60 Jimny वाहनों की सौगात: ITBP को गश्त, सीमा सुरक्षा और अधिकारियों एवं सैनिकों के परिवहन में काफी मिलेगी मदद

नई दिल्ली मारुती सुजुकी ने इंडो-तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP) को 60 Jimny वाहनों की सौगात दी है. दिल्ली स्थित ITBP मुख्यालय में आयोजित समारोह में ITBP के अतिरिक्त निदेशक जनरल अब्दुल घानी मीर (IPS) और मारुती सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी परथो बनर्जी मौजूद थे. मारुती सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी परथो बनर्जी ने कहा, “आज मारुती सुजुकी के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि हम ITBP को Jimny प्रदान कर रहे हैं. Jimny का टैगलाइन ‘Never Turn Back’ न केवल इसके शानदार ऑफ-रोड क्षमताओं को दर्शाता है, बल्कि हमारे देश की सीमा की सुरक्षा में लगे वीर जवानों के अटूट जज्बे और साहस का भी परिचायक है.” Jimny, जो अपने विश्वस्तरीय ऑफ-रोड प्रदर्शन और ऊँचाई व ठंडे मौसम में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध है, हिमालयी इलाकों की कठोर परिस्थितियों में ITBP के ऑपरेशंस के लिए आदर्श साबित हो रहा है. ऐसे क्षेत्रों में सर्दियों में तापमान -45°C तक गिर जाता है, जबकि बर्फ, ग्लेशियर और खुरदरे परिदृश्य आम हैं. इन वाहनों से ITBP को गश्त, सीमा सुरक्षा और अधिकारियों एवं सैनिकों के परिवहन में काफी मदद मिलेगी. मारुती सुजुकी का यह Jimny मॉडल, जो गुरुग्राम, हरियाणा में विशेष रूप से निर्मित किया जाता है, दुनिया के लगभग 100 देशों में निर्यात किया जाता है. हाल ही में 5-door Jimny का निर्यात जापान के लिए भी शुरू किया गया है, जिससे Make-in-India पहल को मजबूती मिल रही है. recent visitors 41

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की असलियत जनता जान गई, इनका झूठ तिनके की तरह बिखर गया: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनता के साथ जुड़ाव, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और देश के बदलते मिजाज के चलते हमें दिल्ली में जीत मिल रही है। टुकड़े-टुकड़े गैंग और छोटी मानसिकता वाले लोग जो अब तक गुमराह करते आए थे उनकी हार हुई हैं। अपने सोशल मिडिया अकांउट पर उन्होंने लिखा कि आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली। सीएम ने दिल्ली विधानसभा की 11 सीटों पर प्रचार किया था। इनमें त्रिनगर सीट पर भाजपा जीत चुकी है। नजफगढ, विकासपुरी, नंगलोई जाट, उत्तम नगर समेत कई सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इन रुझानों पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि जहां प्रचार करने का मौका मिला वहां पार्टी जीत रही है। भाजपा का अश्वमेध का घोड़ा निर्बाध दौड़ रहा प्रयागराज में महाकुंभ स्नान से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम डॉ यादव ने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। उन्होंने कहा पीएम मोदी जिस तरह लोककल्याण की भावना से काम कर रहे हैं इसीलिए दिल्ली वासियों ने हम पर भरोसा जताया। सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा निर्बाध गति से दौड़ रहा है। कांग्रेस का हर हथकंडा फेल जिस तरह पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हर हथकंडा अपनाकर झूठ बोला, फिर महाराष्ट्र हरियाणा के चुनाव में भी उसने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन उसका झूठ तिनके की तरह बिखर गया। जनता इन दोनों दलों की असलियत जान चुकी है। इन दोनों दलों को अब अपने भीतर झांकना चाहिए। ये जो कीचड़ उन्होंने फैलाया था उसमें कमल खिल गया।  अपने सोशल मिडिया अकांउट पर उन्होंने लिखा कि आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली। सीएम ने दिल्ली विधानसभा की 11 सीटों पर प्रचार किया था। इनमें त्रिनगर सीट पर भाजपा जीत चुकी है। नजफगढ, विकासपुरी, नंगलोई जाट, उत्तम नगर समेत कई सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इन रुझानों पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि जहां प्रचार करने का मौका मिला वहां पार्टी जीत रही है। recent visitors 49

