Sunday, July 5, 2026 10:21 pm

भाजपा शासित राज्य विकास में कीतिमान स्थापित कर रहे, केजरीवाल भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना रहे : विष्णुदत्त शर्मा

नई दिल्ली मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री संदीप सहरावत के समर्थन में द्वारका-ए मंडल में शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों की बैठक एवं घर-घर जनंसपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घर-घर संपर्क कर कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आपदा बनकर आई है। जिस तरह आपदा आने पर लोगों को बिजली, पानी, सड़क, समुचित इलाज और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ता है, उसी तरह से दिल्ली की केजरीवाल की सरकार ने भी जनता को परेशान करके रखा है। आप-दा की सरकार से त्रस्त दिल्ली की जनता इस बार सबक सिखाने को तैयार है। भाजपा शासित राज्य विकास में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वहीं केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की सरकार भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बना रही है। दिल्ली की जनता पांच फरवरी को भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर भी उपस्थित रहे। दिल्ली की जनता भाजपा को सेवा का मौका देने का मन बना चुकी है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की इस आप-दा सरकार को दिल्ली की जनता हटाने का मन बना चुकी है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के झूठ के झांसे में आकर वोट दे दिया था, लेकिन अब वही जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। दिल्ली की जनता इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाने के लिए तैयार है। आप सभी भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर दिल्ली के विकास को गति देने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के विकास को अवरूद्ध करने के साथ भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। आप सभी इस भ्रष्टाचार वाली आप-दा सरकार को हटाकर सुशासन और विकासवादी भाजपा की सरकार बनाएं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जनता अपने और दिल्ली के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा को आशीर्वाद दें भाजपा प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता समझदार है, वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी आम आदमी पार्टी की सरकार को हटाने के लिए तैयार है। दिल्ली की जनता अपने और राज्य के स्वर्णिम भविष्य के लिए भाजपा को आशीर्वाद दे रही है। यहां की जनता का उत्साह बता रहा है कि दिल्ली में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। युवा भारत के भाग्य विधाता हैं, वे अपने और दिल्ली के भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें। भाजपा दिल्ली में सुशासन और विकास की गंगा बहाने के लिए कार्य करेगी। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें अथक मेहनत व परिश्रम कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कल्याणकारी कार्य जनता को बताएं। recent visitors 34

कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी की प्रभारियों की सूची

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 49 नगर पालिकाओं के लिए चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं से लेकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है. चुनाव प्रभारी अपने-अपने इलाके में कांग्रेस की पॉलिसी और सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाकर पार्टी को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे. recent visitors 39

सच्ची प्रशंसा पाने का सही तरीका

लोगों के हाथों अपनी प्रसन्नता-अप्रसन्नता बेच नहीं देनी चाहिए। कोई प्रशंसा करे तो हम प्रसन्न हों और निंदा करने लगे तो दुखी हो चलें। यह तो पूरी पराधीनता हुई। हमें इस संबंध में पूर्णतया अपने ही ऊपर निर्भर रहना चाहिए और निष्पक्ष होकर अपनी समीक्षा आप करने की हिम्मत इकट्ठी करनी चाहिए। निंदा से दुःख लगता हो तो अपनी नजर में अपने कामों को ऐसे घटिया स्तर का साबित न होने दें। जिसकी निंदा करनी पड़े। यदि प्रशंसा चाहते हैं तो अपने कार्यों को प्रशंसनीय बनाएं। सच्ची प्रशंसा पाने का सही तरीका एक ही है की अपने को दिन-दिन सुधारते चले जाएं और भावना तथा क्रिया की दृष्टि से उस स्तर पर जा पहुंचे जिस पर पहुंचने में आत्मसंतोष प्राप्त होता है और आतंरिक उल्लास प्रस्फुटित होता है। अपनी दृष्टि में अपना प्रशंसित होना सारे संसार के मुंह से गाई जाने वाली प्रशंसा की अपेक्षा कहीं बेहतर है। जीवन की यात्रा के दौरान यदि व्यक्ति को प्रशंसा मिलती है तो उसका अपने कार्य के प्रति उत्साह बढ़ जाता है और वे अधिक ऊर्जा से अपने कर्तव्य का निर्वाह करता है। निंदा जहां होती है, खुशी वहां से पलायन कर जाती है। जिनका स्वभाव है निंदा करना, वे किसी भी परिस्थिति में निंदा प्रवृत्ति का त्याग नहीं कर सकते हैं इसलिए समझदार इंसान वही है जो ऐसे लोगों द्वारा की गई विपरीत टिप्पणियों की उपेक्षा कर अपने काम में मस्त रहता है।   recent visitors 52

