Monday, July 6, 2026 2:13 am

एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए Gemini में एक नई सुविधा जोड़ी

नई दिल्ली गूगल ने अपने एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए Gemini में एक नई सुविधा जोड़ी है. हाल ही में जारी एक ब्लॉग पोस्ट में बताया गया कि अब जेमिनी एक्सटेंशन को सीधे लॉकस्क्रीन से एक्सेस किया जा सकता है. इससे उपयोगकर्ता बिना डिवाइस अनलॉक किए ही AI-पावर्ड डिजिटल असिस्टेंट की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. क्या है Gemini एक्सटेंशन? जेमिनी एक्सटेंशन उपयोगकर्ताओं को मैप्स, फ्लाइट्स, होटल जैसी सेवाओं की रियल-टाइम जानकारी प्राप्त करने और विभिन्न कार्यों को करने में मदद करता है. अब लॉकस्क्रीन से इसे एक्सेस करने पर, उपयोगकर्ता “Hey Google” वॉयस कमांड या पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर जेमिनी को सक्रिय कर सकते हैं. लॉकस्क्रीन पर Gemini एक्सटेंशन सक्षम करने का तरीका:     अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर जेमिनी खोलें और टॉप-राइट में प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करके ‘Settings’ में जाएं.     “जेमिनी on lock screen” विकल्प चुनें और “Use Gemini without unlocking” टॉगल को ऑन करें.     सेटिंग्स सक्रिय होने के बाद, आप बिना अनलॉक किए ही Gemini का उपयोग कर सकते हैं. ध्यान देने योग्य बातें: हालांकि, कुछ एक्सटेंशन जो व्यक्तिगत जानकारी (जैसे कैलेंडर और Gmail) से संबंधित हैं, उनके लिए डिवाइस अनलॉक करना जरूरी हो सकता है. इस नई सुविधा से उपयोगकर्ताओं को तेजी से और आसानी से महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जिससे डिवाइस का उपयोग और भी सुविधाजनक हो जाएगा. recent visitors 49

अखिलेश यादव का मिल्कीपुर में बोगस वोटिंग का आरोप, छ वीडियो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किए

लखनऊ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बोगस वोटिंग का आरोप लगाया है। यादव ने कथित तौर पर बोगस वोटिंग के आरोप वाले कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और कहा कि चुनाव आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या जिससे पता चले कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह धांधली कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने जो तीन वीडियो शेयर किए हैं उनमें दो एक ही आदमी के हैं जबकि तीसरे में एक बुजुर्ग आदमी खुद से दावा कर रहे हैं कि उन्होंने छह वोट डाले हैं। अखिलेश यादव के द्वारा डाले गए एक वीडियो में कथित तौर पर खुद को राम बहोर पांडेय बताने वाले एक बुजुर्ग एक यू-ट्यूब चैनल से बात करते हुए दावा कर रहे हैं कि उन्होंने छह वोट डाला है। बूथ का पूछने पर वो अमानीगंज रायपट्टी बता रहे हैं। अखिलेश यादव ने सुबह भी पुलिस जवानों के द्वारा मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करने और इससे वोटरों के बीच दहशत फैलने का आरोप लगाया था। अयोध्या के एसएसपी राजकरन नय्यर ने अखिलेश के आरोपों का खंडन कर दिया था। recent visitors 41

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी कहा अगर ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की तो मैं उस देश को खत्म कर दूंगा

