बटन दबाते ही आता है पानी, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ के लिए उज्जैन के किसान ने बनाया चांदी का नलकूप

चित्तौड़गढ़/उज्जैन। मध्यप्रदेश में रहने वाले भगवान सांवलिया सेठ के भक्त प्रहलाद सिंह ने अपनी मन्नत पूरी होने पर चांदी का नलकूप भेंट किया है। प्रहलाद सिंह अपने खेत पर पांच नलकूप खुदवाया, लेकिन एक में भी पानी नहीं आया था। बाद में प्रहलाद सिंह भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी तो छठे नलकूप में भरपूर पानी आ गया। मन्नत पूरी होने पर प्रहलाद ने सोमवार को मंदिर पहुंचकर भगवान सांवलिया सेठ को चांदी का नलकूप भेंट किया। जानकारी में सामने आया कि मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित कटारिया खेड़ा निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र निलेश सिंह पेशे से किसान हैं। उनका परिवार खेती पर ही आधारित है। सिंचाई को लेकर पानी की आवश्यकता हुई तो उन्होंने नलकूप खुदवाने का निर्णय किया। उन्होंने बोरवेल मशीन मंगवाई नलकूप के लिए बोर कराया, लेकिन उसमें पानी नहीं आया। इसके बाद दूसरा बोर कराया उसमें भी पानी नहीं आया। प्रहलाद ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरा बोर कराया, लेकिन भाग्य ने यहां भी साथ नहीं दिया। इस तरह प्रहलाद ने एक के बाद एक पांच बोर खुदवाए, लेकिन एक में भी पानी नहीं आया। अंत में प्रहलाद ने भगवान सांवलिया सेठ से मन्नत मांगी। इसके बाद सांवलिया सेठ का नमा लेकर छठा नलकूप खुदवाया तो उसमें भरपूर पानी आ गया। इस पर प्रहलाद सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी मनोकामना पूरी होने पर प्रहलाद ने चांदी का नलकूप बनवाया। करीब 119 ग्राम चांदी का नलकूप किसान ने भगवान को भेंट किया। इसमें बैट्री सिस्टम भी है, जिससे कि पानी भरने और मोटर चलाने पर चांदी के नलकूप से पानी भी निकलता है। सोमवार सुबह प्रहलाद सिंह चांदी नलकूप लेकर मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा के साथ भगवान को नलकूप चढ़ाया। मंदिर प्रभारी शर्मा ने बताया कि भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। बिजनेस में पार्टनर भी बनाते हैं। मनोकामनाएं पूरी होने पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएं तथा व्यापार में मुनाफा होने पर लाखों रुपये की नकदी चढ़ाते हैं। recent visitors 67

टॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर ने की आत्महत्या, गोवा से मिला शव

गोवा फिल्म इंडस्ट्री से बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मशहूर प्रोड्यूसर का निधन हो गया है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि प्रोड्यूसर का निधन किसी बीमारी या एक्सीडेंट से नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने खुद अपनी जान ले ली है। प्रोड्यूसर ने आत्महत्या कर ली है। अब इस खबर से न सिर्फ फैंस और उनका परिवार, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। हर किसी को प्रोड्यूसर की मौत की खबर से सदमा लगा है और सभी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। प्रोड्यूसर केपी चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है और पुलिस ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। आपको बता दें, फिल्म प्रोड्यूसर केपी चौधरी उर्फ कृष्ण प्रसाद चौधरी, टॉलीवुड ड्रग्स मामले में सुर्खियों में आए थे। इस केस में वो आरोपी थे। साल 2023 में केपी चौधरी को गिरफ्तार तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने केपी चौधरी के पास से कोकीन के 90 पाउच जब्त किए थे, जिनका वजन 82.75 ग्राम था। हालांकि, वो बाद में जमानत पर रिहा हो गए थे। पुलिस को जो जानकारी मिली थी उसके मुताबिक, प्रोड्यूसर जिन्हें ड्रग्स देते थे वो लोग पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। इनमें तेलुगू और तमिल के एक्टर्स और बिजनेस जगत के भी लोग शामिल थे। अब प्रोड्यूसर ने आत्महत्या कर ली ही और उनका शव गोवा से बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म प्रोड्यूसर के इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों ने रिवील किया है कि वो ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से परेशान थे। इतना ही नहीं केपी चौधरी आर्थिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे। recent visitors 53

