बारात से लौट रहे पिकअप का टायर फटा , दो लोगों की मौत, 5 लोग घायल

महासमुंद बीती रात जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा से बारात लेकर वापस आ रहा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 से 5 लोग घायल हुए हैं. यह घटना नरतोरा के पास की है. हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया. बताया जा रहा कि पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है. बाकी 5 लोगों का इलाज जारी है. बारात बरभाठा पटेवा से ओडिशा गई थी और बीती रात वापस आने के दौरान यह हादसा हुआ है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. recent visitors 25

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शोएब अख्तर की भविष्यवाणी ने चौकाया- भारत-पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल में होगी ये टीम

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्रिकेट पंडितों द्वारा भविष्यवाणियां करने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टूर्नामेंट की सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान तो नॉक आउट स्टेज में पहुंचेगी, अगर अफगानिस्ता की टीम मैच्योरिटी दिखाती है तो वो भी सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर सकती है। बता दें, पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी, वहीं वर्ल्ड कप 2023 में टीम ने 9 में से 4 मैच जीते थे, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों को हार का स्वाद चखाया था। क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार शोएब अख्तर ने दुबई में मीडिया से कहा, “अगर अफगानिस्तान की टीम इस इवेंट के दौरान मैच्योरिटी दिखाती है, तो वे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।” उन्होंने आगे कहा, अगर अफगानिस्तान की टीम मैच्योरिटी दिखाए और उसके बल्लेबाज धैर्य दिखाएं तो वे हैरान कर देने वाले रिजल्ट दे सकते हैं। इसके अलावा रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने एक और बड़ी भविष्यवाणी की, उनका कहना है कि 23 फरवरी को होने वाले इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले में उनकी टीम भारत को रौंद देगी और फाइनल में एक बार फिर फैंस को दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। शोएब अख्तर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान 23 फरवरी को भारत को हरा देगा। वास्तव में, मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान और भारत दोनों को टूर्नामेंट के फाइनल में भी भिड़ना चाहिए।” recent visitors 98

छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश का सफर करने वाले बड़ी खुशखबरी

रायपुर छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे जल्द ही रायपुर से जबलपुर तक वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो रायपुर वाया गोंदिया जबलपुर तक चलेगी. ट्रेन की तैयारियों को लेकर रेलवे ने एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया है. ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन जबलपुर-रायपुर-जबलपुर संचालित होगी. इस नोटिफिकेशन की कॉपी लल्लूराम डॉट कॉम के पास मौजूद है. हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है. जिसके बाद रेलवे ने वंदेभारत ट्रेन चलाने को लेकर अपनी मंजूरी दे  दी है. ये ट्रेन 7 घंटे में करीब 410 किमी का सफर तय कर यात्रियों को रायपुर से जबलपुर पहुंचा देगी. ये ट्रेन कब-कब चलेगी इसका इंटरनल शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बता दें कि अब तक रूट पर कोई एक्सप्रेस ट्रेन न होने से लोगों को अमरकंटक एक्सप्रेस का सहारा लेना पड़ रहा है जो कटनी होते हुए जाती है. वंदेभारत ट्रेन के शुरू होने से रायपुर-जबलपुर के अलावा डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घंसौर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा. हफ्ते में 6 दिन चलेगी ट्रेन रेलवे बोर्ड के उच्च पदस्थ सूत्रों से जो इंटरनल नोटिफिकेशन जारी हुआ है उसके मुताबिक रायपुर से जबलपुर के लिए यह वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार छोड़कर हफ्ते के बाकी सभी दिनों में संचालित होगी. यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी. इसके बाद यहाँ से कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन सुबह 5 बजे जबलपुर से रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी. recent visitors 25

पीएम मोदी ने कहा- दिल्ली में विकास जीता, सुशासन की जीत हुई, दिल्ली के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में विकास जीता है। सुशासन की जीत हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई थी। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने आप के शासन की तुलान आपदा से की थी। प्रधानमंत्री मोदी लिखते हैं, 'जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। '' पीएम मोदी ने दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लिखा, 'मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।'' अमित शाह ने भी दी बधाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को झूठ के शासन का अंत और विकास व विश्वास के एक नए युग का आरंभ बताया और कहा कि राजधानी के मतदाताओं ने ‘वादाखिलाफी’ करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है जो झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ‘प्रचंड जनादेश’ के लिए जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है। शाह ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली के दिल में मोदी…। दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… यह अहंकार और अराजकता की हार है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री ने इसे ‘मोदी की गारंटी’ और उनके विकास के दृष्टिकोण पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत करार देते हुए इस ‘प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।’’ अमित शाह ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्लीवासियों ने इस चुनाव में बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।’’ recent visitors 35

