MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 5:15 pm

जानें घरेलू काम-काज क‍ितना फ‍िट रखते हैं आपको

वॉकिंग सेहत के लिए एक प्रभावी और आसान तरीका है, जो न केवल वजन कम करने में मदद करता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह एक नियमित शारीरिक गतिविधि है, जो मांसपेशियों को सक्रिय करती है और कैलोरी बर्न करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक घंटे की वॉक से लगभग 200-300 कैलोरी बर्न होती हैं। वॉकिंग एक स्थिर रफ्तार से होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर लगातार कैलोरी जलाता है।

इसके विपरीत, घरेलू काम-काज से भी कैलोरी बर्न होती है, लेकिन यह वॉकिंग जितनी प्रभावी नहीं मानी जाती क्योंकि इसमें निरंतरता और गति की कमी होती है। वॉकिंग तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में भी सहायक है। चलना एक सरल और प्रभावी एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को सक्रिय कर कैलोरी बर्न करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। वहीं, बर्तन धोना, सफाई करना, कपड़े धोना और पोछा लगाना भी शारीरिक गतिविधियां हैं, जो फिटनेस बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए दोनों में वेटलॉस में क्‍या ज्‍यादा हेल्‍प करता है।

घरेलू काम-काज भी फिजिकल एक्टिविटी का हिस्सा हैं और इनमें कैलोरी बर्न होती है। बर्तन धोना, झाड़ू-पोंछा लगाना, सफाई करना, और कपड़े धोने जैसे कार्यों में शरीर सक्रिय रहता है। हालांकि, इन कामों की गति स्थिर नहीं होती-कभी तेज तो कभी धीमी होती है। अनुमान के अनुसार, एक घंटे तक बर्तन धोने से करीब 150-200 कैलोरी बर्न हो सकती है, जबकि झाड़ू और पोंछा लगाने से भी पर्याप्त कैलोरी खर्च होती है। हालांकि, यह वॉकिंग की तुलना में कम प्रभावी है, क्योंकि वॉकिंग एक निरंतर और स्थिर गति वाली गतिविधि है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में अधिक सहायक होती है।

वॉक करने से क‍ितना फ‍िट रहते हैं आप
वॉकिंग और घरेलू कामों के बीच कैलोरी बर्न की तुलना करने पर वॉकिंग अधिक प्रभावी साबित होती है। 30 मिनट की तेज गति वाली वॉक से लगभग 150-200 कैलोरी बर्न होती हैं, जबकि घरेलू कामों से इतनी कैलोरी बर्न करने में करीब एक घंटा लगता है। हालांकि, यदि आप सभी घरेलू काम लगातार करते हैं, तो वॉकिंग से अधिक कैलोरी बर्न हो सकती है। इसलिए, यदि आपके पास समय है, तो वॉकिंग को प्राथमिकता दें, क्योंकि यह अधिक नियमित और प्रभावी है। लेकिन समय की कमी में घर के कामों के जरिए भी फिटनेस बनाए रखना संभव है।

Loading spinner

Leave a Comment