26 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, इस बार महाशिवरात्रि उनके पुत्र गणेश के प्रिय दिन बुधवार को पड़ेगी

इंदौर शिव आराधना का पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष 26 फरवरी को त्रिग्रही युति योग में मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि उनके पुत्र गणेश के प्रिय दिन बुधवार को पड़ेगी। इसका पूजन शताब्दी में एक बार बनने वाले खास योग में होगी। ज्योर्तिविद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व इस दिन पुत्र गणेश के पूजन के दिन बुधवार को श्रवण के बाद घनिष्ठा नक्षत्र में परिध योग में मकर राशि में चंद्रमा की मौजूदगी में मनाया जाएगा। इस दिन मकर राशि में चंद्रमा की मौजूदगी में सूर्य, बुध व शनि की युति कुंभ राशि में रहेगी। ऐसे समय जब कोई पर्व आता है, तो उस समय ग्रह, योग, नक्षत्र को देखा जाता है। इस अवसर पर ग्रहों के परिभ्रमण का असर भू मंडल पर पढ़ता है। 25 हजार लोगों के लिए गुटकेश्वर महादेव फरियाली भंडारा श्री गुटकेश्वर धाम सद्गुरु परिवार न्यास द्वारा किला मैदान स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर रानी लक्ष्मीबाई चौराहा पर नगर फरियाली भंडारा का आयोजन किया गया है, जिसमें 25 हजार से अधिक भक्त सम्मिलित होंगे। भजनों की प्रस्तुतियां एवं वृंदावन के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी दी जाएगी। सुबह गुटकेश्वर महादेव का वेद मंत्रों के बीच अभिषेक होगा और शाम को श्रृंगार किया जाएगा। 25 हजार रुद्राक्ष को वितरित करेंगे। बाणेश्वर कुंड से निकलेगी भगवान की बारात शहर के प्राचीन शिव मंदिर में से एक बाणेश्वरी कुंड स्थित शिव मंदिर पर भी तीन दिनी आयोजन होगा। इसमें 24 को सुबह 8 बजे बाणेश्वरी महादेव का अभिषेक, दोपहर 1 बजे महादेव को हल्दी व मेहंदी लगाई जाएगी। इसके बाद भजनों की प्रस्तुति होगी। इसके लिए आसपास की 100 बस्तियों की महिलाओं को आमंत्रण दिया जा रहा है। 25 फरवरी को पांच हजार रुद्वाक्ष का वितरण होगा। 26 फरवरी को शृंगार दर्शन एवं महाआरती निकलेगी। शिवधाम में विवाह उत्सव की तैयारी शुरु शहर के श्रमिक क्षेत्र के परदेशीपुरा स्थित शिवधाम में विवाह उत्सव की तैयारी शुरु हो गई है।पांच दिनी महोत्सव में सैकड़ों महिलाएं भगवान के तल-हल्दी लगाएगी। इसके साथ ही भगवान का शृंगार दुल्हे स्वरूप में होंगे। कपलेश्वर महादेव मंदिर काटजू कालोनी में भगवान शिव-पार्वती का दुल्हे-दुल्हन रूप में शृंगार किया जाएगा।नौलखा स्थित मनकामेश्वर मंदिर में हर वर्ष की तरह झांकी सजाई जाएगी। दिनभर में सैकड़ों लोग पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

शहर के टॉप 20 बकायादारों की सूची नगरपालिका परिसर के अलावा चौराहों पर टांगी, नहीं चुकाए टैक्‍स