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए रोहित शर्मा की यह फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, कपिल देव ने रोहित शर्मा को चेताया

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म काफी खराब रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह फेल होने के बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी खेलने का फैसला किया मगर वहां भी उनका बल्ला खामोश रहा। अब भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रहा है। सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला गया जहां हिटमैन 2 रन बनाकर आउट हुए। आगामी चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए रोहित शर्मा की यह फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्व वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव का मानना है कि कप्तान की खराब फॉर्म का असर टीम पर पड़ता है। कपिल देव ने क्रिकेट अड्डा यूट्यूब चैनल पर कहा, "वह एक बड़ा खिलाड़ी है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ही फॉर्म में लौट आएगा। मैं कोच को शुभकामनाएं देता हूं। जमने में समय लगता है। पूरा देश टीम के प्रदर्शन का इंतजार कर रहा है। हाल के दिनों में टीम ने कुछ समय तक अच्छा खेला है। टीम अस्थिर दिख रही है। जब कप्तान की फॉर्म खराब होती है, तो टीम को परेशानी होती है।" उन्होंने आगे कहा, "टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, इसलिए फैंस का नाराज होना जायज है। जब ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वापस आए, तो जो पागलपन भरा नजारा देखने को मिला, वो मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा। इसलिए, जब वे खराब प्रदर्शन करते हैं, तो आलोचना होती है। यही मैं कहता हूं, खिलाड़ियों की इतनी प्रशंसा मत करो कि वे उसे संभाल न सकें। और फिर उनकी आलोचना करो। यही मेरा विचार है।" रोहित शर्मा ने अपनी आखिरी 10 इंटरनेशनल इनिंग में क्रमश: 2, 3, 9, 10, 3, 6, 18, 11, 0, 8 रन बनाए हैं। वह एक भी बार 20 रन का आंकड़ा नहीं कर पाए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अब उनके पास दो और मौके हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ बचे दोनों मुकाबलों में अर्धशतक भी बनाते हैं तो भारतीय फैंस राहत की सांस लेंगे। recent visitors 29

