झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे सात डॉक्टरों ने फाइनल ईयर के दो छात्रों को पीटा

झालावाड़ राजस्थान के झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे सात डॉक्टरों पर फाइनल ईयर के दो छात्रों से मारपीट करने का आरोप लगा है। झगड़े में घायल छात्रों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई। इसके बाद सातों डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ढाबे पर कहासुनी के बाद हुई मारपीट कोतवाली थाना प्रभारी रामकेश मीणा के अनुसार, झालावाड़ के कोटा रोड हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्र देशराज चौधरी और रोहित जाखड़ चाय पीने गए थे। वहां उनकी एक इंटर्न डॉक्टर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। देशराज चौधरी ने डॉक्टर को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मामला बिगड़ गया। इसके बाद इंटर्न डॉक्टर ने अपने छह अन्य साथियों को बुला लिया, और सातों ने मिलकर दोनों छात्रों की पिटाई कर दी। झगड़े में दोनों छात्र घायल हो गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने दोनों घायल छात्रों का मेडिकल परीक्षण करवाया और सातों आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. दीपक गुप्ता से इंटर्न डॉक्टरों के बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी है। डीन डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि कोतवाली पुलिस की ओर से उन्हें एक आधिकारिक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने इस पत्र को कॉलेज के एकेडमिक हेड को सौंप दिया है। recent visitors 65

सीईओ विजय आनंद ने प्रदेश में डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा सेक्टर में 9100 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से "टेक डेटा लिमिटेड कंपनी" के सीईओ विजय आनंद ने भेंट की। उन्होंने प्रदेश में डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन सेक्टर में निवेश की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कर 9100 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से प्रदेश में उन्नत बुनियादी ढांचे और तकनीकी विस्तार पर चर्चा हुई। टेक डेटा लिमिटेड ने इंदौर में 4 हजार करोड़ रूपये की लागत से डेटा सेंटर स्थापित करने, बीना (सागर) में 3 हजार करोड़ रूपये की लागत से ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट विकसित करने, उज्जैन में 600 करोड़ रूपये के निवेश से सोलर पॉवर यूनिट स्थापित करने और उज्जैन में ही बिजली ट्रांसमिशन एवं वितरण अवसंरचना के लिए 1500 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव दिये। बैठक में जिला उद्योग केंद्र भोपाल के जीएम कैलाश मानेकर भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए देश के सबसे अनुकूल स्थलों में से एक बन चुका है। मजबूत बुनियादी ढांचे, सुलभ नीतियों और अनुकूल औद्योगिक वातावरण होने से वैश्विक कंपनियाँ प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं। टेक डेटा लिमिटेड के सीईओ आनंद ने कहा कि यह निवेश प्रदेश में डिजिटल और हरित ऊर्जा क्रांति को गति देगा, जिससे अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास होगा और हजारों नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार से नीति समर्थन, भूमि आवंटन और अन्य आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। टेक डेटा लिमिटेड का यह निवेश मध्यप्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे न केवल तकनीकी और ऊर्जा क्षेत्रों में प्रदेश अग्रणी राज्य बनेगा बल्कि स्थानीय युवाओं और स्टार्ट-अप्स को भी नए अवसर प्राप्त होंगे।   recent visitors 55

रायपुर में 15 साल बाद ढहा कांग्रेस का किला, 10 के 10 नगर निगम में भाजपा का कब्जा

रायपुर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है. 10 के 10 नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा किया है. रायपुर में 15 साल बाद कांग्रेस का किला ढहा दिया गया है. यहां बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने करीब एक लाख 46 हजार वोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को मात दी है. बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे. जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते रायपुर नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे कौन कितने वोट से आगे – एक लाख 46 हजार वोट से भाजपा की जीत दुर्ग नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत कोरबा नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत अंबिकापुर नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत बिलासपुर नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी कौन कितने वोट से आगे – 66,179 वोट से भाजपा की जीत राजनांदगांव नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव कौन कितने वोट से आगे – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत रायगढ़ नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत जगदलपुर नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत चिरमिरी नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत धमतरी नगर निगम भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत   recent visitors 40

साड़ी की दुकान में भीषण आग, दो मंजिला मकान जलकर खाक, बड़ी मुश्किल से बची परिवार की जान

धार  मध्य प्रदेश के धार में बदनाव नगर के सबसे व्यस्तम जवाहर मार्ग में बीती रात एक साड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर परिषद के दमकल ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार जवाहर मार्ग में मोहम्मद सिराज पठान का मकान है। जहां पर किराएदार वसीम खत्री की साड़ी की दुकान है। दो मंजिले मकान में नीचे साड़ी की दुकान है। वही दूसरी मंजिल पर खत्री परिवार के साथ रहते है। रात करीब 3:30 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। साड़ी की दुकान होने से आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोग भी उठ कर आग बुझाने में जुटे। लोगों ने नगर परिषद के दमकल को सूचना दी। जिसके बाद दमकल मौके पर पहुंचा व लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक लगी थी कि मकान के ऊपरी मंजिल भी चपेट में आ गई। नीचे साड़ी की दुकान पूरी तरह से जल गई व ऊपर परिवार के लोग रहते थे। उन्हें आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से पड़ोसी की छत के सहारे बाहर निकाला। आग लगने से काफी नुकसान होना बताया जा रहा है। साड़ी दुकान के संचालक वसीम खत्री ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। आग से दुकान में रखे साड़ी समेत पूरा सामान व फर्नीचर पूरी तरह से जल गया है। दूसरी मंजिल पर हम परिवार के साथ में रहते हैं। घरेलू सामान भी पूरी तरह से जल गया है। recent visitors 30