भजनलाल शर्मा ने उन्नति में युवाओं का अहम योगदान बताते हुए कहा-युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश और प्रदेश की उन्नति में युवाओं का अहम योगदान बताते हुए कहा है कि राजस्थान के युवाओं की उम्मीदों को राज्य सरकार पूरा करेगी। श्री शर्मा ने रविवार को जयपुर में आयोजित 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया और इस अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान शक्ति, भक्ति और स्वाभिमान का प्रदेश है। यहां का युवा विश्वास और कड़ी मेहनत से आगे बढ़ रहा है और राजस्थान को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के संकल्प में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार भी युवाओं के सपनों को साकार करने का पूर्ण प्रयास कर रही है। उन्होंने इस तरह की मैराथन के आयोजन आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि युवाओं का देश और प्रदेश की उन्नति में अहम योगदान है। राजस्थान में विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, खनिज एवं पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अगले वर्ष खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी करेगा, जिसमें युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। राज्य सरकार ने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और संभाग स्तर पर खेल महाविद्यालय खोलने का मार्ग भी प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट के सफल आयोजन से जिलों में औद्योगिक निवेश आ रहा है। इससे प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही राज्य सरकार चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। श्री शर्मा ने मैराथन विजेताओं को चैक प्रदान कर सम्मानित भी किया।   recent visitors 52

81 वर्ष की आयु में जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति होर्स्ट कोहलर का निधन

बर्लिन जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति होर्स्ट कोहलर का 81 वर्ष की आयु में बीमारी के बाद निधन हो गया। यह जानकारी जर्मनी के संघीय राष्ट्रपति कार्यालय ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुलाई 2004 से मई 2010 तक जर्मनी के राष्ट्रपति रहे कोहलर ने जर्मनी के सशस्त्र बलों के विदेशी अभियानों के संबंध में टिप्पणी की थी। इस पर आलोचना होने के बाद उन्होंने अप्रत्याशित रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने शनिवार को ईवा लुईस कोहलर से बात की और उनके पति की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने देश के लिए कोहलर की सेवा और योगदान की सराहना की। राष्ट्रपति बनने से पहले होर्स्ट कोहलर 2000 से 2004 तक वाशिंगटन में आईएमएफ के प्रमुख थे। उन्होंने सिविल सेवा और बैंकिंग में अन्य भूमिकाएं भी निभाईं। तत्कालीन विपक्षी नेता एंजेला मर्केल द्वारा उन्हें आगे बढ़ाने के बाद वे जर्मनी के राष्ट्राध्यक्ष बने, जो कि एक औपचारिक भूमिका थी। मार्केल बाद में चांसलर बनीं। स्टीनमीयर को 2009 में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया, लेकिन अगले वर्ष मई में उन्होंने अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा देकर देश को चौंका दिया था। उनका यह निर्णय एक इंटरव्यू में विवादास्पद टिप्पणी के बाद आया, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान में जर्मनी की सैन्य उपस्थिति को आर्थिक हितों की रक्षा से जोड़ा था। इन टिप्पणियों ने महत्वपूर्ण बहस को जन्म दिया था, क्योंकि जर्मनी में विदेशों में सैन्य अभियानों के बारे में संवेदनशीलता बनी हुई है। ये नाजी युग की दर्दनाक यादों से आकार लेती है। अपने भाषणों के दौरान, कोहलर ने अक्सर जर्मनी की ताकत और उसके लोगों की क्रिएटिविटी और रचनात्मकता में विश्वास रखने के महत्व पर जोर दिया। recent visitors 34

‘राष्ट्र हित को दें सर्वोच्च प्राथमिकता’, राजस्थान-राज्यपाल ने बीकानेर में हरखचंद नाहटा स्मृति स्मारक सिक्के का किया अनावरण

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने  राष्ट्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकसित भारत के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक  देश को श्रेष्ठतर बनाने में अपनी भागीदारी निभाए। राज्यपाल रविवार को बीकानेर में श्री हरखचंद नाहटा की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा उनकी स्मृति में जारी 25 रुपए मूल्य के 40 ग्राम वजनी स्मारक सिक्के के अनावरण समारोह में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि श्री नाहटा ने व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र के साथ जन सेवा तथा धर्म सेवा के कार्यों में भी अतुल्यनीय योगदान दिया। देश की कई सुप्रतिष्ठित संस्थाओं से संबंध रखकर वे लोक मंगल कार्यों में निरंतर आर्थिक सहयोग के अलावा सक्रिय सहभागिता निभाते थे। जैनाचार्य श्री जिनपीयूष सागर सूरिश्वर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा श्री हरखचंद नाहटा की स्मृति में स्मारक रजत सिक्का जारी करना जीवन को आलोक देने वाले महापुरूषों के सम्मान की परम्परा है। उन्होंने कहा कि समय तथा इतिहास की कसौटी पर ही किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का मूल्यांकन होता है। श्री हरखचंद नाहटा के जीवट व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, दूरदर्शिता तथा लोक मंगल की बलवती भावना ने उन्हें विशेष स्थान दिलाया। उन्होंने दानदाता भामाशाह, सेठ घनश्याम दास बिड़ला और समर्थ रामदास के व्यक्तित्व से जुड़े उदाहरण दिए और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार दान देने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने में भी भागीदारी निभाएं। इस दौरान राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने स्मारक सिक्के का अनावरण किया तथा यह सिक्का नाहटा परिवार के छोटे बच्चों को आशीर्वाद के साथ सौंपा। recent visitors 61

