बिलासपुर में महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

बिलसापुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं दर्जनभर से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव की है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. गांव में बंट रहे चुनावी शराब से मौत की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. गांव में अब तक चार ग्रामीणों के शव मिले हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई है. गांव में सर्वे कराया जा रहा. recent visitors 26

दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझाने के बाद मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा

नई दिल्ली/श्रीनगर दिल्ली में आज मतगणना का दिन है. वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं. अब तक के डेटा के अनुसार, बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है जबकि AAP सिर्फ 14 सीटों पर बढ़त हासिल कर पाई है. वोटों की गिनती के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कांग्रेस और AAP पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'महाभारत' सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ इतना लिखा, 'और लड़ो आपस में!'… साफ है कि उनका इशारा दिल्ली में कांग्रेस और AAP के अलग-अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर है. विधानसभा चुनावोंं में काम नहीं करता है 'इंडिया' ब्लॉक कांग्रेस और AAP केंद्र में इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं लेकिन विधानसभा चुनावों में यह गठबंधन काम नहीं करता है. पहले हरियाणा और फिर दिल्ली में कांग्रेस और AAP ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा और दोनों ही जगह बीजेपी को फायदा हुआ. सही साबित होते दिख रहे एग्जिट पोल दिल्ली में पांच फरवरी को वोट डाले गए थे. नतीजों से पहले जारी हुए एग्जिट पोल्स में बताया गया था कि अबकी बार बीजेपी के लिए दिल्ली दूर नहीं है यानी एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बहुमत मिलता बताया गया था. शुरुआती रुझानों में एग्जिट पोल सही साबित होते दिख रहे हैं. बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था. इस दौरान कुल 60.54 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था.चुनाव के दौरान तीनों दलों ने जमकर प्रचार प्रसार किया था. पीएम मोदी ने किया प्रचार बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार का नेतृत्व किया. इस दौरान पार्टी ने यमुना नदी के कथित जहरीली होने और मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल के आवास के रेनोवेशन का मुद्दा उठाया. वहीं, AAP ने अपने 11 साल के कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में अपनी परफोर्मेंस को जनता के सामने रखा. दूसरी ओर कांग्रेस भी जमकर प्रचार किया. इस दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले को लेकर मामले में कथित भूमिका के लिए केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा. दो चुनावों में AAP का रहा दबदबा बता दें कि दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा.इतना ही नहीं पार्टी एक सीट भी अपने नाम नहीं कर सकी. इसी तरह बीजेपी भी दो दशक से अधिक समय दिल्ली की सत्ता से बाहर है, जबकि पिछले दो चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था.   recent visitors 33

महाकुंभ के कारण एमपी-यूपी सीमा पर यातायात कंट्रोल किया, चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, लगा लंबा जाम

रीवा महाकुंभ को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश वह मध्य प्रदेश के सीमा चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कल सुबह से जहां धीमी गज से वाहनों को रवाना किया जा रहा था वही सुबह 9 बजे तक वाहनों के पहिए थम गए हैं। इसके कारण तकरीबन 5 किलोमीटर का लंबा जाम अब तक लग चुका है। श्रद्धालुओं तथा महाकुंभ में जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन एक बार फिर जिले के चार स्थानों पर मिशन हाईवे 39 पर आने वाले वाहनों को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा है कि श्रद्धालुओं को जलपान एवं भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला डीआईजी साकेत पांडे से बात की है।   recent visitors 52

सचिवालय सील, सरकारी दस्तावेजों और डाटा की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया

नई दिल्ली दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। इसी बीच प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकारी दस्तावेजों और डाटा की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है। संयुक्त सचिव ने आदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने आला अधिकारी को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया है। यह फैसला दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए लिया गया है। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद हलचल तेज हो गई है। सरकारी दस्तावेजों और डाटा की सुरक्षा के लिए संयुक्त सचिव प्रदीप तायल ने अधिकारियों को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का आदेश दिया है। आदेश में उन्होंने लिखा है, 'सुरक्षा चिंताओं और रिकॉर्ड्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि प्रशासनिक विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाया जाए। इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों/कार्यालयों के अंतर्गत संबंधित सभी ब्रांच इंचार्ज को उनके सेक्शन/ब्रांच के अंतर्गत रिकॉर्ड्स, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।' recent visitors 62