रोजगार सहायक 15 बार विदेश घूमने गया था, मिली करोड़ों की संपत्ति

मुरैना  नौ हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले पहाड़गढ़ जनपद की कहारपुरा पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक (जीआरएस) रामअवतार धाकड़ के पास करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज व कुछ नकदी तथा जेवर पाए जाने का दावा लोकायुक्त ने किया है। रोजगार सहायक विदेश घूमने का भी शौकीन बताया गया है, उसकी दुबई, श्रीलंका यात्राओं के बारे में भी लोकायुक्त टीम जानकारी जुटा रही है। रोजगार सहायक धाकड़ के खिलाफ गांव के लोगों ने जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर से लेकर ईओडब्ल्यू व लोकायुक्त तक में भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायतें की थीं। ग्वालियर में किराए के घर में कीमती सामान मिला शुक्रवार को उसके कैलारस में पहाड़गढ़ रोड पर बने घर, मनोहरपुरा गांव में बनाए गए आलीशान घर, ग्वालियर के तानसेन नगर की ओम रेसीडेंसी के किराए के फ्लैट पर एक साथ दबिश दी गई। ग्वालियर में किराए के घर से कीमती सामान मिला है। करोड़ों रुपये की संपत्ति मनोहरपुरा व कैलारस के घरों में ग्वालियर के पुरानी छावनी में एक प्लाट, कैलारस में दो प्लाट, कैलारस व मनोहरपुरा के दो घरों के अलावा खेती की जमीन के दस्तावेज मिले हैं। अलमारियों में 250 ग्राम सोने के गहने, ढाई लाख रुपये नकद, कई बैंक खाते, एलआईसी व बीमा कंपनियों में पांच लाख से अधिक निवेश के दस्तावेजों के साथ एक जेसीबी, एक बोलेरो, ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक व स्कूटी मिली। पिस्टल भी मिली मनोहरपुरा के आलीशान घर से अवैध पिस्टल मिली है। बताया गया है कि यह मकान वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। 20 से 25 बीघा सरकारी जमीन पर भी उसके कब्जे की बात सामने आई है। छापे में मिली संपत्ति     मलेशिया, श्रीलंका, दुबई जैसे देशों की 15 विदेश यात्राओं के दस्तावेज मिले।     मनोहर पूरा स्थित मकान का मूल्य 6957671 रुपये।     कैलारस स्थित भवन की कीमत 11 लाख रुपये।     मनोहरपुरा के घर से एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस।     249.21 ग्राम सोने के जेवर, कीमत 1419605 रुपये।     श्रीलंका का डिनर सेट कीमत 121750 रुपये।     एक से डेढ़-डेढ़ लाख कीमत की घड़ियां।     कैलारस स्थित मकान से 224700 रुपये नकद।     907.2600 ग्राम चांदी के जेवरात, कीमत 39925 रुपये।     पांच लाख रुपये के एफडी दस्तावेज।     ढाई लाख रुपये बैंक खातों में जमा।     बैकहो लोडर (जेसीबी) क्रमांक एमपी 06 डीए 0616 कीमती 2846047 रुपये।     बोलेरो एमपी 07 टीए 1341 की कीमत 400000 रुपये।     एक स्वराज ट्रैक्टर एमपी 06 एके 9183 कीमत 783802 रुपये स्पलेंडर बाइक एमपी 06 एमएल 8909 कीमत 56384 रुपये।     बीमा पॉलिसी 166140 रुपये की।   recent visitors 41

भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में फॉर्म हासिल करने वाले स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में मचा रहे तबाही

नई दिल्ली भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में फॉर्म हासिल करने वाले स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में तबाही मचा रहे हैं। बीजीटी में टीम इंडिया की मगर तोड़ने के बाद ये धाकड़ खिलाड़ी इस समय श्रीलंका दौरे पर टीम की कमान संभाले हुआ है। यहां भी स्मिथ का ताबड़तोड़ प्रदर्शन जारी है। गाले में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ ने ना सिर्फ शतक जड़ा बल्कि ऐलेक्स कैरी के साथ डबल सेंचुरी पार्टनरशिप कर टीम को मजबूत स्थिति में भी पहुंचाया। क्या आप जानते हैं स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में कितने खिलाड़ियों के साथ डबल सेंचुरी पार्टनरशिप की है? शायद नहीं, तो बता दें, ऐलेक्स कैरी ऐसे 11वें खिलाड़ी बने हैं जिसके साथ स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचुरी पार्टरनशिप की है और वह इतने खिलाड़ियों के साथ दोहरी शतकीय साझेदारी करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एक नजर स्टीव स्मिथ के साथ डबल सेंचुरी पार्टनरशिप करने वाले खिलाड़ियों पर डालें तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का है, इस पूर्व खिलाड़ी के साथ स्टीव स्मिथ ने 2013 में पहली दोहरी शतकीय साझेदारी की थी। वहीं एडम वोगेस, शॉन मार्श और उस्मान ख्वाजा के साथ स्टीव स्मिथ ये कारनामा 2-2 देशों के खिलाफ कर चुके हैं। ट्रेविस हेड के साथ तो उन्होंने भारत के खिलाफ दो बार दोहरी शतकीय साझेदारी की है। बात मुकाबले की करें, दूसरे टेस्ट में भी श्रीलंका की टीम पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। पहले बैटिंग करते हुए मेजबान टीम 257 पर ढेर हो गई। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 367 रन बोर्ड पर लगा चुकी है। कप्तान स्टीव स्मिथ 131 रन बनाकर आउट हुए। recent visitors 26

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से, चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में अब इस लिस्ट में एक और नाम लॉकी फर्ग्युसन का भी जुड़ गया