‘शिविर में प्रत्येक किसान का रजिस्ट्रेशन हो सुनिश्चित’, राजस्थान-जयपुर कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में किसानों को सशक्त करने के लिए उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। एग्रीस्टैक योजना में किसान रजिस्ट्री प्रोजेक्ट को आगामी 5 फरवरी से सम्पूर्ण राजस्थान में लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत जयपुर सहित राज्य के सभी जिलों में शिविर आयोजित किये जायेंगे, जहाँ किसानों को फार्मर रजिस्ट्री आई.डी. बनवाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जयपुर जिले में किसान रजिस्ट्री शिविरों के सफल आयोजन एवं जिले के समस्त किसानों का एग्रीस्टैक पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने शिविरों के व्यापक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिये हैं ताकि जिले के प्रत्येक किसान को ना केवल शिविरों के आयोजन की जानकारी हो बल्कि शिविरों में किसान फार्मर आर्डडी बनाने के साथ-साथ अन्य विभागीय योजनाओं से लाभांवित हों सकें। प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक होगा शिविरों का आयोजन- अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती सुमन पंवार ने बताया कि एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर में किसान रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च 2025 तक किया जायेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट किसान आईडी बनाई जायेगी। शिविरों का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में किसान आईडी तैयार करने के साथ साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मंगला पशु बीमा योजना, पशु टीकाकरण, पशु चिकित्सा एवं उपचार सहित पशु पालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से भी किसानों को लाभांवित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जायेगी। किसानों द्वारा आईडी बनवाने के लिये आधार कार्ड, जमाबंदी, मोबाईल नम्बर की जरूरत होगी। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी होगी। बेहद सरल है किसान आईडी बनवाने की प्रक्रिया – शिविर कार्यक्रमानुसार 05 फरवरी 2025 से राज्य में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित करवाये जा रहे है। आपकी कृषि भूमि से संबंधित ग्राम पंचायत के शिविर में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते है। फार्मर आईडी बनाने के लिए किसान को महज अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर वाला फोन और नवीनतम जमाबंदी लेकर शिविर में आना होगा। अपनी ग्राम पंचायत में शिवर कार्यक्रम की जानकारी www.rjfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। हर किसान को मिलेगी 11 अंकों की एक विशिष्ट पहचान – किसान रजिस्ट्री, एग्रीस्टैक परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है। कृषक विवरण (कृषक का जनसांख्यिकीय विवरण, उसके द्वारा धारित कृषि भूमि का विवरण, प्रत्येक कृषि भूखण्ड के जीपीएस निर्देशांक, उस पर बोई गई फसलों का विवरण आदि) को डिजिटल इंफास्ट्रक्चर में संकलित किया जाकर, प्रदेश के प्रत्येक किसान को ’आधार’ आधारित एक 11 अंकों की एक यूनिक आईडी (विशिष्ट किसान आईडी) आवंटित की जाएगी, जिससे किसान डिजिटल रूप से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे। किसान आईडी डिजिटली सत्यापन योग्य पहचान है, जिसे -www.rjfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते है। फार्मर आईडी जनरेट होने के बाद भूमि संशोधन (खसरा जोड़ने या हटाने) के लिए पटवारी, भू-अभि. निरीक्षक या तहसीलदार से सम्पर्क किया जा सकता है। इस हेतु मोबाइल एप/वेबसाइट द्वारा प्रदेश के समस्त कृषकों के स्वामित्व वाले सभी खसरों को सम्मिलित करते हुए कृषक के ’आधार’ से लिंक कराया जायेगा, तत्पश्चात कृषक से ऑनलाइन सहमति प्राप्त करते हए ई-हस्ताक्षर की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसलिए उपयोगी है किसान रजिस्ट्री – भविष्य में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक है। राज्य एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों को प्रदान करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। भविष्य में नामांतरणकरण एवं क्रय-विक्रय पंजीयन की प्रक्रिया में भी फार्मर आईडी आवश्यक होगी। किसान रजिस्ट्री से किसानों को लाभ – किसान आईडी (बिना अतिरिक्त दस्तावेज) के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी। पात्र किसान का प्रधानमंत्री-किसान/मुख्यमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना, अन्य योजनाओं में स्वतः जुड़ना सम्भव होगा। किसानों से फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्यों एवं अन्य योजनाओं में त्वरित (बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के) खरीद संभव हो सकेगी। किसान की फसल के अनुसार डिजिटल तरीके से फसलों का बीमा संभव होगा। recent visitors 73