वॉशिंगटन  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दे दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उन्हे मारने की कोशिश की तो वह देश को खत्म कर देंगे। अमेरिका ने ये भी संकेत दिए है कि अगर ईरान ने परमाणु हथियार से जुड़े परियोजनाओं को बंद नहीं किया तो अमेरिका उसपर और भी प्रतिबंध लगाएगा। ट्रंप ने ईरान पर और भी अधिक दबाव डालने के आदेश पर हस्ताक्षर भी किए। ईरान को ट्रंप की खुली धमकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिया है कि अगर ईरान उनके ऊपर हमला करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की तो मैं उसे खत्म कर दूंगा। उन्होंने कहा कि ईरान के पास ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है। हालांकि, ट्रंप ने ईरान के समकक्ष से मुलाकात की इच्छा भी जाहिर की। ट्रंप पर हो चुका है जानलेवा हमला बता दें कि ट्रंप को कई बार ईरान की ओर से धमकी मिल चुकी है। हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला भी हुआ था। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना था कि वह नहीं मानते की हत्या का प्रयास ईरान ने किया था। साल 2020 में ट्रंप ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की एलीट शाखा कुद्स फोर्स का नेतृत्व करने वाले कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था। इसके बाद से ही ट्रंप की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी काफी अलर्ट रहती है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप, ईरान की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। ईरान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। साल 2015 में अमेरिका से जब ईरान का परमाणु समझौता हुआ था, लेकिन 2018 में ट्रंप ने ईरान से परमाणु समझौता तोड़ दिया था। इसके बाद ईरान और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए। ईरान के राष्ट्रपति से मिलने की जताई इच्छा उन्होंने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है, लेकिन साथ ही उम्मीद जताई की तेहरान के साथ समझौता किया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान के अपने समकक्ष से मिलने की इच्छा जताई, ताकि तेहरान को यह समझाने की कोशिश की जा सके कि वह परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश छोड़ दे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर तेल-निर्यात प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। ट्रंप के ऊपर खतरा अमेरिकी अधिकारी वर्षों से ट्रंप और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ ईरानी धमकियों पर नजर रख रहे हैं। ट्रंप ने 2020 में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की एलीट शाखा कुद्स फोर्स का नेतृत्व करने वाले कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था। न्याय विभाग ने बीते साल नवम्बर में घोषणा की थी कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को मारने की ईरानी साजिश की नाकाम किया गया है। विभाग ने आरोप लगाया कि ईरानी अधिकारियों ने सितम्बर में 51 वर्षीय फरहाद शकेरी को ट्रंप की निगरानी करने और उनकी हत्या के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया गया था। recent visitors 55

महिला प्रोफेसर ने छात्र के साथ रीति-रिवाज से विवाह करते हुए वीडियो वायरल होते ही प्रोफेसर ने थमाया इस्तीफा

कोलकाता पश्चिम बंगाल के सरकारी मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएकेएयूटी) में एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग की प्रमुख महिला प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। यह कदम तब उठाया गया जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें अपने ही विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र के साथ कक्षा के अंदर बंगाली रीति-रिवाज से विवाह करते हुए देखा गया। यह वीडियो 28 जनवरी को सामने आया था और तब से यह मामला तूल पकड़ चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर को छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया था। इसके बाद, 1 फरवरी को उन्होंने विश्वविद्यालय को ई-मेल भेजकर मौजूदा परिस्थितियों के कारण अपने पद पर बने रहने में असमर्थता जताई और इस्तीफे की पेशकश कर दी। क्या है पूरा मामला? वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में महिला प्रोफेसर दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं और यह सीन एमएकेएयूटी के हरिंगहाटा परिसर की एक कक्षा के भीतर फिल्माया गया है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इसे लेकर विश्वविद्यालय और शिक्षाविदों के बीच काफी चर्चा छिड़ गई। हालांकि, प्रोफेसर का कहना है कि यह असली विवाह नहीं था, बल्कि साइको-ड्रामा प्रोजेक्ट के तहत मंचित एक नाटक था, जिसे छात्रों और विश्वविद्यालय की सहमति से आयोजित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक सहकर्मी ने इस वीडियो को जानबूझकर लीक कर दिया ताकि उनकी छवि खराब की जा सके और उनका करियर बर्बाद हो जाए। जांच कमेटी ने किया दावे को खारिज मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसमें सभी महिला संकाय सदस्य थीं। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में प्रोफेसर के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह वीडियो साइको-ड्रामा प्रोजेक्ट का हिस्सा था। एमएकेएयूटी के रजिस्ट्रार पार्थ प्रतिम लाहिड़ी ने बताया कि प्रोफेसर के इस्तीफे पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है और उचित प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं, प्रोफेसर का कहना है कि वे अपनी सामाजिक और शैक्षणिक प्रतिष्ठा को पहुंचे नुकसान के लिए कानूनी कदम उठाएंगी। recent visitors 79

देवी अहिल्या ने बेटी और दामाद की बनवाई थी छत्री, अब उसका जीर्णोद्धार उनके वंशजों द्वारा किया जाएगा