चार महीनों से वेतन न मिलने से परेशान व्यावसायिक शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन

रायपुर प्रदेश भर के व्यावसायिक शिक्षक पिछले चार महीनों से वेतन न मिलने की वजह से परेशान हैं और उन्हें समग्र शिक्षा कार्यालय के बाहर अपनी परेशानियां जताने के लिए मजबूर हैं. इन शिक्षकों का कहना है कि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मेहनताना समय पर नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उनका जीवन मुश्किल हो गया है. शिक्षक संगठन ने अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और ग्राम तरंग कम्पनी को बर्खास्त करने की मांग उठाई है. शिक्षकों का आरोप है कि इन कंपनियों ने उन्हें वेतन देने में जानबूझकर देरी की है, जबकि ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया है. बता दें, समग्र शिक्षा और इन कंपनियों के बीच हुए अनुबंध का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे व्यावसायिक शिक्षकों की समस्याएं और बढ़ रही हैं. शिक्षक संघों ने सवाल उठाया है कि इन ठेकेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही, जो MOU (Memorandum of Understanding) का पालन नहीं कर रहे हैं और शिक्षकों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं. संगठन ने प्रदेश सरकार से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि वेतन भुगतान में देरी को रोकने और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जा सके. recent visitors 41

मध्यप्रदेश में केंद्र की विशेष सहायता से वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी, केंद्रीय सहायता मिलने से खजाने पर बोझ कम होगा

भोपल आम बजट के बाद अब राज्य में बजट की माथापच्ची तेज होगी। केंद्रीय करों में मिलने वाले हिस्से और आर्थिक सहायता को बड़ी राहत मानते हुए वित्त विभाग के अफसर बजट को तैयार कर रहे हैं। सीएम 15 फरवरी से मंत्रियों और वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठकों का दौर शुरू करेंगे। इन्हीं बैठकों में बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। बजट में गरीब, नारी, युवा और किसानों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। बजट का आकार बढ़कर चार लाख करोड़ तक होने का अनुमान है।  मध्यप्रदेश में केंद्र की विशेष सहायता से वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी। लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं के चलते सरकार को हर माह करीब डेढ़ हजार करोड़ का खर्च करने पड़ रहे हैं। केंद्रीय सहायता मिलने से खजाने पर बोझ कम होगा। केंद्र ने 50 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण पर अतिरिक्त कर्ज लेने की सुविधा भी दी है। कर्ज एफआरबीएम की तीन प्रतिशत की लिमिट से 0.5 फीसदी ज्यादा होगा। केंद्रीय बजट में सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 योजना की घोषणा की गई है। योजना आकांक्षी जिलों में शुरू होगी। इसमें एमपी के 8 जिले शामिल हैं। खासतौर पर किशोरी बालिकाओं के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। राज्य में युवा, नारी, किसान और गरीब मिशन पर काम हो रहा है। बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसलिए इस वर्ग के लिए बजट बढ़ाया जा रहा है। मेडिकल को विस्तार केंद्रीय बजट में मेडिकल सीटें बढ़ाने की बात कही गई है। अगले एक साल में मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 21 हो जाएगी। 12 नए कॉलेज खुलने से 2,000 अतिरिक्त सीटें मिलेंगी। अगले तीन सालों में हर जिले में कैंसर सेंटर खोलने की योजना की घोषणा की गई है, जिससे मध्य प्रदेश को भी एक कैंसर सेंटर मिलने की संभावना है। देश में 200 डे केयर सेंटर खोले जाएंगे। एमपी को भी कुछ सेंटर मिल सकते हैं। नल से जल होगा सुगम जल जीवन मिशन की मियाद 2028 तक कर दी गई है। इससे मप्र को अतिरिक्त 20 हजार करोड़ मिल सकते हैं। यह राशि जल आपूर्ति योजनाओं को तेजी से लागू करने में सहायक होगी। 36 लाख घरों में नल से जल पहुंचाने की उम्मीद अब और बढ़ गई है। बजट की कमी के चलते बाधा आ रही थी। recent visitors 21