180 अतिथियों के साथ रयागराज संगम स्नान करने के लिए रवाना हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री

राजस्थान प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर राजस्थान मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का विशेष दौरा प्रस्तावित था। महाकुंभ में पावन स्नान के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री अपनी मंत्रिपरिषद के 180 अतिथियों के साथ प्रयागराज पहुंचे। यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रही है। मुख्यमंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जयपुर से प्रातः 7:20 बजे विशेष हवाई जहाज से रवाना हुए और लगभग 8:40 बजे प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद और अतिथिगण संगम घाट की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां वे पावन स्नान करेंगे। राजस्थान मंडपम में होगा मंत्रिपरिषद का विशेष सत्र संगम स्नान के बाद मुख्यमंत्री और अतिथियों का राजस्थान मंडपम में स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोपहर के भोजन के उपरांत मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक राजस्थान मंडपम में आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होकर 3:30 बजे तक चलेगी। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। शाम को जयपुर लौटने का कार्यक्रम बैठक के समापन के बाद शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। कर्नल राज्यवर्धन सिंह और किरोड़ी लाल मीणा की अनुपस्थिति जानकारी के अनुसार कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता के स्वर्गवास के कारण वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का भी कार्यक्रम में शामिल होना संदिग्ध माना जा रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व राजस्थान मंत्रिपरिषद का महाकुंभ स्नान में भाग लेना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। इस यात्रा को राज्य सरकार की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान के सम्मान से जोड़ा जा रहा है। recent visitors 41

सामजसेवी अन्ना हजारे ने कहा- शराब की दुकान बढ़ाने से केजरीवाल की इमेज हुई खराब

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में यह तय माना जा रहा है कि बीजेपी दिल्ली में 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर सकती है। इस बीच सामजसेवी अन्ना हजारे का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर इशारों-इशारों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होने चाहिए, जीवन बेदाग होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास करने देते हैं। दिल्ली चुनाव नतीजों की बात करें तो 12 बजे के पहले ही तस्वीर साफ होती दिख रही है। 70 में से भाजपा को 46 और आम आदमी पार्टी के खाते में 24 सीटें आईं हैं। AAP को क्या बोल गए अन्ना हजारे? दिल्ली में अन्ना आंदोलन के जनक और समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच कहा कि लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था, लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण अरविंद केजरीवाल छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है। उन्होंने आगे कहा कि ये उनके समझ में नहीं आया,जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया। आरोप गलत साबित करना जरूरी- हजारे अन्ना हजारे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो चलता रहता है। जरूरी यह है कि आप अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत साबित कर पाते हैं या नहीं। अपने ऊपर लगे आरोपों पर आप साबित करें कि ये गलत था। अन्ना ने कहा कि दिल्ली में पहली बार एक मीटिंग हुई थी। उस मीटिंग में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाने की बात कही थी। मैंने तब भी कहा था कि मैं पार्टी में शामिल नहीं होउंगा। जनता की सेवा भी भगवान की पूजा है अन्ना हजारे ने मीडिया से कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होने चाहिए, जीवन बेदाग होना चाहिए, त्याग होना चाहिए… ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास करने देते हैं। आप हमेशा निष्काम भाव से काम करो। पूजा केवल मंदिर में नहीं होती, जनता की सेवा करना भी भगवान की पूजा होती है। recent visitors 39

पूर्व मुख्यमंत्री अपनी हार को स्वीकार करते हुए कहा- वह रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने ना सिर्फ जनता के फैसले को स्वीकार किया बल्कि बड़ा दिल दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत की बधाई दी। हालांकि, अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर हार की मायूसी साफ नजर आ रही थी। प्रचार दौरान कई बार चुनाव आयोग पर सवाल उठा चुके अरविंद केजरीवाल ने मतदान से ठीक पहले ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका भी जाहिर की थी, लेकिन नतीजों के बाद उन्होंने किसी तरह का प्रश्नचिह्न लगाने की बजाय जनादेश को स्वीकार किया। केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं। जनता का जो भी फैसला है उसे हम पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। जनता का निर्णय सिर माथे पर।' recent visitors 67