Friday, July 3, 2026 7:03 pm

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 हजार 900 विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे नि:शुल्क स्कूटी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 फरवरी बुधवार को प्रात: 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली 7,900 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे। प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को नि:शुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय विद्यालय के किसी भी संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले करीब 7 हजार 900 विद्यार्थियों को नि:शुल्क ई-स्कूटी वितरित की जायेगी।   recent visitors 44

मध्यप्रदेश में 5 से 10फरवरी तक बंद रहेगा mpedistrict पोर्टल, आय, जाति, मूलनिवासी और ईडब्ल्यूएस सेवा के नहीं होंगे काम

भोपाल  मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। अगर आप भी लोक सेवा केंद्र से आय, मूलनिवासी, जातिप्रमाण, ईडब्ल्यूएस और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना चाहते हैं तो जरा ठहर जाइए। लोक सेवा गारंटी की वेबसाइट mpedistrict.gov.in पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। जिस वजह से 4 फरवरी की रात से 10 फरवरी की रात तक पोर्टल बंद रहेगा। जिसके चलते दस्तावेज नहीं बन पाएंगे। बंद रहेंगी सभी सेवाएं mpedistrict.gov.in पोर्टल बंद के कारण सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आय, जाति, मूल, ईडब्ल्यूएस और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित दूसरे दस्तावेज बनाएं जाते हैं। पोर्टल बंद होने के कारण ये सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान, MP eDistrict.gov.in पोर्टल पर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। जिला लोक सेवा प्रबंधक आनंद झेरवार ने बताया कि लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से पोर्टल से आय, जाति, मूल निवासी, ईडब्ल्यूएस, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। पोर्टल बंद होने के चलते लोग लोक सेवा केंद्रों पर कर्मचारी देर शाम तक काम करते रहे, ताकि लोगों को परेशानी न हों। 5 फरवरी से 10 फरवरी तक लोक सेवा केंद्रों से किसी भी प्रकार के आवेदन, ऑनलाइन या ऑफलाइन, स्वीकार नहीं किए जा सकेंगे और न ही सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इस अवधि में नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार की सेवा प्राप्ति के लिए समय से पहले तैयारी कर लें। 5 फरवरी से 10 फरवरी तक बंद रहेंगे आवेदन लोक सेवा केंद्र में सभी प्रकार के ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी से 10 फरवरी तक बंद रहेंगे। ऐसे में विभाग की ओर से अपील की गई है कि 10 फरवरी तक नागरिक पोर्टल शुरु होने का इंतजार करें। बता दें कि, mpedistrict.gov.in पोर्टल में को नए SDC 2.0 पर माइग्रेट किया जा रहा है। recent visitors 42

Nothing के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा iPhone 16 जैसा फीचर

नई दिल्ली Nothing के अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone 3(a) में iPhone 16 जैसा फीचर दिया जाएगा। फोन को अगले माह 4 मार्च 2025 को लॉन्च किया जाना है। इस अपकमिंग फोन में डेडिकेटेड कैमरा बटन दिया जाएगा। यह कैमरा कंट्रोल बटन आईफोन 16 जैसा होगा, जिसकी मदद से फोन से फोटो और वीडियो को कैप्चर किया जा सकेगा। फोटो और वीडियो कैप्चर करने में होगी आसानी Nothing Phone 3 (a) के कैमरा कंट्रोल बटन का ऐलान सोशस मीडिया से किया गया है, जिसमें एक पोस्ट में फोन का साइड दिख रहा है, जिसमें कैमरा कंट्रोल बटन को देखा जा सकता है। इस कैमरा कंट्रोल बटन को स्टैंडर्ड पावर बटन के साथ दिया गया है। इन नए हार्डवेयर के साथ क्विक कैमरा एक्सेस कंट्रोल मिलेगा। इस तरह का फीचर आईफोन 16 सीरीज के साथ ही Oppo Find X8 सीरीज स्मार्टफोन में दिया गया है। कैमरे के मामले में दिखेगा अपग्रेड Nothing Phone 3(a) स्मार्टफोन में नए कैमरा बटन के साथ कुछ कैमरा अपग्रेड देखने को मिलेंगे। जैसे कंपनी पहली बार नया ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। ऐसा रिपोर्ट हैं कि फोन में 50MP मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP 2x टेलिफोटो लेंस सपोर्ट दिया जा सकता है। मिलेगी 5000mAh की बड़ी बैटरी रिपोर्ट की मानें, तो Nothing Phone 3(a) स्मार्टफोन में 6.8 इंच फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen3 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी सपोर्ट दिया जाएगा, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन को एक्सक्लूसिव भारत के फ्लिपकार्ट स्टोर पर बेचा जाएगा। क्या होगा नया? Nothing ब्रांडेड स्मार्टफोन को कुछ नया करने के लिए जाना जाता है। इसी को आगे बढ़ाते हुए Nothing की तरफ से कैमरा कंट्रोल बटन दिया जा रहा है। हालांकि Nothing का नया कैमरा कंट्रोल बटन iPhone से कितना अलग होगा? क्योंकि आईफोन के कैमरा कंट्रोल बटन को ज्यादा पसंद नहीं किया गया है। इससे पहले Nothing ने Glyph इंटरफेस दिया था। recent visitors 52

भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई, स्नान-पूजन के बाद अक्षयवट का किया दर्शन, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक प्रयागराज पहुंच गए। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। भूटान नरेश और योगी ने संगम में डुबकी लगाई। भूटान नरेश सुबह बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। 10:50 बजे किला घाट गए, घाट से संगम नोज आए। यहां स्नान-पूजन के बाद अक्षयवट दर्शन किया। इसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचे दर्शन-पूजन किया। उनके साथ सीएम योगी भी हर जगह मौजूद हैं। भूटान नरेश ने अक्षयवट का दर्शन किया भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम में स्नान के बाद अक्षयवट का दर्शन किया। भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई भूटान नरेश ने मुख्यमंत्री, मंत्री स्वतंत्रदेव, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सतुआ बाबा के साथ किया संगम स्नान भूटान नरेश ने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया भूटान नरेश और मुख्यमंत्री सीएम योगी ने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। मोटरबोट से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश संगम नोज पहुंच रहे मोटरबोट से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक संगम जा रहे है। सीएम योगी और भूटान नरेश में पक्षियों का प्रेम दिखा। कल आएंगे पीएम मोदी, करेंगे गंगा स्नान महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को प्रयागराज आएंगे। गंगा स्नान और पूजन कर वह वापस चले जाएंगे। पूर्व में पीएम का पांच घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। सोमवार को उनके कार्यक्रम को लेकर पुर्वाभ्यास किया गया। पीएम सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज आएंगे। बमरौली एयरपोर्ट से वह डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से निषादराज क्रूज से संगम पर बनी वीआईपी जेटी पर पहुंचेंगे। यहां तकरीबन एक घंटे रहेंगे। इस दौरान स्नान और पूजन करेंगे। फिर क्रूज से अरैल और अरैल से फिर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से वापस चले जाएंगे।  मेला के अफसरों का कहना है कि कार्यक्रम संशोधित किया गया है। पूर्व में पीएम को संगम स्नान के बाद सेक्टर छह में बनाए गए स्टेट पवेलियन और नेत्र कुम्भ के शिविर में भी जाना था, लेकिन सोमवार शाम आए कार्यक्रम में यह शामिल नहीं है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज आएंगे। इससे पूर्व पीएम 19 दिसंबर को प्रयागराज आए थे और गंगा पूजन किया था। महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रेलर में घुसी, एक की मौत लखनऊ में गोसाईगंज के कबीरपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में श्रद्धालुओं की कार घुस गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, कार सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के समय सभी दोस्त महाकुंभ स्नान करने के बाद वाराणसी दर्शन कर राजस्थान लौट रहे थे। गोसाईगंज पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश कर रही है। recent visitors 52

