Wednesday, July 8, 2026 12:38 am

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने गुरुवार को संगम में डुबकी लगाई। वह अपनी मां के साथ प्रयागराज पहुंची। उन्होंने यहां की व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सराहना की। कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां यूपी सरकार ने काफी अच्छी व्यवस्था की है। मैंने सोशल मीडिया पर एक रील देखी थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला खो गई थी। हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि यहां इतनी भीड़ होती है कि लोग यहां आकर खो जाते हैं। मगर सरकार ने इतनी अच्छी व्यवस्था की है कि जो खोए, वे फिर से अपने परिवार को मिल गए।” आस्था, अध्यात्म एवं सनातन परम्पराओं के विराट समागम एवं विश्व के सबसे बड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ में सम्मिलित होने के लिए संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता, उनकी माताश्री सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रेखा गुप्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय का नन्दी सेवा संस्थान के शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने स्वागत और अभिनन्दन किया। सभी अतिथिगण महाकुंभ की भव्यता, दिव्यता एवं वैभव से काफी प्रभावित थे। जिन्होंने तीर्थराज प्रयागराज की महिमा को प्रणाम किया। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने विश्व के इस सबसे बड़े आयोजन में व्यवस्था के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की सराहना करते हुए युवाओं को खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, “आप किसी भी धर्म से होंं, बस खुद को लेकर ईमानदार रहें। विदेश से भी लोग यहां स्नान के लिए आ रहे हैं, तो आप भी आइए।” वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम अभिनेत्री ईशा गुप्ता से जब पूछा गया कि फिल्मी हस्तियां भी महाकुंभ में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं तो क्या यह केवल एक ट्रेंड हैं? इस पर उन्होंने कहा, “ एक्टर्स का काम एक्टिंग करना है न कि दूसरों पर कमेंट करना। मैं यहां एक भारतीय व सनातनी की हैसियत से आई हूं, तो यही कहूंगी कि आप भी यहां आइए।” अभिनेत्री ईशा गुप्ता से पहले पूनम पांडे, किटू गिडवानी, फिल्म निर्माता कबीर खान, कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर, गायक-अभिनेता गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डिसूजा, सिद्धार्थ निगम, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी समेत कई मशहूर हस्तियां महाकुंभ में पहुंच चुकी हैं। recent visitors 36

चंद्रबाबू नायडू 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद NDA के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन मोदी ने मना कर दिया, देवगौड़ा का दावा

नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा में दावा किया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद NDA के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। देवगौड़ा ने यह दावा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देने दौरान किया। देवगौड़ा ने कहा, “2024 में जब मोदी जी को 240 सीटें मिलीं तब चंद्रबाबू नायडू और उनके सांसद NDA के सभी दलों द्वारा बनाई गई समिति के उपाध्यक्ष या अध्यक्ष बनना चाहते थे। लेकिन मोदी जी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। उन्हें प्रशासन चलाने का अनुभव है, वे देश को बिना किसी उथल-पुथल के चला सकते हैं और वे देश के एकमात्र सबसे बड़े नेता हैं जो इसका नेतृत्व कर सकते हैं।” देवगौड़ा के इस बयान के बाद राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष जेपी नड्डा को इस मुद्दे पर संक्षिप्त बयान देने का अवसर दिया। नड्डा ने देवगौड़ा के दावे को खारिज करते हुए कहा, “मान्यवर देवगौड़ा, जो NDA के एक साझेदार हैं और पूर्व प्रधानमंत्री भी हैं, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेतृत्व किए गए सरकार के बारे में एक मुद्दा उठाया है। मैं पार्टी के अध्यक्ष के रूप में इस मामले को स्पष्ट करना चाहता हूं। NDA में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई थी और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के पीछे अपनी ताकत लगाने का फैसला किया है।” गौरतलब है कि जेडी (एस) NDA का हिस्सा है, जिसके लोकसभा में दो सांसद हैं। देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री हैं। recent visitors 29

बजट का इंतजार किए बिना सरकार के पास आयकर की व्यवस्था में राहत या संशोधन करने का अधिकार होगा

