उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संभाग स्तरीय बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिये स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को समन्वित प्रयास करना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताएँ व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन करें तथा प्रतिमाह उन्हें चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाय। उप मुख्यमंत्री ने कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में स्वास्थ्य सूचकांक, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में सुधार की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला पूरी संवेदनशीलता के साथ घर-घर जाकर गर्भवती माताओं का शत-प्रतिशत पंजीयन करते हुए उन्हें प्रतिमाह व तिमाही में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएँ दें तथा उनकी जांच कराये ताकि वह महिलाएँ हाई रिस्क में न जा पाये। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क में यदि गर्भवती महिला पहुंचती है तो उसको समय समय पर उपचार दिया जाय। तदुपरांत उसका संस्थागत प्रसव कराकर सुरक्षित किया जाय। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के अनेक कार्य संचालित हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अस्पताल भवनों के निर्माण के साथ ही पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के कार्य प्राथमिकता से किये जा रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि मैदानी अमला पूरी निष्ठा से कार्य करें तथा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी गंभीरता से मानीटरिंग करें व क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रतिमाह की 9 एवं 25 तारीख को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की मानीटरिंग की जाएं ताकि इसका अधिक से अधिक आउटपुट निकले। उप मुख्यमंत्री ने अपेक्षा की कि गर्भवती महिलाओं के परिजनों को भी उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिये जागरूक किया जाएं जिससे जच्चा व बच्चा स्वस्थ्य रहे। उप मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से अपेक्षा की कि वह क्षेत्र का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की सतत मॉनिटरिंग करें।कमियों को दूर करने के लिये प्रयास करें। उन्होंने रीवा संभाग का व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति की नियमित जानकारी शेयर करने के भी निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने अपेक्षा की कि रीवा संभाग में समन्वित प्रयासों से शिशु मृत्यु दर व मातृ मृत्यु दर में कमी लाने में सफलता मिलेगी और इसकी लिये प्रतिमाह रिव्यू बैठक की जायेगी। कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस, कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव, कलेक्टर मैहर सुरानी बाटड़, सीईओ जिला पंचायत रीवा एवं सीधी उपस्थित रहे। कलेक्टर सिंगरौली वीसी के माध्यम से बैठक में जुड़े। इस दौरान स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के रीवा संभाग के जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

फैसिलिटेशन काउंसिल में प्रकरणों में पारदर्शिता के साथ त्वरित निराकरण में मध्यप्रदेश लगातार तीसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ

भोपाल भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा मध्यप्रदेश के उद्योग संचालनालय एवं एमएसएमई विभाग को मध्यप्रदेश में फैसिलिटेशन काउंसिल के विभिन्न प्रकरणों के पारदर्शिता व त्वरित निराकरण संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए गत दिवस दिल्ली में सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश ने पूर्व में वर्ष 2022, वर्ष 2023 के बाद 2024 में यह पुरस्कार लगातार तीसरी बार प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि सूक्ष्म लघु और मध्यम उधम अधिनियम 2006 एवं मध्य प्रदेश फैसिलिटेशन काउंसिल नियम 2017 अंतर्गत बायर एवं सप्लायर के मध्य विलंबित भुगतानों के लिए गठित की है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

