घर में लगाया खुफिया कैमरा, रिकॉर्ड किये बीवी के प्राइवेट पल ! जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

 कानपुर  उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने झूठ बोलकर शादी की और बेडरूम में गुप्त कैमरे लगाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाता था। इतना ही नहीं, पति जबरन अप्राकृतिक संबंध भी बनाता और इन वीडियो को अन्य महिलाओं को भेजता था। इस मामले में महिला ने अपने पति और देवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी 2014 में कल्याणपुर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी। शादी में लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया, लेकिन इसके बावजूद पति और देवर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। महिला के अनुसार, शादी के दूसरे दिन से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। गुप्त कैमरे से बनाई अश्लील वीडियो पीड़िता का आरोप है कि उसका पति बेडरूम में गुप्त कैमरे लगाकर उसकी अश्लील वीडियो बनाता था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो ये वीडियो वायरल कर देगा। इस बीच, महिला को पता चला कि उसके पति की पहले से एक और पत्नी है। जब उसने इस बात पर विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। देवर और पति दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा विरोध किया तो उसकी निजी वीडियो वायरल कर देंगे। कई महिलाओं से थे अवैध संबंध महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति कई अन्य महिलाओं से भी संबंध रखता था। इस बारे में पूछने पर वह उसे चुप रहने के लिए धमकाता और प्रताड़ित करता था। थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

WPL 2025 का हुआ आगाज, गूगल ने जश्न में बनाया डूडल, RCB और गुजरात का मुकाबला

मुंबई  पांच टीमें, चार शहर और 22 मुकाबले। महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सत्र में बेटियां फिर से अपना क्रिकेट कौशल दिखाने को बेताब हैं। टूर्नामेंट में पहला मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अगुवाई में आरसीबी ने पिछली बार फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। टीम का प्रयास लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनने का होगा। यही मौका मुंबई इंडियंस के पास भी होगा जिसने पहले सत्र में ट्रॉफी जीती थी। इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले चार शहरों में खेले जाएंगे। पिछली बार बंगलूरू और मुंबई में खेले गए थे। पहले सत्र का आयोजन मुंबई में हुआ था। मुकाबले में आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गुजरात की टीम दो सत्रों में निचले पायदान पर रही है। हेड कोच माइकल क्लिंगर और कप्तान एश्ले गार्डनर इस बार टीम की तकदीर बदलने का इरादा लेकर उतरेंगे। आरसीबी का दारोमदार कप्तान मंधाना पर गत विजेता टीम की बल्लेबाज कप्तान स्मृति मंधाना पर काफी कुछ निर्भर करेगी। सोफी डिवाइन के हिस्सा न लेने के कारण मंधाना के साथ इंग्लैंड की डैनी डैनी व्याट-हॉज के ओपनिंग पर उतरने की संभावना है। पिछले साल यूपी वॉरियर्ज के लिए डैनी व्याट को मौका नहीं मिला था। हॉज भारतीय हालात से वाकिफ हैं और 2018 में ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक भी लगा चुकी हैं। पांच टीमों वाले टूर्नामेंट के टेबल में ग्रुप दौर में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी जबकि दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा जिसकी विजेता टीम फाइनल में दूसरी टीम के रूप में पहुंचेगी। फाइनल 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। गत विजेता को खल सकती है डिवाइन की कमी आरसीबी निश्चित रूप से मजबूत दावेदार है लेकिन टीम को सोफी डिवाइन और केट क्रास की कमी खलेगी। दोनों खिलाड़ी निजी कारणों से हिस्सा नहीं लेंगी। सोफी की जगह टीम ने हीदर ग्राहम और केट की जगह किम गेरेथ को लिया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्राहम ने पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और आठ विकेट लिए हैं। उनकी हमवतन गैरेथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 59 टी-20, 56 वनडे और चार टेस्ट मैच खेले हैं। गैरेथ पहले गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकी हैं। वह महिला प्रीमियर लीग में पांच विकेट भी ले चुकी हैं। टीम को गेंदबाजी में स्पिनर मोलिन्यूक्स की कमी खल सकती है जो इस बार टीम में नहीं हैं। वैसे आशा शोभना और श्रियंका पाटिल बड़ी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं। श्रियंका पिछले साल की पर्पलकैपधारी हैं। उन्होंने फाइनल में चार विकेट लिए थे। हालांकि उन्हें मैच अभ्यास की कमी खल सकती है क्योंकि उन्होंने पिछला मैच महिला टी-20 विश्वकप में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला था। कई टीमों में खिलाड़ियों की चोट की समस्या है। यूपी वॉरियर्ज ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली की जगह वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी को लिया है। हेनरी ने 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 473 रन बनाए हैं और 22 विकेट लिए हैं। इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के मेग लैनिंग के नाम है। उन्होंने 676 रन बनाए हैं और उनके नाम छह अर्धशतक है। वहीं, यूपी वॉरियर्स की सोफी एक्लेस्टोन 27 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शीर्ष पर हैं। इन चार स्टेडियम में होंगे मैच कौतांबी स्टेडियम (वडोदरा), एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु), भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम (लखनऊ) और ब्रेबोर्न स्टेडियम (मुंबई)। टीमें इस प्रकार हैं मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायोन, , हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, सत्यमूर्ति कीर्तन, नताली साइवर, पूजा वस्त्रकार, सजीवन सजना, यास्तिका भाटिया, सायका इशाक, शबनीम इस्माइल, नादिन डी क्लार्क, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, डैनी व्याट-हॉज, सब्बिनेनी मेघना, , आशा शोबाना, एलिसे पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, रेणुका सिंह,एकता बिष्ट, केट क्रॉस, चार्ली डीन, प्रमिला रावत, वीजे जोशीता, राघवी बिस्ट, जाग्रवी पवार। दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग, जेमिमा रोड्रिग्स,, शैफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, मारिजन कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, तितास साधु, श्री चरणी, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस , निकी प्रसाद। गुजरात जायंट्स: एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, प्रिया मिश्रा, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, काशवी गौतम, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन , प्रकाशिका नाइक। यूपी वॉरियर्ज: दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, सी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, उमा छेत्री, , साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुषि गोयल, क्रांति गौड़, एलाना किंग।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 395

जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस विभाग के समन्वय से विभिन्न गांवों में इन बाल विवाहों को रोका गया

रायपुर जिला प्रशासन  की सक्रियता और महिला एवं बाल विकास विभाग की तत्परता से जांजगीर चांपा जिले में  पखवाड़े भर में कुल 14 बाल विवाह रोके गए, जिससे नाबालिग बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में  जांजगीर चांपा जिले में बाल विवाह की रोकथाम का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है । जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस विभाग के समन्वय से विभिन्न गांवों में इन बाल विवाहों को रोका गया। इस अभियान के तहत 13 फरवरी 2025 को विकासखंड नवागढ़ के ग्राम अवरीद में एक ही दिन में 5 बाल विवाह रोके गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बालक-बालिकाओं की जन्मतिथि एवं अंकसूचियों की जांच की गई, जिसमें उनकी उम्र विवाह की न्यूनतम निर्धारित आयु से कम पाई गई। विभागीय अधिकारियों