Friday, July 3, 2026 8:15 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में दो नदी जोड़ो अभियान के लिए एक लाख 75 हजार करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चैतन्य है मां नर्मदा की धारा, इसके दर्शन से होते हैं सभी धन्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के कुल 48 लाख हैक्टेयर सिंचित क्षेत्र में से 40 लाख हैक्टेयर माँ नर्मदा है सिंचित प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में दो नदी जोड़ो अभियान के लिए एक लाख 75 हजार करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई राज्य जल्द ही प्राप्त करेगा एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य सिंचाई के लिये जल से सोना ऊगलेंगे सूखे खेत वर्ष 2028 तक 70 प्रतिशत युवाओं को स्वावलंबी बनाएंगे मुख्यमंत्री ने की नई आईटीआई स्वीकृत और 316 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन गोंद गाँव में खुलेगी सर्व सुविधा युक्त गौशाला मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छीपानेर, हरदा में वेदगर्भा घाट का किया लोकार्पण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा की धारा चैतन्य है, इसके दर्शन मात्र से ही सभी धन्य होते हैं। माँ नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा है। प्रदेश का सिंचाई रकबा 48 लाख हेक्टेयर से अधिक है, जिसमें से 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मां नर्मदा के जल से सिंचाई होती है। पारस पत्थर जैसे लोहे को सोना कर देता है, वैसे ही जल के पहुंचते ही सूखे खेत भी सोना ऊगलने लगते हैं। राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई के रकबे का तेजी से विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए एक लाख 75 हजार करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई है, इससे प्रदेश में केन-बेतवा और पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाएं आरंभ होंगी। इन परियोजनाओं से एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य पूरा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हरदा जिले के छीपानेर में नर्मदा तट पर वेदगर्भा घाट के लोकार्पण अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा जिले में एक नई आईटीआई संस्था स्वीकृत करने और गोंदागांव में सरकारी खर्चे पर सर्वसुविधा युक्त गौशाला स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने 316 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। कार्यक्रम में डारा इंजीनियरिंग प्रायवेट लिमिटेड के मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पप्पू राम विश्नोई ने इस अवसर पर वैदिक विद्या पीठम् चिचोट के विकास के लिये 1 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रख्यात विचारक सुरेश सोनी, प्रदेश के सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नर्मदापुरम् सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत पूर्व विधायक संजय शाह, प्रेम कुमार, स्वामी नित्य चैतन्य दास जी महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा में हुई अग्नि दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी विपदा में फंसे व्यक्तियों को तत्काल समुचित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस दुर्घटना के एक माह बाद ही राज्य सरकार द्वारा दूरदराज के घायल व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस संचालित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में जहां हवाई पट्टी है, वहां विमान से और अन्य स्थानों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई। गरीबों को भी समय पर इलाज मिले इसके लिए नि:शुल्क हवाई जहाज/हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत ही प्रदेश में गरीब, महिला, किसान और युवा कल्याण मिशन प्रारंभ किए जा रहे हैं। युवा कल्याण मिशन से हम वर्ष-2028 तक प्रदेश के 70 प्रतिशत युवाओं को स्वावलंबी बनाएंगे। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से घर-घर गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गौपालन से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी कार्य जारी है। प्रख्यात विचारक सुरेश सोनी ने इस अवसर पर कहा कि माँ नर्मदा हमारे लिये जीवनदायिनी है, इसे प्रदूषित न करें। नर्मदा नदी प्रदूषण मुक्त बनी रहें, यह हम सभी का दायित्व है। उन्होने कहा कि नर्मदा नदी के दोनों तटों के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने चाहिए क्योंकि वृक्ष ही नर्मदा नदी को पोषित करते हैं। सोनी ने कहा कि हमारे देश में नदियों को माँ का दर्जा दिया जाता है। 316.20 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण/भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 316.20 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इसमें 130.32 करोड़ रूपये लागत 21 कार्यों का भूमि-पूजन तथा 185.87 करोड़ रूपये लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम चिचोट कुटी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रूपये लागत से बनवाये गये घाट निर्माण का अवलोकन कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के 3, लोक निर्माण विभाग के 2, पीआईयू के 6, स्वास्थ्य विभाग के 3, नगरीय प्रशासन विभाग के 3 तथा विद्युत वितरण कम्पनी के 4 कार्य सहित 21 कार्यों का भूमि-पूजन हुआ। इसी तरह जिन 97 कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें महिला एवं बाल विकास विभाग के 3, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 4, लोक निर्माण विभाग के 29, पीआईयू के 6, सेतु विकास निगम का 1, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के 52 तथा विद्युत वितरण कम्पनी व नर्मदा घाटी विकास विभाग के 1-1 कार्य शामिल है।   recent visitors 24

बच्चा चाहता है कि आंगनवाड़ी में चिकन और बिरयानी मिले, अब केरल सरकार बदलेगी मेन्यू