नर्मदा के विकास के लिए मोहन यादव सरकार ने बनाई खास योजना, परिक्रमा मार्ग पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सामुदायिक भवन भी बनेगा

अनूपपुर  मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ करते हैं। मां नर्मदा का उद्गम स्थल होने के बावजूद परिक्रमा वासियों के लिए यहां उपलब्ध सुविधाएं नाकाफी हैं। जरूरी सुविधाएं न मिल पाने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां 14 ग्राम पंचायतों में परिक्रमावासियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके तहत नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर सड़क ,बिजली, पानी, सामुदायिक भवन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। मां नर्मदा परिक्रमा मार्ग में आने वाले 14 ग्राम पंचायतों सिजघाट में खाल्हेदूधी, इटौर, घोघरी, बरांझ, बीजापुरी, चंदन घाट के कछरा टोला, खेतगांव, ठाढ़ पाठर, देवरी, दमेहडी, भीम कुंडी, मोहंदी, हरई, दमगढ़ का चयन किया गया है। परिक्रमावासियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता बनाने की योजना तैयार की गई है। वरिष्ठ कार्यालय को इसके अनुमोदन के लिए पत्राचार किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अभी असुविधा के बीच करनी पड़ती है परिक्रमा वर्तमान समय में भी यहां पर नर्मदा परिक्रमावासी प्रतिवर्ष मां नर्मदा की परिक्रमा कर रहे हैं। जहां पर सड़क बिजली पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं वर्तमान में नहीं है जिसके कारण परिक्रमा वासियों को काफी असुविधा का सामना यहां करना पड़ता है। मां नर्मदा की परिक्रमा का धार्मिक महत्व होने के कारण प्रतिवर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से यहां लोग मां नर्मदा की परिक्रमा प्रारंभ करने के लिए पहुंचते हैं और स्थानीय स्तर पर कोई सुविधा उपलब्ध न होने से उन्हें इससे जूझना पड़ता है। पंचायतों में ये सुविधाएं की जाएंगी विकसित सामुदायिक भवन, सोलर लाइट, पानी टंकी, सीएससी, हैंड पंप, घाट निर्माण, ग्रेवल रोड सहित अन्य कार्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में कराए जाने की योजना बनाई गई है। 14 ग्राम पंचायत में निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है जिसमें इन सभी कार्यों को शामिल करते हुए उनकी अनुमानित लागत 50 करोड़ 14 लाख रुपए निर्धारित की गई है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद यहां परिक्रमा वासियों को होने वाली असुविधा दूर हो सकेगी। नर्मदा तट पर सुविधा विकसित किए जाने के लिए योजना तैयार की गई है जल्द ही वरिष्ठ कार्यालय से इस पर अनुमति मिलने के पश्चात कार्य किया जाएगा। तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सीईओ जिपं recent visitors 59

अडानी को एक और झटका अमीरों की लिस्ट में 23वें स्थान पर फिसले

नई दिल्ली  देश की तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया की अमीरों की लिस्ट में 23वें स्थान पर खिसक गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार को उनकी नेटवर्थ में 2.73 अरब डॉलर यानी करीब ₹2,36,60,45,95,500 की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 66.1 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ ही उनके अब एशियाई अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसकने का खतरा मंडराने लगा है। चीन के झोंग शैनशैन 57.4 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 24वें और एशिया में तीसरे नंबर पर हैं। घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठ सत्र से गिरावट आ रही है। इस कारण भारतीय रईसों की नेटवर्थ में गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 4.55 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 86.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर बने हुए हैं। एचसीएल के शिव नाडर ने इस साल 4.14 अरब डॉलर, शापूरजी मिस्त्री ने 2.18 अरब डॉलर, अजीम प्रेमजी ने 18.8 करोड़ डॉलर, सावित्री जिंदल ने 5.20 अरब डॉलर और सन फार्मा के दिलीप सांघवी ने 3.40 अरब डॉलर गंवाए हैं। मस्क और जकरबर्ग का हाल दुनिया में सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने के मामले में एलन मस्क पहले नंबर पर हैं जबकि सबसे ज्यादा कमाई करने में मार्क जकरबर्ग सबसे आगे हैं। दुनिया के सबसे बड़े रईस मस्क की नेटवर्थ में इस साल 34.1 अरब डॉलर गंवाए हैं। अब उनकी नेटवर्थ 398 अरब डॉलर रह गई है। दूसरी तरफ फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ जकरबर्ग की नेटवर्थ में इस साल 52 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 259 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मस्क के बाद दूसरे नंबर पर हैं। recent visitors 79

दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हथियारों का किया प्रदर्शन, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

मुरैना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में फायरिंग व हथियार प्रदर्शन करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हथियारों का प्रदर्शन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जबसे सोशल मीडिया पर रील बनाने का चलन शुरू हुआ है, तब से लोग कभी खुद को वायरल करने, तो कभी लोगों को डराने के उद्देश्य से हथियारों के साथ वीडियो बना कर शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ बीते समय से चंबल क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। जहां सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन व हवाई फायरिंग कर वीडियो डालने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। जिसे से फिर एक वीडियो सामने आया है। सामने आया वायरल वीडियो जौरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दो युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हथियारों का प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं युवकों ने फायरिंग व हथियारों का प्रदर्शन करने की रील भी बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जिसमें दो युवक फायरिंग कर हथियारों का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद जौरा पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात भी सामने आ रही है। recent visitors 52