आपकी स्किन के ल‍िए कोरियन और जापानी स्किन केयर कोनसा है बेहतर, ऐसे जाने

लोग  ब्यूटी को मेंटेन रखने के लिए घरेलू नुस्खों से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट तक कई उपाय आजमाते हैं। हाल के वर्षों में कोरियन ब्यूटी और जापानी ब्यूटी ट्रेंड्स ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। कोरियन ब्यूटी में 10-स्टेप स्किनकेयर रूटीन, हाइड्रेशन, और ग्लास स्किन का फोकस है, जबकि जापानी ब्यूटी मिनिमलिस्टिक अप्रोच पर आधारित है, जिसमें स्किन की प्राकृतिक खूबसूरती को बरकरार रखने पर ध्यान दिया जाता है। कोरियन ब्यूटी त्वचा को चमकदार और हाइड्रेटेड बनाने में माहिर है, वहीं जापानी ब्यूटी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और एजिंग से बचाने में मदद करता है। दोनों ही ट्रेंड्स प्रभावी हैं, लेकिन आपकी त्वचा की जरूरतों पर निर्भर करता है कि कौन सा बेहतर है। कोरियन स्किन केयर कोरियन ब्यूटी, जिसे के-ब्यूटी भी कहा जाता है, दक्षिण कोरिया के स्किनकेयर और मेकअप प्रोडक्ट्स पर आधारित है। यह ट्रेंड ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए दुनियाभर में मशहूर हो चुका है। के-ब्यूटी की मुख्य विशेषताओं में 10-स्टेप स्किनकेयर रूटीन शामिल है, जो त्वचा की गहराई से सफाई, पोषण और हाइड्रेशन पर केंद्रित है। इसकी खासियतों में शीट मास्क भी शामिल हैं, जो विभिन्न पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये मास्क त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और ग्लोइंग लुक देने में मदद करते हैं। के-ब्यूटी का उद्देश्य त्वचा की प्राकृतिक चमक को बढ़ाना और रफ स्किन को नरम और चमकदार बनाना है, जो इसे बेहद लोकप्रिय बनाता है। जापानी स्किन केयर जापानी ब्यूटी, जिसे जे-ब्यूटी कहा जाता है, हेल्दी और नैचुरल स्किन पर ज्यादा जोर देती है। जबकि के-ब्यूटी में कई स्टेप्स और त्वचा की हाइड्रेशन पर फोकस किया जाता है, जे-ब्यूटी में क्वालिटी और सिंपल रूटीन पर ध्यान दिया जाता है। जे-ब्यूटी में कई उत्पादों का उपयोग करने के बजाय कुछ प्रमुख और प्रभावी उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के लिए, एक ही क्लींजिंग ऑयल का उपयोग किया जाता है, जो मेकअप हटाने और त्वचा को साफ करने में मदद करता है। यह त्वचा की प्राकृतिक खूबसूरती को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करता है। दोनों में से आपके ल‍िए क्‍या है बेहतर? कोरियन ब्यूटी में जहां कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं जापानी ब्यूटी में कुछ प्रमुख और प्रभावी प्रोडक्ट्स पर ध्यान दिया जाता है। अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बुरा असर डालता है, तो जे-ब्यूटी स्किनकेयर आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह सिंपल और क्वालिटी पर आधारित रूटीन है, जो त्वचा की प्राकृतिक खूबसूरती बनाए रखता है और स्किन को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखता है। recent visitors 57

दिल्ली के नतीजे पर बोले वाड्रा- बीजेपी से मुकाबला करने विपक्षी दलों का INDIA गठबंधन एकजुट रहना जरूरी है

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "आपको वोट प्रतिशत देखना होगा। कई स्थानों पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है। ग्राउंड पर एक बड़ा बदलाव आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) हारी है क्योंकि वोटर कांग्रेस की तरफ मुड़े हैं। वोट प्रतिशत अब कांग्रेस के पक्ष में है।" वाड्रा ने यह भी कहा कि बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का INDIA गठबंधन एकजुट रहना जरूरी है। उन्होंने कहा, "INDIA गठबंधन को अपनी मतभेदों को अलग रखकर एकजुट रहना चाहिए ताकि बीजेपी को चुनौती दी जा सके।" इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के घटक नेशनल कांफ्रेंस के नेता एवं जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर तीखा तंज किया था। अब्दुल्ला ने शनिवार को रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “… और लड़ो आपस में।” उन्हाेंने अपनी पोस्ट के साथ एक छोटा वीडियो – जीआईएफ भी दिया है जिसमें एक ऋषि को दर्शाया गया है जो कह रहे हैं, “जी भर कर लड़ो। समाप्त कर दो एक दूसरे को।” हालांकि वीडियाे में ध्वनि नहीं है बल्कि लिप्यांतरण किया गया है। दिल्ली में सत्तारुढ़ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी इंडिया समूह का हिस्सा है लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांगेस और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए। recent visitors 29

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना : उत्कृष्ट रूप से कोचिंग सुविधा करवाई जा रही उपलब्ध