नई दिल्ली नई आयकर विधेयक 2025 को आज केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी प्राप्त करने की संभावना है। इस बिल में एक ऐसा विशेष प्रावधान हो सकता है कि बजट का इंतजार किए बिना सरकार के पास आयकर की व्यवस्था में राहत या संशोधन करने का अधिकार होगा। मनी कंट्रोल ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, "नए बिल में कुछ ऐसे प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं जो सरकार को कार्यकारी आदेशों के माध्यम से कटौती या छूट की सीमा और राशियों को बदलने की अनुमति देंगे।" वहीं एक अन्य सूत्र का कहना है कि सरकार के पास कार्यकारी आदेश के जरिए स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी समय-समय पर बदलाव करने का अधिकार होगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की इस बैठक में इस बिल को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा। इसके बाद इसे वित्त पर संसदीय स्थायी समिति के पास विस्तृत चर्चा के लिए भेजा जा सकता है। सरकार क्यों ला रही है नया इनकम टैक्स बिल? इस नए कानून को 'डायरेक्ट टैक्स कोड' के नाम से जाना जाएगा। इसे मौजूदा आयकर संरचना को सरल बनाने और उसमें सुधार करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह 1961 के आयकर अधिनियम को बदल देगा। 2025 के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि यह विधेयक 'न्याय' के उसी दर्शन को समाहित करेगा, जो भारतीय न्याय संहिता के केंद्र में था। यह कानून जुलाई 2024 से भारतीय दंड संहिता (IPC) को समाप्त कर देगा। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि नया आयकर विधेयक 'न्याय' की भावना को आगे बढ़ाएगा। यह विधेयक साफ और स्पष्ट रूप से लिखा जाएगा, जिसमें वर्तमान कानून के लगभग आधे भाग और शब्दों को कम किया जाएगा। यह करदाताओं और कर प्रशासन के लिए समझने में सरल होगा, जिससे कर संबंधित निश्चितता और कम विवाद होंगे।" यह विधेयक कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए जाना जाएगा, जिससे जटिलताओं में कमी आएगी और करदाताओं तथा आयकर अधिकारियों के लिए अनुपालन आसान होगा।   recent visitors 61

चुनाव में खपाने के लिए लाई गई 445 पेटी अवैध शराब जब्त, एसपी बोले – अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जारी रहेगी मुहिम

बेमेतरा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार जोरों पर है. इस दौरान अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है. बेमेतरा पुलिस ने बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बासा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है. बेमेतरा के पेशेवर शराब तस्कर अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा समेत दो आरोपी को 445 पेटी शराब के साथ पकड़ा है. बताया जा रहा कि अवैध शराब को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाया जा रहा था. शराब किसने मंगाया था, इसकी जांच में पुलिस जुटी है. पुलिस को मध्यप्रदेश से शराब का जखीरा छत्तीसगढ़ लाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने बेरला के बासा गांव में घेराबंदी कर शराब से भरा ट्रक सीजी 04 पी यू 9647 जब्त किया. शराब को छुपाने के लिए ऊपर धान का भूसा भरा हुआ था. पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा मूलत बेमेतरा का रहने वाला है और पेशेवर शराब तस्कर है. इसके पूर्व भी वह शराब तस्करी करते पकड़ा गया है. वहीं दूसरा आरोपी ट्रक का ड्राइवर है, जो मध्यप्रदेश का रहने वाला है. शराब किसने मंगाई, पुलिस कर रही जांच : एसपी बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि यह शराब चुनाव में खपाने के लिए लाया जा रहा था. शराब तस्करी मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 445 पेटी एमपी की शराब, एक ट्रक और कार जब्त किया गया है. वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. इतनी भारी मात्रा में आखिर शराब किसने मंगाई थी, यह जांच का विषय है. पुलिस इस मामले में तत्परता से जांच कर रही है. एसपी ने कहा, अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी. कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशील हो, किसी को नहीं बख्शा जाएगा. recent visitors 27

हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल ने घातक हमले के लिए पेजर का इस्तेमाल किया था, अब डोनाल्ड ट्रंप को गिफ्ट किया ‘गोल्डन पेजर’