एक्टर सूरज पंचोली अपनी फिल्म ‘केसरी वीर’ की शूटिंग के दौरान बुरी तरह हुए जख्मी

एक्टर सूरज पंचोली अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी वीर: लेजेंड ऑफ सोमनाथ' की शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। इसमें उन्हें चोटें आई हैं। सूरज पंचोली एक एक्शन सीन कर रहे थे और इसी दौरान वह जल गए। उनकी जांघ पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि सूरज एक बेहद इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे और उसी वक्त हादसा हो गया। 'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज पंचोली मुंबई में फिल्म सिटी में शूट कर रहे थे। एक्शन सीन के शूट के दौरान डायरेक्टर ने सूरज पंचोली को पायरोटेक्निक्स धमाके के ऊपर से जंप करने को कहा। लेकिन यह ब्लास्ट जैसे प्लान किया गया था, वैसे नहीं हुआ और शूट के वक्त से पहले ही हो गया, जिसकी चपेट में सूरज पंचोली आ गए।  जांघ जली, दर्द से कराहते रहे सूरज पंचोली और किया शूट ब्लास्ट में ज्यादा बारूद और गनपाउडर के इस्तेमाल के कारण सूरज पंचोली की जांघ और हेमस्ट्रिंग्स जल गईं। सूरज पंचोली को काफी दर्द हो रहा है। सेट पर एक मेडिकल टीम भी थी, ताकि वह एक्टर की स्थिति को मॉनिटर कर सके और शूटिंग जारी रहे। सूरज ने इस हादसे के बाद शूट से ब्रेक लेने से इनकार कर दिया और पूरे शेड्यूल के दौरान शूटिंग करते रहे। 'केसरी वीर…' की कहानी और कास्ट 'केसरी वीर: लेजेंड ऑफ सोमनाथ' को प्रिंस धीमान ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक बायोपिक है और गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में हुई लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सूरज पंचोली का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा। उनके अलावा सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। recent visitors 52

महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश के एक-एक वार पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- सनातन धर्म के खिलाफ ली गई है सुपारी