हमास तीन इजरायली बंधकों को रिहा करेगा, इजरायल की जेल से छूटेंगे फिलिस्तीनी कैदी, युद्धविराम के तहत बंधकों-कैदियों की बदली

तेल अवीव: गाजा पट्टी में लागू युद्धविराम की शर्तों के तहत फिलिस्तानी गुट हमास शनिवार को तीन इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। हमास ने इन तीनों इजरायली नागरिकों के नाम जारी कर दिए हैं। हमास इस बार तीन पुरुष बंधकों को छोड़ने जा रहा है। इसके बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। संघर्ष विराम के प्रभावी होने के बाद यह पांचवी बार है, जब इजराइल की जेल में बंद फलस्तीनियों को रिहा किया जाएगा और हमास इजराइली बंधकों को रिहा करेगा। हमास ने शनिवार को 52 वर्षीय एली शरबी, 56 वर्षीय ओहाद बेन अमी और 34 वर्षीय लेवी को रिहा कनरे का फैसला लिया है। इन तीनों को 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व वाले इजरायल पर हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था। इसी हमले के बाद इजरायल ने गाजा में हमले शुरू कर दिए थे और युद्ध छिड़ गया था। बीते महीने, 19 जनवरी को दोनों पक्ष युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। युद्धविराम के बाद अब तक 18 इजरायली बंधकों और 550 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जा चुका है। उम्रकैद के 18 लोगों को छोड़ेगा इजरायल एपी की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने शरबी और बेन अमी को किबुत्ज बेरी से बंधक बना लिया गया था। यह इलाका हमास के हमले में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। वहीं लेवी को नोवा संगीत समारोह से अगवा किया गया था। हमले के बाद लेवी एक कमरे में छिपे हुए थे, जिसका दरवाजा तोड़कर हमास लड़ाके घुस गए थे और उनको बंधक बनाकर गाजा ले आए थे। इजरायल की से शनिवार को रिहा किए जाने वाले 183 फिलिस्तीनी कैदियों में 18 लोग ऐसे हैं, जिन्हें घातक हमलों के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं 54 लोग लंबी अवधि की सजा काट रहे हैं। इन 183 लोगों में 111 फिलिस्तीनी गाजा से हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर के हमले के बाद हिरासत में लिया गया था। ये सभी पुरुष हैं और 20 से 61 साल की उम्र के हैं। गाजा में हमास और इजरायल के बीच फिलहाल युद्धविराम समझौता चल रहा है। युद्धविराम का ये चरण मार्च की शुरुआत तक चलेगा। युद्धविराम समझौते के इस चरण के तहत 33 इजरायली बंधकों और 1900 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है। इजरायल का कहना है कि 33 बंधकों में से आठ की मौत हो चुकी है। recent visitors 61

अलास्का में लापता विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, प्लेन में सवार सभी 10 यात्रियों की हुई मौत

अलास्का अमेरिका के अलास्का में लापता विमान के बारे में अपडेट सामने आई है जहां पर यह 10 यात्रियों को ले जा रहा छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में सभी यात्रियों की मौत होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि, पश्चिमी अलास्का में एक छोटा यात्री विमान बर्फ से ढंके समुद्र में मिला है। अमेरिकी तट रक्षक बल के प्रवक्ता माइक सालेर्नो ने बताया कि विमान की अंतिम लोकेशन पर बचावकर्मी उसकी तलाश में जुटे थी तभी उनकी नजर विमान के मलबे पर पड़ी। पड़ताल के लिए दो तैराकों को समुद्र में उतारा गया। अलास्का के अधिकारी ने दी जानकारी यहां पर अलास्का के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार ‘बेरिंग एयर’ के विमान ने बृहस्पतिवार दोपहर को उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और यह नोम जा रहा था। ‘बेरिंग एयर’ के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन ने बताया कि ‘सेसना कारवां’ ने अपराह्न दो बजकर 37 मिनट पर उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और एक घंटे से भी कम समय बाद उसका संपर्क टूट गया। ‘नेशनल वेदर सर्विस’ के अनुसार उस समय हल्का हिमपात हो रहा था और कोहरा छाया हुआ था, साथ ही तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस था। प्लेन के अंदर जाना हुआ मुश्किल आपको बताते चलें कि, USCG ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दुर्घटना को लेकर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में USCG ने कहा, “प्लेन में सवार 10 लोगों में 3 के शव प्लेन में पाए गए हैं. वहीं, बाकी 7 लोगों के शव प्लेन के अंदर होने की संभावना है. लेकिन दुर्घटनाग्रस्त प्लेन की हालत के कारण प्लेन के अंदर जा पाना फिलहाल अभी मुश्किल है।”हम इस दुर्घटना में पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते है। 6 फरवरी को गायब हुआ था विमान आपको बताते चलें कि, अमेरिकी विमान सेना 208B ग्रैंड कैरवैन ने अलास्का के उनालकलीट शहर के स्थानीय समय के मुताबिक गुरुवार (6 फरवरी) को दोपहर 2:37 बजे नोम जाने के लिए उड़ान भरा था और उड़ान भरने के 39 मिनट के बाद रडार से गायब हो गया था. यह विमान बीयरिंग एयर द्वारा ऑपरेट की जाती थी, इसमें 9 यात्री और 1 पायलट सवार थे। recent visitors 52