विदिशा नगरपालिका ने अपने बकायादारों की सूची अब सार्वजनिक करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले शहर के टॉप 20 बकायादारों की सूची नगरपालिका परिसर के अलावा माधवगंज चौराहा, पुरानी नगरपालिका परिसर और गांधी चौक पर लगाई गई है। सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर का कहना है कि 20 हजार से अधिक संपत्तिकर के करीब 400 बकायादार हैं। बता दें कि नगरपालिका को जलकर, संपत्तिकर, दुकान किराया आदि सभी तरह के करों की करीब 32 करोड़ रुपये की राशि उपभोक्ताओं पर बकाया है। यदि यह राशि मिल जाती है तो नगरपालिका इस राशि से शहर में विकास कार्य करा सकती है। जतरापुरा स्थित शिव शक्ति पेपर मिल पर सबसे अधिक एक करोड़ से अधिक की राशि बकाया है। इसके अलावा अन्य बकायादारों में सेठ शिताबराय लख्मीचंद जैन पारमार्थिक ट्रस्ट, उपभोक्त केन्द्र बीएसएनएल कार्यालय, बड़जात्या जैन शिशु मंदिर अस्पताल रोड, बीएसएनएल टॉवर शेरपुरा, वार्ड 21 निवासी बीएम श्रीवास्तव, (दुकान) जैन मंदिर बड़ा बाजार, राजमल बडजात्या अस्पताल रोड, व्यवस्थापक माहेश्वरी धर्मशाला तलैया, सेठ शितावराय लक्ष्मीचंद जैन ट्रस्ट, शक्ति फूड्स यूनिकल पेस्टीसाइड्स प्रायवेट लिमिटेड, वार्ड क्रमांक आठ कोसाबाई प्रेमसिंह कुशवाह, बेतवा वेयर हाउस मिर्जापुर, ओंमप्रकाश अरोरा सोंठिया रोड, बेयर हाउस, युवराज क्लब शेरपुरा, श्रीराम केशव शास्त्री, जैन मंदिर माधवगंज, निर्भय सिंह सांची रोड शामिल है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

पोलैंड की विदेशी मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और राजकीय गमछा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,खनिज भंडार, वन संपदा व पर्यटन सहित अन्य विशेषताओं की जानकारी देते हुए राज्य में आर्थिक निवेश के विषय में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर है। हमारे द्वार निवेशकों के लिए खुले हैं, यहां उद्योगों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने पोलैंड सहित अन्य यूरोपीय देशों के निवेशकों को भी छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश के लिए आमंत्रित किया। छत्तीसगढ़ के नैसर्गिक सौंदर्य एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी से पोलैंड का संसदीय दल बहुत प्रभावित हुआ।   पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री पावेल कोवल ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ में आकर बहुत अच्छा लगा। वे कल पुरखौती मुक्तांगन गए, जहां छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। पिछले साल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पोलैंड की यात्रा की थी। लगभग 45 वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड आये। इस यात्रा के बाद पोलैंड और भारत के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। इसी तारतम्य में हम भारत के विभिन्न राज्यों की यात्रा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ और पोलैंड के मध्य आपसी सहयोग की बहुत संभावनाएं हैं। इस लिहाज से छत्तीसगढ़ की यह यात्रा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में दल के आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के दौरान कहा कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पोलैंड की यात्रा की थी। यह 45 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड यात्रा थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सभी देशों से अच्छे सम्बंध कायम कर रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है कि पोलैंड की विदेशी मामलों की संसदीय समिति ने छत्तीसगढ़ यात्रा कर यहां निवेश की संभावनाओं में रुचि दिखाई है। हम आप सभी का राज्य में स्वागत करते हैं। पोलैंड के जो निवेशक छत्तीसगढ़ में आर्थिक निवेश करना चाहते हैं उन्हें हम सभी प्रकार की सहयोग और सहूलियत प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य निर्माण के बाद अभी तक 25 वर्षों की यात्रा में छत्तीसगढ़ ने अभूतपूर्व उन्नति की है। छत्तीसगढ़ देश का नौवां सबसे बड़ा राज्य है। देश के विकास में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यहां प्रचुर मात्रा में खनिज भंडार और वन संपदा है। उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने प्रदेश में लागू की गई नवीन औद्योगिक नीति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना और सांस्कृतिक विरासत तथा पर्यटन पर  संक्षिप्त पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया।      इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिवद्वय श्री पी दयानंद, श्री मुकेश बंसल, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

