Sunday, July 5, 2026 9:22 pm

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की इकाई नंबर तीन का रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) की 660 मेगावॉट की इकाई नंबर 3 ने लगातार दूसरे दिन अपनी उत्पादन क्षमता से अधिक रिकार्ड तोड़ 158.7 लाख यूनिट उच्चतम दैनिक विद्युत उत्पादन किया। यूनिट का प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) 100.18 फीसदी रहा। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह जब से स्थापित हुआ है, तब से पहली बार उसकी किसी विद्युत इकाई ने 100 फीसदी से अधिक का पीएलएफ हासिल किया। इससे पूर्व श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की 600 मेगावॉट क्षमता की इकाई नंबर 2 ने वर्ष 2015 में 100 प्रतिशत पीएलएफ अर्जित किया था। उल्लेखनीय है कि इकाई नंबर तीन ने 3 फरवरी को 158.3 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन कर रिकार्ड बनाया था। उस दौरान यूनिट का पीएलएफ 99.94 फीसदी रहा था। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह के यूनिट नंबर 3 के अभियंताओं एवं कार्मिकों द्वारा 100 प्रतिशत से अधिक पीएलएफ अर्जित करने और क्षमता से अधिक उत्पादन करने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि संयुक्त प्रयासों से आगे भी इसी तरह की उपलब्धियां मिलती रहेंगी। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की उत्पादन क्षमता 2520 मेगावॉट-श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह की वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता 2520 मेगावाट है। यहां पहली व दूसरी इकाई 600-600 मेगावॉट और तीसरी व चौथी इकाई 660-660 मेगावॉट की हैं।   recent visitors 39

भिंड के मुख्य डाकघर में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया, डेढ़ करोड़ रुपये की बैंक में फर्जी एंट्री

भिंड भिंड के मुख्य डाकघर में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। खजांची सोनू मीणा ने पोस्ट आफिस में जमा होने वाली धनराशि को बैंक खाते में जमा न कराते हुए गबन कर लिया। कंप्यूटर में इन रुपयों को बैंक खाते में जमा कराने की फर्जी तरीके से एंट्री कर दी। घपले के बाद से ही फरार है सोनू मीणा हेराफेरी करने के बाद से सोनू मीणा फरार है। जांच के लिए भोपाल से पोस्टल डायरेक्टर ने मुरैना डिवीजन ऑफिस और भोपाल सर्किल आफिस से दो टीमें भेजी हैं। पोस्टल डायरेक्टर पवन डालमिया ने बताया कि फिलहाल इस मामले में चार लोगों को निलंबित कर दिया गया है। सभी डाकघरों में एकत्रित धनराशि मुख्यालय पर प्रधान डाकघर के खजाने में जमा करने भेजी जाती है। पोस्ट आफिस घोटाले में एक से ज्यादा कर्मचारी हैं लिप्त यह राशि मुख्य डाकघर के खजांची सोनू मीणा की जिम्मेदारी में रहते हुए बैंक खाते में जमा कराई जाती थी लेकिन सोनू मीणा ने इसमें गबन कर दिया। वह छुट्टी लेकर फरार भी हो गया। बताया जाता है कि डाकघर के नियमों के अनुसार 20 लाख से अधिक नकदी जमा कराने के लिए विशेष टीम बनाई जाती है। इसमें कम से कम दो कर्मचारी शामिल होते हैं। सोनू मीणा के साथ राशि जमा कराने के लिए कैश ओवरसियर पुरुषोत्तम शर्मा को जाना चाहिए था लेकिन वह नहीं गए।   recent visitors 45