ने परिजनों और स्थानीय नागरिकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी और उन्हें समझाइश दी। समझाइश के उपरांत परिजनों की सहमति से विवाह रोक दिया गया और गवाहों के समक्ष घोषणा पत्र व राजीनामा पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। गौरतलब है कि रोके गए पांच विवाहों में से तीन विवाह 18, 19 और 21 फरवरी 2025 को प्रस्तावित थे, जबकि दो विवाह दिसंबर 2025 में होने वाले थे। विवाह की तैयारियां शुरू होने से पहले ही प्रशासन की सतर्कता के चलते इन्हें रोक लिया गया, जिससे परिवारों को आर्थिक क्षति, सामाजिक अपमान और मानसिक तनाव से बचाया जा सका। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल का कहना है कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। छोटी उम्र में विवाह होने से शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। लड़कियों में कुपोषण, रक्त की कमी और जटिल प्रसव संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। बच्चों की शिक्षा बाधित होती है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने से वंचित रह जाते हैं। घरेलू हिंसा, शोषण और सामाजिक असमानता की संभावना बढ़ जाती है। श्रीमती अनिता अग्रवाल  ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना मिले, तो तत्काल विभाग को सूचित करें। समय रहते दी गई जानकारी से बच्चों के जीवन को संवारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा है कि बाल विवाह को रोकना प्रशासन और समाज दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी आवश्यक है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से खत्म करने में सहयोग करें और बच्चों को एक उज्जवल भविष्य देने में भागीदार बनें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

पीएम मोदी-ट्रंप की मीटिंग के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स में 250 अंक की तेजी

मुंबई भारतीय शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को थम गया. आखिरी कारोबारी सत्र का बाजार उछाल के साथ ओपन हुआ. दरअसल, पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच हुई डील का असर भारतीय बाजार में देखने को मिल रहा है. जिसके चलते गुरुवार को बंद हुए बाजार के मुकाबले में शुक्रवार को बाजार की शुरुआत उछाल के साथ हुई. इस दौरान सेंसेक्स 250 अंक के उछाल के साथ 76,388.99 पर खुला, जो गुरुवार को 76,138.97 अंक पर क्लोज हुआ था. जबकि निफ्टी 50, 23,096.45 पर ओपन हुआ. हालांकि दस बजे के आसपास बाजार में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स के शेयरों का हाल शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के टॉप 30 शेयरों में से 18 स्टॉक्स में उछाल दर्ज किया गया. जबकि 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई उनमें आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में एक फीसदी की तेजी देखने को मिली. जबकि गिरने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा एक प्रतिशत की गिरावट अडानी पोर्ट में दर्ज की गई. वहीं निफ्टी के टॉप 50 शेयरों में से 32 शेयर शुरुआती सत्र में तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. वहीं 17 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिख रही तेजी भारत और अमेरिका के बीच हुए व्‍यापार समझौते के चलते वैश्विक बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिकी बाजारों में रातभर उछाल देखा गया. इस दौरान डाउ जोन्स में 342.87 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की तेजी देखी गई और ये 44,711.43 अंक पर पहुंच गया. जबकि एसएंडपी500 में एक प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया. उधर एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला. हालांकि जापान और चीन के बाजारों में गिरावट देखी गई तो हांगकांग और कोरियाई बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. इन शेयर में दिख रही तेजी शुक्रवार सुबह जिन शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया.  उनमें हैवल्स इंडिया में दो प्रतिशत का उछाल देखा गया. जबकि डीएलएफ और जेएसडब्‍लू के शेयरों में 1.5 फीसदी की तेजी देखी गई.  तो वहीं सेल में एक प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया. जबकि हिंदुस्‍तान जिंक के शेयर 2.27 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया. उधर भारत फॉर्ग में 1.47 फीसदी, तो गो डिटिज इंश्योरेंस में 4 फीसदी का उछाल देखा गया. जबकि हिंदुस्‍तान कॉपर के शेयर में एक प्रतिशत की तेजी देखी गई. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 75