नए वित्त वर्ष के लिए योजना प्रस्तावों पर दिये समुचित निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रावास में किसी भी तरह की असुविधा न होने पायें। सभी छात्रावासों में बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बच्चों को पढ़ने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाये। छात्रावास में प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थी सिर्फ़ अपनी पढ़ाई पर ही अधिकाधिक ध्यान केंद्रित करें, ऐसा समय प्रबंधन किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं की वर्तमान प्रगति और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए तैयार योजना प्रस्तावों एवं आवंटन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अजा वर्ग के लिए सभी कल्याण योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए, जिससे समाज के वंचित वर्गों को अधिकतम लाभ मिल सके। डॉ. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू में विधि संकाय प्रारंभ करें मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 24 जनवरी को महेश्वर में हुई कैबिनेट में महू स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में विधि संकाय प्रारंभ करने के लिए 25 करोड़ रुपए मंजूर किए गये हैं। विधि संकाय प्रारंभ करने के लिए सभी तैयारियां समय रहते कर ली जायें। प्रमुख सचिव ने बताया कि अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा डॉ. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, महू (इंदौर) को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6 करोड़ 40 लाख रुपए की अनुदान राशि जारी की गई है। बैठक में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार कॉश्यप, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण डॉ. ई. रमेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान प्रमुख सचिव अजा कल्याण डॉ. कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान के लिए छात्रावासों का संचालन, छात्रवृत्ति योजनाओं का क्रियान्वयन, शिक्षा प्रोत्साहन योजनाएं, अनुदान कार्यक्रम और स्वरोजगार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अत्याचार निवारण अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन भी विभाग की विशेष प्राथमिकता में है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- ड्रोन निर्माण और प्रौद्योगिकी का प्रमुख हब बनाने के लिए कार्य योजना तैयार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को ड्रोन निर्माण और प्रौद्योगिकी का प्रमुख हब बनाने के लिए समग्र कार्य योजना तैयार की गई है। राज्य सरकार ने ड्रोन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिये मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-2025 को स्वीकृति दे दी है। इसमें ड्रोन के सुरक्षित और कुशलतम उपयोग के माध्यम से नवाचार, आर्थिक समृद्धि और रोजगार को बढ़ावा देने वाले विषयों एवं तथ्यों को शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश में ड्रोन टेक्नोलॉजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ड्रोन डेटा रिपॉजिटरी भी बनाई जायेगी। प्रधानमंत्री गति शक्ति पहल से प्रेरित होकर ड्रोन नीति सरकार के ड्रोन डेटा और इमेजरी के लिए एक केन्द्रीकृत प्लेटफ़ॉर्म होगा। ड्रोन डेटा रिपॉजिटरी विभिन्न विभागों के मध्य परस्पर डेटा साझा करने और सहयोग को बढ़ावा देगी। यह नीति जीआईएस आधारित योजना और विश्लेषणात्मक उपकरणों का उपयोग करके बेहतर निगरानी तंत्र विकसित करेगी। यह रिपॉजिटरी तत्काल अद्यतन निगरानी सुविधा प्रदान करेगी, जिससे संसाधनों का त्रुटिरहित आवंटन होगा और अधोसंरचनात्मक विकास में सहयोग मिलेगा। इससे बेहतर समन्वय, निर्णय-प्रक्रिया में मदद मिलने के साथ लागत-समय का सदुपयोग होगा और परियोजनाओं की समीक्षा में सुधार भी होगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि डेटा प्रबंधन सुरक्षित रूप से किया जाए और सहयोगी भागीदारों के साथ रिपॉजिटरी की प्रबंधन व्यवस्था पुख्ता रखी जाए। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य की एजेंसियों द्वारा एकत्र किए गए सभी ड्रोन डेटा को राष्ट्रीय भौगोलिक नीति-2022 या उसके बाद के किसी संशोधन या नीति के अनुसार डेटा सुरक्षा कानूनों और विनियमों के अंतर्गत संग्रहित किया जाए। संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा के लिए सुरक्षित डेटा भंडारण और प्रसारण प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जायेगा। भविष्य में ड्रोन का उपयोग तेज़ी से बढ़ेगा। यह बिना पायलट वाला यंत्र है जो विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। यह कई प्रकार से अभिनव समाधान प्रस्तुत करता है और मानव श्रम की बचत करता है। इस तकनीकी से समय पर डेटा संधारित हो जाता है। सटीक और दक्षता के साथ कठिन स्थानों से डेटा संग्रह हो जाता है। आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग से कई क्षेत्रों के लिए यह अमूल्य उपकरण साबित हो रहा है। कृषि क्षेत्र में उपयोग ड्रोन से फसल की सेहत की निगरानी, रोगों का पता लगाने और फसल की पैदावार का मूल्यांकन करने में सहायता मिल रही है। ड्रोन उर्वरक और कीटनाशक का