प्रमुख तीर्थ नगरों से होगी शुरूआत: नशामुक्ति की दिशा में मोहन सरकार ने बढ़ाया प्रभावी कदम

भोपाल लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने खरगोन जिले में अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में कैबिनेट कर ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसे पूरे प्रदेश में सराहा गया। निर्णय था, प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों एवं ग्रामपंचायतों में शराबबंदी का। इसी दिन मोहन सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि पुण्य सलिला माँ नर्मदा के तट के दोनों किनारे 5 किलोमीटर की परिधि में शराबबंदी पूर्ववत लागू रहेगी। यह दिन इस लिये भी मध्यप्रदेश के इतिहास में स्मरणीय बनेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने महिलाओं के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से "देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन" को भी स्वीकृत कर लागू किये जाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशामुक्ति की दिशा में उठाया गया। यह कदम जन-आस्था और धार्मिक दृष्टि से श्रृद्धा के 19 नगरीय क्षेत्र एवं ग्राम पंचायतों में प्रभावशाली होगा। मंत्रि-परिषद ने जिन धार्मिक स्थान पर शराब बंदी का निर्णय लिया उसमें एक नगर निगम, 6 नगर पालिका, 6 नगर परिषद और 6 ग्राम पंचायतें हैं। जिन प्रमुख पवित्र नगरों में शराबबंदी लागू की जा रही है उनमें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक, महेश्वर, ओरछा रामराजा मंदिर क्षेत्र, ओंकारेश्वर, मंडला में सतधारा क्षेत्र, मुलताई में ताप्ती उद्गम क्षेत्र, पीतांबरा देवीपीठ दतिया, जबलपुर भेड़ाघाट क्षेत्र, चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, सांची, मंडलेश्वर, वान्द्रावान, खजुराहो, नलखेड़ा, पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र मंदसौर, बरमान घाट और पन्ना शामिल हैं। नये वित्तीय वर्ष से इन सभी क्षेत्र में शराब की दुकानें नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिये "विकास के साथ विरासत" का मंत्र दिया है। हमारी सरकार 13 दिसम्बर 2023 को कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही इस सूत्र पर काम कर रही है। विरासत की रक्षा के लिये जितना महत्वपूर्ण भवनों, ऐतिहासिक स्थलों और साँस्कृतिक प्रसंगों को सहेजना होता है उतना ही महत्वपूर्ण समाज जीवन की विशिष्टताओं को सहेजना है जिससे आने वाली पीढ़ियाँ संस्कारवान बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ केवल धार्मिक क्षेत्र ही नहीं होते, उन्हें समाज निर्माण का केन्द्र माना गया है। वहाँ का वातावरण सात्विक होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी उज्जैन सिहंस्थ के दृष्टिगत हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार विकास कार्यों के साथ विरासत सहेजने की दिशा में काम कर रही है। इस निर्णय से पहले कृष्ण पाथेय निर्माण करने, राम पथ गमन के विकास का काम तेज करने, वर्ष 2028 के सिंहस्थ की तैयारी आरंभ करने, खुले में माँस बिक्री प्रतिबंधित करने और ध्वनि विस्तारकों को सीमित करने जैसे निर्णय लिये गये हैं। इसके साथ पाठ्यक्रम में महापुरुषों का जीवन चरित्र जोड़ने की पहल की गई है, जिससे, नई पीढ़ी को संकल्पशीलता की प्रेरणा मिले। मध्यप्रदेश सरकार का यह निर्णय भारतीय सांस्कृतिक विरासत की उस जीवन शैली की ओर है जिसमें शाकाहार, सात्विकता और नशामुक्त जीवन शैली को आदर्श माना गया है। मांस-मदिरा मुक्त जीवन शैली को देवों और मनुष्यता का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आस्था केन्द्रों के माध्यम से ऐसा वातावरण बनाना चाहती है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। प्रत्येक स्थान की अपनी मौलिक ऊर्जा होती है। प्रत्येक स्थान अथवा क्षेत्र की अपनी विशिष्ट ऊर्जा होती है। इसे हम धरती के विभिन्न भागों के निवासियों की जीवन शैली और मानसिकता से समझ सकते हैं। भारतीय मनीषियों ने ऐसे स्थानों में तीर्थ क्षेत्रों का चयन किया जो सकारात्मक ऊर्जा का केन्द्र हैं, जिससे व्यक्ति वहाँ जाकर क्षोभ से मुक्त होकर उत्साह के साथ लौटे जिससे उसके कर्म कर्तव्य भी आदर्श हों।   recent visitors 28

