Sunday, July 5, 2026 7:06 pm

मुख्यमंत्री निवास पर की शिष्टाचार भेंट, राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर ने शिष्टाचार भेंट की। अजमेर में नाइट विजन कैमरे करेंगे घुसपैठियों की धरपकड़: देवनानी जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि अजमेर में अच्छी पुलिसिंग के लिए सभी चौराहों पर नाइट विजन कैमरे लगाए जाएं। शहर में बांग्लादेश एवं रोहिंग्या घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर सत्यापन अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए भी पुलिस गश्त एवं नफरी बढ़ाएगी। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को सर्किट हाउस में जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दिता राणा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। श्री देवनानी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि शहर में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की पहचान के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जाए। सभी चौराहों पर नाइट विजन कैमरे लगाए जाएं ताकि अपराधी पहचान में आ सकें। अजमेर में  बांग्लादेशी एवं रोहिग्या घुसपैठियों की जानकारी लगातार सामने आती रहती है। इससे अजमेर में अपराधों की भी आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में इन अवैध घुसपैठियाें की पहचान के लिए सत्यापन अभियान चलाया जाएं। दरगाह सम्पर्क सड़क, तारागढ़, अन्दरकोट, रातीडांग एवं चौरसियावास आदि क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। देवनानी ने निर्देश दिए कि कई अवैध घुसपैठिए खानाबदोश एवं घरेलू नौकर एवं अन्य फुटकर मजदूरी आदि कांमों में लग जाते है। इनकी पहचान कर कार्यवाही की जाएं। अजमेर के कई क्षेत्रों में अवैध रूप से बिकने वाले नशे का कारोबार भी हो रहा है। कई जगह पर इस तरह की गतिविधियों की जानकारी सामने आती है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएं। उन्होंने आनासागर पुलिस चौकी को भी अन्यत्र स्थान पर शिप्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पुलिस अधिकारी व सिपाहियों के पद रिक्त हैं वहां पर उन्हें भरा जाएं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर में चेन स्नेचिंग, चोरी एवं अन्य अपराधों की जानकारी लगातार आ रही है। इन पर रोकथाम के लिए पुलिस गश्त एवं नफरी को और ज्यादा मजबूत करें। प्रमुख चौराहों एवं अन्य स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएं। जिन स्थानों पर वारदातें लगातार हो रही है। वहां पर विशेष नजर रखी जाएं। आनासागर चौपाटी, सागर विहार पाल एवं रेस्टोरेन्ट आदि में नियमित रूप से चैकिंग हो तथा पाल पर गार्ड लगाई जाएं। रात्रि में  गश्त की व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। अजमेर में ट्रेफिक को तेज करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर काम किया जाए। recent visitors 71

राज्यपाल पटेल ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान की

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल रविवार को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल श्री पटेल ने समारोह में विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान की। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रकाशनों का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल ने समारोह के सारस्वत अतिथि एवं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को एमसीबीयू डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से विभूषित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि तेजी से बदलते आज के तकनीकी युग की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में निरंतर ज्ञान की खोज समय की जरूरत है। इसीलिए विद्यार्थी जीवन में नए अवसरों को प्राप्त करने और नई चुनौतियों के समाधान खोजने में अपने ज्ञान और कौशल को निरंतर अपडेट करते रहें। सपने साहस और धैर्य से साकार होते हैं। जरूरत है तो बस असफलता से सीख कर, स्वयं में बदलाव करते हुए आगे बढ़ने की। उन्होंने गुरूजनों से कहा कि जीवन में सफलता के लिए कठोर अनुशासन, भरपूर आत्म-विश्वास और संवेदनशील व्यक्तित्व होना जरूरी है। आपकी प्रतिभा, ज्ञान और कौशल से किए गए कार्यों की सार्थकता समाज की अंतिम कड़ी के वंचित व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने में ही है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ते हुए आपको सफलता के पथ तक पहुँचाने वाले माता-पिता, गुरुजनों की साधना, त्याग और समर्पण को कभी नहीं भूलें। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी की और मौलिक प्रतिभा को बढ़ाते हुए, ज्ञान और संस्कार से दीक्षित कर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए सक्षम बनाएं। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप सब विकसित भारत के अमृत प्रसंग की सौभाग्यशाली पीढ़ी हैं, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजनरी नेतृत्व मिला है। उनकी दूरदर्शिता का प्रतिफल, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति है, जो युवाओं को जीवन में सफलता की अनंत ऊँचाइयों को छूने और भारत को ज्ञान की महाशक्ति बनाने का अवसर प्रदान करती है। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भारत के ज्ञान कोष पर गर्व करें। शोध के माध्यम से इस ज्ञान को विश्व भर में प्रसारित कर दुनिया के कल्याण का उद्देश्य लेकर आगे बढ़े। कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि एडमिरल श्री त्रिपाठी ने दीक्षांत उद्बोधन देते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को 3 मूल मंत्र दिए। पहला कभी सीखना बंद न करें। निरंतर लर्निंग प्रोसेस को जारी रखें। दूसरा सक्सेस के लिए शॉर्ट कट्स न अपनाए एवं तीसरा पराजय को गरिमापूर्ण तरीके से स्वीकार करें, पराजय से सीखें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. शुभा तिवारी ने स्वागत भाषण दिया और विश्वविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। समारोह में विशेष अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित विभिन्न संकायों के प्रमुख, विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।   recent visitors 48