छिड़काव सटीकता से कर सकते हैं, जिससे अपशिष्ट और नकारात्मक पर्यावरणीय प्रभाव कम होगा। वे उन क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं जिन्हें अधिक या कम पानी की आवश्यकता है। सिंचाई के तरीकों का बेहतर उपयोग करने में ड्रोन मदद करता है। आपदा प्रबंधन में उपयोग ड्रोन, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में थर्मल इमेजिंग और हाई-रिजोल्यूशन कैमरों का उपयोग कर प्रभावित लोगों का पता लगा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत तस्वीरें देख बचाव के प्रयासों में मदद कर रहे हैं। पुनर्निर्माण के प्रयासों और बीमा दावों की प्रामाणिकता में मदद मिल रही है। आपातकालीन स्थितियों में ड्रोन चिकित्सा आपूर्ति और खाद्य सामग्री को दुर्गम इलाको में पहुंचा रहे हैं। निरीक्षण में उपयोग ड्रोन पुलों, भवनों और अन्य बुनियादी ढांचे का निरीक्षण कर रहे हैं, जिसमें रखरखाव और सुरक्षा मूल्यांकन शामिल हैं। ड्रोन से निर्माण की प्रगति के बारे में वास्तविक समय में अपडेट प्राप्त किया जा रहा है। ड्रोन वन्य जीवों की सुरक्षा की निगरानी कर रहे हैं और उन्हें परेशान किए बिना उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। जंगलों की सेहत की निगरानी, अवैध लकड़ी कटाई का पता लगाने और जंगल की आग के प्रभाव का मूल्यांकन भी ड्रोन से किया जा रहा है। ड्रोन स्कूलों की स्थापना मध्यप्रदेश ड्रोन प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और संचालन के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने के लिए नई ड्रोन नीति के अंतर्गत ड्रोन स्कूल स्थापित करेगा। इसमें सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से निवेश किया जाएगा। इसका उद्देश्य ड्रोन प्रौद्योगिकी में व्यापक प्रशिक्षण और शिक्षा प्रदान करना है, जिससे विद्यार्थी और पेशेवर दोनों उद्योग की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हों। पॉलिटेक्निक, आईटीआई और इंजीनियरिंग कॉलेजों को ड्रोन/पार्ट्स डिजाइन, ड्रोन इमेज एनालिटिक्स, एआई टूल्स आदि के लिए विशिष्ट पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्योग के साझेदारों के साथ मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए जाएंगे। इससे युवाओं को ड्रोन उद्योग में रोजगार पाने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किया जा सकेगा। विशेष रूप से ड्रोन निर्माण, मरम्मत, असेंबलिंग और डेटा प्रोसेसिंग में रोजगार प्रदान करने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। पॉलिसी से लाभ आगामी 5 वर्षों में लगभग 370 करोड़ रूपये का निवेश अपेक्षित है। लगभग 8,000 (2,200 प्रत्यक्ष एवं 6,600 अप्रत्यक्ष) रोजगार सृजित होंगे। इस क्षेत्र में प्रति करोड़ वित्तीय प्रोत्साहन के आधार पर लगभग 25-30 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। नीति के प्रमुख स्तंभ ड्रोन इको सिस्टम, कौशल विकास, सेक्टर प्रमोशन और वित्तीय प्रोत्साहन ड्रोन नीति के प्रमुख स्तंभ हैं। इनसे तकनीकी संस्थानों में ड्रोन संबंधी पाठयक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। ड्रोन इको सिस्टम एआई और नवीनतम प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन मिलेगा। वित्तीय प्रोत्साहन ड्रोन नीति की घोषणा के बाद डीएसडीएम/डीईएस इकाइयों द्वारा किए गए नए निवेश के लिये 40 प्रतिशत पूंजी निवेश (अधिकतम 30 करोड़ रूपये तक) की सब्सिडी और लीज रेंटल पर 3 वर्ष तक 25 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति या प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक, जो भी कम हो मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा पहचाने गये क्षेत्रों में आर एंड डी परियोजना शुरू करने के लिये 2 करोड़ रूपये तक का अनुदान मिलेगा। प्रतिभाओं के कौशल उन्नयन के लिये प्रमुख क्षेत्रों में इंटर्न को मुख्यमंत्री "सीखो कमाओ योजना" में 6 महिने तक के लिये 8 हजार रूपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। प्रदर्शनियों/कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये किए गए खर्च पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी। यह सब्सिडी घरेलू कार्यक्रमों के लिये एक लाख रूपये और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिये 2 लाख रूपये तक होगी। भूमि पर निष्पादित पट्टे पर 100 प्रतिशत स्टॉम्प शुल्क और पंजीकरण शुलक की प्रतिपूर्ति की जायेगी। परीक्षण, अंशांकन और प्रमाणन के लिये पॉलिसी अवधि के दौरान 20 लाख रूपये की कैपिंग के साथ प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक की सहायता मिलेगी। घरेलू पेटेंट के लिए प्रति पेटेंट 5 लाख रूपए और अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट के लिए 10 लाख रूपए … Read more

महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत होगी आज से, जिसमें पांच टीमें खिताब के लिए जंग लड़ेंगी

नई दिल्ली आगामी टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे। महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत में अब 24 घंटे से भी कम समय शेष है। शुक्रवार को इस टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का आगाज होगा, जिसमें पांच टीमें खिताब के लिए जंग लड़ेंगी। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में  कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान खेल, प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें भाग लेंगी। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी। इस तरह एक टीम कुल आठ मुकाबले खेलेगी। 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार किसी भी दिन डबल हेडर नहीं होगा यानी एक भी दिन दो मैच नहीं खेले जाएंगे। महिला प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स के बीच मुकाबले से होगा। यह मुकाबला वडोदरा के में कोतांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन करेगा।   दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, सारा ब्राइस, एनाबेल सदरलैंड, मिन्नू मणि, शैफाली वर्मा, अरुंधति रेड्डी, एन चरानी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, नंदिनी कश्यप, स्नेहा दीप्ति, जेस जोनासेन, निकी प्रसाद, तानिया भाटिया, मार्चिजैन कैप, राधा यादव, तितास साधु। गुजरात टाइटंस: एश्ले गार्डनर (कप्तान), हरलीन देओल। प्रकाशिका नाइक, बेथ मूनी, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, सयाली साचरे, डेनिएल गिब्सन, मन्नत कश्यप, शबनम शकील, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, सिमरन शेख, डींड्रा डॉटिन, फोएबे लिचफील्ड, तनुजा कंवर। मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अक्षिता माहेश्वरी, पूजा वस्त्राकर, अमनदीप कौर, हेले मैथ्यूज, सैका इशाक, अमनजोत कौर, जिन्तिमनी कलिता, सजीवन सजना, अमेलिया केर, कीर्तना बालाकृष्णन, संस्कृति गुप्ता, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, शबनीम इस्माइल, जी कमलिनी, नताली साइवर-ब्रंट, यास्तिका भाटिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), आशा शोभना जॉय, जोशिता वीजे, ऋचा घोष, डैनी व्याट, कनिका आहूजा, सब्बीनेनी मेघना, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, श्रेयंका पाटिल, एलिसे पेरी, प्रेमा रावत, जॉर्जिया वेयरहैम, राघवी बिस्ट, सोफी डिवाइन, जाग्रवी पवार, रेणुका सिंह, सोफी मोलिनेक्स। यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), अलाना किंग, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, एलिसा हीली, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, अंजलि सरवानी, किरण नवगिरे, सोफी एक्लेस्टोन। अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ताहलिया मैकग्राथ, चमारी अथापथु, पूनम खेमनार, उमा छेत्री, राजेश्वरी गायकवाड़, वृंदा दिनेश। महिला प्रीमियर लीग 2025 का पूरा कार्यक्रम तारीख     मैच     स्थान 14 फरवरी     गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू     वडोदरा 15 फरवरी     मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स     वडोदरा 16 फरवरी     गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स     वडोदरा 17 फरवरी     दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू     वडोदरा 18 फरवरी     गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस     वडोदरा 19 फरवरी     यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स     वडोदरा 21 फरवरी     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियंस     बंगलुरू 22 फरवरी     दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स     बंगलुरू 24 फरवरी     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम यूपी वॉरियर्स     बंगलुरू 25 फरवरी     दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स     बंगलुरू 26 फरवरी     मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स     बंगलुरू 27 फरवरी     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात जाएंट्स     बंगलुरू 28 फरवरी     दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस     बंगलुरू 1 मार्च     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम दिल्ली कैपिटल्स     बंगलुरू 3 मार्च     यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स     लखनऊ 6 मार्च     यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस     लखनऊ 7 मार्च     गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स     लखनऊ 8 मार्च     यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू     लखनऊ 10 मार्च     मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स     मुंबई 11 मार्च     मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू     मुंबई 13 मार्च     एलिमिनेटर     मुंबई 15 मार्च     फाइनल     मुंबई नोट: सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

