ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले मेहमानों को लुभाने भोपाल तैयार, वन विहार में छोड़े गए एशियाटिक लॉयन

भोपाल राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट( जीआईएस) से पहले विश्वर भर से आ रहे उद्योगपति मेहमानों को लुभाने से लिए राजधानी भोपाल को तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सुबह एशियाटिक लॉयन के जोडे़े वन विहार छोड़ दिए गए हैं। देसी-विदेशी मेहमान अब भोपाल में एशियाटिक सिंह भी देख सकेंगे। हाउस से बाड़े में जाते ही सिंह का यह जोड़ा मस्ती करने लगा। दोनों को एक ही बाड़े में छोड़ा गया है। यह जोड़ा गुजरात के जूनागढ़ से दिसंबर में लाया गया था। नर सिंह का नाम जूना और मादा सिंह का नाम गिरी है। 21 दिन किया क्वारेंटाइन लॉयन के इन जोडों को  21 दिन की क्वारेंटाइन अवधि के लिए हाउस में रखा गया था। क्वारेंटाइन की अवधि तीन गुना हो गई थी। दोनों ही सिंह पूर्णत: स्वस्थ्य हैं। इसलिए उन्हें अब बाड़े में छोड़ा गया है। अब टूरिस्ट इनके दीदार कर सकते हैं। वन विहार नेशनल पार्क में लोग शनिवार से ही एशियाई शेरों के दीदार करना शुरू कर दिया है।  पहले दिन पिंजरा खुलते ही शेरों ने अपने बाड़े में छलांग लगा दी थी। हालांकि, पहले वे थोड़े डरे-सहमे नजर आए थे लेकिन फिर इधर-उधर मंडराने लगे। खाने के लिए उन्हें मीट भी दिया गया। इसके बाद वे माहौल में ढल गए हैं। पांच दिन एक हजार किलों मीटर का किया था सफर वन विहार के डायरेक्टर अवधेश मीना ने बताया कि वन विहार का 9 सदस्यीय दल 17 दिसंबर को जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर में शेर को लेने पहुंचे थे, शियाई शेरों का जोड़ा  21 दिसंबर को भोपाल लाया गया था। 5 दिन में 1000 किमी का सफर तय किया था। इसके बाद इन्हें 21 दिन तक क्वारेंटाइन रखा गया था। 11 जनवरी को यह अवधि पूरी हो गई। हालांकि, उनकी सेहत को देखते हुए इन्हें ज्यादा समय तक यहां रखा गया। करीब पौने दो महीने के बाद इन्हें अब बाड़े में छोड़ा गया है। नर और मादा शेर की उम्र करीब 3 साल है। 2 नर और 3 मादा शेरों की हो गई संख्या राजधानी स्थित वन विहार में अभी तक 3 शेर थे। जिनमें सत्या, गंगा और नदी शामिल हैं। नंदी और सत्या नंदन कानन चिड़ियाघर से लाए गए थे। अब 2 लॉयन और आ गए। इसके बाद यहां 2 नर और 3 मादा शेर हो गई हैं। गुजरात ने वन विहार नेशनल पार्क की बात 16 साल बाद मानी और चार साल के शेरों का जोड़ा दिया। इसके बदले में बांधवगढ़ नेशनल पार्क से लाए गए बाघ बी-2 और बाघिन बंदनी सक्करबाग चिड़ियाघर भेजे हैं।   recent visitors 39

एल्विश यादव के लाफ्टर शेफ्स 2 में भाग लेने के खिलाफ अपनाया कड़ा रुख, सफर होगा खत्‍म!