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मशहूर बाघ छोटा भीम की उपचार के दौरान भोपाल में मौत

उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मशहूर बाघ छोटा भीम की उपचार के दौरान रविवार को भोपाल में मौत हो गई। छोटा भीम को नवंबर के महीने में गले में फंदा फंस जाने से घायल होने के बाद भोपाल उपचार के लिए भेजा गया था। भोपाल वन विहार रेस्क्यू सेंटर में छोटा भीम का उपचार किया जा रहा था। भोपाल भेजे जाने के कुछ दिनों बाद यह खबर आई थी कि छोटा भीम की सेहत में सुधार हो रहा है। घटना के लगभग 2 महीने बाद आई उसकी मौत की सूचना ने वन्य प्राणी प्रेमियों को सकते में डाल दिया है।   सांस लेने में थी परेशानी बताया जा रहा है कि छोटा भीम के गले में लगी चोट की वजह से उसे सांस लेने में लगातार परेशानी हो रही थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि गले में लगी चोट को डॉक्टर ठीक नहीं कर पाए थे, जिसकी वजह से इंफेक्शन भी लगातार बढ़ता जा रहा था। भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान संचालक ने बताया है कि नर बाघ छोटा भीम, जो उपचार हेतु बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया से 30 नवंबर 2024 को घायल अवस्था में लाया गया था, उपचार के दौरान बाघ मौत हो गई है। गले में फंस गया था फंदा लगभग दो महीना पहले छोटा भीम को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खतौली क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया था। उस समय उसके गले में दो पहिया वाहन के क्लच वायर का बना हुआ फंदा कसा हुआ था। उसने फंदे से मुक्त होने के लिए काफी प्रयास किया था, जिसके कारण फंदा उसके गले में काफी अंदर तक धंस गया था और वह बुरी तरह से घायल हो गया था। बाघ डी-वन से संघर्ष इस घटना के कुछ दिन पहले छोटा भीम का डी वन बाघ से भी संघर्ष हुआ था, जिसमें उसके पैर में चोट लग गई थी। छोटा भीम की मौत बांधों का टाइगर रिजर्व के लिए बड़ी क्षति है। recent visitors 37

मंडला-सिवनी स्टेट हाईवे में 100 फीट गहरी खाई में पलटी बस, 20 यात्री हुए घायल

केवलारी, सिवनी मंडला-सिवनी स्टेट हाईवे में 1-2 फरवरी की मध्य रात 2.15 बजे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सिवनी के केवलारी थाना अंतर्गत देवकरणटोला गांव के पास सड़क किनारे लगभग 100 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुघर्टनाग्रस्त पक्षीराज कंपनी की बस एमपी 07 जेएफ 5499 शहडोल से नागपुर जा रही थी। गनीमत की रही इतनी गहरी खाई में गिरने के बाद यात्री बाल-बाल बच गए। दुघर्टना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।   रास्ते से निकल रहे अन्य लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को बस से निकालकर ऊपर लाया गया। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। recent visitors 27

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर पहुँचे महाकुम्भ ; वसंत पंचमी पर लगाई संगम में डुबकी