नर्मदा जयंती 4 फरवरी 2025 मंगलवार को मनाई जाएगी, माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती

अमरकंटक नर्मदा नदी भारत की सात प्रमुख पवित्र नदियों में से एक है। हिंदू धर्म में गंगा के समान पवित्र माना जाता है। इसका उद्गम मध्यप्रदेश के अमरकंटक से हुआ है। नर्मदा के प्राकट्य होने के बाद से हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष नर्मदा जयंती 4 फरवरी 2025 मंगलवार को मनाई जाएगी। क्या करना चाहिए नर्मदा जयंती के दिन नर्मदा नदी पर स्नान करने के बाद मां नर्मदा नदी के तट पर फूल, धूप, अक्षत, कुमकुम आदि से पूजन करना चाहिए। इस दिन नर्मदा नदी में 11 आटे के दीप जलाने चाहिए और उनका दीपदान करना चाहिए। यह बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। विष्णु पुराण के अनुसार नाग राजाओं द्वारा माँ नर्मदा को यह वरदान प्राप्त है कि जो व्यक्ति इनके जल का स्मरण भी करेगा उसके शरीर में कभी सर्प का विष नहीं फैलेगा। वायु पुराण के अनुसार माँ नर्मदा पितरों की पुत्री हैं, जो पत्थर को भी देवत्व प्रदान करती हैं और पत्थर के भीतर आत्मा प्रतिष्ठित करने वाली हैं। नर्मदेश्वर शिवलिंग- नर्मदा के तट से प्राप्त शिवलिंगों को नर्मदेश्वर शिवलिंग कहा जाता है। मान्यता है कि ये स्वयं प्रकट होते हैं और बिना किसी विशेष प्रक्रिया के पूजनीय होते हैं। नर्मदा पूजा विधि- नर्मदा जल लेकर भगवान शिव या किसी देवी-देवता पर अर्पण करें। स्नान करते समय “ॐ नमः शिवाय” या “नर्मदे हर” मंत्र का जाप करें। नर्मदा जल का प्रयोग- नर्मदा का जल घर में रखना शुभ माना जाता है। इसका उपयोग अभिषेक, हवन और अन्य धार्मिक कार्यों में किया जाता है।   recent visitors 32

गाजियाबाद में एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग

गाजियाबाद गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना इलाके में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही डॉग व बॉम स्कवाड की टीम भी पहुंची। आनन-फानन बच्चों को स्कूल मैदान में भेजा गया और जांच की गई। जानकारी के अनुसार, शालीमार गार्डन थाना इलाके में स्थित सेंट मैरी स्कूल को ईमेल पर सोमवार सुबह करीब सात बजे धमकी भरा मैसेज पहुंचा। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि ईमेल में स्कूल को खाली करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत सभी बच्चों को स्कूल मैदान में भेज दिया गया। साथ ही डॉग व बॉम स्कवाड की टीम ने जांच शुरू की। छानबीन व तलाश करने फर्जी धमकी होने का पता चला। स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही जो ईमेल आया था उसकी जांच के लिए भी साइबर टीम लगाई गई है। recent visitors 30

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मिल्कीपुर में जनसभा को किया संबोधित

अयोध्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों से जमीनें छीनी और लोगों को मुआवजा नहीं दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जब सपा की सरकार बनेगी तो हम अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अयोध्या में खरीदी गई जमीनों की सूची जारी कर दें तो पता चल जाएगा कि सबसे बड़ा भूमाफिया कौन है? सबसे बड़े भूमाफिया भाजपा के लोग ही हैं। अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाने के लिए जमीन ली गई पर गरीबों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि ये तो भाजपा के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी के नहीं हैं। वो भाजपा वालों के भी नहीं हैं। वो सिर्फ परिस्थितियों के अनुसार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। इसके लिए अफसरों की तैनाती की जा चुकी है। अफसरों में पीडीए के लोग नहीं हैं। अखिलेश यादव ने महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री योगी गूगल पर सर्च करना नहीं जानते हैं। अगर जानते हों तो गूगल पर महाकुंभ टाइप करें पता चल जाएगा कि कितनी जगह भगदड़ मची है। recent visitors 28