10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा ने बनाई बढ़त, जश्न मनाने की तैयारी, लड्डू, गुलाबजामुन, बालूशाही बनकर तैयार

रायपुर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. 10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा ने बढ़त बनाई है. वहीं कई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हो चुकी है. भाजपा जिला कार्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी पूरी हो गई है. यहां 10 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं. वहीं 3 हजार गुलाबजामुन और एक हजार से अधिक बालूशाही बनाए गए हैं. भाजपा ने रायपुर नगर निगम में ऐतिहासिक वोटों से जीत का दावा किया है. वहीं कांग्रेस के जिला कार्यालय में ताला लगा हुआ है. कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है. recent visitors 47

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल पंजाब के प्रभारी बने, अजय लल्लू का प्रमोशन, बिहार में सरप्राइज

रायपुर कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. नये महासचिवों और प्रभारियों के रूप में कांग्रेस ने कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कुल तेरह राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है. पार्टी ने बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं. भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब और राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन को जम्मू कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है. यूपी प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को राष्ट्रीय टीम में जगह देते हुए ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है. चुनावी राज्य बिहार में सरप्राइज बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस ने कृष्णा अलावरु को बिहार का प्रभारी बनाया है, जो अब तक यूथ कांग्रेस के प्रभारी थे. कर्नाटक के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को हरियाणा और राजस्थान के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया. रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ का प्रभारी बनाय गया है. उन्हें राजीव शुक्ला की जगह पर यह जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस ने के. राजू को झारखंड का प्रभारी बनाया है. राजीव शुक्ला समेत इन नेताओं से छिना अहम पद ओडिशा से सांसद सप्तगिरी उलाका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड का प्रभारी बनाया गया है. गिरीश चोडनकर को तमिलनाडु और पुडुचेरी का प्रभारी बनाया गया है. कांग्रेस ने राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भारत सिंह सोलंकी को प्रदेश प्रभारी के दायित्व से मुक्त किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार (13 फरवरी 2025) को पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था. recent visitors 33

संभल हिंसा के 74 उपद्रवियों की तस्वीर जारी: SP-ASP ने खुद चौक-चौराहों पर लगवाए, पहचान बताने वाले को इनाम …

संभल यूपी के संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान मस्जिद के आसपास के इलाके में हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए संभल पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवारों पर ही उपद्रवियों के पोस्टर लगाए हैं. पुलिस टीम की तरफ से कुल 74 उपद्रवियों के पोस्टर लगाए गए हैं. शुक्रवार को एसपी केके बिश्नोई,  एएसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी के साथ ही भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में संभल कोतवाली पुलिस ने उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा करने की कार्रवाई की है. वहीं जमा मस्जिद की दीवारों पर पोस्टर लगाते ही आसपास के इलाकों के लोग भी पोस्ट में दिखने वाले लोगों को देखने के लिए पहुंचने लगे हैं. आपको बता दें कि उपद्रवियों द्वारा हिंसा के दौरान गाड़ियों में आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी. 4 लोगों की हुई थी मौत 24 नवंबर को हिंसा के दौरान 4 लोगों की गोली लगने से मौत हुई थी. साथ ही हिंसा में एसपी केके बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी व गोली लगने से घायल हो गए थे. इसके अलावा 29 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. संभल हिंसा मामले में पुलिस ने 7 अलग -अलग एफआईआर दर्ज कर सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल सहित 6 लोगों को नामजद व तीन हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ उपद्रव का मुकदमा दर्ज किया था. हिंसा के बाद से संभल पुलिस एसपी केके बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाले आरोपियों और हिंसा के दौरान 4 युवकों की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपियों सहित हिंसा में शामिल 76 आरोपियों को जेल भेज चुकी है. संभल हिंसा के लिए गठित एसआईटी टीमों और संभल सदर कोतवाली पुलिस व नखासा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों से कई अन्य उपद्रवियों की पहचान की थी. घटना के कई दिनों बाद नहीं मिलने पर लगाया गया पोस्टर घटना के कई दिनों बाद उपद्रवियों के नहीं मिलने पर एसपी केके बिश्नोई और श्रीशचंद्र के निर्देश पर संभल कोतवाली पुलिस ने जामा मस्जिद के ठीक सामने दीवार पर 74 उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं. इससे पहले गुरुवार को संभल के एक इलाके में भी हिंसा की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने एक उपद्रवी की फोटो चस्पा की थी. पुलिस टीम की तरफ से पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है कि 24 नवंबर को हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों की फोटो के जरिए पहचान बताने वालों को इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा. पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के फोटो सार्वजनिक किए जाने को लेकर एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है. एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि 24 नवंबर को जमा मस्जिद के इलाके में हुई हिंसा के दौरान 74 ऐसे उपद्रवियों को चिह्नित किया गया है, जो की घटना में शामिल थे. फिलहाल इनकी पहचान करने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं. अभी कुछ और ऐसे चेहरे बचे हुए हैं जिनको चिह्नित करने का काम किया जा रहा है.     recent visitors 65

छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी हेतु ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का सफल आयोजन

रायपुर संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर के बैलाडीला क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी को लेकर आज नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में देशभर से आए खनन निवेशकों और बोलीदाताओं ने भाग लिया, जहां नीलामी प्रक्रिया, निवेश अवसरों, और खनिज संसाधनों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित तीन विश्व स्तरीय लौह अयस्क ब्लॉक एवं उत्तर बस्तर कांकेर के एक ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और ई-नीलामी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य है, जो उद्योग, व्यापार, और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक विकास का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अहम होगी, क्योंकि यहां उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क के विशाल भंडार उपलब्ध हैं। उन्होंने बोलीदाताओं को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बैलाडीला क्षेत्र भारत के इस्पात उद्योग की रीढ़ है और इस क्षेत्र के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में व्यापक वृद्धि होगी। जीएसआई (GSI) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित धारवड़कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का दूसरा सबसे समृद्ध खनिज संपन्न राज्य है। उन्होंने कहा कि बैलाडीला से दल्लीराजहरा तक फैला लौह अयस्क क्षेत्र विश्व के महत्वपूर्ण लौह अयस्क भंडारों में गिना जाता है, जो भारत के इस्पात उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के संचालक सुनील कुमार जैन ने नीलामी प्रक्रिया और लौह अयस्क ब्लॉकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2030 तक देश में स्टील उत्पादन बढ़ाने के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। संयुक्त संचालक एवं नोडल अधिकारी (ऑक्शन) अनुराग दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्यों में से एक है और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नीलामी प्रक्रिया के तहत 27 फरवरी 2025 तक दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन टेंडर डॉक्युमेंट खरीदे जा सकते हैं। 28 फरवरी 2025 तक दोपहर 3 बजे तक टेंडर सबमिट करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक बोलीदाता नवा रायपुर स्थित संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, इंद्रावती भवन, ब्लॉक-4, द्वितीय तल पर जाकर  विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्री-बिड कॉन्फ्रेंस में देशभर के खनन कंपनियों, औद्योगिक समूहों और निवेशकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छत्तीसगढ़ के बैलाडीला क्षेत्र में स्थित लौह अयस्क भंडारों की उच्च गुणवत्ता और निवेश के अनुकूल वातावरण को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक रुझान देखने को मिला। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को खनन और इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। recent visitors 51