बालोद में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक हाइवे पर पलटा, ट्रक चालक की मौत, एक युवक घायल

बालोद. गैस सिलेंडर से भरा ट्रक आज सुबह अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गई. हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से ट्रक गैस सिलेंडर लेकर रायपुर की ओर जा रही थी. जगतरा गांव में एक मंदिर के पास मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद ट्रक ट्रैक्टर से जा टकराई और नेशनल हाइवे पर पलट गई. इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई. वहीं 1 राहगीर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया. घायल युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसे हॉस्पिटल भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.   recent visitors 33

करीब 7 लाख पुराने रजिस्टर्ड वाहनों में लगायी गयी हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

भोपाल प्रदेश में एक अप्रैल, 2019 के बाद पंजीकृत होने वाले नये वाहनों में परिवहन विभाग हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगा रहा है। इसके पूर्व पंजीकृत वाहनों में भी सोसायटी ऑफ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्युफेक्चर्स (एसआईएएम) के माध्यम से वाहन स्वामी द्वारा हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवायी जा रही है। वाहनों में एचएसआरपी लगाये जाने से वाहन की नम्बर प्लेट में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी और अपराध किये जाने पर रोक लगाने में काफी मदद मिली है। वाहन चोरी की दशा में उसे ट्रेस करने में भी मदद मिल रही है। प्रदेश में पुराने रजिस्टर्ड वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाये जाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 7 लाख से अधिक पुराने रजिस्टर्ड वाहनों में एचएसआरपी लगवायी जा चुकी हैं। recent visitors 35

जनजातीय अंचल के स्कूली बच्चों ने स्वच्छ जल की महत्ता को समझा

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) एशियन डेव्हलपमेंट के सहयोग से प्रदेश में जल-प्रदाय योजनाओं पर कार्य कर रही है। इसी के साथ एमपीयूडीसी योजना क्षेत्र में स्वच्छ जल की महत्ता के संबंध में जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है। एमपीयूडीसी ने बालाघाट जिले के जनजातीय अंचल के बैहर और मलाजखण्ड में पीएमश्री गर्ल्स् स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालय में जल-ऑडिट कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बच्चों को शुद्ध जल के फायदे और दूषित पानी से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गयी। बच्चों को जल-संरक्षण के लिये प्रेरित किया गया। दोनों स्कूलों में बच्चों की जल-ऑडिट टीम भी बनायी गयी। इन कार्यक्रमों में 700 छात्रों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। सामुदायिक विकास अधिकारी सुश्री अपराजिता मिश्रा और उपयंत्री श्री अंकित सिंह ने बच्चों को क्षेत्र में संचालित जल-प्रदाय योजना कार्य-प्रणाली की जानकारी दी। बच्चों को पानी के रिसाव और अपव्यय के प्रति जागरूक रहने की भी समझाइश दी गयी। recent visitors 32

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अर्जुन सिंह के निधन पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन सिंह के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहे श्रद्धेय अर्जुन सिंह के निधन का समाचार अत्यधिक दु:खद है। मूलत: रीवा निवासी स्व. सिंह का सारा जीवन लोक कल्याण और जनसेवा के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. सिंह ने जनसंघ और भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में जीवनपर्यंत माँ भारती की सेवा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरी भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि श्री अर्जुन सिंह का रविवार को प्रात: भोपाल के बंसल अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनकी अंत्यष्टि गृह नगर रीवा में सोमवार को होगी।   recent visitors 35

महाकुम्भ: महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी जीप मैहर में पलटी, महिला की दर्दनाक मौत, पांच अन्य श्रद्धालु घायल

मैहर मध्य प्रदेश के मैहर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी एक जीप पलट गई। इस हादसे में नागपुर की मंगला एकनाथ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पांच अन्य श्रद्धालु घायल हैं, यह घटना रविवार सुबह 5:00 बजे की है। घटना चौरसिया ढाबे के पास की है। वहीं जीप में सवार गजानंद का कहना है कि हादसे से 2 घंटे पहले ड्राइवर से कहा था कि आराम कर लो लेकिन ड्राइवर माना नहीं श्रद्धालुओं का समूह प्रयागराज महाकुंभ से काशी और अयोध्या के दर्शन करते हुए महाराष्ट्र लौट रहा था। नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल भेजा गया।   recent visitors 33