.Independent election observers to be deployed in the New Delhi… pic. — AAP (@AamAadmiParty) February 2, 2025 recent visitors 55