महेश्वर महेश्वर में स्थित श्री देवी अहिल्याबाई होलकर की पुत्री मुक्ताबाई और दामाद यशवंतराव फणसे की छत्री का जीर्णोद्धार उनके इंदौर निवासी वंशजों द्वारा किया जाएगा। यह छत्री 1791 में देवी अहिल्या ने अपनी बेटी और दामाद की स्मृति में महेश्वर घाट पर बनवाई थी। पति यशवंत राव फणसे की बीमारी से मौत होने के बाद बेटी भी उनके साथ सती हो गई थी, जबकि अहिल्या बाई नहीं चाहती थी कि वह सती हो। भारतीय शैली में नक्काशीदार पत्थरों से निर्मित छत्री को देखने हाल ही में फणसे परिवार के सदस्य गए थे। उन्होंने तय किया कि छत्री का पुरातत्व महत्व है और पर्यटक भी इसे देखने आते है, इसलिए छत्री को संवारा जाएगा। वंशज नरेंद्र फणसे ने कहा कि छत्री के गुंबद का हिस्सा खराब हो चुका है। उसकी मरम्मत के अलावा पत्थरों को साफ किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र के आर्किटेक्टों से चर्चा की गई है। हमारी कोशिश है छत्री के जीर्णोद्धार से हम पूर्वजों को श्रद्धांजलि देंगे बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए महेश्वर की सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को संरक्षित और समृद्ध करने का काम भी करेंगे। पिड़ारियों को काबू में किया था यशवंतराव ने यशवंतराव फणसे होलकर राजवंश की सेना में महत्वपूर्ण पद पर थे। देवी अहिल्या की रियासत में लूटपाट करने वाले पिडारियों का बड़ा आंतक था। देवी अहिल्या ने उनका जिम्मा यशवंत राव को दिया था। जिन इलाकों में लूट होती थी। वहां यशवंतराव ने अपनी टुकडि़यां रखना शुरू कर दी और जेल भी बनवाई। वहां पर पिड़ारियों को कैद कर रखा जाने लगा। इसके बाद लूट की घटनाएं कम होने लगी थे। इससे खुश होकर देवी अहिल्या ने अपनी बेटी का रिश्ता यशवंत राव से किया था।   1791 में यशवंतराव फणसे की मौत हो गई। तब तमाम कोशिशों के बावजूद देवी अहिल्या अपनी बेटी को सती होने से रोक नहीं पाई थी। उनकी याद में देवी अहिल्या ने दोनो की याद में छत्री बनवाई और नदी किनारे एक फणसे घाट भी बनवाया था।   recent visitors 34

कंगना रनौत के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग को लेकर फिर कोर्ट पहुंचे जावेद अख्तर