सिरोही मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से उत्कृष्ट रूप से कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार अधिकतम विद्यार्थियों को इसमें लाभान्वित करने की दृष्टि से राज्य सरकार द्वारा योजना को और बेहतर तरीके से लागू किया जा रहा है। इस दृष्टि से जिले ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लिए अभ्यर्थियों से 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं नौकरियों के लिए 30 हजार सीटों पर वरीयता अनुसार प्रवेश दिए जाने के लिए अभ्यर्थियों से वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजनान्तर्गत पात्र अभ्यर्थी द्वारा कोचिंग किए जाने के लिए अपने आवेदन एसएसओ पोर्टल द्वारा विभागीय एसजेएमएस एसएमएस एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संबंध में नवीनतम विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट पर प्राप्त की जा सकती है। इन प्रतियोगी परीक्षाओं की करवाई जाएगी तैयारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, आरपीएससी द्वारा आयोजित आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, सब इंस्पेक्टर पूर्व में 3600 ग्रेड पे तथा वर्तमान पर मैट्रिक्स पे-लेवल 10 की अन्य परीक्षाएं, रीट परीक्षा, आरएसएसबी द्वारा आयोजित पटवारी, कनिष्ठ सहायक व समकक्ष अन्य परीक्षा, कान्सटेबल परीक्षा, बैकिंग एवं बीमा के विभिन्न परीक्षाएं, इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश, क्लेट, रेलवे रिकटमेंट बोर्ड, यूपीएससी द्वारा आयोजित कंबाइड डिफेन्स सर्विसेस स्टाफ सिलेक्शन कमिश्नर द्वारा आयोजित परीक्षाएं सीडीएस एवं एसएसत्ती, सीयूईटी आदि परिक्षाओं की तैयारी कोचिग संस्थाओं के माध्यम से कराई जाती है। ये है नियम पुरोहित के अनुसार योजनान्तर्गत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन श्रेणी का सदस्य होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। छात्र-छात्राएं जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम हो या जिनके माता-पिता राज्य सरकार के कार्मिक होने पर पे-मैट्रिक्स का लेवल 11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हो, योजना के नियमानुसार पात्र होंगे। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में संचालित अनुप्रति योजना का लाभ नहींं लिया गया हो, यदि कोई अभ्यर्थी केन्द्र, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम, आयोग, बोर्ड व अन्य किसी शासकीय निकाय में नियमित राजकीय कार्मिक के रूप कार्य करने वाले अभ्यर्थी कोचिंग योजनान्तर्गत पात्र नहीं होगा। recent visitors 36

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर क्या बोलीं नूपुर शर्मा, आप सभी लोगों को हर समय बेवकूफ नहीं बना सकते

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होना जारी है। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाती नजर आ रही है। इसपर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की भी प्रतिक्रिया आई है। पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शर्मा को भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिया था। शर्मा ने वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली की तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक्स पर शनिवार को की गई पोस्ट में लिखा है, 'आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं और कुछ लोगों को हर समय बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय बेवकूफ नहीं बना सकते।' ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 14 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। साथ ही पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 11 सीटों पर जीत के साथ 12 पर आगे चल रही है। खास बात है कि चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। अब तक चुनाव आयोग 25 सीटों पर नतीजों का ऐलान कर चुका है। आप के कई बड़े नाम हारे दिल्ली चुनाव में आप को कई बड़े झटकों का सामना करना पड़ा है। एक ओर जहां पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। वहीं, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा, कैबिनेट मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से और शकूर बस्ती से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हार का सामना करना पड़ा है। recent visitors 28

टाटा कंसल्टेंसी सर्विस BSNL के नेटवर्क अपग्रेड करने में करेगी मदद, Jio, Airtel, Voda की टेंशन बढ़ी

नई दिल्ली BSNL की तरफ से नेटवर्क मजबूत करने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। केरल में अब बीएसएनएल ने 5 हजार 4जी साइट्स की शुरुआत कर दी है। देशभर में कंपनी ने 65 हजार 4जी साइट्स पर काम कर दिया है। खास बात है कि BSNL की 4G साइट्स पर भारतीय टेक कंपनियों ने काम किया है। इतना ही नहीं, BSNL के 4G टैरिफ दुनियाभर में सबसे कम हैं। BSNL की तरफ से 1 लाख साइट्स पर काम किया जा रहा है। दरअसल कंपनी का टारगेट है कि वह 1 लाख 4G साइट्स पर काम कर रही है। ये बीएसएनएल का आखिरी कदम नहीं होगा। इसके अलावा भी कंपनी कई चीजों पर काम कर रही है। नेटवर्क को आगे लेकर जाने के लिए कंपनी लगातार काम क रही है। देशभर के कई इलाकों में BSNL नई साइट्स को लाने पर विचार कर रही है। 1 लाख 4जी साइट्स के बाद, BSNL अपना नेटवर्क मजबूत करने के लिए आगे काम शुरू कर देगी। BSNL ने शुरू किया काम BSNL की तरफ से 1 लाख 4G साइट्स के बाद 5G नेटवर्क लगाने पर काम किया जाएगा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) भी BSNL की मदद करने के लिए तैयार है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी BSNL का नेटवर्क अपग्रेड करने लिए तैयार हैं। टाटा की मदद से ही BSNL अपने 4G नेटवर्क को अपग्रेड करके 5G करना चाहती है। सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ BSNL की तरफ से 4G को 5G नेटवर्क में बदला जा रहा है। BSNL की तरफ से 5G NSA को देशभर में एयरटेल की तरह फैलाया जा रहा है। जबकि, BSNL की तरफ से 5G SA की टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि अभी तक पूरी तरह इसकी शुरुआत नहीं की गई है। अभी कंपनी की तरफ से टेंडर की जांच की जा रही है। दिल्ली में 5G SA की टेस्टिंग हो रही है। recent visitors 44