 प्रयागराज, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने कुंभ मेले के दौरान कई महत्त्वपूर्ण आध्यात्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, वहाँ कई अखाड़ों के साधु-संतों से मुलाकात की और हजारों श्रद्धालुओं के लिए ध्यान-सत्र का आयोजन किया। 2 फरवरी की सुबह, सबसे पहले गुरुदेव ने आर्ट ऑफ लिविंग कैंप से 800 मीटर की दूरी पर स्थित नागवासुकी घाट पर देश विदेश से पहुँचे अनुयायियों के साथ गंगा स्नान किया। उसके बाद गुरुदेव सीधे सतुआ बाबा के आश्रम पहुंचे  जहां उन्होंने बाबा से  मुलाकात और आध्यात्मिक चर्चा की। इस अवसर पर बजरंगदास मार्ग सेक्टर 8 में स्थित आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में रूद्र पूजा और गणेश होम का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरुदेव आज स्वामी अवधेशानंद गिरी जी के प्रयागराज आश्रम पहुँचे, जहां उन्होंने उनसे आध्यात्मिक चर्चा की। दोपहर 12 बजे गुरुदेव ने संगम पर श्रद्धा की डुबकी लगाई उसके बाद दिगंबर अखाड़े के साधु संतों से मुलाकात की। गुरुदेव की ओर से श्री श्री तत्त्व द्वारा भंडारे का आयोजन कर रहे विभिन्न साधु-संतों को 10 टन खाद्य सामग्री दान की गई, जिसमें बिस्किट, घी, सोया बड़ी आदि शामिल थे। आर्ट ऑफ लिविंग कैंप में भी हर दिन भंडारा चलाया जा  रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। आज वसंत पंचमी के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा विशेष भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें लाखों भक्तों को भोजन कराया जा रहा है। शाम को, मीडिया से बातचीत करते हुए गुरुदेव ने कहा, “यह कुंभ मेला एक अद्भुत अनुभव है, जो हर व्यक्ति के लिए अपनी आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का एक शानदार अवसर है। यह दुनिया को दर्शाता है कि कैसे विभिन्न आस्थाएं और संप्रदाय एक साथ रहकर पूजा-पाठ कर सकते हैं। आज जहां दुनिया धर्मों और मान्यताओं के बीच संघर्ष कर रही है, उन्हें यहां आकर विविधता में एकता का सजीव उदाहरण देखना चाहिए।” वसंत पंचमी की संध्या पर आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग सभागार में एक भव्य सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को ध्यान कराया। आगामी 4 फरवरी को, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर महाकुंभ की पवित्र धरती प्रयागराज से पूरे विश्व को ऑनलाइन सामूहिक ध्यान कराएंगे, जिसमें 180 देशों से करोड़ों लोग जुड़ेंगे। recent visitors 52

ऐसे पता करें कहीं हैक तो नहीं हुआ आपका जीमेल खाता

हाल में ही याहू मेल इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों के यूजरनेम और पासवर्ड हैक हो गए हैं। पिछले दो महीने में याहू की ई-मेल सेवा में सेंधमारी की यह दूसरी घटना है। किसी का मेल अकाउंट के हैक होने की खबर नई नहीं है। ऐसे में हर किसी के लिए यह जानना जरूरी है कि अपने ई-मेल खाते को सेफ कैसे रखा जाए। दुनिया में ईमेल के लिए गूगल का जीमेल सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। जीमेल पर विश्व में लगभग 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं जो डेली 100 बिलियन ईमेल करते हैं। अगर आप भी जीमेल यूज करते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि उसे कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। अकाउंट की सुरक्षा के लिए उपाय तो अलग बात हैं लेकिन आप को कैसे पता चलेगा कि किसी और ने आपका अकाउंट हैक कर लिया है। आइए आपको बताते हैं एक आसान तरीका जिससे जिससे आपको पता चल जाएगा कि कहीं आपका अकाउंट कोई और तो नहीं यूज कर रहा। गूगल ने जीमेल में कुछ ऐसे टूल्स दिए है जिनकी सहायता से आप अपने अकाउंट को लॉक कर सकते हैं। यह आपको बताएगा किस समय, किस ब्राउजर और किस आईपी एड्रेस से आपको जीमेल अकाउंट को खोला गया है। इस तरह आप अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं। -सबसे पहले अपना जीमेल अकाउंट खोलें, स्क्राल डाउन करें और सबसे नीचे की तरफ आफको डिटेल्स का एक आइकन दिखाई देगा। -डिटेल्स पर क्लिक क्लिक करेंगे तो एक पॉप अप विंडो खुलेगी जिस पर ‘एक्टीविटी ईफोरमेशन’ दिखेगी। इस में आपको बताया जाएगा कि आपके अकाउंट को किस लोकेशन से, किस समय और कितने समय तक यूज किया गया है। साथ ही ब्राउजर और प्च् पता भी दिखेगा। आप अपने ऑफिस और घर के आईपी से मिलाकर देखा सकते हैं कि कहीं और से आपका अकाउंट यूज तो नहीं हुआ। -एक्टीविटी ईफोरमेशन विंडो में आपको एक और विकल्प मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि ‘साईन आउट ऑल अदर सेशन’ (अगर आपका जीमेल कहीं और भी खुला है तो उसे लॉग आउट करें)। इसे यूज करके आप सभी डिवाइस से आप तुरंत ही लॉग आउट हो जाएंगे। -इस तरह से आपको पता चल जाएगा कि आपका अकाउंट कोई और व्यक्ति भी यूज कर रहा है। अगर ऐसा है तो तुरंत अपना पासवर्ड बदल लें।   recent visitors 62