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट भी बढ़ती जा रही है। अभी तक टूर्नामेंट से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस समेत जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, गेराल्ड कोएत्जे, सैम अयूब और एनरिक नॉर्खिया जैसे खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भी खेलने पर संशय है। अब इस लिस्ट में एक और नाम न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्युसन का भी जुड़ गया है। यूएई के ILT20 खेलते समय फर्ग्यूसन को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई, जिससे पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी ट्राई सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी उपलब्धता पर संदेह है। ILT20 में डेजर्ट वाइपर्स की अगुआई करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज को दुबई कैपिटल्स के खिलाफ अहम क्वालीफायर के दौरान अपने स्पेल के बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा। वह अपना ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे। चोट की गंभीरता के बारे में चिंतित, फर्ग्यूसन ने अगले दिन स्कैन करवाया, और न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने पुष्टि की है कि वे अभी भी आगे की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्टीड ने कहा ने कहा, "लॉकी का कल [गुरुवार] यूएई में स्कैन हुआ था…हमारे पास तस्वीरें हैं और हम अपने रेडियोलॉजिस्ट से रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं कि वह हमें इसकी गंभीरता के बारे में बताएंगे। ऐसा लग रहा है कि हैमस्ट्रिंग में मामूली चोट है, इसलिए हम इस बारे में सलाह के समय का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही हम यह निर्णय लेंगे कि क्या लॉकी यहां [पाकिस्तान] आएंगे या हमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनकी जगह किसी और को लाना होगा," recent visitors 28