मुंबई एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आ रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव पर रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इस्तेमाल और इसकी तस्करी का आरोप है। अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ( FWICE ) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने यूट्यूबर और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी एल्विश यादव के लाफ्टर शेफ्स 2 में भाग लेने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। शो में एल्विश की मौजूदगी पर कड़ा विरोध जताते हुए तिवारी ने चैनल को लेटर लिखकर यादव को उनके कॉन्ट्रोवर्शल अतीत के कारण तुरंत शो से हटाने का रिक्वेस्ट किया है। अपने पत्र में तिवारी ने लिखा है, 'हम एल्विश यादव के प्रमोशन की कड़ी निंदा करते हैं। जैसा कि आप अच्छी तरह से जानते हैं, उन्होंने बिग बॉस 18 के प्रतियोगी चुम दरंग के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी काफी आलोचना हुई है। इसके अलावा, उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें सांप के जहर वाली रेव पार्टी मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। रेव पार्टियों में कथित तौर पर सांप के जहर की व्यवस्था करने के आरोप में उन पर नोएडा में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत कानूनी आरोप भी हैं।' 'हम उनके उन सभी कामों की कड़ी निंदा करते हैं' तिवारी ने कहा, 'हमारे देश के युवा उन्हें बहुत पसंद करते हैं और उनकी हरकतें उन्हें अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करती हैं। हम उनके उन सभी कामों की कड़ी निंदा करते हैं जो सोशल वेलफेयर और हमारे देश के वैल्यूज़ के खिलाफ़ हैं।' 'देश की भलाई के लिए आप उनके साथ अपना जुड़ाव बंद कर दें' FWICE के अध्यक्ष ने आगे कहा, 'हम कलर्स चैनल द्वारा एल्विश यादव को बढ़ावा देने पर कड़ी आपत्ति जताते हैं और आपसे अनुरोध करते हैं कि समाज और देश की भलाई के लिए आप उनके साथ अपना जुड़ाव बंद कर दें। हमें उम्मीद है कि आप मामले की गंभीरता और हमारी चिंताओं को समझेंगे। हम आपकी तत्काल और आवश्यक कार्रवाई की उम्मीद करते हैं।' चैनल के रिएक्शन का है सबको इंतजार इस लेटर ने एक बड़े डिसकशन को जन्म दे दिया है। अब काफी लोग 'लाफ्टर शेफ्स 2' में एल्विशलयादव की भागीदारी के संबंध में चैनल की तरफ से रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। recent visitors 49

तीन दोस्त तालाब में नहाने पहुंचे, दो गहरे पानी में जाने से डूबे, शव बरामद

उज्जैन उज्जैन जिले की तराना तहसील के ग्राम कनार्दी में दुखद घटना सामने आई। जहां, तीन दोस्त तालाब में नहाने पहुंचे थे, जिनमें से दो गहरे पानी में जाने से डूब गए। घटनाक्रम सामने आने के बाद डूबे बालकों की तलाश शुरू की गई। एक से डेढ़ घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए। तराना थाना प्रभारी पी.एस. दलोदिया ने बताया कि दोपहर को खबर मिली थी कि ग्राम कनार्दी में नहाने गए दो बालक तालाब में डूब गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों द्वारा दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी गई थी। जानकारी लेने पर सामने आया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। गांव में रहने वाला कार्तिक पिता बनेसिंह (14 वर्ष) और सोनू पिता ताराचंद नरवरिया (12 वर्ष) अपने हमउम्र नितिक के साथ गांव से बाहर तालाब में नहाने आए थे। दोनों के गहरे पानी में जाने की सूचना नितिक द्वारा गांव वालों को दी गई थी। थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी एसडीएम राजेश बौरासी, एसडीओपी भविष्य भास्कर और तहसीलदार रामलाल मुनिया को दी। कुछ देर में ही प्रशासनिक अधिकारी भी कनार्दी के मोरीजरी नया तालाब पहुंच गए। ग्रामीण अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे। पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाकर सर्चिंग शुरू कराई, जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।  शवों को तराना के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।   recent visitors 40

इंस्‍टाग्राम पर बहुत जल्‍द आ सकता है एक नया फीचर

नई दिल्ली   पॉपुलर शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम पर बहुत जल्‍द एक नया फीचर आ सकता है। कहा जा रहा है कि इंस्‍टाग्राम यूजर्स को डिसलाइक की सुविधा मिलने वाली है। फ‍िलहाल इस फीचर को टेस्‍ट किए जाने की खबरें हैं। न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंस्‍टाग्राम का नया फीचर यूजर्स को इंस्टा कमेंट पसंद नहीं आने पर उसे डिसलाइक करने का ऑप्शन देता है। यह बटन डाउनग्रेड एरो की तरह दिखता है। मतलब नीचे की तरफ वाला एक तीर नजर आएगा। यह ऑप्शन आपको कमेंट सेक्शन में दिखेगा। यह फीचर Reddit के डाउनवोट की तरह है। इंस्टाग्राम अब तक इस फीचर से इनकार करता रहा है। लेकिन अब कंपनी ने ऑफिशयिली इस फीचर का ऐलान कर दिया है। कितने डिसलाइक आए, नहीं दिखेगा नंबर इंस्टाग्राम के एडम मोसेरी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म थ्रेड्स पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने साफ किया कि डिसलाइक की गिनती नहीं दिखेगी। यानी कितने लोगों ने कमेंट को डिसलाइक किया है, यह पता नहीं चल पाएगा। साथ ही किसी को मालूम नहीं चलेगा कि कितने लोगों ने कंटेंट को डिसलाइक किया है। डिसलाइक को कमेंट्स की रैंकिंग में गिना जाएगा।इसे लेकर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। उसमें देखा जा सकता है कि कमेंट सेक्शन में डाउन एरो है। कई यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा फीचर हालांकि इंस्टाग्राम का डिसलाइक फीचर काफी यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स का कहना है कि यह फीचर बुलिंग और नेगिटेविटी को बढ़ावा देगा। इंस्टाग्राम की तरह ही यूट्यूब में भी डिसलाइक बटन मौजूद है। वहां थम्सअप और थम्सडाउन बटन मिलता है। क्‍या मेंटल हेल्‍थ की समस्‍या बढ़ाएगा डिसलाइक बटन कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स का कहना है कि डिसलाइक बटन मेंटल हेल्थ की वजह बनेगा। एक्सपर्ट का कहना है कि सोशल मीडिया पर डिसलाइक कमेंट ज्यादा मिलने से लोगों में निगेटिविटी के साथ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। साथ ही यह अवसाद की वजह बन सकता है। कंटेंट इंप्रूवमेंट में मिलेगी मदद रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि मेटा के प्रवक्‍ता ने कहा है कि नया फीचर यूजर को प्राइवेटली सिग्नल देता है कि वो किसी खास कंटेंट को पसंद नहीं करते हैं। मतलब नया बटन कंटेंट क्रिएटर्स को कंटेंट मैनेज करने में मदद कर सकता है। क्रिएटर्स इसकी विजिबिलिटी को कम कर सकता है। मेटा के प्रवक्‍ता का कहना है कि डिसलाइक बटन को कमेंट सेक्शन में बाद में नीचे की तरफ मूव किया जा सकता है।   recent visitors 60