मुख्यमंत्री ने किया यूनाइटेड कॉन्शसनेस ग्लोबल कॉन्क्लेव-2025 का वर्चुअल शुभारंभ उज्जैन में आरंभ हुआ तीन दिवसीय कॉन्क्लेव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “वैश्विक चुनौतियों का समाधान युद्ध में नहीं बुद्ध में’’ मानते हैं। सनातन संस्कृति में कई सभ्यताओं के आविर्भाव से पहले ही वसुधैव कुटुम्बकम की बात कही गई थी। प्रधानमंत्री मोदी इसी भाव से विश्व को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति प्रत्येक जीव में ईश्वर का वास और विश्व के कल्याण में विश्वास रखती है। वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में जहाँ युद्ध, आतंकवाद और संघर्ष ने पूरी दुनिया को तनावग्रस्त किया है, ऐसे में यूनाइटेड कॉन्शसनेस ग्लोबल कॉन्क्लेव जैसे आयोजन शांति, समरसता और मानवता की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए समाधान प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालिदास अकादमी उज्जैन में आरंभ यूनाइटेड कॉन्शसनेस ग्लोबल कॉन्क्लेव-2025 के तीन दिवसीय जीवन प्रबंधन कार्यशाला का मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस कॉन्क्लेव के प्रमुख आकर्षणों में महाकालेश्वर जलाभिषेक, पृथ्वी तत्व का आव्हान, पंचमहाभूत आव्हान और विशेष सांस्कृतिक संध्या जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन अनुष्ठानों से सम्पूर्ण विश्व के बीच एकता और समरसता को प्रकट करने के प्रयास होंगे। कुल 22 देशों के प्रतिनिधि अपने-अपने देशों की नदियों के जल से बाबा महाकाल का अभिषेक करेंगे। यह कॉन्क्लेव भारत की प्राचीन संस्कृति, योग और आध्यात्मिकता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर है। यह भारत की पॉवर को और अधिक सशक्त करेगा तथा विश्व, भारत की आध्यात्मिक शक्ति से लाभान्वित हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉन्क्लेव के सहभागियों से वैश्विक शांति की स्थापना और विश्व में प्रेम, सौहार्द्र तथा सकारात्मकता के प्रसार में हरसंभव योगदान देने संकल्प लेने का आव्हान किया। उज्जैन में आरंभ हुए इस कॉन्क्लेव के शुभारंभ सत्र में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन, कॉन्क्लेव के समन्वयक विक्रांत सिंह तोमर सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कॉन्क्लेव में 22 देशों के विद्वान, संत, आध्यात्मिक शिक्षक और लाइफ कोच विचारक वैश्विक शांति और समरसता के लिए अपने विचार साझा करेंगे।   recent visitors 29

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य जिले, खनिज संपदा से सम्पन्न हैं। जिला खनिज प्रतिष्ठान के अंतर्गत विकास की गतिविधियों का संचालन इन जिलों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जिलों की आवश्यकता और परिस्थितियों को देखते हुए अधोसंरचना विकास का निर्धारण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपदा व आकस्मिकता की स्थितियों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में एक हेलीकॉप्टर पट्टी विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने जिन जिलों में स्टेडियम नहीं है, वहां खेल अधोसंरचना के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जिला खनिज प्रतिष्ठान के संबंध में बैठक समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान में स्वास्थ्य की देखभाल, पेयजल, शिक्षा, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जिलों के लिए सुनिश्चित विकास मॉडल बनाकर बेहतर पंचायत भवन, शिक्षण संस्थाओं के प्रांगण, मूलभूत सुविधाओं से युक्त अस्पताल परिसर विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाई जाए। सभी विधानसभा क्षेत्रों के कॉन्सेप्ट प्लान तैयार करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कार्यों के निर्धारण में विधायकगण की भागीदारी को भी बढ़ाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि जिला खनिज प्रतिष्ठान में उपलब्ध संसाधनों से सभी जिलों का संतुलित विकास हो। प्रमुख सचिव खनिज उमाकांत उमराव, प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 30

ऊर्जा मंत्री तोमर ने इंदौर शहर के विजय नगर जोन अंतर्गत 33/11 केवी के नए रसोमा ग्रिड का निरीक्षण किया

इंदौर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार की शाम इंदौर शहर के विजय नगर जोन अंतर्गत 33/11 केवी के नए रसोमा ग्रिड का निरीक्षण किया। आरडीएसएस के तहत बने इस ग्रिड की लागत 2.35 करोड़ रूपये है। मंत्री तोमर ने रसोमा ग्रिड के ऑपरेटर राकेश पासवान को श्रेष्ठ कार्य के लिए बधाई दी। पुष्पहार पहनाकर सम्मान भी किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्रिड ऑपरेटर व इंजीनियरों से आईसोलेटर, वीसीबी ऑपरेट करवाकर ग्रिड की आंतरिक व्यवस्था को देखा। उन्होंने ग्रिड की लॉगबुक देखी, इसमें दर्ज ट्रिपिंग की वजह पूछी। ऊर्जा मंत्री ने ट्रिपिंग का स्तर न्यूनतम बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता में आगे है। इसमें सभी का परिश्रम परोक्ष रूप में शामिल है। बिजली कार्यालयों, ग्रिडों पर स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी सतत ध्यान दें। ऊर्जा मंत्री तोमर को आरडीएसएस, इंदौर शहर की बिजली व्यवस्था की जानकारी मुख्य अभियंता कार्य एस.एल. करवाड़िया ने दी।   recent visitors 36