फ्रिज से ‘लड्डू’ चुराकर खाने की दी खौफनाक सजा, सौतेली मां ने 4 साल के बच्चे को गर्म तवे पर बैठा कर जला दिया

गाजियाबाद यूपी के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। टीएचए स्थित शालीमार गार्डन की डीएलएफ कॉलोनी में एक सौतेली मां ने 4 साल के बच्चे को फ्रिज से लड्डू लेने पर गर्म तवे पर बैठा कर जला दिया। जिससे बच्चा बुरी तरह से जल गया। बच्चे के पिता ने सौतेली मां और सास के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 20 सालों से ट्रांस हिंडन में परिवार के साथ रह रहे राजेश मूलरूप से महाराष्ट्र स्थित नागपुर के निवासी हैं। वह गांधीनगर की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करते हैं। दो साल पहले राजेश का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से राजेश को एक बेटा है। गीतांशु चार साल का है। राजेश ने आठ महीने पहले डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से दूसरी शादी की थी। यह महिला की भी दूसरी शादी ही है। महिला की भी पहले पति से एक 7 साल की बेटी है। राजेश ने बताया कि 30 जनवरी को जब वह काम पर चले गए, तब उनकी पत्नी बच्चों संग अपनी मां के घर चली गई। यहां उनके बेटे गीतांशु ने फ्रिज में रखा लड्डू निकाल कर खा लिया। इस पर उनकी पत्नी बौखला गई और इनके बेटे को तवा गर्म करके उस पर बैठा दिया। फिर बच्चे को डराकर चुप करा दिया। 5 फरवरी को जब उन्होंने बच्चे के जले हुए कूल्हे देखे तब बेटे से पूछा। पूरा मामला पता चलते ही उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया। recent visitors 38

पंचायत प्रतिनिधियों के एक्सपोजर विजिट वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

  भ्रमण कर पंचायत प्रतिनिधि ग्राम विकास के उत्कृष्ट कार्यो से होंगे अवगत अनूपपुर  राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान(आरजीएसए) अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के राज्य के अंदर एक्सपोजर विजिट के तहत जिले के बदरा, छातापटपर, पथरौडी, लपटा, बहेरा बांध, कोहका के उत्कृष्ट कार्यों का भ्रमण एवं अवलोकन हेतु दल के वाहन को जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के के सोनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा जिले के वृक्षारोपण,नर्सरी, पंचायत भवन मुर्गी सेड, कपिलधारा कूप, पीएम जनमन आवास, दीदी कैफे, को दो प्रोसेसिंग यूनिट सिलाई सेंटर के भ्रमण अवलोकन तिथि का निर्धारण करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने नोडल, सहायक नोडल तथा अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। recent visitors 25

38वीं मार्डन नेशनल पेंटाथलाॅन गेम्स में छत्तीसगढ़ से 3 तकनीकी विशेषज्ञों का चयन

मुंबई/रायपुर  38वीं नेशनल पेंटाथलाॅन गेम्स का आयोजन 8 फरवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ मार्डन पेंटाथलाॅन एसोसिएशन के तीन वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञों का चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सुनील कुमार पाल, दिलीप कुमार विश्वकर्मा और प्रमोद सिंह ठाकुर  इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विशेष तकनीकी विशेषज्ञों के रूप में निर्णायक मंडल में शामिल किए गए हैं। पेंटाथलॉन गेम्स प्राचीन ग्रीस में दर्ज किया गया था और यह प्राचीन ओलंपिक खेलों का हिस्सा हुआ करता था। प्राचीन ओलंपिक पेंटाथलॉन के लिए एक दिन में पाँच इवेंट लड़े जाते थे , जिसमें लंबी कूद , भाला फेंकना और डिस्कस फेंकना शामिल था , उसके बाद स्टेडियन (एक छोटी पैदल दौड़) और कुश्ती होती थी। यह 19वीं सदी के अंत में एक सैनिक द्वारा आवश्यक कौशल पर केंद्रित था, जिसमें शूटिंग, तैराकी, तलवारबाजी , घुड़सवारी और क्रॉस कंट्री दौड़ की प्रतियोगिताएँ होती थीं। आधुनिक पेंटाथलॉन का एक प्रमुख पहलू अंक प्रणाली है, जिसके तहत प्रत्येक प्रतियोगी को प्रत्येक विशिष्ट स्पर्धा में उसके प्रदर्शन के आधार पर एक निश्चित संख्या में अंक दिए जाते हैं। कुल मिलाकर विजेता वह प्रतियोगी होता है जिसके पाँचों पेंटाथलॉन स्पर्धाओं के अंत में सबसे अधिक अंक होते हैं। recent visitors 25

