भिंड में कानून व्यवस्था चौपट ,टोल प्लाजा पर दनादन फायरिंग, कर्मचारियों पर टूट पड़े बदमाश: कर्मचारी के पैर में लगी गोली; VIDEO आया सामने

Law and order in Bhind is in shambles, continuous firing at toll plaza भिंड । नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। बाइक से आए बदमाशों ने टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई। एक कर्मचारी को कुर्सियों और अधिया (बंदूक) के बट से पीटा। घटना उमरी टोल प्लाजा पर रविवार रात को 7.50 मिनट पर हुई, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आते ही टोल कर्मचारियों पर की फायरिंग टोल प्लाजा पर हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में टोल प्लाजा के दो कर्मचारी कुर्सी पर तो एक कर्मचारी बाइक पर बैठा नजर आ रहा है। तभी वहां तीन बाइक पर सवार होकर करीब 8 बदमाश पहुंचते हैं। वे आते ही कर्मचारियों पर हमला करते हैं। उन्हें घेरकर गोली चलाते हैं। अचानक हुए हमले के बाद दो कर्मचारी वहां से भाग जाते हैं, जबकि एक कर्मचारी वहीं गिर पड़ता है। जिसके बाद सभी बदमाश उसे कुर्सी और अधिया (बंदूक) के बट से मारते हैं। टोल के दूसरी ओर भी बदमाश कर्मचारी से मारपीट करते हैं। टोल पर लगे कलेक्शन बूथ और वहां रखी बाइक में भी तोड़फोड़ करते हैं। फिर फरार हो जाते हैं। एक के पैर में लगी गोली, दूसरे के सिर में गंभीर चोट हमले में दो टोल कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। एक कर्मचारी रमेश यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे कर्मचारी बल्लू पंडित के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद टोल प्लाजा पर भगदड़ मच गई। लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आधा दर्जन से ज्यादा फायर किए। जिससे दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। लूट की साजिश होने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना पुलिस हरकत में आ गई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश की आशंका जता रही है। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। recent visitors 268

संत रविदास कल्याण एवं विकास संस्था के द्वारा छः वार्षिक प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 

Sixth annual state level youth-girl introduction conference organized by Sant Ravidas Welfare and Development Institute  सुशील दामले (संवाददाता) भोपाल। संत रविदास कल्याण एवं विकास संस्था के द्वारा छठवा वार्षिय प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन,राजधानी स्थित धनवंती पार्क भेल में संपन्न हुआ,जिसमें समस्त समाज के लोग इकट्ठा हुए,कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर संत रविदास की आरती से हुई, आरती के पश्चात वरिष्ठ जनों का फूल माला से सम्मान किया गया,वहीं संत रविदास कल्याण एवं विकास संस्था के अध्यक्ष काशीनाथ इंगले ने हमें बताया कि,इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम लोगों के पास समय ही नहीं होता है,जिसमें हम लोग प्रत्येक परिवार से मिल सके,इसलिए हम लोग वर्ष में एक बार ऐसा  समारोह आयोजित करते हैं,कि सारे हमारे समाज बंधु जो अनेक क्षेत्र एवं ग्रामों से आकर यहां पर निवासरत है,वो एक साथ यहां पर भोजन करते हैं, और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं सम्मिलित होते हैं,महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए recent visitors 119