प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी, विकास, विश्वास का नया युग शुरू : शाह

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज भाजपा की भारी बहुमत से जीत पर पार्टी एवं दिल्ली की जनता को बधाई दी और कहा यह दिल्ली में विकास एवं विश्वास के एक नए युग का आरंभ है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी। अमित शाह ने एक्स पर ‘दिल्ली के दिल में मोदी’ के शीर्षक से अपनी पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है। दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा।” उन्होंने कहा, “यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है। दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्ली वासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार।” शाह ने कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है। दिल्ली वासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।” गृह मंत्री ने कहा, “दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा जी को हार्दिक बधाई देता हूँ। चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएँ, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी।”   recent visitors 53

सचदेवा ने दावा किया, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अब डबल इंजन की सरकार चलेगी

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों पर प्रसन्नता व्यक्त की है और दावा किया है कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में अब डबल इंजन की सरकार चलेगी। गौरतलब है कि मतगणना के शुरुआती रूझान में भाजपा को स्पष्ट बहुत मिलते हुए दिखाई दे रहा है और पार्टी ढाई दशक से ज्यादा समय बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, पिछले 12 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ( आप) के खेमे में निराशा झलक रही है और कांग्रेस का इस बार भी खाता खुलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। श्री सचदेवा ने मतगणना के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “अगर आप जनता के साथ बेईमानी करोगे, तो जनता भी ऐसा ही परिणाम देगी। हम जनता के निर्णय का स्वागत करते हैं। यह अभी शुरुआती रूझान है। परिणाम इससे बेहतर आएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी।” इससे पहले श्री सचदेवा कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गये और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ दिल्ली भाजपा के मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल और अन्य नेता मौजूद थे। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “रुझानों में भाजपा काफी आगे चल रही है, लेकिन हम नतीजों का इंतजार करेंगे। मुझे विश्वास है कि हमारी संख्या इससे भी बेहतर होगी। दिल्ली का हर वर्ग आप से दूर हो चुका है। यह रुझानों में देखा जा सकता है। आप की निष्क्रियता और भ्रष्टाचार – यही कारण हैं कि उन्होंने लोगों का समर्थन खो दिया है।   recent visitors 30

इको क्लब द्वारा “सतत जीवन शैली: जल संरक्षण एवं प्रबंधन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सिवनी मालवा  शासकीय कन्या महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा "सतत जीवन शैली: जल संरक्षण एवं प्रबंधन" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्री प्रेमशंकर वर्मा जी विधायक सिवनी मालवा के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में जल संरक्षण को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहा कि "प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग और प्रबंधन ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। जल बचाना केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक आवश्यक आदत होनी चाहिए। हमें जल की महत्ता को समझकर इसे बचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्राओं की उपस्थिति एवं सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया एवं अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि जल जीवन का आधार है और इसके बिना किसी भी जीव का अस्तित्व संभव नहीं है। जल संरक्षण की दिशा में सतत प्रयास करना हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. रवि उपाध्याय, शासकीय पीएमश्री महाविद्यालय, नर्मदापुरम;  ने जल संरक्षण के वैज्ञानिक और व्यवहारिक दृष्टिकोण पर विचार प्रस्तुत करते हुए जल संकट से निपटने के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "जल संकट से निपटने के लिए हमें जल पुनः उपयोग (रीसाइकलिंग), वर्षा जल संचयन, और पानी के बर्बादी को रोकने पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही समाज के हर व्यक्ति को अपने हिस्से का योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।" अतिथि वक्ता डॉ. मोहर सिंह हिंडोलिया शासकीय महाविद्यालय डोलरिया ने कहा कि "जल प्रकृति की अमूल्य देन है, इसे संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। हर बूंद का महत्व समझें और इसे व्यर्थ न जाने दें। वर्षा जल संचयन और पुनः उपयोग हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। अतिथि वक्ता डॉ. मनीष दीक्षित ने कहा कि "जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण, समाज और अर्थव्यवस्था का आधार है। हमें सतत जीवन शैली अपनाकर जल का संरक्षण करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयास करके बड़ा योगदान दे सकता है। जैसे नल बंद रखना, पानी के रिसाव को रोकना, और कृषि में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का उपयोग करना।" इको क्लब प्रभारी डॉ. सतीश बालापुरे ने कहा कि "हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है। यदि युवा पीढ़ी इस दिशा में गंभीर प्रयास करेगी, तो आने वाली पीढ़ियां जल संकट से बच सकेंगी। जल संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि भविष्य की सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य है।" अतिथि वक्ताओं ने जल प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों और सतत जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने वर्षा जल संचयन, कृषि में जल प्रबंधन, औद्योगिक जल उपयोग में सुधार, और घरेलू स्तर पर जल के कुशल उपयोग के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गजेंद्र वाईकर एवं रजनीकांत वर्मा द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बाऊ पटेल ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर  डॉ. पदम शर्मा, डॉ. राकेश नीरापुरे, श्रीमती काजल रतन, श्रीमती संगीता कहार, डॉ. धर्मेंद्र गुर्जर, डॉ. टी.टी. एक्का, रजनीश जाटव, कु. आकांक्षा पांडे, डॉ. नीरज विश्वकर्मा, डॉ. दुर्गा मीणा, सुदर्शना राज, डॉ. रीमा नागवंशी महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। recent visitors 53

