नरेंद्र मोदी “परीक्षा पे चर्चा 2025” के तहत बच्चों से किया सीधा संवाद, दिए टिप्स

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "परीक्षा पे चर्चा 2025" के तहत बच्चों से सीधा संवाद किया। यह इस पहल का आठवां संस्करण है, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन और व्यक्तिगत विकास पर संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम में देशभर से 36 छात्र सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कर, उनसे मार्गदर्शन लिया। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ छात्रों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस वर्ष के विशेष संस्करण में सद्गुरु, मैरी कॉम, दीपिका पादुकोण, अवनि लेखरा, रुजुता दिवेकर, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर और टेक्निकल गुरुजी जैसी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। किताबी कीड़ा न बनने की सलाह इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने और पढ़ाई में रुचि बनाए रखने के सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को "किताबी कीड़ा" न बनने की सलाह देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लें। प्रकृति की रक्षा करें पीएम ने छात्रों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने और जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। छात्रों को प्रकृति की रक्षा करने, प्रकृति से प्रेम करने और और मां के नाम एक पौधा लगाने की बात कही। पौधों को लगाने और उसको सींचने के लिए पुरानी घड़ा तकनीकि के बारे में बताया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। रोहित ने अपनी हिटमैन इमेज के साथ न्याय करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली और एक बार चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। रोहित ने धुआंधार पारी खेलते हुए केवल 90 गेंदों पर 119 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया क्योंकि भारत ने इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 304 रनों के स्कोर के जवाब में 44.3 ओवर में ही 308 रन बनाकर मैच और सीरीज जीत ली है। हालांकि, तीन मैचों की सीरीज में एक और मुकाबला अभी बाकी है। रोहित का अंदाज शानदार रहा क्योंकि उन्होंने 76 गेंदों पर यह शतक लगाकर अपने वनडे करियर की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाई। खराब फॉर्म से जूझ रहे किसी दिग्गज के लिए यह आंकड़ा उसकी क्लास को बयां करने के लिए काफी है। यह हेड कोच गौतम गंभीर के उस बयान से भी पूरी तरह मेल खाता है कि रोहित और कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों में देश के लिए खेलने और रन बनाने की भूख अभी बहुत बाकी है। रोहित ने इससे पहले सबसे तेज शतक 63 गेंदों पर दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। कुल मिलाकर यह रोहित की वापसी है और आगे उनको यह लय बरकरार रखनी होगी। वह ऐसा करेंगे तो भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जैसे एक और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। इससे पहले रोहित की अगुवाई में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप जीता था। रोहित ने एक कप्तान के तौर पर भी यह शानदार जीत हासिल की। रोहित ने 50 वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया और कई मैच जिताकर दिए। वह अब तक 36 वनडे जीत दर्ज कर चुके हैं। इस मामले में क्लाइव लॉयड, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली जैसे कप्तान 50 वनडे मैचों में 39 जीत दर्ज कर चुके थे। भारतीय टीम इस मुकाबले में विराट कोहली के साथ उतरी थी। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान 8 गेंदों पर 5 रनों की पारी खेलने के बाद आदिल रशीद की गेंद पर आउट हो गए। उनको लय में आना अभी बाकी है। भारतीय उपमहाद्वीप में पिचों की प्रकृति और वनडे फॉर्मेट में कोहली के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए माहौल विराट के भी अनुकूल है। उनको सिर्फ एक अच्छी पारी की दरकार है। कुल मिलाकर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम का विनिंग ट्रैक पर लौटना और कप्तान रोहित का पुराने अंदाज में शतक ठोकना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

भारतीय पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात से पहले भारत टैरिफ कटौती की योजना बना रहा