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ और मौतों को लेकर विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को खूब बरसे। अखिलेश यादव के एक-एक वार पर पलटवार किया। सीएम योगी ने यहां तक कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर सीएम योगी ने जबरदस्त हमला किया। अखिलेश यादव ने सरकार पर भगदड़ के बाद हुई मौतों का आंकड़ा छिपाने, शाही स्नान की परंपरा टूटने, बिना स्नान ही महाकुंभ से लाखों लोगों के लौटने जैसे आरोप लगाए थे। इन आरोपों का सीएम योगी ने एक-एक कर जवाब दिया। प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान न केवल इनके सनातन विरोधी चरित्र को उजागर करता है बल्कि इनकी उस गिद्ध दृष्टि की ओर भी सभी का ध्यान आकर्षित करता है जो लगातार महाकुंभ को लेकर पहले दिन से दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनका यह बयान न केवल सनातन धर्म पर प्रहार है बल्कि निंदनीय भी है और शर्मनाक भी है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का यह कहना कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हजारों लोग मर गए, इस पर अफसोस होता है। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वह मर्यादित बयान संसद में रखें। इतना गुमराह करने वाला बयान और झूठ पर झूठ बोले गए। इसी तरह सपा अध्यक्ष का बयान है। दोनों दलों के बीच झूठ बोलने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। सीएम योगी ने कहा कि यह कहना कि आंकड़े नहीं दिए गए की सच्चाई सभी को पता है। यहां के प्रशासन ने आंकड़े दिए। उन आंकड़ों को मैंने भी सभी के सामने रखा है। घटना दुखद थी। हर व्यक्ति दुखी था। लेकिन जितने क्विक रिस्पांस से मेला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस सभी ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया है। यह अपने आप में एक मिसाल है। सीएम योगी ने कहा कि करोड़ों लोग उस दिन प्रयागराज में उपस्थित थे। दोनों दल और सनातन विरोधी चाहते थे कि महाकुंभ में बड़ा हादसा हो जाए। हमारी पहली प्राथमिकता थी कि किसी भी स्थिति में इसको हम जीरो हादसे तक लेकर जाएं। इसके बाद भी कुछ लोग हादसे का शिकार हुए। हम लोगों ने घायलों का प्रापर इलाज कराया। कहा कि आज भी कुछ घायल मेडिकल कॉलेज में हैं। कई अपने परिजनों के साथ चले गए हैं। सभी घायलों से हम लोगों ने मुलाकात की है। सभी ने कहा कि व्यवस्था में खामी नहीं थी। हमारी किस्मत है कि ऐसी स्थिति पैदा हुई। सीएम योगी ने कहा कि उनसे बात के बाद सभी पहलुओं को लेकर सरकार जांच करा रही है। इसके लिए न्यायिक आयोग गठित किया गया। हमारी पहली प्राथमिकता थी कि जो आठ से नौ करोड़ लोग प्रयागराज में उपस्थित थे, उन्हें उनके घरों तक सुरक्षित भेजना। इन दोनों दलों और सनातन धर्म विरोधी लोगों के बयान कि लाखों लोगों ने स्नान नहीं किया और शाही स्नान नहीं हुआ, कहना गुमराह करने वाला बयान है। यह सनातन धर्म की अवमानना ही नहीं उसे बदनाम करने का एक हिस्सा है। सीएम योगी ने कहा कि कोई परंपरा बाधित नहीं हुई है। मौनी अमावस्या का स्नान पहले दिन शाम साढ़े सात बजे से प्रारंभ हो गया था। अगले दिन पूरे दिन भर देर शाम तक मौनी अमावस्या का मुर्हूत था। स्वाभाविक रूप से अखाड़ों ने मेला प्रशासन से बातचीत करके अपने शाही स्नान को कुछ देर के लिए स्थगित किया था। दोपहर में मेरी बात हुई तो उसके बाद सभी ने परंपरागत तरीके से स्नान किए। तीनों शाही स्नान हुए और सभी अखाड़े उसमें शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा कि सपा अध्यक्ष का यह बयान कि सरकार ने सौ करोड़ लोगों के आने की घोषणा की थी, हास्यास्पद है। इन्हें बयान थोड़ा पढ़ना चाहिए। यह लोग 12 बजे सोकर उठते हैं। कार्यालय स्टाफ जिस तरह का नोट बनाकर देता है, उसे पढ़ देते हैं। यह लोग एक लीडर की जगह एक रीडर की तरह उसे पढ़कर अपनी जगहंसाई कराते हैं। मैने बार-बार कहा कि 40 से 45 करोड़ लोग इस महाकुंभ में भागीदार बनेंगे। पिछले 22 दिन के अंदर 38 करोड़ श्रद्धालु यहां आ चुके हैं। कल बसंत पंचमी पर अंतिम शाही स्नान संपन्न हुआ है। पूरी दुनिया यहां आ रही है लेकिन जो लोग सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर साजिश कर रहे हैं, इनकी साजिश कामयाब नहीं होगी। 29 जनवरी की साजिश की तह तक जाएंगे। साजिश करने वालों को बेनकाब करेंगे। साजिश करने वालों को सजा कैसे दिलाई जाती है, सब ने पहले भी देखा होगा। आगे भी सभी देखेंगे। recent visitors 46

कार्य में लापरवाही के चलते दो कर्मचारी निलंबित, एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के दतिया शहर जोन में पदस्थ दो नियमित कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। जबकि, दतिया शहर जोन में ही कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी को कार्य के दौरान नशे की हालत में मिलने के कारण सेवा से पृथक करते हुए (ब्लैक-लिस्ट) किया गया है। उपमहाप्रबंधक दतिया ने बताया कि दतिया शहर जोन में पदस्थ लाइन परिचारक श्री रामस्नेही पाल और परीक्षण सहायक श्री नीरज कुमार प्रजापति को कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री रामस्नेही पाल का मुख्यालय, कार्यालय महाप्रबंधक वृत्त भिण्ड और श्री नीरज कुमार प्रजापति का मुख्यालय, कार्यालय महाप्रबंधक वृत्त श्योपुर होगा। इसी तरह दतिया शहर जोन में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी श्री सूरज पाल को कार्य के दौरान नशे की हालत में पाए जाने की चिकित्सीय परीक्षण में पुष्टि होने पर उसे सेवा से पृथक करते हुए (ब्लैक-लिस्ट) कर दिया गया है। recent visitors 36