बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए 18 फरवरी से होगा दस्तक अभियान का दूसरा चरण

बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए 18 फरवरी से होगा दस्तक अभियान का दूसरा चरण  अभियान की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत में हुई बैठक भोपाल    बाल स्वास्थ्य और पोषण के लिए दस्तक अभियान का द्वितीय चरण का आयोजन 18 फरवरी से प्रारंभ होगा। अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला पंचायत कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए नियमित समीक्षा, रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग के सुदृढ़ीकरण किए जाने पर चर्चा की गई।   एनीमिया फॉलोअप जांच एवं विटामिन ए अनुपूरण हेतु दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 18 फरवरी से 18 मार्च तक संचालित किया जाएगा । इस दौरान 9 माह से 5 साल के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जावेगी। साथ ही दस्तक अभियान के प्रथम चरण में एनीमिक पाए गए 6 माह से 5 साल के बच्चों के खून की जांच डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर से की जावेगी । एनीमिया के स्तर की पुनः जांच कर बच्चों का थेरेप्यूटिक प्रबंधन किया जावेगा।अभियान के तहत एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी द्वारा घर-घर जाकर दस्तक दी जावेगी।    बैठक में सीएमएचओ भोपाल ने बच्चों की लाइन लिस्टिंग तैयार कर अभियान के तहत निर्धारित सेवाएं देने के लिए निर्देशित किया । उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी लक्षित बच्चों को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जावे। महिला एवं बाल विकास के साथ बैठकें कर सूक्ष्म कार्ययोजना बनाई जावे। एनीमिक बच्चों को आयरन सप्लीमेंट की खुराक देकर सतत फॉलोअप किया जाए। बैठक में बाल मृत्यु समीक्षा के माध्यम से प्राप्त कारणों एवं निष्कर्षों के आधार पर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को न्यूनतम किए जाने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई। प्रत्येक बाल मृत्यु की सूचना 24 घंटे के अंदर अनिवार्यतः दी जाए।   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 5 वर्ष से छोटे बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण की सेवाएं प्रदान करके बाल मृत्यु में अपेक्षित कमी लाई जा सकती है । बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाई जाने हेतु  अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए के घोल की खुराक पिलाई जावेगी । अभियान के दौरान डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर से बच्चों में एनीमिया की स्थिति को देखा जावेगा एवं एनीमिक पाए गए बच्चों को आयरन सप्लीमेंटेशन सेवन करवाया जावेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

फिल्म एक्टर अन्नु कपूर और कुमार भोपाल में करेंगे लाइव अंताक्षरी की मेजबानी

भोपाल पूरे भारत में तालों के नाम से मषहूर भोपाल जिसे तालों में ताल भोपाल के नाम से भी जाना जाता है अब उसमें अंताक्षरी का रंग लेकर आ रहे है फिल्म एक्टर अन्नु कपूर और कुमार जो कि भोपाल स्थित रविंद्र भवन में 14 फरवरी को रंग अंताक्षरी का रंग बिखेरने के लिए आ रहे है जिसका गवाह बनेगा पूरा भोपाल इस लाइव अंताक्षरी प्रतियोगिता की मेजबानी करेंगे दिग्गज कलाकार अन्नु कपूर और जाने-माने गीतकार, उद्यमी और आईआईटी के पूर्व छात्र कुमार। जहां शहर के प्रतिभाशाली लोग आकर्षक पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। ऑडिशन और पुरस्कार प्रतियोगिता के ऑडिशन 12 और 13 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागी 14 फरवरी को मुख्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्टूडियों रिफ्यूल मोबाइल एप्लीकेषन ऐप पर अब अंताक्षरी विद डाॅ. अन्नु कपूर के सभी टिकिट्स उपलब्ध होंगे क्यूआर कोड के माध्यम से सभी सर्दष अंताक्षरी के टिकिट्स बुक कर सकते है। लाइव अंताक्षरी के विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे. भोपाल में एक नई परंपरा की शुरुआत का यह पहला आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि भोपाल में एक नई परंपरा की शुरुआत है। कुमार, जिन्होंने हाल ही में पद्मश्री सुरेश वाडकर के साथ हिट रेडियो शो ‘ऐ जिदगी गले लगा ले’ लॉन्च किया है, इस कार्यक्रम के जरिए मनोरंजन और संस्कृति को एक साथ जोड़ने का अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत कर रहे हैं। उनके चल रहे रेडियो कॉलम ‘रेडियो कॉलम बाय कुमार’ ने पहले ही भारत के लोगों का दिल जीत लिया है, और यह अंताक्षरी कार्यक्रम संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम है।ं प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों को भी लकी ड्रॉ में पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा। कुमार एक सफल व्यवसायी और आईआईटी के पूर्व छात्र, जितने अपने व्यवसाय में सफल हैं, उतने ही संस्कृति के प्रति भी समर्पित हैं। उनका संगीत और संस्कार के प्रति जुनून उन्हें ऐसे आयोजन करने के लिए प्रेरित करता है, जो लोगों के दिलों से जुड़ते हैं । इस आयोजन के बारे में बात करते हुए कुमार ने कहा, भोपाल एक ऐसा शहर है जो अपनी सांस्कृतिक धरोहर में गहराई से जुड़ा हुआ है। इस लाइव अंताक्षरी के माध्यम से, हम संगीत और परंपरा की खुशी को फिर से जीवित करना चाहते हैं और शहर की प्रतिभा को आगे बड़ाना चाहते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