मुख्यमंत्री ने 15 कला मनीषियों को प्रदान किए राज्य शिखर सम्मान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कलाएं स्वयं बोलती हैं। यह हमारे व्यवहार और भावनाओं से भी व्यक्त होती है। मध्यप्रदेश कला की धरती है। यहाँ से कई विश्व मान्य कला मनीषी हुए हैं। कलाओं और कलासाधकों से ही हमारी संस्कृति पोषित है, पल्लवित है। मध्यप्रदेश को विश्व में कला गौरव स्थल की पहचान दिलाने में भारत भवन की प्रमुख भूमिका है। हम सब भारत भवन के एक गौरवशाली अतीत के गवाह हैं। आज भारत भवन की 43वीं वर्षगांठ मनाते हुए हम बेहद गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरूवार को भारत भवन के मुक्ताकाश मंच से राज्य शिखर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान देते हुए वर्ष 2022 एवं 2023 के राज्य शिखर सम्मान प्रदान किए। इस अवसर पर 15 कला मनीषियों को उनके अतिविशिष्ट योगदान के लिए शॉल, श्रीफल, सम्मान पट्टिका एवं दो लाख रूपए की सम्मान राशि देकर अलंकृत किया गया। समारोह में संगीत, नृत्य, नाटक, जनजातीय एवं लोक कला, साहित्य तथा रंगकर्म के क्षेत्र में योगदान देने वाले कलाकारों, साहित्यकारों एवं रंगकर्मियों को शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य शिखर सम्मान से सम्मानित सभी कला विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। कलाकार हमारे समाज की आत्मा हैं और उनका सम्मान हमारी प्राथमिकता है। कला के सम्मान से हम स्वयं सम्मानित होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत भवन के 43वें स्थापना दिवस को खास बनाते हुए यहां रंगमण्डल को पुनः प्रारंभ करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगमण्डल की वापसी सिर्फ रंगमंच ही नहीं, बल्कि पूरे कला जगत के लिए एक नया आनंद लेकर आयेगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का सभी रंगमंच प्रेमियों और कलाकारों ने पुलकित होकर स्वागत किया क्योंकि रंगमण्डल की वापसी इनके लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। भारत भवन का रंगमण्डल वर्षों से प्रदेश के रंगकर्मियों और नाटक प्रेमियों के लिए एक प्रमुख मंच था, अब फिर से जीवंत होने जा रहा है। इसकी वापसी से युवा रंगकर्मियों को नए अवसर मिलेंगे और थिएटर को भी एक नई ऊर्जा मिलेगी। रंगमण्डल की पुनर्स्थापना से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और भी समृद्ध होगी। संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि भारत भवन हमारी कला आस्था का केन्द्र रहा है। इस भवन के जरिए कला और संस्कृति के पुनर्जागरण के साथ मध्यप्रदेश न केवल अपनी जड़ों को संजो रहा है, बल्कि भावी नई कला पीढ़ी को भी सशक्त बना रहा है। उन्होंने सभी सम्मानित विभूतियों का अभिनंदन किया। भारत भवन के न्यासी अध्यक्ष वामन केंद्रे ने कहा कि भारत भवन सभी कला विधाओं का संगम है। सदियों से विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन यहां से होता रहा है। भोपाल को देश के प्रमुख सांस्कृतिक केन्द्र का दर्जा दिलाने में भारत भवन की भूमिका निरापद रूप से सराहनीय रही है। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन और भारत भवन के न्यासी सचिव शिवशेखर शुक्ला ने भारत भवन की 43 साल से चल रही कला साधना यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि दिलों में कला और इसके प्रति प्रेम का संचार करने वाले कला विभूतियों का सम्मान कर हम स्वयं गौरवान्वित हैं। भारत भवन समेकित रूप से कलाओं का उत्कृष्ट केन्द्र है। कलाओं के संवर्धन और कलाकारों के प्रोत्साहन के क्षेत्र में यह देश का एक अनूठा और अनुपम कला केन्द्र है। संचालक संस्कृति एन.