सजगता और जिम्मेदारी से लंबित राजस्व प्रकरणों का हो निराकरण- कलेक्टर

सजगता और जिम्मेदारी से लंबित राजस्व प्रकरणों का हो निराकरण- कलेक्टर बटवारा,नामांतरण, नक्सा तरमीम, सीमांकन के संबंध में कलेक्टर ने किया राजस्व अधिकारियों व स्टाफ का ओरियंटेशन प्रकरणों के व्यवस्थित, गुणवत्ता युक्त निराकरण पर दिया जोर अनूपपुर  कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों व उनके रीडर को लंबित प्रकरणों के व्यवस्थित व गुणवत्ता पूर्वक निराकरण करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया उन्होंने आपसी समन्वय से कृषकों के भूमि संबंधी प्रकरणों के निराकरण तथा पारदर्शी पूर्ण कार्य कर पक्षकारों की संतुष्टि पर जोर दिया। बैठक सह ओरिएंटेशन प्रशिक्षण मे अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय एसडीएम कोतमा अजीत तिर्की एसडीएम अनूपपुर सुधाकर सिंह बघेल एसडीएम जैतहरी श्रीमती अंजलि द्विवेदी तहसीलदार पुष्पराजगढ़ जीएस शर्मा कोतमा ईश्वर प्रधान सहित नायब तहसीलदार व रीडर उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बंटवारा, नामांतरण, नक्शा तरमीम, सीमांकन आदि के संबंध में सरल भाषा में राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान कर प्रकरणों के व्यवस्थित निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए उन्होंने कहा कि कृषकों व भूमि स्वामियों के प्रकरणों का निराकरण व्यवस्थित रूप से किया जाए जिससे उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने राजस्व न्यायालय की संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने व सजकता, जिम्मेदारी के साथ प्रकरणों का निराकरण करने और इसकी सूचना पक्षकारों को देने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया उन्होंने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरणों को दर्ज कर उसका निराकरण किया जाए उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालय के रीडर नियम निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर प्रकरणों का निराकरण करें उन्होंने सभी रीडर को कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की व्यवस्थाओं में सुधार करें कार्यों को जटिल बनाने की अपेक्षा सरल बनाएं। कलेक्टर ने आधार आरओआर, फार्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मन ई केवाईसी कार्य, राजस्व वसूली तथा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के संबंध में भी समीक्षा कर प्रगति लाने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी प्रकरण ऑफलाइन ना हो सभी प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज किए जाएं तथा अनावश्यक रूप से कोई भी राजस्व प्रकरण खारिज न किए जाएं उन्होंने कहा कि कार्यों में परिवर्तन परिलक्षित होना चाहिए जिसका वह समय-समय पर तहसील कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने राजस्व अधिकारियों तथा रीडर का ओरिएंटेशन करते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रगति के संबंध में दिशा- निर्देश दिए उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पटवारी व राजस्व निरीक्षकों के कार्यों का साप्ताहिक रिव्यू करें।   उन्होंने राजस्व न्यायालय में नियत पेशियां की दिनांक आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज करने तथा उसकी प्रति निकालकर पक्षकारों के सुविधा के लिए चस्पा करने के भी निर्देश दिए उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, नक्शा तरमीम, पेशी से गिरे प्रकरण आदि के संबंध में सरल, सहज भाषा में निराकरण कार्यवाही संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आरसीएमएस पोर्टल पर दैनिक की जाने वाली कार्यवाहियों, पक्षकारों को पेशी की विधिवत तामिली, राजस्व प्रकरणों का निराकरण आदि के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। recent visitors 59

