Friday, July 3, 2026 10:19 pm

फिर नन्हें चीतों की किलकारी से गूंजा कूनो, दो शावकों के जन्म पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

Kuno National Park: कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दो शावकों के जन्म पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. इस परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों, चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को बधाई. चीतों के कुनबे के बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है. सीएम मोहन यादव ने कहा, ”मुझे यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है कि मध्यप्रदेश की धरती पर चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. आज मादा चीता वीरा ने 2 नन्हें शावकों को जन्म दिया है, मध्यप्रदेश की धरती पर चीता शावकों का स्वागत है एवं प्रदेशवासियों को इन नन्हें शावकों के आगमन पर हार्दिक बधाई प्रेषित करता हूं. प्रोजेक्ट से संबंधित सभी अधिकारियों, चिकित्सकों एवं फील्ड स्टाफ को बधाई, जिनके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज मध्यप्रदेश को ‘चीतों की धरती’ के नाम से भी जाना जाता है”. सीएम मोहन यादव ने कहा, ”प्रदेश में चीतों का कुनबा निरंतर बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान मिल रही है जिससे रोजगार के नये द्वार खुल रहे हैं. हम चीतों के साथ ही समस्त वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्स्थापन हेतु सदैव तत्पर हैं”. recent visitors 150

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने नई युवा कांग्रेस की टीम को मंजूरी दी

नई दिल्ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने नई एनसीपी युवा कांग्रेस की टीम को मंजूरी दी है। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव सुनील तटकरे, और महासचिव अविनाश आदिक की स्वीकृति से मैं राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय समिति की घोषणा कर रहा हूं। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय समिति का ऐलान किया गया है। विमल कुमार शर्मा, शेख जिलानी, जानकी पांडे, जगन्नाथ भोज, मोहसिन शेख और विजय यादव को राष्ट्रीय महासचिव घोषित किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव (कानूनी प्रकोष्ठ) की जिम्मेदारी एडवोकेट अनिल कुमार वर्मा को सौंपी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव के नामों का भी ऐलान किया गया है, जिसमें अमित वशिष्ठ, सौरभ आहूजा, विजय दीक्षित, आनंद उप्रेती, पी.सी. सनूप, परबजीत सिंह, विकास पांडे, युवराज सिंह श्योकंद, एन संजीत कुमार सिंह, धीरज मिश्रा, रोहित टाडा, बिष्णु दास, सीमा किरण, अतुल सिंह, साजिर एम, अखिल शर्मा, वरुण कुमार और यश पवार को जगह दी गई है। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार, सूरज चव्हाण को महाराष्ट्र अध्यक्ष, वरुण कुमार को बिहार अध्यक्ष, गौरव त्रिपाठी को यूपी अध्यक्ष, वीरेन्द्र सिंह संधू को राजस्थान अध्यक्ष, सी.के. गफूर को केरल अध्यक्ष, अनुपाल दास को असम अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ शफी को जम्मू एवं कश्मीर अध्यक्ष, जिग्नेश जोशी को गुजरात अध्यक्ष और दीपक यादव को राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस का दिल्ली अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रतन मौली को तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष, शिहास कोयमक्कड़ा को लक्षद्वीप के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही साहिबान अहमद को हरियाणा, सौरभ आहूजा को उत्तराखंड, कुलदीप बराड़ को पंजाब और अविनाश प्रशांत पाठक को बिहार का कॉर्डिनेटर बनाया गया है।   recent visitors 43

युद्ध की तैयारी में जुटा है चीन? नए कमांड कॉम्प्लेक्स ने बढ़ाई चिंता, जिनपिंग तो इसे लेकर बेहद गंभीर नजर दिख रहे