मुख्यमंत्री का विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस पर जवाब- 8 करोड़ लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाते हुए प्रदेश को खुशहाल व विकसित बनाने का है। राज्य सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता, महिला के साथ-साथ समस्त वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत 2047 हेतु दिये गये विजन के आधार पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जेजेएम की अवधि मार्च 2028 तक बढ़ाई- मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार के समय जल जीवन मिशन में प्रदेश सम्पूर्ण देश में अंतिम पायदान पर खड़ा था। कार्य की गति धीमी थी, इस कारण मार्च 2025 में जेजेएम समाप्ति पर लाखों घर इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने केन्द्रीय बजट में जेजेएम की अवधि बढ़ाकर मार्च 2028 तक कर दी है। यह हमारी डबल इंजन की सरकार की शक्ति से संभव हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि गत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार और घोटाले किए गए थे। हमारी सरकार इनकी जांच करवा रही है। गत सरकार के समय योजना के तहत टेंडर्स में अत्यधिक प्रीमियम आ रहा था, उस पर भी अब नियंत्रण हो गया है। इसी तरह गत सरकार के समय सहकारिता विभाग द्वारा दुर्घटना एवं जीवन बीमा के लिए प्रीमियम राशि 450 करोड़ रूपये से अधिक हो गई थी, जबकि अब वह 269 करोड़ रूपये ही है। केन्द्रीय करों में राज्य की हिस्सा राशि वर्ष 2025-26 के लिए 85 हजार 716 करोड़ रूपये- श्री शर्मा ने कहा कि राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सहायता तथा ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए दिये गये अतिरिक्त ऋण का महत्व है। पन्द्रहवें वित्त आयोग के तहत केन्द्र सरकार द्वारा आगामी वर्ष भी इन प्रावधानों को सहमति प्रदान की गई है। इन प्रावधानों के तहत राज्य को 18 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि प्राप्त होगी। केन्द्रीय करों में राज्य की हिस्सा राशि को भी 75 हजार 156 करोड़ रूपये में 14 प्रतिशत से अधिक वृद्धि करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए 85 हजार 716 करोड़ रूपये कर दिया गया है। केन्द्र सरकार के आम बजट वर्ष 2025-26 में हुई ऐतिहासिक घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आम बजट वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक घोषणाएं कर आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है। अब वह दिन दूर नहीं, जब हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बजट की वजह से राजस्थान में भी 12 लाख वार्षिक आय वाले मध्यम वर्ग व नौकरी पेशा लोगों को अब किसी प्रकार का आयकर नहीं देना होगा। इससे आमजन की जेब में जब ज्यादा पैसा आयेगा और वह निश्चित तौर पर ज्यादा खर्च करेगा। उन्होंने कहा कि 77 लाख से अधिक अन्नदाताओं, किसानों के लिए केसीसी की सीमा को 3 लाख से बढाकर 5 लाख किया गया है। साथ ही, प्रदेश में 6 लाख गिग वर्कर्स को पंजीकृत कर पीएम जन आरोग्य योजना से जोड़ने का फैसला आम बजट में लिया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन, कृषकों, निवेशकों एवं उद्यमियों को राहत देने की श्रृंखला में आर.बी.आई. द्वारा भी 0.25 प्रतिशत रेपो रेट में कमी की गई है। किसान सम्मान निधि 6 हजार से बढ़ाकर की 8 हजार रूपये- श्री शर्मा ने कहा कि गत सरकार द्वारा अतार्किक रूप से थोथी घोषणाएं की गई। किसानों से 10 दिन में संपूर्ण कर्जमाफी का वादा कर वादाखिलाफी की गई। हमारी सरकार ने प्रथम वर्ष में ही प्रदेश के विकास का एक्शन प्लान घोषित किया है। उन्होंने कहा कि वह किसान परिवार से आते है, इसलिए किसानों की जरूरतों को समझते है। आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र के तहत किसान सम्मान निधि की राशि को दोगुना करने का वादा किया था। प्रथम फेज में इसे 6 हजार रूपये से बढाकर 8 हजार रूपये किया गया है। गत सरकार के कार्यकाल में लगभग आधी घोषणाएं अपूर्ण- मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार के कार्यकाल में कुल 4148 घोषणाओं में से लगभग आधी 1921 घोषणाएं अपूर्ण रही हैं। उनके कार्यकाल में 50 हजार करोड़ रूपये से भी अधिक की अनेकों घोषणाओं पर काम ही प्रारम्भ नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि जनहित का ध्यान रखते हुए हमने पहले बजट में 5 वर्षों की कार्ययोजना निर्धारित कर 1 हजार से अधिक घोषणाएं की हैं। हमारी सरकार ने लेखानुदान और परिवर्तित बजट में कुल 1272 बजट घोषणाएं की हैं जिसमें से 297 पूर्ण हो चुकी हैं। 488 बजट घोषणाओं के संबंध में प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृतियां जारी की गई है और काम भी प्रगतिरत है। एक वर्ष की अल्प अवधि में गरीब और किसानों को पहुंचाई मदद- श्री शर्मा ने कहा कि गत सरकार के अंतिम वर्ष में 4232 स्कूटी वितरण हुई, जबकि हमारी सरकार के प्रथम वर्ष में ही 24 हजार 517 स्कूटियों का वितरण किया गया। हमने 88 हजार 800 टेबलेट का वितरण किया, जबकि गत सरकार के अंतिम वर्ष में यह संख्या शून्य रही। इसी प्रकार प्रथम वर्ष में 28 हजार 884 सोलर पम्प की स्थापना की गई जबकि गत सरकार के कार्यकाल में यह संख्या 1200 रही। हमारी सरकार ने एक वर्ष में नहरी तंत्र के माध्यम से 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई। गत सरकार के अंतिम वर्ष में यह आंकड़ा 12 हजार 492 रहा। हमने एक वर्ष में गौशालाओं को 1148 करोड़ रूपये की सहायता दी, जबकि गत सरकार ने अंतिम वर्ष में गौशालाओं को 733 करोड़ रूपये की ही सहायता दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाते हुए कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों एवं शिशुओं के पैकेज आदि को सम्मिलित कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (माँ योजना) लागू की गई। इसी प्रकार पशुधन बीमा में छोटे पशु भी शामिल करते हुए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना लागू की गई है। रामजल सेतु लिंक परियोजना का दायरा बढ़ाया- मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार के समय ईआरसीपी को लटकाया, अटकाया और भटकाया गया। हमारी सरकार ने इस परियोजना का दायरा बढ़ाते हुए ’रामजल सेतु लिंक परियोजना’ के … Read more