महाकुंभ 2025 : रेलवे ने श्रद्धालुओं को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक जाएगी ट्रेन

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का ऐलान किया है। आज से 17 फरवरी तक विशेष वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक चलाई जाएगी। महाकुंभ में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन एक सौगात है। वंदे भारत ट्रेन के चलने से श्रद्धालुओं को आने जाने में सुविधा होगी। श्रद्धालुओं को आने जाने में होगी सुविधा उत्तर रेलवे ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नंबर 02252 सुबह 5.30 बजे नई दिल्ली से चलेगी और 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन 15, 16 और 17 फरवरी को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 02251 वाराणसी से दोपहर 3.15 बजे चलेगी और शाम 5.20 बजे प्रयागराज होते हुए रात को 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि वीकेंड में महाकुंभ में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। हर 12 साल बाद लगने वाले इस कुंभ में 144 साल बाद खास संयोग बन रहा है, क्योंकि अब तक 12 कुंभ पूरे हो चुके हैं। इसी वजह से इसे महाकुंभ कहा जा रहा है और इसमें आने वाला श्रद्धालुओं की संख्या पहले के किसी भी कुंभ से ज्यादा है। ऐसे में कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की गिनती के लिए यूपी सरकार ने हाईटेक उपकरणों का सहारा लिया है और इस बार AI बेस्ड कैमरे की मदद से लोगों की गिनती की जा रही है। महाकुंभ में आज दोपहर 12 बजे तक 73.75 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। अब तक कुल 50.11 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। recent visitors 56

भोपाल के स्कूल को IED ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी, तेलुगु भाषा में मेल किया, स्कूल खाली कराया गया; पुलिस और ATS ने ली तलाशी

भोपाल भोपाल के पिपलानी में एक प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार की सुबह स्कूल के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर तेलगू भाषा में एक धमकी भरा मेल मिला। जिसमें स्कूल की बिल्डिंग को IED ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल स्टाफ में एक व्यक्ति को तेलगू भाषा की समझ है। उसने तुरंत मेल को ट्रांसलेट करके अन्य स्टाफ को जानकारी दी। धमकी मिलने के बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम बीडी (बॉम्ब डिस्पोजल) और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्कूल के कोने कोने की तलाशी ली। शनिवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे स्कूल में नहीं थे। स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग बुलाई गई थी। उस समय स्कूल में करीब 50 लोग मौजूद थे। सभी को परिसर से बाहर निकाल दिया गया। मामला शनिवार सुबह 10.30 बजे हरमन माइनर स्कूल का है। आज स्कूल की छुट्‌टी थी, लेकिन स्टाफ के कुछ सदस्य और कुछ छात्रों के परिजन मीटिंग के लिए मौजूद थे। धमकी मिलने के बाद तुरंत ही वे बाहर निकल गए और पुलिस को सूचना दी। स्कूल के हर कोने की हुई तलाशी मौके पर पहुंची पुलिस ने बीडी (बॉम्ब डिस्पोजल) और डीएस (डॉग स्क्वायड) की टीम के साथ स्कूल की सघन तलाशी शुरू कर दी। इसके अलावा, एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) की टीम भी जांच के लिए पहुंची। थाना प्रभारी (TI) अनुराग लाल ने बताया कि स्कूल के कोने-कोने की तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। आईपी एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और विशेष सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे। स्कूल के कोने कोने की तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है। उसका आईपी एड्रेस ट्रेस कर रहे हैं। पुलिस ने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस के साथ एटीएस भी इम मामले की जांच करने में लगी हुई है। पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व का काम हो सकता है। लेकिन फिर भी जांच जारी है। तेलुगु भाषा में था मेल, स्टाफ ने किया ट्रांसलेट धमकी भरा मेल तेलुगु भाषा में लिखा गया था। स्कूल स्टाफ में मौजूद एक व्यक्ति को तेलुगु भाषा आती थी, उसने मेल को ट्रांसलेट कर इसकी जानकारी अन्य स्टाफ को दी। इसके बाद तुरंत स्कूल खाली कराया गया। उस समय वहां करीब 50 लोग मौजूद थे। स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। recent visitors 40