जानें घरेलू काम-काज क‍ितना फ‍िट रखते हैं आपको

वॉकिंग सेहत के लिए एक प्रभावी और आसान तरीका है, जो न केवल वजन कम करने में मदद करता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह एक नियमित शारीरिक गतिविधि है, जो मांसपेशियों को सक्रिय करती है और कैलोरी बर्न करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक घंटे की वॉक से लगभग 200-300 कैलोरी बर्न होती हैं। वॉकिंग एक स्थिर रफ्तार से होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर लगातार कैलोरी जलाता है। इसके विपरीत, घरेलू काम-काज से भी कैलोरी बर्न होती है, लेकिन यह वॉकिंग जितनी प्रभावी नहीं मानी जाती क्योंकि इसमें निरंतरता और गति की कमी होती है। वॉकिंग तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में भी सहायक है। चलना एक सरल और प्रभावी एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को सक्रिय कर कैलोरी बर्न करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। वहीं, बर्तन धोना, सफाई करना, कपड़े धोना और पोछा लगाना भी शारीरिक गतिविधियां हैं, जो फिटनेस बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए दोनों में वेटलॉस में क्‍या ज्‍यादा हेल्‍प करता है। घरेलू काम-काज भी फिजिकल एक्टिविटी का हिस्सा हैं और इनमें कैलोरी बर्न होती है। बर्तन धोना, झाड़ू-पोंछा लगाना, सफाई करना, और कपड़े धोने जैसे कार्यों में शरीर सक्रिय रहता है। हालांकि, इन कामों की गति स्थिर नहीं होती-कभी तेज तो कभी धीमी होती है। अनुमान के अनुसार, एक घंटे तक बर्तन धोने से करीब 150-200 कैलोरी बर्न हो सकती है, जबकि झाड़ू और पोंछा लगाने से भी पर्याप्त कैलोरी खर्च होती है। हालांकि, यह वॉकिंग की तुलना में कम प्रभावी है, क्योंकि वॉकिंग एक निरंतर और स्थिर गति वाली गतिविधि है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में अधिक सहायक होती है। वॉक करने से क‍ितना फ‍िट रहते हैं आप वॉकिंग और घरेलू कामों के बीच कैलोरी बर्न की तुलना करने पर वॉकिंग अधिक प्रभावी साबित होती है। 30 मिनट की तेज गति वाली वॉक से लगभग 150-200 कैलोरी बर्न होती हैं, जबकि घरेलू कामों से इतनी कैलोरी बर्न करने में करीब एक घंटा लगता है। हालांकि, यदि आप सभी घरेलू काम लगातार करते हैं, तो वॉकिंग से अधिक कैलोरी बर्न हो सकती है। इसलिए, यदि आपके पास समय है, तो वॉकिंग को प्राथमिकता दें, क्योंकि यह अधिक नियमित और प्रभावी है। लेकिन समय की कमी में घर के कामों के जरिए भी फिटनेस बनाए रखना संभव है। recent visitors 58