हम कोई एनजीओ नहीं हैं, हम एक राजनीतिक पार्टी हैं : सुप्रिया श्रीनेत

 नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज वोटों की गिनती हो रही है. जैसे-जैसे वोट खुल रहे हैं परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ रहे हैं और आम आदमी पार्टी पिछड़ रही है. जैसे-जैसे नतीजे आ रहे हैं एक के बाद एक इंडिया ब्लॉक के नेता कांग्रेस और AAP पर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत से जब इसे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि AAP को जीत दिलाना हमारी जिम्मेदारी नहीं है. 'हम कोई एनजीओ नहीं हैं' उनसे पूछा गया, आम आदमी पार्टी और इंडिया ब्लॉक के अन्य सहयोगियों की तरफ से बार-बार यह सवाल उठाया जा रहा है कि अगर कांग्रेस साथ होती तो ये नहीं होता. सुप्रिया श्रीनेत ने जवाब दिया, 'आम आदमी पार्टी को जिताने का ठीकरा हमने नहीं उठाया है. आम आदमी पार्टी को जिताना हमारा जिम्मेदारी नहीं है. हम कोई एनजीओ नहीं हैं, हम एक राजनीतिक पार्टी हैं.' उन्होंने कहा, 'हमने आकलन किया और हमें लगा कि हमारी सियासी जमीन है और हमें अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहते थे. वो कुछ भी कहें हमें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे लगता है कि हमने एक स्पिरिटेड कैंपेन किया. AAP अपनी विफलताओं की वजह से हारी है.' केजरीवाल और सिसोदिया हारे अभी तक के नतीजों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया दोनों ही अपनी-अपनी सीटें हार चुके हैं. बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है जबकि AAP 22 सीटों पर आगे है. वहीं कांग्रेस तो खाता खोलने में भी नाकाम रही है. साथियों ने उठाए सवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'महाभारत' सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ इतना लिखा, 'और लड़ो आपस में!'… साफ है कि उनका इशारा दिल्ली में कांग्रेस और AAP के अलग-अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर है. शुरुआती रुझानों पर शिवसेना (यूबीटी) संजय राउत ने कहा, 'दिल्ली में भी महाराष्ट्र पैटर्न लागू हुआ. वोटर लिस्ट में धांधली हुई है. चुनाव आयोग चुपचाप बैठा था. अगर कांग्रेस और AAP का गठबंधन हुआ होता तो अच्छा होता. हम पहले दिन से कह रहे थे कि AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन होना चाहिए था. बीजेपी को हराने के लिए साथ आना चाहिए था.'   recent visitors 33

अब समाप्त हुआ 15 वर्षों से चल रहा दिल्ली की दुरावस्था का दौर: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश कार्यालय में महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और पार्टीजनों का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों पर जमकर नृत्य किया तथा आतिशबाजी करके अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जो प्रचंड जीत मिली है, उससे पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मध्यप्रदेश सहित देश के कोने-कोने में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली को अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी जैसे झूठ-फरेब करने वालों ने 15 सालों में जिस दुरावस्था तक पहुंचाया था, दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में उस आपदा का अंत कर दिया है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के प्रति विश्वास जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक आशीर्वाद दिया है। विकास और गरीब कल्याण पर जनता ने लगाई मोहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों पर जनता ने मोहर लगाई है। जिस तरह से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के करोडों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है, उससे दिल्ली की जनता यह जान गई है देश में अगर कोई विकास कर सकता है और हर गरीब का जीवन बदल सकता है, तो वो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। जनता को समझ आ गया है कि मोदी है, तो मुमकिन है। इसीलिए दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड आशीर्वाद दिया है। कुशल रणनीति, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली जीत भाजपा श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आधुनिक राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने कुशल रणनीति बनाई। उनके कहे अनुसार माइक्रो प्लानिंग करके पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर कठिन परिश्रम किया। यह जीत उसी रणनीति और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, दिल्ली और मध्यप्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत उन सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने इस चुनाव में अपनी-अपनी भूमिका निभाई है। दिल्ली में साकार हुआ सबका साथ, सबका विकास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का जो नारा दिया था, दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में उसे साकार कर दिखाया है। चुनाव में हर जाति, हर वर्ग और हर समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा पर विश्वास जताया है। यहां तक कि अल्पसंख्यक समुदाय के भाई-बहनों ने भी यह महसूस किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों से उनका जीवन बदला है और उन्होंने इस चुनाव में मोदी जी को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने वोट देने के तत्काल बाद कहा भी कि हमने मोदी जी को वोट दिया है, भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है और कमल को वोट दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग का विश्वास जीता है। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री सरदेंदु तिवारी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति, नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 30