पी. नामदेव ने राज्य शिखर सम्मान से सम्मानित होने वाले सभी कला मनीषियों के प्रशस्ति वाचन किये। इस मौके पर भारत भवन के सभी न्यासी सहित बड़ी संख्या में कलाप्रेमी, रंगकर्मी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने भारत भवन परिसर में आयोजित कला प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 9 विधाओं में 15 कला मनीषियों को मिला राज्‍य शिखर सम्‍मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न कला क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 कला मनीषियों को वर्ष 2022 एवं 2023 के राज्य शिखर सम्मान प्रदान किये। समारोह में डॉ. उर्मिला शिरीष (भोपाल) को हिन्‍दी साहित्‍य के लिए वर्ष 2022 का शिखर सम्मान दिया गया। महमूद अहमद सहर (उज्‍जैन) को उर्दू साहित्‍य के लिए वर्ष 2023 का शिखर सम्मान दिया गया। डॉ. मिथिला प्रसाद त्रिपाठी (इंदौर) को संस्‍कृत साहित्‍य के लिए वर्ष 2022 का और डॉ. गोविंद दत्‍तात्रेय गंधे (उज्‍जैन) को संस्कृत साहित्य के लिए ही वर्ष 2023 का शिखर सम्मान दिया गया। इसी क्रम में विदुषी कल्‍पना झोकरकर (इंदौर) को शास्‍त्रीय संगीत के लिए वर्ष 2022 का और विदुषी शाश्‍वती मण्‍डल (दिल्‍ली) को शास्त्रीय संगीत के लिए ही वर्ष 2023 का शिखर सम्मान दिया गया। सुमोहिनी मोघे पूछवाले (जबलपुर) को शास्‍त्रीय नृत्य के लिए वर्ष 2022 का और विदुषी भारती होम्‍बल (भोपाल) को शास्‍त्रीय नृत्य के लिए ही वर्ष 2023 के शिखर सम्मान से अलंकृत किया गया। रूपंकर कलाएं श्रेणी में ईश्‍वरी रावल (इंदौर) को वर्ष 2022 का और इसी श्रेणी में हरि भटनागर (जबलपुर) को वर्ष 2023 का शिखर सम्मान दिया गया। श्रीराम जोग (इंदौर) को नाट्य कला के लिए वर्ष 2022 का और इसी कला संवर्ग में सतीश दवे (उज्‍जैन) को वर्ष 2023 का शिखर सम्मान दिया गया। जनजातीय एवं लोक कलाएं श्रेणी में रामसिंह उर्वेती (पाटनगढ़) को वर्ष 2022 का एवं इसी श्रेणी में कैलाश सिसोदिया (धार) को वर्ष 2023 के राज्‍य शिखर सम्‍मान से अलंकृत किया गया। दुर्लभ वाद्य वादन श्रेणी में पंडित सुनील पावगी (ग्‍वालियर) को वर्ष 2023 के शिखर सम्मान से अलंकृत किया गया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश … Read more

भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक :मुख्यमंत्री साय

रायपुर महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित यह विराट महाकुंभ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं को जानने, समझने और आत्मसात करने का अनुपम अवसर भी है। मुख्यमंत्री साय रायपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए, जहां पहुंचने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट से मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ 5 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से संगम तट के लिए प्रस्थान किया। अरेल घाट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय एवं अन्य गणमान्यजन मोटर बोट से त्रिवेणी संगम पहुंचे और धार्मिक विधि-विधान के अनुसार माँ गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है, और इसी परंपरा के अनुरूप छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को भी यहां स्थापित करने का संकल्प लिया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारतीय आस्था, परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती का यह त्रिवेणी संगम केवल जल का मिलन नहीं, बल्कि अध्यात्म, परंपरा और संस्कृति का महासंगम है। प्रयागराज महाकुंभ न केवल भारत के लिए, बल्कि समूची मानवता के लिए आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमारी आध्यात्मिक जड़ों को सुदृढ़ करने और सनातन संस्कृति के दिव्य स्वरूप को विश्वभर में प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं ने भी इस दिव्य आयोजन और उसकी व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की है। मुख्यमंत्री साय ने सनातन संस्कृति के संवर्धन में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें भावी पीढ़ियों तक संरक्षित रखना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों और समस्त देशवासियों को महाकुंभ की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय सभ्यता के मूल सिद्धांत—धर्म, करुणा, और आध्यात्मिकता—का उत्सव है, जो समाज को नई दिशा देता है और आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत करता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