वाशिंगटन एक आंगनवाड़ी केंद्र में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई मांगने वाले एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब खबर है कि इस वीडियो पर केरल सरकार की भी नजर पड़ी है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ऐसे बाल देखभाल केंद्रों की व्यंजन या मेन्यू सूची में बदलाव किए जा सकते हैं। राज्य की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने अपने 'फेसबुक' पेज पर शंकु नामक एक बच्चे का वीडियो साझा किया, जिसमें वह इस तरह का अनुरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी की व्यंजन सूची में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चे ने मासूमियत में यह अनुरोध किया है और इस पर विचार किया जा रहा है। शंकु, उसकी मां और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने कहा, 'शंकु के सुझाव को ध्यान में रखते हुए व्यंजन सूची की समीक्षा की जाएगी।' जॉर्ज ने बताया कि बच्चों को पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ियों के माध्यम सेN विभिन्न प्रकार के भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं। वीडियो में टोपी पहने हुए बच्चे को मासूमियत से अपनी मां से कहते हुए सुना जा सकता है, 'मुझे आंगनवाड़ी में उपमा की जगह 'बिरनानी' (बिरयानी) और 'पोरिचा कोझी' (चिकन फ्राई) चाहिए।' उनकी मां ने बताया कि घर पर बिरयानी खाते समय उन्होंने यह वीडियो बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद यह व्यापक रूप से प्रसारित हो गया। recent visitors 69

सांवलिया जी मंदिर की तर्ज पर केकड़ी में भी शीघ्र ही बनाया जाएगा सांवलिया सेठ का विशाल मंदिर

केकड़ी केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने खाटूश्याम मंदिर के प्रथम पाटोत्सव के मौके पर जयपुर रोड पर आयोजित भजन संध्या के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए घोषणा की कि केकड़ी में सांवलिया सेठ का विशाल मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्दी ही शहर में भूमि चिन्हित कर उसे मंदिर के लिए आवंटित कराने की कार्रवाई की जाएगी। विधायक गौतम ने कहा कि केकड़ी आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत धार्मिक नगरी है। वर्ष पर्यंत आयोजित होने वाले सभी धर्मों के भव्य विशाल धार्मिक अनुष्ठान व उत्सव इस शहर की परंपरागत पहचान हैं। उन्होंने खाटूश्याम मंदिर व इसके साथ जुड़े लक्ष्मीनारायण मंदिर व बालाजी महाराज मंदिर के पाटोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि एक वर्ष पूर्व स्थापित खाटूश्याम मंदिर अल्प समय में ही हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने देश के ख्यातनाम कलाकारों को आमंत्रित कर केकड़ी में एक और विशाल भजन संध्या आयोजित करने की घोषणा की। विधायक गौतम ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के आने वाले बजट में केकड़ी को विशेष सौगात मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि पुराना कोटा मार्ग व सावर होते हुए नसीराबाद-देवली फोरलेन सड़क मार्ग का कार्य शीघ्र ही शुरू होने वाला है। इसके बनने से इलाके के लोगों को यातायात के भारी दबाव के कारण होने वाले हादसों से निजात मिल सकेगी। इस अवसर पर श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकीनाड़ी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाशदास महाराज, गोकुल शर्मा, ऋषभ मित्तल व रिदेश अरोड़ा ने भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या के दौरान भगवान श्रीनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा 56 भोग लगाकर अलसुबह महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भजन कलाकारों का माल्यार्पण व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। पाटोत्सव के तहत क्षेत्र के प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें अलग-अलग गांवों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिजासण माता मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी जयपुर रोड स्थित मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी के सदस्यों का सम्मानित किया तथा भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। recent visitors 39

7 साल बाद अश्लील सीडी कांड में रायपुर कोर्ट में सुनवाई शुरू

रायपुर अश्लील सीडी टेंपरिंग कर उसमें पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री का चेहरा लगाने के मामले की 7 साल बाद आज रायपुर कोर्ट में फिर से सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट ने सीडी कांड के सभी 6 आरोपियों को पेशी के लिए समंस जारी किया है। इस मामले में सीबीआई ने 25 सितंबर 2018 को चार्जशीट पेश की थी, लेकिन उसके बाद से किसी पर भी आरोप तय नहीं हुआ है इसलिए कोर्ट में पहले आरोप पत्र पर बहस होगी। उसके बाद सुनवाई शुरू होगी। पिछले करीब 7 साल से सीडी कांड की सुनवाई रुकी थी। सीबीआई ने राज्य में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद केस दिल्ली ट्रांसफर के लिए अर्जी लगाई थी, क्योंकि उसमें तत्कालीन सरकार के प्रभावशाली लोगों के नाम भी थे। सीबीआई की अर्जी दिल्ली की कोर्ट में विचाराधीन रही। इस वजह से फैसला ही नहीं हुआ कि केस की सुनवाई कहां होगी। पिछले माह दिल्ली की कोर्ट ने फैसला किया है कि केस ट्रांसफर नहीं होगा। यानी अब रायपुर की सीबीआई स्पेशल कोर्ट केस की सुनवाई होगी। उसके बाद केस डायरी दिल्ली से रायपुर कोर्ट भेजी गई है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 फरवरी का समंस जारी किया है। recent visitors 39