नई दिल्ली भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर जा रहे हैं.यात्रा के पहले भारत अमेरिकी निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए टैरिफ कटौती की योजना बना रहा है.पीएम मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिकी दौरे पर जा रहे हैं.समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि भारतीय पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात से पहले भारत संभावित ट्रेड वॉर से बचने के लिए कुछ अमेरिकी सामानों पर टैरिफ कटौती की योजना बना रहा है.बुधवार और गुरुवार को मोदी की अमेरिका यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ट्रंप कई देशों पर टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं, जिसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार संबंधों को अमेरिका के पक्ष में नया स्वरूप देना है.ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन देशों पर इसका असर पड़ेगा, लेकिन उन्होंने पहले भारत को व्यापार के मामले में "टैरिफ अब्यूजर" कहा था और इस बात पर जोर दिया था कि भारत को निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापार संबंधों की ओर बढ़ने के लिए अधिक अमेरिकी निर्मित सुरक्षा उपकरण खरीदने चाहिए. टैरिफ में छूट देने की योजनारिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अमेरिका से निर्यात बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक, मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों के साथ-साथ कुछ रसायनों समेत कम से कम एक दर्जन क्षेत्रों में टैरिफ कटौती पर विचार कर रहा है.तीन सरकारी अधिकारियों ने कहा कि ये कटौती नई दिल्ली की घरेलू उत्पादन योजनाओं के अनुरूप है.नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि उन वस्तुओं के लिए रियायतों पर विचार किया जा रहा है जिन्हें भारत मुख्य रूप से अमेरिका से खरीदता है या अधिक खरीदने की संभावना रखता है.अधिकारियों के मुताबिक यह कदम भारत की घरेलू उत्पादन योजनाओं के अनुरूप भी है.उम्मीद है कि मोदी अपनी यात्रा के दौरान ट्रंप के साथ टैरिफ पर चर्चा करेंगे और भारत संभावित मिनी ट्रेड डील पर चर्चा करने के लिए तैयार है.भारत ने कहा नहीं दिखना चाहते संरक्षणवादीअमेरिकी व्यापार संबंध और संभावित टकरावएक और भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस शुरुआती यात्रा से अमेरिका और चीन के बीच चल रहे "व्यापार युद्ध जैसी स्थिति" से बचने की उम्मीद है. ट्रंप ने चीनी आयात पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया, जिसके जवाब में बीजिंग ने अमेरिकी ऊर्जा पर शुल्क बढ़ा दिया है.भारत के व्यापार मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले पर रॉयटर्स के सवालों का अब तक जवाब नहीं दिया है.टैरिफ रियायतों पर चर्चा भारत के आम बजट में कई वस्तुओं पर औसत आयात शुल्क दरों को 13 प्रतिशत से घटाकर 11 प्रतिशत करने और महंगी बाइक और लग्जरी कारों पर टैक्स में कटौती के बाद हुई है.मोदी-ट्रंप की मुलाकात के मुद्देमोदी और ट्रंप के बीच होने वाली बैठक व्यापार, रक्षा सहयोग और टेक्नॉलोजी पर केंद्रित होगी.लेकिन पिछले हफ्ते अमेरिका से भारतीयों का निर्वासन इन मुद्दों पर भारी पड़ रहा है.एक सौ ज्यादा भारतीयों को अमेरिकी सैन्य विमान से जिस तरह से भारत लाया गया उसको लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है और संसद में भारतीय विदेश मंत्री को इस मुद्दे पर बयान तक देना पड़ा. भारत की व्यापार प्रथाओं की ट्रंपकी आलोचना के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को "शानदार" बताया है.2023-24 में भारत और अमेरिका के बीच कुल व्यापार 118 अरब डॉलर पार कर गया, जिसमें भारत को 32 अरब डॉलर का व्यापार सरप्लस मिला.यानी भारत ने अमेरिका को ज्यादा सामान बेचा, बनिस्बत इसके कि उसने अमेरिका से खरीदा.अब जब अमेरिका ने चीन, मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ बढ़ाने का एलान किया है, तो भारत का निर्यात और ज्यादा बढ़ने की संभावना बनती है.पिछले दशक में दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध लगातार बढ़े हैं, वॉशिंगटन, नई दिल्ली को चीन के बढ़ते क्षेत्रीय प्रभाव के बड़े विकल्प के रूप में देखता है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

जल्द हो जनगणना, पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गारंटीकृत लाभ मिल सके, सोनिया ने RS में उठाई मांग