04 साल से अपहृत बालिका को पलेरा पुलिस ने किया दस्तयाब

04 साल से अपहृत बालिका को पलेरा पुलिस ने किया दस्तयाब ऑपरेशन मुस्कान बालक बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत चार साल से अपहृत बालिका को पलेरा पुलिस ने किया दस्तयाब पलेरा पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपह्त नाबालिक बालक, बालिका को दस्तयाब करने हेतू विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत  पुलिस अधीक्षक   मनोहर सिह मण्डलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीताराम के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा  अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना पलेरा पुलिस को बडी सफलता मिली है। थाना पलेरा के अपराध क्र. 162/21 धारा 363,366 ताहि की अपहता को दिनाँक 09.02.25 को सागर से दस्तयाब किया जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। उक्त नाबालिक अपहता की तलाश पलेरा पुलिस पिछले 04 बर्ष से कर रही थी। बरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त मार्गदर्शन एंव पलेरा थाना पुलिस के लगातार प्रयासो से अपहता की दस्तयाबी संभव हो सकी है। उक्त कार्यवाही मे निरी. मनीष मिश्रा थाना प्रभारी पलेरा, उनि. जयेन्द्र गोयल, प्रआर. 167 रामकिशन अनुरागी, प्रआर. 132 रमाशंकर कुशवाहा, आर. 516 दीपक मिश्रा, आर. 463 प्रवेन्द्र पटेल, आर. 138 ललित कुशवाहा, आर 678 लक्ष्मण पटेल, म.आर. 651 नीतू विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी की बढ़ने लगी मुश्किलें , NSUI ने खोला मोर्चा

सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी की बढ़ने लगी मुश्किलें , NSUI ने खोला मोर्चा सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी द्वारा करोड़ों का किया भ्रष्टाचार , NSUI जाएंगी हाईकोर्ट भोपाल  प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. प्रभाकर तिवारी के खिलाफ उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से उनके भ्रष्टाचार की शिकायत किए जाने के बावजूद , उन्हीं से जवाब मांगा जाना प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है वहीं प्रभाकर तिवारी के खिलाफ एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया हैं । रवि परमार ने कहा कि गौरतलब है कि यह पत्र मध्यप्रदेश शासन के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की पत्नी एवं संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल संभाग, डॉ. नीरा चौधरी द्वारा जारी किया गया है। इससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि कहीं किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव तो नहीं बनाया जा रहा? आखिर क्या मजबूरी है कि शिकायतकर्ता की मांग के अनुरूप निष्पक्ष जांच के बजाय आरोपी अधिकारी से ही जवाब मांगा जा रहा है ? रवि ने कहा कि डॉ प्रभाकर तिवारी और डॉ प्रज्ञा तिवारी के काले कारनामों की अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रहीं जबकि डॉ तिवारी द्वारा करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया हैं एनएसयूआई साक्ष्यों के साथ हाईकोर्ट जाएंगी सीएमएचओ कार्यालय के सब इंजीनियर हेमंत पटेरिया और अन्य डॉ और कर्मचारी फर्जी अस्पतालों से वसूली करके सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहुंचाने का कार्य करते हैं वहीं परमार ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन की बात करने वाली सरकार को इस मामले में त्वरित संज्ञान लेना चाहिए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए , ताकि आमजन का सरकारी तंत्र पर विश्वास बना रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनपद पंचायत उज्जैन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती भंवरबाई के पद ग्रहण में वर्चुअली हुए शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। यह सब बिंदु, क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पंचायत प्रतिनिधि, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। जनपद क्षेत्र में सुव्यवस्थित विकास गतिविधियां संचालित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उज्जैन जनपद पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती भंवरबाई दुले सिंह जी चौधरी के उज्जैन जनपद में हुए पद ग्रहण समारोह को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचकोशी यात्रा की व्यवस्था के लिए एक करोड़ रुपए, क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपए तथा उज्जैन जनपद में जिन पंचायतों के भवन नहीं हैं, वहां पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनपद पंचायत उज्जैन द्वारा ग्राम पंचायत भवनों के सौंदर्यीकरण के लिए किए गए कार्य की सराहना की, उन्होंने कहा कि इससे अधिकारी कर्मचारियों के ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि विश्राम में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृद्ध जनों को आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनपद पंचायत उज्जैन द्वारा मैरिज गार्डन, गौशाला को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने, पारधी समुदाय की महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र संचालित करने और शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग तथा सोलर लाइट लगाने जैसे नवाचार के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की सराहना की। जनपद पंचायत उज्जैन में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से हास्य कलाकार एवं अभिनेता कपिल शर्मा ने भेंट की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रख्यात हास्य कलाकार और अभिनेता कपिल शर्मा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कपिल शर्मा ने बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कुछ सप्ताह भोपाल में रहेंगे। अभिनेता शर्मा ने कहा कि न सिर्फ भोपाल खूबसूरत शहर है बल्कि पूरा मध्यप्रदेश प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहाँ फिल्म निर्माण के लिए शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर अनुकूल वातावरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कपिल शर्मा के साथी कलाकार भी उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- अंग दान की पूर्व सूचना देने वालों को राष्ट्रीय पर्व पर किया जाएगा सम्मानित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज श्री दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गत दो वर्ष से श्री मालवीय हृदय रोग से पीड़ित थे। उपचार से मिली राहत से श्री मालवीय प्रसन्न है। अंगदान किस प्रकार लोगों को जीवन देने का माध्यम बनता है, यह ट्रांसप्लांट इस तथ्य को स्पष्टत: दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नर्मदापुरम निवासी श्री मालवीय 22 जनवरी को एम्स भोपाल में भर्ती हुए और 23 जनवरी को उनका हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। अब वे पूर्णत: स्वस्थ है, संभवत: कल तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स के डॉक्टरों व संपूर्ण टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि मानवता की सेवा के लिए टीम द्वारा किया गया कार्य प्रदेश को गौरवांवित करने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान युग में अंग प्रत्यारोपण, अंग दान, देह दान जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। एक देह दान से लगभग 9 डॉक्टर्स को चिकित्सा संबंधी कई बारीकियों को व्यावहारिक रूप से सीखने में सहायता मिलती है। चिकित्सा शिक्षा के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेजों के साथ आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में भी पार्थिक देह की आवश्यकता होती है। राज्य शासन द्वारा देह दान के लिए परिवारों में जागरूकता लाने और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। देह दान की पूर्व सूचना देने वालों को राज्य शासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए गृह विभाग से समन्वय कर उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी। अंग दान की पूर्व सूचना देने वाले व्यक्तियों को 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाएगा। ऐसे जिन व्यक्तियों के पास अनुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में अंग दान और अंग प्रत्यारोपण की स्थिति बने इस उद्देश्य से आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोक स्वास्थ्य, राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस उद्देश्य से ही लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का एकीकरण किया गया। प्रदेश के विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के समान ही राज्य शासन द्वारा भी आयुर्विज्ञान संस्थान विकसित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा रोगियों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पीएमश्री एयर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिन स्थानों पर हवाई पट्टियां हैं वहाँ विमान से और जहाँ हवाई पट्टियां नहीं है वहाँ हेलीकॉप्टर के माध्यम से मरीजों को चिकित्सा संस्थानों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। गंभीर स्थिति के मरीजों के उपचार में समय महत्वपूर्ण होता है, एयर एंबुलेंस सेवा से कम से कम समय में मरीज को उपयुक्त इलाज उपलब्ध कराना संभव हुआ है। एयर एंबुलेंस से प्रतिदिन जीवन रक्षा के उदाहरण सामने आ रहे हैं। एयर एंबुलेंस से एयर लिफ्ट करने में सामान्यतः 5 से 8 लाख रुपए का व्यय होता है। राज्य सरकार द्वारा लोगों की जीवन रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आयुष्मान योजना के माध्यम से आवश्यक प्रबंध किये गय हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39