अनूपपुर में तीन दिवसीय दौरा पर जीतू पटवारी, पार्टी को मजबूत करने की कवायद

अनूपपुर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी 11, 12 और 13 फरवरी को अनूपपुर जिले के तीन दिवसीय दौरा करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी संगठनात्मक दौरे पर 11, 12 एवं 13 फरवरी  को अनूपपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।             उन्होंने समस्त कांग्रेस जनों से अपील की है कि अधिक संख्या में सभी स्थानों पर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करें एवं संगठन के मजबूती के लिए उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 फरवरी को प्रातः  5.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 11.30 बजे शाहपुरा जिला डिंडोरी पहुंचेंगे। वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके पश्चात डिंडोरी आगमन होगा यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के पश्चात डिंडोरी से रात्रि 8.00 बजे प्रस्थान कर 9.30 बजे अनूपपुर जिले के अमरकंटक आगमन होगा।जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 12 फरवरी को प्रातः 10,00 बजे अमरकंटक से प्रस्थान कर 11.00 बजे पुष्पराजगढ़ आगमन होगा। वहां पर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के पश्चात दोपहर 3.00 बजे अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 4.00 बजे अनूपपुर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे एवं रात्रि विश्राम अनूपपुर में करेंगे। 13 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे अनूपपुर में पत्रकार वार्ता का आयोजन करेंगे। 11.00 बजे अनूपपुर से कोतमा के लिए प्रस्थान करेंगे। 12.00 बजे कोतमा विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। कोतमा से दोपहर 3.00 बजे प्रस्थान कर 4 00 बजे शहडोल पहुंचेंगे। शहडोल में 4.00 बजे पत्रकार बंधुओं से चर्चा करने के पश्चात 4.30 बजे जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। रात्रि 8.00 बजे शहडोल से कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे एवं कटनी से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे। उन्होंने अनूपपुर जिला सहित शहडोल जिले के सभी कांग्रेस जनों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सभी कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

12 फरवरी से राजिम कुंभ कल्प 2025 का होगा शुभारंभ, 20 सालों बाद बदला मेला स्थल

राजिम छत्तीसगढ़ के पवित्र तीर्थ त्रिवेणी संगम राजिम में 12 फरवरी से माघ पूर्णिमा के अवसर पर राजिम कुंभ कल्प 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है। 20 वर्षों बाद पहली बार इस महाकुंभ के स्थान और स्वरूप में बड़ा बदलाव किया गया है। मेला अब संगम स्थल में नहीं, बल्कि वहां से 750 मीटर दूर लक्ष्मण झूला और चौबे बांधा के बीच लगेगा, जहां 54 एकड़ भूमि पर भव्य मंच तैयार किया गया है। पंचकोशी धाम थीम पर विशेष आयोजन इस वर्ष मेले की थीम “पंचकोशी धाम” पर आधारित होगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता और संस्कृति का भव्य अनुभव प्रदान करेगी। इस आयोजन के तहत धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, संत समागम और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। भक्तों और संतों का महासंगम राजिम कुंभ कल्प मेले में देशभर से साधु-संतों, कथा वाचकों और श्रद्धालुओं का आगमन होगा। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, लोककला और आध्यात्मिक संगोष्ठियों का आयोजन इस बार के कुंभ कल्प मेले को विशेष बनाएगा। मेला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, रुकने और खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है। राजिम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब राजिम कुंभ कल्प को इस वर्ष नए भव्य स्वरूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राजिम कुंभ कल्प के इस महापर्व में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 12 फरवरी से शुरू होने वाला यह मेला आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का संगम साबित होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

भारत के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बर्फबारी का अलर्ट, 11 से 13 फरवरी के बीच भारी बारिश

नई दिल्ली भारत के विभिन्न हिस्सों में आगामी 4-5 दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल, हिमालयी क्षेत्र और दिल्ली में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ तापमान में गिरावट आ सकती है। पूर्वोत्तर भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव अरुणाचल प्रदेश में 9 से 15 फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो 11 से 13 फरवरी के बीच बढ़कर भारी बारिश और आंधी-तूफान के साथ बर्फबारी में बदल सकती है। सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 10 से 11 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3°C तक वृद्धि हो सकती है। दक्षिणी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3°C अधिक रह सकता है। घना कोहरा: 9 और 10 फरवरी को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा होने की संभावना है। वहीं 10-11 फरवरी को गंगेतिक पश्चिम बंगाल और दक्षिण ओडिशा में भी कोहरा रहेगा। दिल्ली का मौसम: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2°C तक गिर चुका है। आगामी दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 24-26°C और न्यूनतम तापमान 8-9°C के बीच रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में मुख्य रूप से साफ आकाश रहेगा और हल्की हवाएं चलेंगी। दिल्ली का 3 दिनों का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान: 10 फरवरी 2025: आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं, सुबह हल्की धुंध या कोहरा हो सकता है। दोपहर में हवाएं 10-12 km/h तक बढ़ेंगी और फिर शाम तक कम हो जाएंगी। 11 फरवरी 2025: मुख्य रूप से साफ आकाश रहेगा, सुबह हल्की धुंध हो सकती है। दोपहर में हवाएं 10-12 km/h तक बढ़ेंगी और फिर शाम को कम हो जाएंगी। 12 फरवरी 2025: मुख्य रूप से साफ आकाश रहेगा, सुबह हल्का कोहरा हो सकता है। दोपहर में हवाएं 16-18 km/h तक तेज होंगी, जो रात में कम हो जाएंगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