इजरायल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खास तोहफा दिया है। इसी हफ्ते ओवल ऑफिस में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। इस दौरान नेतन्याहू ने ट्रंप को गोल्डन पेजर गिफ्ट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, पिछले साल हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल ने घातक हमले के लिए पेजर का इस्तेमाल किया था। पेजर का उपयोग करके लेबनानी आतंकवादी समूह के सदस्यों को निशाना बनाया गया, जिससे उसे भारी नुकसान पहुंचा था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में पेजर को कटे हुए पेड़ के तने पर रखा देखा जा सकता है। इस पर लिखा है, 'दोनों हाथों से दबाएं।' पेजर के साथ स्वर्ण पट्टिका भी रखी है जिस पर काले अक्षरों में लिखा है, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमारे सबसे अच्छे दोस्त और सबसे बड़े सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू।' मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि गिफ्ट मिलने पर ट्रंप ने कहा, 'यह एक बेहतरीन ऑपरेशन रहा।'   क्या गाजा में सेना भेजने पर विचार रहे ट्रंप? इजरायल ने पिछले साल 17 सितंबर को हिजबुल्लाह पर घातक हमला बोला था। पूरे लेबनान में अचानक पेजर्स से बीप बजना शुरू हो गया। जैसे ही उस पर आने वाले एन्क्रिप्टेड मैसेज को पढ़ने के लिए बटन दबाया जाता तो ब्लास्ट हो जाता था। वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के खिलाफ लड़ाई इजरायल की प्रतिबद्धता है। साथ ही, डोनाल्ड ट्रंप ने इसमें सहायता करने के लिए गाजा में सेना भेजने के बारे में कुछ नहीं कहा। नेतन्याहू ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ट्रंप ने हमास को नष्ट करने के लिए अमेरिकी सेना भेजने की बात की है। यह हमारी प्रतिबद्धता है। यह हमारा काम है और हम इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’ recent visitors 22

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर में ट्रांसफर किया मणिपुर कैडर का आईएएस

रायपुर छत्तीसगढ़ को आईएएस पथरे अभिजीत बबन के तौर पर एक और आईएएस मिल गया है. मूलत: मणिपुर कैडर के आईएएस पठारे अभिजीत बबन का गत दिवस केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर में ट्रांसफर किया है. भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा 6 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आईएएस पठारे अभिजीत बबन की आईपीएस साकोरे मानसी नानाभाऊ से शादी होने की वजह से ट्रांसफर किया गया है. महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले पठारे अभिजीत बबन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय रैंक 333 हासिल की थी. अभिजीत ने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया है. स्नातक होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए पुणे की फर्म में ऑफिस एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया. फिर उन्होंने आईएएस बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. recent visitors 29

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 पाकिस्तानियों को किया ढेर, कुख्यात BAT के आतंकी भी थे शामिल

नई दिल्ली इंडियन आर्मी ने जम्मू-कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 पाकिस्तानियों को ढेर कर दिया है. इन घुसपैठियों में पाकिस्तान के कुख्यात बॉर्डर एक्शन टीम के आतंकी भी शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने 4-5 फरवरी की रात को नियंत्रण रेखा पर अपनी चौकी पर पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले को नाकाम कर दिया. इस दौरान 7 पाकिस्तानी घुसपैठिए मारे गए. इन घुसपैठियों में 2 से 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल थे. यह घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी घुसपैठिए कुख्यात बॉर्डर एक्शन टीम की मदद से भारत के जवानों पर घात लगाकर हमला करना चाहते थे. बॉर्डर एक्शन टीम LoC पर छिपकर हमला करने के लिए ट्रेंड है. पाकिस्तान की ये एजेंसी पहले भी बॉर्डर पर इंडियन जवानों पर हमला कर चुकी है. इसी अनुभव का फायदा लगाकर ये टीम एक बार फिर से भारत के जवानों को टारगेट करना चाहती थी.  सूत्रों ने बताया कि LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखते ही भारतीय जवानों ने ढेर कर दिया. मारे गए आतंकियों में दहशत संगठन अल-बदर के आतंकी भी शामिल हैं. ये घटना उस रोज हुई जब पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को लेकर अपने प्रोपगेंडा को हवा देता है और 5 फरवरी को कथित रूप से कश्मीर सॉलिडरिटी डे बनाने का ढोंग करता है. बता दें कि पाकिस्तान के कथित कश्मीर सॉलिडरिटी डे के मौके पर ही 5 फरवरी को लाहौर में आयोजित एक रैली में आतंकी हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया. रैली को संबोधित करते हुए तल्हा सईद मिमियाता दिखा. उसने कहा कि वो कश्मीर को आजाद कराएगा. उसने मंच पर खूब नौटंकी की और कश्मीर को लेकर कसमें खाई. तल्हा सईद ने यह भी मांग की कि पाकिस्तानी सरकार अपनी नीति की समीक्षा करे और उसके बाप हाफिज सईद को जेल से रिहा करे. recent visitors 28