नई दिल्ली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को जल्द से जल्द जनगणना कराने की मांग उठाई ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गारंटीकृत लाभ मिल सके। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य सुरक्षा विशेषाधिकार नहीं बल्कि नागरिकों का एक मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा पेश किया गया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एक ऐतिहासिक पहल थी, जिसका उद्देश्य 140 करोड़ आबादी के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा कि इस कानून ने लाखों कमजोर परिवारों को भुखमरी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर कोविड 19 महामारी के संकट के दौरान तथा साथ ही इसी अधिनियम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आधार प्रदान किया। गांधी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 75 प्रतिशत ग्रामीणों के साथ ही 50 प्रतिशत शहरी आबादी सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने की हकदार है। उन्होंने कहा कि हालांकि लाभार्थियों के लिए कोटा अब भी 2011 की जनगणना के आधार पर निर्धारित किया जाता है, जो अब एक दशक से अधिक पुरानी है। उन्होंने कहा, ‘स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार जनगणना में 4 साल से अधिक की देरी हुई है। मूल रूप से यह 2021 के लिए निर्धारित थी लेकिन अब भी इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि जनगणना कब आयोजित की जाएगी।’ गांधी ने कहा कि बजट आवंटन से पता चला है कि जनगणना इस वर्ष भी आयोजित किए जाने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘इस प्रकार लगभग 14 करोड़ पात्र भारतीयों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत उनके उचित लाभों से वंचित किया जा रहा है। यह जरूरी है कि सरकार जल्द से जल्द जनगणना पूरा करने को प्राथमिकता दे और यह सुनिश्चित करे कि सभी पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गारंटीकृत लाभ प्राप्त हों।’ उन्होंने कहा, ‘खाद्य सुरक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है, एक मौलिक अधिकार है।’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

देशज’ समारोह में बघेलखंड और बुंदेलखंड के लोकगीतों की अद्वितीय प्रस्तुति

खजुराहो, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा संचालित 'आदिवर्त' जनजातीय लोककला और राज्य संग्रहालय, खजुराहो में आयोजित 'देशज' समारोह के अंतर्गत 9 फरवरी, 2025 को एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बघेलखंड और बुंदेलखंड की समृद्ध लोक कला और संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए लोकगीतों का शानदार संगम प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कलाकारों के स्वागत से की गई, जो पूरे आयोजन का एक भव्य और पारंपरिक आरंभ था। इसके पश्चात, सुश्री वर्षा मिश्रा और उनके साथी-रीवा ने बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी, जिसने रीवा और आसपास के क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया। उनकी आवाज़ में बघेली लोक संगीत की गहराई और सरलता, दोनों का अद्भुत मेल था, जिसने दर्शकों को अपनी मिट्टी से जोड़ते हुए एक अनोखा अनुभव प्रदान किया। इसके बाद, भूपत सिंह लोधी और उनके साथी-दमोह ने बुंदेली लोकगीतों का प्रस्तुतिकरण किया, जिसने बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विविधताओं और इतिहास की गहरी छाप छोड़ी। उनके गीतों ने बुंदेलखंड की सामाजिक, पारंपरिक और भावनात्मक पहचान को पूरे जोश और श्रद्धा के साथ व्यक्त किया। प्रस्तुति ने दर्शकों को न केवल संगीत के आनंद में डुबो दिया, बल्कि बुंदेलखंड की मिट्टी और उसकी लोक संस्कृति के साथ एक अनूठा जुड़ाव भी प्रदान किया। समारोह में अगला कार्यक्रम 15 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बुंदेली लोकगीतों और नृत्यों का एक और आकर्षक प्रदर्शन होगा। इस विशेष प्रस्तुति में श्री  मोहतदास एवं साथी डिंडोरी  द्वारा परधोनी नृत्य श्री मुलायम सिंह राय (छतरपुर), श्री लखन लोधी (छतरपुर), श्री शिवप्रताप यादव (छतरपुर), श्री हरप्रसाद विश्वकर्मा (छतरपुर), श्री हरिराम पटेल (छतरपुर) और श्री कमलेश पटेल अपनी गायन और नृत्य कला से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और बुंदेली संस्कृति को फिर से जीवंत करेंगे। 'देशज' समारोह ने न केवल बुंदेलखंड और बघेलखंड की लोक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है, बल्कि इसने दर्शकों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और लोक कला के प्रति प्रेम और सम्मान बढ़ाने का एक अनूठा अवसर भी प्रदान किया। आपसे विनम्र निवेदन है कि इस समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र के 10 फरवरी, 2025 के अंक में प्रकाशित करने का कष्ट करें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