मुंबई के एक कपल 5 लाख की बाइक से पहुंचा प्रयागराज, जाने के लिए फ्लाइट को किया रिजेक्ट, तय किया 1200 KM का सफर!

प्रयागराज महाकुंभ 2025 अपनी भव्यता, दिव्यता और आध्यात्मिकता के कारण दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बन चुका है। इस महाकुंभ में लाखों लोग अपनी आस्था और विश्वास के साथ पहुंचे हैं। मुंबई के एक कपल ने इस आस्था का अद्भुत उदाहरण पेश किया। उन्होंने 5 लाख की बाइक से लगभग 1200 किलोमीटर की यात्रा करके प्रयागराज के संगम तक पहुंचने का निर्णय लिया। राजेश और साधना मेहता का रोमांचक सफर महाराष्ट्र के भायंदर से अपने सफर की शुरुआत करने वाले राजेश मेहता और उनकी पत्नी साधना मेहता ने 3 दिन में करीब 1200 किलोमीटर की दूरी तय की। उनका मार्ग झांसी, चित्रकूट होते हुए प्रयागराज तक था। इस यात्रा के दौरान, उन्हें उत्तर प्रदेश को करीब से देखने का भी मौका मिला और उनका सफर बहुत ही रोमांचक रहा। फ्लाइट और ट्रेन के किराए में भारी अंतर राजेश मेहता ने बताया कि उन्होंने महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन और फ्लाइट दोनों के टिकट चेक किए थे, लेकिन इन दोनों ही विकल्पों में टिकट फुल थे और किराया 20,000 से 30,000 रुपए तक था। इस कारण उन्होंने बाइक से यात्रा करने का निर्णय लिया। महाकुंभ की भव्यता और प्रमुख दर्शनीय स्थल साधना मेहता ने महाकुंभ की भव्यता का अनुभव किया और बताया कि वे प्रयागराज में लगभग 24 घंटे रुकीं। इस दौरान, उन्होंने त्रिवेणी घाट, अखाड़े और रुद्राक्ष मंदिर जैसे प्रमुख स्थानों के दर्शन किए। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ एक अद्भुत अनुभव था और वे इस आस्था और आध्यात्मिकता से अभिभूत थीं। प्रयागराज के स्थानीय लोगों का प्यार साधना मेहता ने बताया कि वे एक स्थानीय व्यक्ति से मिलीं, जिन्होंने उनका बहुत सम्मान किया, हालांकि उनकी उनसे कोई पहचान नहीं थी। उन्होंने प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों का प्यार और स्वागत अद्वितीय था। यूपी के बाइक सवारों के लिए सलाह राजेश मेहता ने उत्तर प्रदेश में बाइक चलाने वालों को एक महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने कहा कि यहां के लोग ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें, खासकर हेलमेट पहनने की आदत डालें। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार चार पहिया वाहन वाले लोग बाइक सवारों के सामने आकर कट मार देते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि जीवन को भी सुरक्षित रखता है। सीएम योगी को धन्यवाद राजेश मेहता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था बहुत ही उत्तम रही, और इससे उन्हें यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। इस अद्वितीय यात्रा से यह साबित होता है कि आस्था और श्रद्धा किसी भी मुश्किल को पार करने की ताकत रखती है, और हर किसी को अपने सफर पर निकलने का साहस होना चाहिए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40