मुंबई अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर मुश्किलों में फंसती हुई दिख रही है। बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग को लेकर एक बार फिर से मुंबई के बांद्रा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जावेद अख्तर मानहानि में कंगना मंगलवार को कोर्ट में भी नहीं पहुंचीं। इसके बाद अब इस मामले में एक बार फिर जावेद ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग कर दी है। कोर्ट ने सांसद को कोर्ट में हाजिर होने के लिए एक बार आखिरी मौका दिया है। एक्ट्रेस कंगना रनौतऔर लेखक जावेद अख्तर के बीच पिछले काफी समय से कानूनी विवाद चल रहा है। दोनों के बीच 2016 से जुड़े एक मामले को लेकर क्लैश हुआ था जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले की कई बार सुनवाई मगर अभिनेत्री पेशी में हाजिर नहीं हुईं जिसके बाद जावेद अख्तर की तरफ से एक्शन लेने का मांग की। वहीं कोर्ट में कंगना रनौत का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि अभिनेत्री संसद में उपस्थित थीं, जिसके कारण वह कोर्ट नहीं आ सकीं। हालांकि, अख्तर की ओर से पेश अधिवक्ता जय के भारद्वाज ने रनौत की उपस्थिति के लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया। मजिस्ट्रेट आशीष अवारी ने सिद्दीकी को आवेदन का जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सिद्दीकी ने एनबीडब्ल्यू जारी करने का विरोध किया। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने एनबीडब्ल्यू जारी करने से पहले रनौत को एक आखिरी मौका देने का फैसला किया। लग चुकीं 40 तारीखें, एक भी दिन नहीं आईं कंगना कंगना ने अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से बांद्रा कोर्ट को सूचित किया कि वह संसद में थीं। इसी वजह से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाईं।हालांकि, जावेद की ओर से पेश वकील जय के भारद्वाज ने एक आवेदन दायर कर कंगना की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की। कंगना को कोर्ट में पेश होने की 40 तारीखें दी गईं, लेकिन वह एक भी दिन अदालत में उपस्थित नहीं रहीं। क्या है पूरा मामला बता दें कि रनौत और अख्तर के बीच कानूनी लड़ाई मार्च 2016 में अख्तर के आवास पर हुई एक बैठक से शुरू हुई। उस समय रनौत और अभिनेता ऋतिक रोशन ईमेल के आदान-प्रदान को लेकर चर्चा में थे, जो सार्वजनिक विवाद में बदल गया था। कथित तौर पर ऋतिक रोशन के करीबी जावेद अख्तर ने रनौत के साथ बैठक करने का बीड़ा उठाया और कथित तौर पर उनसे रोशन से माफ़ी मांगने को कहा। रनौत ने तुरंत जवाब नहीं दिया। हालांकि, 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद रनौत ने एक टेलीविज़न साक्षात्कार के दौरान अख्तर के साथ 2016 की बैठक का वर्णन किया था। अख्तर ने साक्षात्कार को अपमानजनक पाया और बाद में रनौत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। कानूनी विवाद तब और बढ़ गया जब रनौत ने अख्तर के खिलाफ जवाबी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने अनुचित दबाव में उनसे माफी मांगने का प्रयास किया। अख्तर के खिलाफ इस कार्यवाही पर डिंडोशी सत्र न्यायालय ने रोक लगा दी। कंगना ने जावेद को ‘बॉलीवुड सुसाइड गैंग’ का हिस्सा बताया था कंगना ने कहा था, “एक बार जावेद ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा कि राकेश रोशन व उसके परिवारवाले बहुत बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगोगी तो तुम कहीं की नहीं रहोगी। वो तुम्हें जेल में डलवा देगें। कंगना ने बताया था, “जावेद ने कहा था कि फिर मैं बर्बाद हो जाऊंगी और मुझे आत्महत्या करनी पड़ेगी। जावेद मुझ पर बुरी कदर चिल्लाए थे। कंगना ने जावेद को ‘बॉलीवुड सुसाइड गैंग’ का हिस्सा बताया था। recent visitors 37

FIITJEE के 100 अकाउंट हुए फ्रीज! नोएडा पुलिस ने बैंक को था भेजा लेटर, जांच जारी

नोएडा FIITJEE कोचिंग संस्थान के बंद होने के मामले में नोएडा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. संस्थान के संचालकों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने FIITJEE से जुड़े बैंक खातों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू की है. अब तक कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है, जबकि अन्य खातों को सीज करने की कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है कि इन खातों में करोड़ों रुपए जमा हैं. बता दे थाना सेक्टर 58 में FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल और अन्य संचालकों पर क्लासेस बंद होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में दिनेश गोयल सहित 8 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) और विश्वासघात (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. थाना सेक्टर 58 की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 300 से ज्यादा बैंक खातों की मिली जानकारी जांच के दौरान पुलिस को FIITJEE से जुड़े 300 से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली है. इनमें से एक निजी बैंक खाते में 60 लाख रुपये जमा पाए गए, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है. डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक, अन्य बैंक खातों की डिटेल्स का इंतजार किया जा रहा है, जिन्हें जल्द ही फ्रीज कर दिया जाएगा. मालिक को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया पुलिस ने इस मामले में 31 पूर्व शिक्षकों और 250 अभिभावकों के बयान दर्ज किए हैं. FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल को भी पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि FIITJEE ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और उनकी फीस का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है. डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की रही है क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी का मामला है तो मनी लॉन्ड्रिंग भी हो सकता है इसके लिए जांच की जा रही है मालिक और संचालकों को बुलाया गया है. इसके साथ ही पुलिस अब अन्य बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है और उन्हें भी सीज करने की तैयारी कर रही है.   recent visitors 18