दिल्ली-हावड़ा हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक शख्स की मौके पर मौत, 11 घायल

 भिंड उप्र के फतेहपुर के खागा थाना अंतर्गत दिल्ली-हावड़ा नेशनल हाइवे दो पर दाे कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे भिंड के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे जानकारी के मुताबिक भिंड शहर के महावीर गंज निवासी 55 वर्षीय राकेश शर्मा अपनी पत्नी सरोज, बहन और बहनोई सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। रविवार को वह वापस भिंड आ रहे थे।फतेहपुर जिले के खागा थाना अंतर्गत हाइवे पर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के सभी गेट लाक हो गए। घटना के बाद हाइवे पर वाहन चालकों व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मशक्कत के बाद गाड़ी के गेट को खोला। इसके बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद डाक्टर ने राकेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश की पत्नी सरोज, जीजा जयकिशन कौशिक, बहन सविता कौशिक, जीजा के मित्र डा. पारस उनकी पत्नी और बच्चा और ड्राइवर भी घायल हैं। फतेहपुर से सभी घायलों को ग्वालियर के लिंक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक राकेश जनरल बीमा एजेंसी काम करते थे और उनके तीन बेटे हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 10

डबल डेकर मालगाड़ी 264 कारें लेकर गलत ट्रैक पर दौड़ी, समय पर रोक, खंडवा में टला बड़ा रेल हादसा

खंडवा मध्य रेलवे के सीमावर्ती खंडवा स्टेशन तक डबल डेकर मालगाड़ी रुट परिवर्तन के कारण पहुंच गई। यहां यार्ड पर ओएचई की ऊंचाई डबल डेकर के हिसाब से कम होने से ट्रेन को आउट पर रोक दिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि मामले की संयुक्त जांच के आदेश सेंट्रल रेलवे ने जारी किए हैं। सोमवार 10:30 बजे से ही मंडल स्तर पर भुसावल में समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। डीआरएम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा की जा रही है। 18 स्टेशनों से होते हुए पहुंच गई रविवार को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा से गुडगांव के फारुखनगर जा रही डबल डेकर मालगाड़ी जलगांव से गलत ट्रैक पर 18 स्टेशनों से होते हुए करीब 147 किमी खंडवा पहुंच गई। इस गलती का पता यहां स्टेशन के यार्ड में ओएचई से डबल डेकर के इंजन के पहले डिब्बे की छत को चिपके से बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे खलबली मच गई। मालगाड़ी में 264 एसयूवी कार लगभग 66 करोड़ रुपये कीमत की लदी हुई थी। ट्रेनों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं मालगाड़ी यार्ड के ट्रैक पर मालगाड़ी होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मालगाड़ी को छह फरवरी को पेनुकोंडा से रवाना मालगाड़ी को जलगांव से अमलनेर वाया गुजरात-राजस्थान होते हुए हरियाणा के फारुखनगर पहुंचना था। रेलवे के अधिकारियों की गलती से मालगाड़ी हादसे के बाद खंडवा स्टेशन यार्ड में करीब पांच घंटे खड़ी रही। टीआरडी टीम मौके पर पहुंची बताया जाता है कि रविवार दोपहर खंडवा स्टेशन के होम सिग्नल से डाउन ट्रैक पर भुसावल की ओर से मालगाड़ी इटारसी की ओर जाने के लिए पहुंची। पहले डिब्बे का ऊपरी हिस्सा खंभा नंबर-567/6ए के पास ओएचई से चिपकने लगा। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर टीआरडी की टीम पहुंची। मोके पर जांच उपरांत मालगाड़ी को वापस भेजने का निर्णय लेकर वापस भुसावल रवाना कर दिया गया। आउटर से वापस भेज दिया गया खंडवा रेलवे स्टेशन मैनेजर अरविंद कुमार साहा ने बताया कि मालगाड़ी किस रूट से जाएगी। इसका कंट्रोलर और उच्च स्तर पर निर्णय होता है। खंडवा स्टेशन पर ओएचई लाइन की ऊंचाई कम होने से वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा उपरांत मालगाड़ी को आउटर से वापस भेज दिया गया। इससे ट्रेनों की आवाजाही पर कोई फर्क नहीं पड़ा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 12