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद बरामद किए

इंफाल मणिपुर में सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान के दौरान विष्णुपुर और टेंग्नौपाल जिलों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बिष्णुपुर जिले में खुगा नदी के तट के पास फौगाकचाओ ममांग लेइकाई इलाके में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक मैगजीन सहित एक एके-47 राइफल, दो इंच का एक मोर्टार, दो एसएमजी कार्बाइन, मैगजीन सहित दो देसी नौ एमएम पिस्तौल, तीन हथगोले, दो आईईडी विस्फोटक, 20 जिलेटिन छड़ें और नौ एमएम के पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस ने सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के ‘खुयाथोंग क्रॉसिंग’ इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से नौ एमएम की एक पिस्तौल और एक मैगजीन जब्त की। सुरक्षा बलों ने रविवार को टेंग्नौपाल जिले के दुथांग लाइचिंग में तलाश अभियान के दौरान मैगजीन सहित नौ एमएम की एक पिस्तौल, मैगजिन सहित एक एके-47 राइफल, .303 राइफल, 12 बोर राइफल (देसी) और अन्य गोला-बारूद बरामद किए। मणिपुर के इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थौबल जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखरी ठाकुरबाड़ी इलाके से सोमवार को ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (सिटी मेइती) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 11 कारतूस, दो हथगोले और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थोकचोम लेईकाई से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमसी) प्रोग्रेसिव’ के एक सदस्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। ‘प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के एक सदस्य को भी जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल होने के आरोप में सोमवार को काकचिंग जिले के इरेंगबैंड हवाइरौ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मणिपुर पुलिस ने सोमवार को थौबल जिले के याइरीपोक बाजार से पीआरईपीएके (पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक- प्रो) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वबागई बाजार क्षेत्र से जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।   recent visitors 52

अली गोनी अपने फेवरेट एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ देखने पहुंचे थिएटर

मुंबई हाल ही में अली गोनी अपने फेवरेट एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' देखने मुंबई के एक थिएटर पहुंचे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म देखने को लेकर सिनेमाहॉल IONX से जुड़ा खराब अनुभव का जिक्र किया। उन्हें ये फिल्म बीच में ही छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। बिग बॉस सीजन 14 के कंटेस्टेंट और एक्टर एली गोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कि देवा की स्क्रीनिंग बिना किसी प्री इन्फॉर्मेशन के लगभग 20 मिनट तक बार-बार रोकी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग कई बार रोके जाने से सारा मजा खराब हो गया रविवार को वह शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'देवा' देखने पहुंचे थे। फिल्म की स्क्रीनिंग कई बार रोके जाने से सारा मजा किरकिरा हो गया। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने अपने खराब अनुभव देने के लिए आईनॉक्स थिएटर की आलोचना की और तस्वीरें शेयर कर फैन्स को इससे रूबरू कराया। 'ये तब से फिल्म अटकी हुई है, शाहिद कपूर उठ ही नहीं रहे' अली गोनी ने रुकी हुई स्क्रीन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें शाहिद एक्शन सीक्वेंस के बीच पिटाई के बाद फर्श पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने INOX मूवी के इंस्टाग्राम हैंडल को टैग किया और इसी के साथ थम्स डाउन इमोजी भी लगाया। उन्होंने वीडियो में बताया कि वे फिल्म देखने के लिए इनॉर्बिट मॉल आए थे, लेकिन स्क्रीनिंग रोक दी गई थी। उन्होंने कहा, 'ये तब से फिल्म अटकी हुई है। शाहिद कपूर उठ ही नहीं रहे। ये INOX की हालत है भाई। देख लो।' कहा- हम कभी वापस नहीं आ रहे हैं उन्होंने कहा है,'ये पांच-पांच हजार के टिकट ले के, ये देखिये। बैंड! वो बोल रहे हैं 15-20 मिनट लगेंगे।' उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा है @inoxmovies ने निराश किया और हम कभी वापस नहीं आ रहे हैं। recent visitors 51

महिला से बलात्कार करने के मामले में दोषी व्यक्ति को सात साल जेल की सजा और जुर्माना लगाया

महराजगंज महराजगंज की स्थानीय अदालत ने 2023 में एक महिला से बलात्कार करने के मामले में दोषी व्यक्ति को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सरकारी वकील ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सहायक जिला सरकारी वकील सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को जिले के गुगली थाना क्षेत्र में एक महिला (26) से बलात्कार करने के मामले में आनंद गुप्ता (30) को दोषी ठहराया। अदालत ने आरोपी पर एक लाख तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने कहा कि जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में दोषी को जेल में छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, घटना 30 दिसंबर, 2023 को हुई थी। आरोप है कि गुप्ता ने महिला के घर में घुसकर उससे बलात्कार किया, इसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। पुलिस में की गई परिवार की शिकायत के आधार पर गुप्ता के खिलाफ गुगली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।   recent visitors 41