चुनाव से पहले धान खरीदी पर सियासत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार

रायपुर छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव से पहले धान खरीदी में समर्थन मूल्य पर सियासत तेज हो गई है. विपक्ष की कांग्रेस पार्टी और सत्ताधारी भाजपा जनता का भरोसा जीतने में लगे हैं. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने आज चुनावी प्रचार के दौरान कहा कि किसानों को 3100 रुपए समर्थन मूल्य कांग्रेस की वजह से मिल रहा है. उन्होंने कहा कि किसानों को मेहनत का सम्मान मिलना चाहिए. भूपेश सरकार ने किसानों को 2850 समर्थन मूल्य दिया. किसानों को अब 31 सौ समर्थन मूल्य मिल रहा है तो यह कांग्रेस सरकार की वजह से मिल रहा है. लेकिन कांग्रेस सरकार बनती तो 3217 रुपए समर्थन मूल्य किसानों को मिलता. कांग्रेस किन बातों का लेगी क्रेडिट : डिप्टी सीएम अरुण साव वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने उनके इस बयान का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को 2003 से पहले का समय याद नहीं है. किसानों के धान को रिजेक्ट कर दिया जाता था. उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सुव्यवस्था भाजपा की सरकार में आई है. किसानों को समर्थन मूल्य से अतिरिक्त राशि देने की शुरुआत भाजपा ने की. डिप्टी सीएम साव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हर एक बात पर 5 साल झूठ बोला. कांग्रेस किन बातों का क्रेडिट लेगी.? कांग्रेस को उनके कार्यकाल में हुए घोटालों का श्रेय लेना चाहिए. recent visitors 31

राज्यपाल ने स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ को श्रद्धासुमन अर्पित किए

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को ढाढस बंधाया। श्री बागडे  ने कर्नल स्व.लक्ष्मण सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि कर्नल स्व. लक्ष्मण सिंह राठौड़ मां भारती के सच्चे सपूत थे। उनकी सैन्य सेवाएं राष्ट्र को समर्पित थीं।उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए पुण्यात्मा की शांति और यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। recent visitors 42

भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में शामिल हुए डॉ. रमन सिंह, चुनाव आयोग से शिकायत करेगी कांग्रेस

रायपुर राजनांदगाँव में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में शामिल होने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करने जा रही है. कांग्रेस ने रमन सिंह पर संवैधानिक पद की मर्यादा के उल्लंघन का आरोप लगाया है. भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के प्रचार पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डॉ. रमन सिंह को अपनी पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. वे संवैधानिक पद पर हैं. इस तरह से खुलेआम पार्टी का प्रचार करना सीधा संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन है. मामले में कांग्रेस के विधि विभाग का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत करेगा. वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष पद की क्या मर्यादा है, वह बेहतर समझते हैं. इसके बाद भी वो भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे हैं. ये संवैधानिक पद की मर्यादा का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह पद की गरिमा का ख्याल रखे. लेकिन डॉ. रमन सिंह ने अपने आचरण से विधानसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को गिराया है. उप मुख्यमंत्री साव ने किया पलटवार डॉ. रमन सिंह पर कांग्रेस के आरोप पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के इस बयान से साफ होता है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस इस तरह के बयान दे रही है. कांग्रेस लोगों को भड़काने का काम करती है. बता दें शुक्रवार को राजनांदगाँव में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मधुसूदन यादव और सभी पार्षदों के प्रचार के लिए विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए थे. recent visitors 30

जनता जल योजना के तहत कार्यरत पंप चालकों को कुशल श्रमिकों हेतु निर्धारित मजदूरी के अनुसार मानदेय भुगतान : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

जयपुर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि जनता जल योजना के अन्तर्गत अंशकालिक रूप से कार्यरत सहायक पंप चालकों को मोटर आदि को चलाने के लिए मानदेय भुगतान कुशल श्रमिकों हेतु निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 7 हजार 410 रुपये के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हें स्थाई करने का कोई प्रावधान वर्तमान में विचाराधीन नहीं है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता जल योजना के तहत पंप आदि चलाने के लिए विभागीय कर्मचारी को नियुक्त नहीं कर अंशकालीन व्यवस्था किये जाने का प्रावधान है। संबंधित ग्राम पंचायत को इस अंशकालिक श्रमिक को भुगतान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा पुनर्भरण किया जाता है।       इससे पहले विधायक डॉ. ऋतु बनावत के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने कहा कि जनता जल योजना अंतर्गत कार्यरत सहायक पम्प चालकों को स्थाई करने का प्रावधान नहीं होने के कारण इन्हे स्थाई करने बाबत् कोई भी प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है। recent visitors 126