गोवा
फिल्म इंडस्ट्री से बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मशहूर प्रोड्यूसर का निधन हो गया है। चौंकाने वाली बात तो ये है कि प्रोड्यूसर का निधन किसी बीमारी या एक्सीडेंट से नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने खुद अपनी जान ले ली है। प्रोड्यूसर ने आत्महत्या कर ली है। अब इस खबर से न सिर्फ फैंस और उनका परिवार, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है। हर किसी को प्रोड्यूसर की मौत की खबर से सदमा लगा है और सभी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रोड्यूसर केपी चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है और पुलिस ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। आपको बता दें, फिल्म प्रोड्यूसर केपी चौधरी उर्फ कृष्ण प्रसाद चौधरी, टॉलीवुड ड्रग्स मामले में सुर्खियों में आए थे। इस केस में वो आरोपी थे। साल 2023 में केपी चौधरी को गिरफ्तार तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने केपी चौधरी के पास से कोकीन के 90 पाउच जब्त किए थे, जिनका वजन 82.75 ग्राम था। हालांकि, वो बाद में जमानत पर रिहा हो गए थे।
पुलिस को जो जानकारी मिली थी उसके मुताबिक, प्रोड्यूसर जिन्हें ड्रग्स देते थे वो लोग पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे। इनमें तेलुगू और तमिल के एक्टर्स और बिजनेस जगत के भी लोग शामिल थे। अब प्रोड्यूसर ने आत्महत्या कर ली ही और उनका शव गोवा से बरामद हुआ है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म प्रोड्यूसर के इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों ने रिवील किया है कि वो ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद से परेशान थे। इतना ही नहीं केपी चौधरी आर्थिक समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