जगदलपुर में भाजपा का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रोड शो, मुख्यमंत्री साय बोले – नगर निगम चुनाव में बीजेपी को जिताकर बनाएं ट्रिपल इंजन सरकार

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज जगदलपुर में भाजपा का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें भारी जनसमर्थन देखने को मिला. एयरपोर्ट से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया. कमल के झंडों से सजी सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने भाजपा की प्रचंड जीत का संकेत दे दिया. मुख्यमंत्री साय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 फरवरी को कमल का बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं और महापौर प्रत्याशी संजय पांडे सहित सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ जगदलपुर को दिलाएं. उन्होंने कहा कि जैसे विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाया गया, वैसे ही नगर निगम चुनाव में भी भाजपा को जिताकर कांग्रेस को मजा चखाना है. “अटल विश्वास पत्र” के हर वादे को भाजपा सरकार पूरा करेगी मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा ने “अटल विश्वास पत्र” जारी किया है और उसमें किए गए हर वादे को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही मात्र 13 महीनों में विकास की गंगा बहाई गई है, जिससे जनता का भाजपा पर विश्वास और मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा. उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है. 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है. किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है. भाजपा की जीत से नगर निगम क्षेत्रों में होगा तेज गति से विकास मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी गई है, और अब नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से शहरों के विकास की रफ्तार और तेज होगी. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि जगदलपुर को स्मार्ट और समृद्ध नगर बनाया जा सके. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस ऐतिहासिक रोड शो ने यह स्पष्ट कर दिया कि जगदलपुर की जनता भाजपा को नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री श्री साय ने 11 फरवरी को कमल के पक्ष में भारी मतदान कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करते हुए जगदलपुर का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग देने की सभी से अपील की. इस ऐतिहासिक रोड शो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे, पूर्व विधायक संतोष बाफना, पूर्व महापौर सफीरा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. recent visitors 17

मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद सीट पर खिलाया कमल, कौन हैं भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट?

नई दिल्ली भाजपा ने अपने वरिष्ठ और अनुभवी नेता मोहन सिंह बिष्ट को इस चुनाव में मुसलमान बहुल मुस्तफाबाद सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया था। वह पार्टी की उम्मीदों पर खड़े उतरे। इस चुनाव में बंपर जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि वह करावल नगर से विधायक थे, जहां से इस चुनाव में कपिल मिश्रा को मैदान में उतारा गया। वह भी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। मुस्तफाबाद सीट की बात करें तो यहां 39.5% मुस्लिम मतदाता हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) ने इस सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद और 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया था। आम आदमी पार्टी ने अदील अहमद खान को उम्मीदवार बनाया था। मुस्तफाबाद उत्तर-पूर्व दिल्ली की सीट है, जहां 2020 में दंगे हुए थे। उस दंगे में 53 लोगों की मौत हुई थी। मोहन सिंह बिष्ट को दिल्ली की राजनीति का एक अनुभवी नेता माना जाता है। उन्होंने 1998 में करावल नगर से विधायक के रूप में पहला चुनाव जीता और 2008 तक उस सीट पर बने रहे। हालांकि 2015 में बिष्ट को कपिल मिश्रा से हार का सामना करना पड़ा था, जब वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। इसके बाद 2020 में बिष्ट ने करावल नगर से फिर से चुनाव जीता और कपिल मिश्रा को हराया। भाजपा के आंतरिक सर्वे से यह संकेत मिला था कि करावल नगर के मतदाता कपिल मिश्रा की हिंदुत्व छवि को ज्यादा पसंद करते हैं, जिसके कारण बिष्ट को पार्टी द्वारा दूसरी सीट पर भेजा गया था। बिष्ट ने पार्टी के इस निर्णय को एक बड़ी गलती बताया था, लेकिन बाद में भाजपा ने उन्हें मुस्तफाबाद से चुनावी मैदान में उतारा था। भाजपा के वरिष्ठ नेता बिष्ट तक जनता की आसान पहुंच होती है। उनकी स्थानीय मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों को लागू करने में अहम भूमिका की सराहना करते हैं। हालांकि, 2020 में बिष्ट विवादों में आए थे जब एक महिला ने उन पर दंगों के दौरान एक भीड़ की अगुवाई करने और उसकी दुकान को आग लगाने का आरोप लगाया था। recent visitors 50