टीवी की दुनिया के पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर है’ पर बनेगी फिल्म

मुंबई 'भाभी जी घर पर हैं' टीवी की दुनिया का पॉप्युलर शो है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बाद एक यही एक कॉमिक फैमिली शो है, जो लंबे समय से चला रहा है और दर्शकों का इसे भरपूर प्यार भी मिल रहा है। मगर अब ये शो एक फिल्म के रूप में भी आने वाला है। जिसकी पुष्टि खुद आसिफ शेख ने की है, जो इस शो में विभूती नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं। एक्टर आसिफ शेख ने 'इंस्टैंट बॉलीवुड' से बातचीत में बताया, 'हम लोग अब फिल्म के साथ आ रहे हैं। भाभी जी घर पर हैं फिल्म आ रही है हमारी। हम इसकी 8 फरवरी से शूटिंग शुरू कर रहे हैं। लोगों ने इन 10 सालों में इतना प्यार दिया हमें और दूसरी बात ये है कि हमने भी बड़ी कोशिश रखी कि हम उनको कुछ नया देते रहें।' 'भाभी जी घर पर हैं' फिल्म की कहानी क्या होगी? वहीं, अनीता भाभीजी के रोल में नजर आ रहीं विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, 'ये 70mm में दिखाई जाएगी तो ये वाकई बहुत बड़ा धमाका है। और अभी तक आप जितना देखते आए हैं, उस हिसाब से ये फिल्म विजुअली और स्क्रिप्ट के हिसाब से भी बहुत अलग रहेगा। हालांकि कॉन्सेप्ट वही रहेगा कि एक-दूसरे की बीवियों को लाइन मारेंगे। लेकिन ये बहुत ग्रैंड होगा।' रोहिताश गौर ने फिल्म आने पर जताई खुशी वहीं, रोहिताश गौर ने भी कहा, 'मेरे लिए भी बड़ी बात है। क्योंकि जिस सीरियल को हम कम आंक रहे थे। आज वो 10वें साल में चल रहा है और 2500 एपिसोड हमारे पूरे हो चुके हैं। और उस पर फिल्म बन रही है तो इससे बड़ी बात तो कोई हो ही नहीं सकती।' अब इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने खुशी जताई है। हालांकि कुछ ने शिल्पा शिंदे को लाने की मांग की है। लोगों ने फिल्म में शिल्पा शिंदे और सौम्या टंडन की मांग की एक ने लिखा, 'बिना शिल्पा शिंदे के नहीं, प्लीज।' एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा शो है, मूवी में खर्चा मत करो।' एक ने लिखा, 'आधी जनता फिल्म देखने तो सौम्या के कारण आएगी। वह बेस्ट हैं इस रोल के लिए। उनके एक्सप्रेशन्स, उनकी आवाज और लुक्स कमाल के हैं।' एक ने लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि इसकी फिल्म अच्छी होगी। ये टीवी पर ही सही है।' एक ने लिखा, 'पुरानी अनीता जी को कास्ट करो तो ये सुपर डुपर हिट होगा।' वहीं कुछ ने हप्पू सिंह की भी मांग की। कहा कोई नहीं चाहिए सिर्फ हप्पू सिंह होने चाहिए। एक ने लिखा, 'गोरी मैम पुरानी ही चाहिए।' एक ने लिखा, 'बिना शिल्पा शिंदे के फिल्म बकवास है। सीरियल भी जबरन खींच रहे।' recent visitors 44