देश को महान बनाने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएं: डॉ. मोहन यादव

नई दिल्ली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दिल्ली की विकासपुरी, उत्तम नगर, नजफगढ़, एवं मालवीय नगर विधानसभाओं में जनसभा व प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर नांगलोई विधानसभा में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चुनाव में अब लगभग 48 घंटों का समय बाकी है। लेकिन इस दौरान हमें सतर्क रहना है। रावण की तरह सोच रखने वाले लोग फिर नाटक करने आएंगे। ये सोने का मृग दिखाएंगे। इनकी नीयत खराब है। ये चुनाव जीतने के लिए कई तरह के प्रपंच रचेंगे। लेकिन ये कितने ही षडयंत्र रच लें, आपको इनके झांसे में नहीं आना है। यहां मौजूद हर व्यक्ति ये संकल्प ले कि जब तक आखिरी वोट न पड़ जाए, कमल सिपाही बनकर तैनात रहना है। हर व्यक्ति अपने आपको नरेंद्र मोदी मानते हुए तब तक सक्रिय रहे, जब तक अंतिम वोट न डाल दिया जाए। हमारे देवताओं के खिलाफ राक्षसी ताकतें फिर माया फैला रही हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे बीच में दो देवता हुए हैं, भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण। इन दोनों ने ही अपने जीवन में अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। इनके खिलाफ आसुरी शक्तियों ने खूब झूठी माया फैलाई। एक के तो दस सिर थे, जो हर बार अलग मुंह से नया झूठ बोलता था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण के बीच लाखों सालों का अंतर था और वह समय हमने नहीं देखा है। आज फिर राक्षसी ताकतें वैसी ही माया फैला रही हैं। लेकिन हमें भगवान राम और कृष्ण के लिए, सत्य के लिए, मानवता के लिए, सबकी बेहतरी के लिए, सबको साथ लेकर चलने के लिए और देश को महान बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिताना है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत एक विशाल देश है और दुनिया का सबसे युवा देश भी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भी है, जहां जनता अपने वोट से सरकार बनाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ऐसे पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में तीसरी बार कोई गैर कांग्रेसी सरकार केन्द्र में बनी है और ये हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना से काम करती है, सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार से आज तक कोई मुख्यमंत्री तो छोड़िये, सांसद-विधायक भी नहीं बना, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बना दिया। सबको साथ लेकर चलती है भाजपा सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद ने अपने जीवन का सबसे कीमती समय अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए बिता दिया। उन्होंने कहा कि मैं आजाद ही जीया हूं और आजाद ही मरूंगा। उन्होंने खुद को गोली मारकर अपना जीवन बलिदान कर दिया। इसी तरह सरदार भगत सिंह ने देश में जनतंत्र की स्थापना और राजशाही सत्ता के प्रतीक अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने के लिए अपना बलिदान दे दिया। चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी, लोकतंत्र की स्थापना के लिए अपने आप को भारतमाता के चरणों में समर्पित कर दिया। दुर्भाग्य से जैसे ही अंग्रेज गए, तो कांग्रेस आ गई। देश की सत्ता एक घर में ही केंद्रित हो गई। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि देश में जब भी प्रधानमंत्री बनता था, वो कांग्रेस के इसी परिवार से बनता था। आम जनता के बीच से कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बना। हमारे क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान इसलिए दिया था ताकि जनता का ही कोई व्यक्ति, जनता के वोट से शासन कर सके। लेकिन दुर्भाग्य से किसी आम व्यक्ति को इस पद तक पहुंचने नहीं दिया गया। यह कांग्रेस का चरित्र है। दुर्भाग्य से कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी आ गई।   रावण की तरह प्रपंच रच रहे केजरीवाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि माता सीता जब भगवान राम के साथ वनवास काट रही थी, तब रावण ने माता सीता के हरण के लिए षडयंत्र रचा। उसने स्वर्ण मृग का रूप रखकर भोली-भाली माता सीता को अपनी माया में फंसाया। अपनी माया से भगवान राम और लक्ष्मण जी को कहीं और भिजवा दिया और स्वयं भिक्षा मांगने पहुंच गया। केजरीवाल भी वर्तमान समय का रावण है। इसकी निगाह सत्ता प्राप्ति पर है और इसके लिए ये कई तरह के प्रपंच रच रहा है। अपनी जिद पूरी करने के लिए इसने दिल्ली को कहां से कहां पहुंचा दिया। पहले कहता था मैं दो कमरे में रह लूंगा, फ्लैट में रह लूंगा। फिर कहा मैं कोई राजनीतिक दल नहीं बनाउंगा। कुर्सी हासिल करने के लिए इसने दिल्ली को गर्त में गिरा दिया। आज हर तरफ कचरे के पहाड़ खड़े हो रहे हैं। पानी के अभाव में यमुना जी के आंसू बह रहे हैं। लेकिन ये इतनी मोटी चमड़ी वाले हैं कि इनको कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अब दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है कि यहां भी कमल खिलाना है। दिल्ली को दुनिया की सबसे अच्छी राजधानी बनाना है। दिल्ली के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाना है। प्रधानमंत्री जी लोकतंत्र व संविधान को और मजबूत कर रहे हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी व मध्यप्रदेश के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय के समर्थन में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में हर वर्ग के लिए प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास, यह केवल कहने की बात नहीं, केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में स्पष्ट दिख रहा है। प्रधानमंत्री जी लोकतंत्र को गौरवान्वित करने के साथ संविधान को और मजबूती प्रदान कर रहे हैं। संविधान का अपमान और लोकतंत्र की हत्या करने वालों को जनता सबक सिखा रही … Read more