दिल्ली की जीत पर एमपी भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी

भोपाल दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जिससे 27 साल बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। रुझानों में भाजपा की जीत के संकेत मिलते ही भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। दिल्ली की जीत पर एमपी भाजपा में जश्न प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजाए गए और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिल्ली की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा, "इस चुनाव में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी भाजपा पर भरोसा जताया है।" दिल्ली चुनाव में कई बड़े नेताओं की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए वीडी शर्मा ने कहा, "उन्हें तो हराया ही जाना था, क्योंकि यही लोग दिल्ली को आपदा की स्थिति में लेकर गए थे, और अब वे खुद आपदा में चले गए हैं। कांग्रेस लगातार गिरावट की ओर बढ़ रही है।" दिल्ली चुनाव में एमपी के नेताओं की अहम भूमिका दिल्ली चुनाव में मध्यप्रदेश के नेताओं की भूमिका पर बोलते हुए वीडी शर्मा ने कहा, "हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और जहां भी हमें जिम्मेदारी दी जाती है, उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं।" भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद भोपाल के भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव का माहौल रहा। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष रविंद्र यति, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। recent visitors 30

अप्रैल में लॉन्च होगा iPhone का नया iOS 18.4

नई दिल्ली Apple ने पिछले महीने iPhone के लिए iOS 18.3 अपडेट जारी किया था और अब अगले बड़े अपडेट iOS 18.4 को अप्रैल में लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन इससे पहले, Apple एक और नया अपडेट लाने की योजना बना रहा है। iOS 18.3.1 नामक यह अपडेट एक माइनर अपडेट होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य बग फिक्स और सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी को दूर करना होगा। iOS 18.3.1 अपडेट: MacRumors की रिपोर्ट में हुआ खुलासा MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 18.3.1 अपडेट पर काम जारी है। वेबसाइट के एनालिटिक्स लॉग्स के आधार पर यह जानकारी सामने आई है, जो अक्सर आगामी iOS अपडेट्स के बारे में सटीक भविष्यवाणी करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अपडेट आने वाले कुछ हफ्तों में रिलीज़ किया जा सकता है। हालांकि, यह कोई बड़ा अपडेट नहीं होगा, बल्कि iOS 18.2.1 की तरह ही छोटे सुधार लाएगा, जो जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी किया गया था। क्या होगा iOS 18.3.1 अपडेट में खास?     पुराने बग्स और सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी को फिक्स करेगा।     iOS 18.3 के साथ आई समस्याओं को ठीक करेगा।     Apple Intelligence फीचर में भी छोटे सुधार देखने को मिल सकते हैं। iOS 18.3 में Apple ने Notification Summaries फीचर को रोलबैक कर दिया था, क्योंकि BBC ने Apple AI Summaries में गलत जानकारी की शिकायत की थी। iOS 18.3.1 अपडेट में इस तरह की और भी कमियों को दूर किया जा सकता है। iOS 18.4 अपडेट: अप्रैल में हो सकता है बड़ा बदलाव! Apple अप्रैल में iOS 18.4 अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है, जो नए Siri वर्जन के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें कई AI पावर्ड फीचर्स होंगे, जो WWDC 2024 में दिखाए गए थे। नए Siri में ये होंगे नए फीचर्स: यूज़र के पर्सनल डेटा तक Siri की पहुंच होगी, जिससे यह स्क्रीन की कंटेंट को पढ़कर सटीक जवाब दे सकेगा। ईमेल, मैसेज, फोटोज, कैलेंडर इवेंट्स, फाइल्स और अन्य डेटा का विश्लेषण कर सकेगा। नई इमोजी और एक्स्ट्रा लैंग्वेज सपोर्ट जोड़ा जा सकता है। iOS 18.3.1 कब होगा लॉन्च? अभी तक Apple ने iOS 18.3.1 की रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अगले कुछ हफ्तों में आ सकता है। इसके बाद, iOS 18.4 अप्रैल में बड़े बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। अगर आप iPhone यूज़र हैं, तो इस अपडेट को ज़रूर इंस्टॉल करें ताकि आपको नया और सुरक्षित अनुभव मिल सके! recent visitors 32