ओबीसी महासभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

चंदेरा ओबीसी महासभा जिला इकाई टीकमगढ़ द्वारा आज जातिगत जनगणना, पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण दिए जाने सहित अन्य 5 सूत्रीय मांगों को लेकर  ज्ञापन सौंपा। 1.पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को 9 वीं अनुसूची में शामिल किया जाए। 2. पिछड़ा वर्ग द्वारा मंदिरों को दान की गई भूमि वापिस लौटाई जाए। 3. मध्य प्रदेश के सभी विभागों और कार्यालयों में पिछड़ा वर्ग के 50% अधिकारी रखे जाएं। 4. मध्य प्रदेश के सभी शासकीय कन्या विद्यालयों व प्राइवेट स्कूलों के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवाएं जाएं। 5. मध्य प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को अधिक से अधिक राशि का आवंटन किया जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो सके। इस आशय को लेकर महासभा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत सागर, युवा मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवीदयाल चौरसिया उर्फ़ दिनेश ने क्रान्तिकारी साथियों के साथ तहसील कार्यालय जतारा पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी शैलेंद्र सिंह को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग द्वारा ग्राम गुंवारी सड़क निर्माण का किया गया भूमि पूजन

अनुपपुर सामाजिक विकास और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में हिंदुस्तान पावर के सीएसआर विभाग ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में, ग्राम गुंवारी को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह सड़क 1.50 किलोमीटर लंबी और 3.75 मीटर चौड़ी होगी, जो ग्राम टकहोली तिराहा से ग्राम गुंवारी तक आवागमन सुनिश्चित करेगी। इस शुभ अवसर पर ग्राम के जन प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की, जिनमें ग्राम गुंवारी अमगंवा के सरपंच गणेश सिंह गोंड, जनपद सदस्य चंद्र प्रकाश जायसवाल, ग्राम उपसरपंच जीवन लाल केवट, पूर्व उपसरपंच लेखराम सिंह राठौर, एवं अन्य स्थानीय नागरिकों ने आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नारियल फोड़कर विधिवत् भूमि पूजन किया और कार्य आरंभ कराया। उपस्थित ग्रामीणों ने हिंदुस्तान पावर द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य के लिए प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपना आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान पावर के  अधिकारियो में एचआर और प्रशासन प्रमुख आर. के. खटाना, सीएसआर प्रमुख सत्यम सलील, भू-अर्जन विभाग प्रमुख विजय सोनी, एवं जनसंपर्क अधिकारी गौरव पाठक—ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर एचआर और प्रशासन प्रमुख आर. के. खटाना ने कहा, "हिंदुस्तान पावर सदैव सामाजिक विकास को प्राथमिकता देती है। यह सड़क न केवल ग्रामीणों की आवागमन संबंधी जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।" ग्राम सरपंच गणेश सिंह गोंड ने कहा, "इस सड़क के नवीनीकरण की क्षेत्र को लंबे समय से प्रमुख आवश्यकता थी, जिसके लिए स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता था, निश्चित रूप से इसके निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी। हम हिंदुस्तान पावर का  इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, और उम्मीद जताते हैं कि आगे भी कंपनी इस तरह के विकास के कार्यों में अपना योगदान देती रहेंगी। भूतपूर्व उपसरपंच लेखराम सिंह राठौर कहते है कि कंपनी के अधिकारीगण हमेशा ही जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय जननिस्तार की मांगो को सकारात्मक रूप से लेते हैं, यह सड़क नवीनीकरण का कार्य हाल का ही उदाहरण है। हिंदुस्तान पावर के वरिष्ठ अधिकारी श्री आर के खटाना ने ग्रामीणजनों को आश्वासन दिया कि कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता की दिशा में आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना एवं अन्य सामाजिक आवश्यकताओं के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 13