पचरी पंचायत के नामांकन भरने गए प्रत्याशी, दौरान हुआ अपहरण, एफआईआर दर्ज

रायपुर तिल्दा के जनपद कार्यालय से एक प्रत्याशी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया। यह घटना पचरी पंचायत के नामांकन के दौरान हुई, जहां प्रत्याशी योगेश दास गुरु गोसाई नामांकन भरने आए थे। अचानक, कुछ लोगों ने उन्हें जनपद कार्यालय से अगवा कर लिया और फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह घटना लंबे समय से चली आ रही पंचायत राजनीति से जुड़ी हुई है। लंबे समय से नहीं हुआ नामांकन पचरी पंचायत में कई सालों से कोई नामांकन नहीं हुआ था, लेकिन इस बार योगेश दास ने नामांकन दाखिल करने का फैसला लिया था। अपहरण के बाद, आरोप है कि जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे ने इस घटना में किसी प्रकार से संलिप्तता दिखाई है, जो राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा नेता पहुंचे घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने तिल्दा पहुंचकर थाने में धरना दिया और एफआईआर दर्ज करने के लिए दबाव डाला। हालांकि, शुरुआती तौर पर एफआईआर दर्ज नहीं करने की कोशिश की, लेकिन जब दबाव बढ़ा, तो अपहृत योगेश दास को रायपुर में छोड़कर अपहरणकर्ता फरार हो गए। फिलहाल, तिल्दा थाना पुलिस ने अपहरण समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 43