चीन क्या चीन युद्ध की तैयारी में जुटा है? राष्ट्रपति शी जिनपिंग तो इसे लेकर बेहद गंभीर नजर आते हैं कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को जंग के लिए तैयार रहना चाहिए। चीनी सैन्य हवाई अड्डों को मजबूत बनाया जा रहा है। बमबारी से सैनिकों की रक्षा के लिए नए कमांड कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। इस तरह की तैयारियों से कुछ ऐसे ही संकेत मिलते हैं। सैटेलाइट इमेजरी से पता चला कि पीएलए की ओर से कई तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है। मगर, इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नया कमांड कॉम्प्लेक्स है। राजधानी बीजिंग से लगभग 25-30 किमी पश्चिम-दक्षिण में इसका निर्माण हो रहा है। पता चला कि पीएलए की खातिर युद्धकालीन कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर के रूप में कार्य करने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। यह साइट लगभग 1,500 एकड़ के दायरे में फैली हुई है। खास बात यह है कि पेंटागन की तुलना में यह 10 गुना बड़ी है। सैटेलाइट इमेजरी से खुलासा हुआ कि जमीन में कई गहरे गड्ढे किए गए हैं, जिनमें मजबूत बंकर बनाए जाएंगे। जानकारों का मानना है कि परमाणु हमला होने पर ये बंकर पर्याप्त सुरक्षा दे सकते हैं। जैसे ही यह कमांड कॉम्लेक्स पूरा होगा, दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य कमांड सेंटर कहलाएगा। कुछ लोग इसे बीजिंग मिलिट्री सिटी भी कह रहे हैं। 4 किमी के दायरे में फैला है कॉम्प्लेक्स रिपोर्ट के मुताबिक, कमांड कॉम्प्लेक्स में हर दिन 100 से अधिक क्रेनें काम कर रही हैं। इस निर्माण स्थल की चौड़ाई लगभग 4 किलोमीटर तक है। साथ ही जमीन में काफी गहराई तक निर्माण कार्य चल रहा है। बमबारी या कोई बड़ा हमला होने पर इसमें जीवित बचने की संभावना अधिक होगी। चीन में बन रहे इस नए परिसर के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इसके अलावा, कॉम्प्लेक्स को लेकर जिस तरह के दावे किए जा रहे हैं उनकी पुष्टि करना भी मुश्किल है। खबर में कहा गया कि भूमिगत मार्ग से जुड़े कई अंडरग्राउंड नोड हैं, जिन्हें सबवे नेटवर्क की तरह तैयार किया जा रहा है। इस तरह की अपुष्ट जानकारियां चीन के नए मिलट्री कमांड कॉम्प्लेक्स को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वैश्विक सुरक्षा के लिए इन सवालों का समय से जवाब मिलना भी जरूरी है। recent visitors 56

महाकुंभ में आए हजारों लोगें के परिजन लापता हो गए हैं, सपा सांसद ने दावा किया कि भगदड़ में गायब हो गए 15 हजार लोग

नई दिल्ली महाकुंभ को लेकर संसद में बवाल के बाद अब समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने एक और बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि 15 हजार लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके परिवार के लोग नहीं मिल रहे हैं। महाकुंभ में आए हजारों लोगें के परिजन लापता हो गए हैं। वहीं सरकार कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि 1954 के प्रयाग कुंभ में भगदड़ के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संसद में बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं और कितने लोग मारे गए हैं। यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का पूरा अमला केवल वीआईपी लोगों को सुविधाएं देने में व्यस्थ था। उन्हें आम आदमी की कोई फिक्र ही नहीं थी। उन्होंने कहा, हमारे मुख्यमंत्री रोज ही पहुंचते हैं। अधिकारी व्यवस्था में व्यस्त है कि वीआईपी लेन साफ-सुथरी रहनी चाहिए। वहीं आम आदमी चाहे डूब जाए या मर जाए। 15 हजार लोग कह रहे हैं कि उनके परिवार के सदस्य लापता हैं। सरकार कोई जानकारी ही नहीं दे रही है। बता दें कि सोमवार को बजट सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा किया था। विपक्ष का कहना था कि सदन में महाकुंभ में मची भगदड़ पर चर्चा करवाई जाए। एसपी चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि मृतकों की सही संख्या ना बताना बहुत निंदनीय है। मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव के लिए अयोध्या में एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि सरकार यह आंकड़ो तो रोज बताती है कि कितने लोगों ने डुबकी लगाई है लेकिन मरने वालों का आंकड़ा आज तक साफ नहीं कर पाई है। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 तारीख को चुनाव होने हैं। बीजेडी नेता ने भी उठाए सवाल बीजू जनता दल (बीजद) की सदस्य सुलता देव ने महाकुंभ में एआई सहित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के बावजूद मृतकों और लापता श्रद्धालुओं के आंकड़ों को पता करने में सरकार की असमर्थता पर सोमवार को सवाल उठाया। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान देव ने कहा कि इस घटना पर सदन में अल्पकालिक चर्चा होनी चाहिए। देव ने सवाल किया, "राष्ट्रपति ने कुंभ मेले में मृतकों के लिए दुख व्यक्त किया। कुंभ में जो कुछ भी हुआ और जो स्थिति है, उसकी आलोचना होनी चाहिए क्योंकि हम जानते हैं कि हजारों लोग बेघर हो गए हैं और खो गए हैं और उनका पता नहीं लगाया जा सका है। अगर हम एआई से भीड़ की संख्या देख सकते हैं तो हम तकनीक की मदद से यह क्यों नहीं देख पा रहे हैं कि कितने लोग गायब हैं। इसकी आलोचना क्यों नहीं की जा रही है?" उन्होंने कहा कि जब 27 जुलाई को दिल्ली में जलजमाव की घटना में छात्रों की मौत हो गई तब इस पर अल्पकालिक चर्चा हुई थी तो महाकुंभ की घटना पर चर्चा क्यों नहीं हो सकती है। recent visitors 152

कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसरी ने रेड कार्पेट पर किया ऐसा काम, सुरक्षाकर्मियों को उन्हें तुरंत रेड कार्पेट से पड़ा हटाना

लॉस एंजेलिस साल 2025 के ग्रैमी अवॉर्ड का आगाज 3 फरवरी, सोमवार को हो गया है। रेड कार्पेट पर हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, लेकिन कान्ये वेस्ट और बियांका सेंसरी पर सबकी निगाहें थम गईं, जब बियांका एक ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर समारोह में पहुंचीं। उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। एंटरटेनमेंट टुनाइट ने घटना की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि कान्ये वेस्ट  और बियांका सेंसरी के साथ पांच लोगों को रेड कार्पेट पर आने के बाद उन्हें जाने के लिए कहा गया। कान्ये वेस्ट इस अवॉर्ड सेरेमनी में दो अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेटेड थे। वो कैजुअल ऑल-ब्लैक आउटफिट में ग्रैमी के रेड कार्पेट पर पहुंचे थे। वो बेस्ट रैप सॉन्ग के लिए नॉमिनेटेड हैं। हालांकि, ये कहा जा रहा है कि अगर वो जीत जाते हैं तो अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर नहीं आएंगे। बियांका की ड्रेस पर बवाल! लाइव रेड कार्पेट कार्यक्रम के दौरान कान्ये की वाइफ बियांका ने अपने फैशन स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने ब्लैक कलर के लंबे कोट के नीचे एक ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहनी, जिसमें लगभग सबकुछ दिख रहा था। उनके इस ड्रेसिंग सेंस ने विवाद भी खड़ा कर दिया है। कैलिफोर्निया कानून के तहत अभद्र प्रदर्शन! इस लुक ने सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छेड़ दी कि क्या इसे कैलिफोर्निया कानून के तहत अभद्र प्रदर्शन कहा जाएगा! मिरर के अनुसार, कैलिफोर्निया दंड संहिता 314(1) अभद्र प्रदर्शन को किसी के नग्न शरीर का जानबूझकर और अश्लील प्रदर्शन के रूप में परिभाषित करता है, जो दूसरों को अपमानित या परेशान कर सकता है। जबकि बियांका का पहनावा निश्चित रूप से बोल्ड था, कानूनी विशेषज्ञों का सुझाव है कि यह लिमिट क्रॉस करता है या नहीं, यह घटना के इरादे और कॉन्टेक्स्ट पर निर्भर करेगा। लाइमलाइट लूटने के लिए किया ये सब! ये स्पष्ट नहीं है कि इस कपल ने अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने का फैसला क्यों किया, लेकिन उनकी मौजूदगी को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ फैंस ने अनुमान लगाया कि कान्ये एक स्टेटमेंट सेट कर रहे थे, क्योंकि उनका अवॉर्ड शोज के साथ एक अशांत इतिहास रहा है। जबकि अन्य का मानना है कि वो बस सुर्खियां बटोरना चाहते थे। recent visitors 51

प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

रायपुर छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क बना हुआ है. पिछले कुछ दिनों में सूरज चढ़ने के बाद गर्मी तो दिन ढलने के बाद हल्की ठंड महसूस हो रही है. एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दो दिनों के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है. सोमवार 3 फरवरी को प्रदेश में दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा. जहां 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान और ईरान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 9.4 किलोमीटर ऊंचाई पर  एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. सके प्रभाव से प्रदेश में पूर्वी से हवा आ रही है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है हालांकि गिरावट संभावित है. प्रदेश में 4 फरवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. जिसके बाद 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना बन रही है. इस अवधि में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राजधानी में आज का मौसम राजधानी रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज रायपुर में अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. recent visitors 26

मुख्यमंत्री ने माँ नर्मदा जयंती पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। अमरकंटक से निकलीं माँ नर्मदा ओंकारेश्वर से होती हुईं बड़वानी के बाद गुजरात तक जाती हैं। माँ नर्मदा अपने जलरूपी आशीष से निमाड़, मालवा सहित प्रदेश के सभी अंचलों की प्यास बुझाती हैं और सिंचाई के माध्यम से खेतों को तृप्त करने वाली माँ नर्मदा अन्नदाता किसानों के लिए जीवनदायिनी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ नर्मदा का आध्यात्मिक-धार्मिक सामर्थ्य, पुण्य सलिला को अपार श्रद्धा का आधार प्रदान करता है। आदि शंकराचार्य ने ओंकोरश्वर धाम पर ही शिक्षा ग्रहण की और समूचे देश में सनातन धर्म की संस्कृति को पुन: पुष्पित-पल्लवित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीवन, आस्था और संस्कार की अविरल धारा माँ नर्मदा का वंदन करते हुए प्रदेशवासियों को नर्मदा जयंती की बधाई दी।   recent visitors 43