वृहद नृत्‍य मैराथन रिले से बनेगा विश्व रिकॉर्ड, खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव, प्रणाम, सृजन और नाद जैसे नवाचार

51वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 से 26 फरवरी तक श्रेष्ठ कलाकारों की प्रस्तुतियां, भारतीय संस्कृति और कलाओं से परिचित करातीं अनुषांगिक गतिविधियां होंगी आकर्षण वृहद नृत्‍य मैराथन रिले से बनेगा विश्व रिकॉर्ड खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव, प्रणाम, सृजन और नाद जैसे नवाचार स्काई डाइविंग, हॉट एयर बैलून, कैम्पिंग, विलेज टूर जैसी रोमांचक पर्यटन गतिविधियां होंगी विशेष आकर्षण पद्मभूषण, पद्मश्री, एसएनए अवॉर्डी प्राप्त नृत्य कलाकारों के साथ युवाओं को प्रदर्शन के अवसर भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा है कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट खजुराहो के एक हजार वर्ष प्राचीन मंदिरों की दिव्य आभा में 51वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया जायेगा। खजुराहो स्थित कंदरिया महादेव मंदिर एवं देवी जगदंबा मंदिर प्रांगण के मध्य में आयोजित होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समागम की भव्यता वर्ष अपने उत्कर्ष पर होगी। समारोह में इस वर्ष कई नए आयाम तथा अनुषांगिक गतिविधियां शामिल की गई हैं। सभी प्रमुख भारतीय शास्‍त्रीय नृत्‍यों कथक, भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, ओडिसी आदि के साथ शास्‍त्रीय नृत्‍य मैराथन (रिले) प्रस्‍तुति की जा रही है, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड में दर्ज करने का प्रयास किया जाएगा। राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि खजुराहो नृत्‍य समारोह के मंच को बहुत ही सम्‍मान और आदर के साथ देखा जाता है। यहां प्रस्‍तुति देना किसी भी नृत्‍य कलाकार के लिए गर्व की बात होती है। इसे ध्‍यान में रखते हुए 51वें खजुराहो नृत्‍य समारोह में होने वाली गतिविधियों को विस्‍तार एवं व्‍यापकता देने का प्रयास किया गया है। कला प्रेमी नृत्‍य के साथ ही अन्‍य कला माध्‍यमों का भी आनंद ले सकें। राज्य मंत्री लोधी जनजातीय संग्रहालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव 51वें खजुराहो नृत्‍य समारोह का शुभारम्‍भ करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। समारोह में नृत्‍य प्रस्‍तुतियां प्रतिदि‍न सायं 6:30 बजे से प्रारम्‍भ होंगी। अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के लिए उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल द्वारा भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण, मध्‍यप्रदेश पर्यटन एवं छतरपुर जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाता है। इस अवसर पर संचालक संस्कृति एन.पी.नामदेव, निदेशक, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी डॉ. धर्मेंद्र पारे उपस्थित रहे। वृहद शास्‍त्रीय नृत्‍य मैराथन (रिले) से बनेगा विश्व रिकॉर्ड  सबसे लंबे वृहद शास्‍त्रीय नृत्‍य मैराथन (रिले) प्रस्तुति में निरन्‍तर 24 घंटे से भी अधिक नृत्‍य प्रस्‍तुतियां होंगी। यह गतिविधि आदिवर्त संग्रहालय, खजुराहो में होगी। गति‍विधि का शुभारम्‍भ 19 फरवरी, 2025 को दोपहर 2:00 बजे होगा जो निरन्‍तर 20 फरवरी, 2025 को सायं 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसका नृत्‍य निर्देशन/संयोजन कथक नृत्‍यांगना तथा फिल्‍म अभिनेत्री श्रीमती प्राची शाह, मुम्‍बई एवं संगीत निर्देशन/संयोजन कौशिक बसु, मुम्‍बई द्वारा किया जाएगा। प्रारंभिक रूप से 5-5 कलाकारों के 25 ग्रुप तैयार किये जायेंगे, जिसमें लगभग 125 कलाकार भाग लेंगे। विभागीय संगीत महाविद्यालय/विश्‍वविद्यालय एवं नृत्‍य के वरिष्‍ठ कलागुरुओं के साधनारत शिष्‍यों को प्रस्‍तुति के लिए अमांत्रित किया गया है। खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव खजुराहो नृत्य समारोह जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से स्‍थानीय युवाओं को जोड़ने के लिए मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग ने पहली बार ''खजुराहो बाल नृत्‍य महोत्‍सव'' का आयोजन किया जाएगा। इसमें मध्‍यप्रदेश के मूल निवासी 10 से 16 साल के युवा कलाकार एक पृथक मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन का उद्देश्य भारतीय शास्‍त्रीय नृत्‍य परम्‍परा को संरक्षित करना और युवा पीढ़ी को भारतीय शास्‍त्रीय नृत्‍यों के प्रति अभिरूचि को प्रोत्‍साहित करना है। ये प्रस्‍तुतियां खजुराहो नृत्‍य समारोह परिसर में स्थित पृथक मंच पर सायं 5 से 6 बजे तक होंगी। इस महोत्‍सव के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसमें 310 नृत्‍य कलाकारों के आवेदन प्राप्‍त हुए थे। वरिष्‍ठ नृत्‍य गुरुओं की चयन समिति द्वारा 15 नृत्‍य कलाकारों को चयनित किया गया है। प्रणाम : वरिष्‍ठ भरतनाट्यम नृत्‍यांगना पद्मविभूषण डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम के जीवन एवं कला अवदान पर प्रदर्शनी एवं व्‍याख्‍यान 51वें खजुराहो नृत्य समारोह में इस वर्ष एक नई अनुषांगिक गतिविधि "प्रणाम" को जोड़ा गया है। इस गतिविधि के अंतर्गत सुविख्यात नृत्यांगना और पद्मविभूषण डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम के जीवन और कला अवदान को अभिव्यक्त करते आयोजन होंगे। डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम के जीवन और कला अवदान पर प्रदर्शनी, व्याख्यान एवं संवाद सह प्रदर्शन भी शामिल होंगे। इसमें उनकी प्रस्‍तुति के फोटो, किताबें, उनके द्वारा डिजाइन नृत्‍य परिधान एवं उन्‍हें प्राप्‍त अवार्ड शामिल होंगे। जैसा कि विदित है डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम भरतनाट्यम नृत्य की सुप्रसिद्ध कलाकार हैं। वह एक रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, म्यूजिक कंपोजर, गायिका, शिक्षिका, इंडोलॉजिस्ट और लेखिका भी हैं। वह भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों द्वारा उनके सम्मान में कई फिल्में और वृत्तचित्र बनाए गए हैं। हाल ही में वर्ष 2024 के पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा हुई है। वे खजुराहो नृत्य समारोह में पूर्व में प्रस्तुति दे चुकी हैं। व्‍याख्‍यान एवं संवाद हेतु डॉ. जयराजगोपालन, सुअनुराधा विक्रांत, सुमहती कन्‍नन, अरविंद कुमारस्‍वामी, पियाल भट्टाचार्य, डॉ. राजवासुदेवन, अर्जुन भारद्वाज एवं डॉ. सच्चिदानंद जोशी पधारेंगे। पद्म पुरस्कार प्राप्त और एसएनए अवॉर्डी कलाकार देंगे नृत्य प्रस्तुतियां खजुराहो नृत्य समारोह में प्रारंभ से ही नृत्य जगत के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी हैं। इस वर्ष भी यह परम्परा जारी रखते हुए पद्म पुरस्‍कार एवं संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड प्राप्‍त नृत्‍य कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इन नामों में कुचिपुड़ी की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मभूषण विदुषी राधा—राजा रेड्डी, मणिपुरी नृत्य कलाकार पद्मदर्शना झवेरी, छाऊ नृत्य कलाकार पद्मशशधर आचार्य, ओडिसी नृत्य कलाकार प्रवत कुमार स्वाइन, मोहिनीअट्टम नृत्य कलाकार पद्मविदुषी भारती शिवाजी, कथक नृत्य कलाकार पद्मविदुषी शोभना नारायण, सत्रीय नृत्य कलाकार पद्मगुरु जतिन गोस्वामी शामिल हैं। वहीं एसएनए अवॉर्डी में मोहिनीअट्टम नृत्य कलाकार सुपल्लवी कृष्णनन, भरतनाट्यम नृत्य कलाकार डॉ.संध्या पुरेचा, कुचिपुड़ी नृत्य कलाकार सुदीपिका रेड्डी, कथकली नृत्य कलाकार सदानम के.हरिकुमार, कथक नृत्य कलाकार सुअदिति मंगलदास, मणिपुरी नृत्य कलाकार गुरु कलावती देवी—बिम्बावती देवी का नाम शामिल है। साथ ही फिल्म अभिनेत्री और भरतनाट्यम की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना सुमीनाक्षी शेषाद्रि की एकल नृत्य प्रस्तुति भी होगी। नाद : भारतीय लोक एवं शास्त्रीय संगीत में उपयोगी वाद्यों की प्रदर्शनी भारतीय लोक एवं नृत्य — संगीत में विभिन्न प्रकार के वाद्यों का प्रयोग किया जाता … Read more