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल प्रदेश के एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) विद्यार्थियों को अनुशासन और उत्साह प्रदान करता है। देशभक्ति, सामर्थ्य, सहयोग, सह-अस्तित्व की भावना के साथ एनसीसी की यूनिफार्म धारण करना आत्मविश्वास की विशेष अनुभूति प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर अधिक सशक्त और समर्थ होते भारत की ओर सम्पूर्ण विश्व आशा की दृष्टि से देख रहा है, इस परिदृश्य में भारतीय युवा पीढ़ी का दायित्व अधिक बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी का सेना के साथ त्यौहार मनाना हमारे सशस्त्र बल को यह विश्वास दिलाता है कि समाज और सरकार उनके साथ है। राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व ऐसे व्यक्तित्व के सानिध्य में मनाने का अवसर मिलना गर्व का विषय है, यह अवसर है हर कैडेट के लिए अविस्मरणीय होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह-2025 में शामिल राष्ट्रीय कैडेट कोर के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री निवास में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में एनसीसी कैडेट्स का सम्मान किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रेणियों के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, एनसीसी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ निदेशालय के एडीजी मेजर जनरल श्री विक्रांत एम. धुमने तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में लगे कैम्प में 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के 2 हजार 361 कैडेट्स का समागम हुआ। एनसीसी एकता और अनुशासन की पाठशाला है, इसके अनुभव जीवनभर कैडेट्स का मार्गदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत विश्व के प्राचीनतम देशों में से एक है और यहाँ राष्ट्र के लिए स्वयं को बलिदान करने वालों की कमी नहीं रही है। देश और धर्म की रक्षा के लिए बच्चों द्वारा दी गई कुर्बानियों का भी भारत में लंबा इतिहास है। भारतीय सांस्कृतिक वातावरण में परिवारों से मिले उत्कृष्ट संस्कारों के माध्यम से युवाओं ने देश और समाज के लिए समर्पित भाव से योगदान दिया है। वर्तमान में विश्व का सबसे युवा देश भारत है। भारत की बौद्धिक क्षमता के बलबूते पर ही कई देश आगे बढ़े हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का युवा, अपने देश को विश्व में सर्वोच्च स्थान पर लाने के लिए वर्तमान समय को अनुकूल पा रहा है। स्वामी विवेकानंद के विचार थे कि 21वीं सदी भारत की होगी और निश्चित ही युवा पीढ़ी अपने समर्पण, क्षमता और योग्यता के आधार पर इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट कॉम्पीटिशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सीनियर अंडर ऑफीसर कौशिकी शुक्ला को मुख्यमंत्री पुरस्कार राशि के रूप में एक लाख रूपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इसी प्रकार ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट कॉम्पीटिशन में आर्यन सेन को भी एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया। ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट कॉम्पीटिशन में सृष्टि मिश्रा और नादया पनहोत्रा को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 75-75 हजार रूपए, रिमाउंट एंड वेटनरी कॉप्स घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वसुंधरा दुबे को एक लाख रूपए, ऑल इंडिया आइडिया एंड इनोवेशन काम्पीटिशन के फाइनलिस्ट रहे आयुष गौतम को 50 हजार रूपए, शूटिंग कॉम्पीटिशन में प्रथम स्थान प्राप्त अरहमना तनवीर और नंदिनी सिंह को 50-50 हजार रूपए तथा राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं अर्शिका मिश्रा को 50 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर से विशिष्ट एकता शिविर के प्रत्येक कैडेट को दो-दो हजार रूपए मुख्यमंत्री पुरस्कार राशि के रूप में प्रदान किए गए। recent visitors 29

ऑनलाइन ठगी के लिए मप्र से आए थे म्यूल खाता बेचने, दो आरोपियों के साथ खरीददार गिरफ्तार

भिलाई ऑनलाइन ठगी के लिए म्यूल अकाउंट बेचने के लिए मध्यप्रदेश के अनूपपुर से आए दो आरोपित और एक खरीदार को स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को जिले में होने वाले वीआइपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने लाज में रुके लोगों की चेकिंग की थी। इसी दौरान तीनों आरोपित पकड़े गए। उनके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को स्मृति नगर के लैंडमार्क लॉज की चेकिंग के दौरान तीन आरोपित मिले। लॉज के रजिस्टर में अनूपपुर के रहने वाले संजय जायसवाल के रुकने की एंट्री थी। जब रूम में जाकर चेक किया गया, तो वहां से तीन लोग मिले। पुलिस ने वहां रुके कुरवा गांव, सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम हाल निवास दीनदयाल कॉलोनी जुनवानी निवासी 28 साल के सुनील कुमार विश्वकर्मा, सेक्टर-13 सी कॉलोनी राज नगर जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश निवासी संजय जायसवाल (38) और रामनगर वार्ड पांच दुर्गा मंदिर जिला अनूपपुर हाल निवास महिंद्रा शो रूम के पास मनेंद्रगढ़ एमसीबी निवासी राजेश जायसवाल (32) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने ऑनलाइन ठगी के लिए म्यूल अकाउंट खरीदी बिक्री के संबंध में भिलाई आने की बात स्वीकार की। आरोपितों से पांच मोबाइल, चेक बुक, एटीएम, पासबुक और खाता से संबंधित सभी दस्तावेज और मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट जब्त की गई है। जबकि आरोपितों के पास वे ही पासबुक, चेकबुक के साथ ही वो मोबाइल थे, जिनके गुम होने की उन्होंने शिकायत की थी। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि वो खाता संजय जायसवाल के नाम पर था। संजय और राजेश जायसवाल, कवर्धा निवासी सुनील विश्वकर्मा से अपने खाते को तीन लाख में बेचने के लिए आए थे। मौके से पकड़े गए सुनील विश्वकर्मा ने खाता खरीदने के बाद दिल्ली के ठग को उसकी जानकारी दी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस खाते में संदिग्ध लेन-देन भी हुआ था।   recent visitors 42

रायगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने किया रोड शो, चाय बेचने वाले महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में जनता से मांगा वोट

रायगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ नगर निगम में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महापौर प्रत्याशी चाय वाले जीवर्धन चौहानसहित अन्य वार्ड प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की. मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब दो बजे रायगढ़ पहुंचे, जहां सत्तीगुड़ी चैक से उनका रोड शो शुरू हुआ. रोड शो में भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चैधरी, और जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान भी गाड़ी में उनके साथ मौजूद थे. यह रोड शो गद्दी चैक, सुभाष चैक होते हुए रामनिवास टाकीज चैक तक पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया. इसके बाद मुख्यमंत्री साय का रोड शो शहीद चैक होते हुए मिनी माता चैक पहुंचा, जहां उन्हें केले से तौला गया. वहीं महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान में रुककर उन्होंने चाय भी बनाई. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेशभर में भाजपा की जीत निश्चित है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल का फायदा नगरीय निकाय चुनाव में मिलेगा और नगरीय निकाव चुनाव में तीसरे इंजन की सरकार बन रही है. रोड शो के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज से प्रदेश में हमारा नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है और कोरबा से इसकी शुरूआत हुई है. वहां सभा हुई और उसके बाद यहां दूसरा कार्यक्रम था. रायगढ़ हमारा पुराना क्षेत्र है, यहां की जनता ने आशीर्वाद देकर मुझे 20 सालों तक सांसद बनाया. जब भी मै यहां आता हूं भावुक हो जाता हूं. भारतीय जनता पार्टी यहां से जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाया है. जीवर्धन आज भी अपनी आजीविका चाय बेचकर चलाते हैं. आज हमने इनकी चाय पी जो बहुत ही मीठी थी. उससे भी मीठी जीवर्धन चौहान की जुबान है. रायगढ़ में महापौर चुनाव के अलावा वार्डो में भाजपा की जीत होगी क्योंकि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छल करते आई है. 2018 विधानसभा चुनाव में 36 वादा लेकर ये लोग सरकार में आये, यहां की जनता से उन्हें बहुत बड़ा जनादेश दी थी. लेकिन इन्होंने पांच साल में जनता को छलने का ही काम किया. इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने 11 में से 10 सीट जीताई और अब यही हाल नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का होना है. 13 महीने में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा किया है और पूरे प्रदेश की जनता का विश्वास जीतने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकास के मुद्दों पर भी भाजपा चुनाव लड़ती है. जनता के दुख दर्द में साल भर खड़ा रहती है. हमारे प्रधानमंत्री का नारा भी है सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास और सबका प्रयास, 13 महीनों में ही चहुंमुखी विकास हुआ है. recent visitors 36

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- बच्चों में भगवान का वास है, इन्हें खुश रखना ईश्वर को प्रसन्न रखने के समान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में सर्वजन हिताय:-सर्वजन सुखाय: और सर्वे भवन्तु सुखिन:-सर्वे संतु निरामय: का विचार जन-जन में व्याप्त है। बच्चों में भगवान का वास है, इन्हें खुश रखना ईश्वर को प्रसन्न रखने के समान है। समाज की मुख्य धारा से पीछे रह जाने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने, उनका हौंसला बढ़ाने के लिए व्यक्ति और संस्थाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास निश्चित ही अनुकरणीय हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नन्ही खुशियां कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में यह विचार व्यक्त किए। सामाजिक सरोकारों के क्रम में नन्हीं खुशियां कार्यक्रम पिछले वर्षों से 11किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर हर्षिनी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के बच्चों से संवाद के अंतर्गत उनके शालेय अनुभव तथा अन्य रूचियों के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों के वाहनों के काफिले को झंडी दिखाकर भोपाल भ्रमण के लिए रवाना किया। बच्चों की दिनभर की गतिविधियों के अंतर्गत विधानसभा भ्रमण, पलाश होटल और ताज होटल की विजिट, फिल्म देखना, हाई-टी और पलाश होटल में दिन का भोजन शामिल है। इस अवसर पर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा उपस्थित थे।   recent visitors 44