Sunday, July 5, 2026 8:29 am

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने किया दावा- कोहली से बेहतर खिलाड़ी मैंने वनडे क्रिकेट में नहीं देखा

नई दिल्ली पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में भारत के लिए विराट कोहली सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने दमदार शतक जड़कर एक दबाव भरे मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाई। विराट के बल्ले से 51वां वनडे इंटरनेशनल शतक निकला। इस पारी को देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी हैरान रह गए और उन्होंने विराट की जमकर तारीफ की। रिकी पोंटिंग ने यहां तक कह दिया है कि इस फॉर्मेट में उनसे बेहतर कोई भी खिलाड़ी नहीं है। आईसीसी रिव्यू में रिकी पोंटिंग ने महत्वपूर्ण क्षणों में आगे आकर खेलने की कोहली की क्षमता और इस दौरान ढेर सारे रिकॉर्ड तोड़ने की उनकी सराहना की। आईसीसी हॉल ऑफ फेम हासिल कर चुके पोंटिंग ने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि बड़े मैच बड़े नामों के बराबर होते हैं। आपको उन बड़े मौकों पर अपने बड़े नामों को खड़ा करने की जरूरत होती है और भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बड़ा कोई मैच नहीं हो सकता। आपकी प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंच पर सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में आपके प्रदर्शन से बनती है। इसलिए मेरे लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ऐसा हुआ है।" विराट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, "हां, जैसा कि आप कहते हैं, 2022 और अब, वह उस टीम के खिलाफ खड़ा हुआ जिसके खिलाफ खेलने के लिए वह शायद खुद को सबसे अधिक तैयार करेगा और कल रात से बड़ा कोई पल नहीं था, जब पाकिस्तान ने मुश्किल विकेट पर पहले बल्लेबाजी की थी। उस तरह की मैच जीतने वाली पारी खेलने के लिए शीर्ष क्रम में किसी की जरूरत थी और एक बार फिर कोहली ने इस काम को पूरा किया।" मैच को लेकर पोंटिंग बोले, "आप दोनों टीमों का स्कोरकार्ड देखें, एक में विराट ने शतक बनाया और दूसरे में कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने शुरुआत हासिल की, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बनाया। मैंने हमेशा कहा है कि खेल के किसी भी प्रारूप में, अर्धशतक से आप या आपकी टीम को कुछ नहीं मिलता। आपको बड़े स्कोर बनाने होते हैं। इस मैच में पाकिस्तान के लिए व्यक्तिगत बड़े स्कोर भी नहीं थे और ना ही बड़ी साझेदारियां थीं।" इस मैच के दौरान विराट कोहली ने सबसे तेज वनडे में 14000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा और इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों के मामले में रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ा। इस पर पोंटिंग ने कहा, "वह स्पष्ट रूप से लंबे समय से चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं और विशेष रूप से सफेद गेंद के प्रारूपों में, जहां वह अविश्वसनीय रूप से अच्छे 50 ओवर के खिलाड़ी रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने विराट कोहली से बेहतर इस फॉर्मेट में कोई खिलाड़ी कभी देखा है। अब जब वह मुझसे आगे निकल गए हैं और उनसे केवल दो ही बल्लेबाज आगे हैं तो मुझे यकीन है कि वह खेल में सर्वकालिक अग्रणी रन स्कोरर के रूप में याद किए जाने का खुद को सर्वश्रेष्ठ मौका देना चाहेंगे।" recent visitors 49

जयपुर से खाटू श्याम जी जा रही रोडवेज बस की बस में भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

सीकर राजस्थान के सीकर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां जयपुर से खाटू श्याम जी जा रही जयपुर डीपो की रोडवेज बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बस में कुल 50 यात्री सवार थे, जिन्होंने अपनी जान बचाने के लिए समय रहते बस से कूदकर भाग निकाला। 50 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रींगस थाना क्षेत्र की है। यहां के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर सरगोठ के पास आते ही बस चालक को आग लगने का आभास हुआ और उन्होंने बस को सड़क किनारे स्थित एक होटल के पास खड़ा कर दिया। जैसे ही आग बढ़ी, यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही रींगस नगर पालिका की दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। क्या कहती है पुलिस? थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि बस में सवार सभी 50 यात्री सुरक्षित हैं। आगजनी के बाद चालक की सूझबूझ से हादसा बड़ा नहीं हुआ। अगर समय रहते आग की जानकारी नहीं मिलती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। एक दिन पहले ही बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे खड़ी दो यात्री बसों में अचानक आग लग गई। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और दोनों बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। हालांकि, इस घटना में कई यात्री घायल नहीं हुआ।   recent visitors 38

रीवा में खड़े ट्रेलर से टकराई महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों की कार, तीन की मौत और पांच घायल

रीवा नेशनल हाइवे 30 में लगातार महाकुंभ यात्री सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. एक बार फिर हाईवे में भीषण हादसा हुआ. जिसमें घटना स्थल पर ही 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. जबकी 7 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ये तीर्थयात्री महाकुंभ प्रयागराज से लौट रहे थे. घायलों का संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है. घटना NH 30 थाना मनगवा क्षेत्र की है. महाकुंभ प्रयागराज से लौट रहा एक गामा तूफान वाहन गंगेव के पास मढ़ी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि तूफान के परखच्चे उड़ गए. भीषण हादसे में 3 तीर्थयात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 7 तीर्थयात्री घायल हो गए. सूचना मिलते ही मनगवां थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंची. सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव भेजा. हालत गंभीर होने के कारण 7 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा के लिए रेफर किया गया. थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग राहत बचाव कार्य में लगा रहा. घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के साथ ही अवरुद्ध सड़क को तत्काल खुलवाया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गामा गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई. सभी तीर्थयात्री प्रयागराज से गंगा स्नान करके वापस सीहोर जा रहे थे. वाहन चालक नीद में था जिसके कारण बड़ी दुर्घटना हो गई. घायलों का हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है. इनकी हालत नाजुक है. बीते दिन भी महाकुंभ के तीर्थयात्री दुर्घटना ग्रस्त हुए थे. जिसमें 3 की मौत घटनास्थल पर हो गई थी. 10 घायल थे, जिसमें 2 की उपचार की दौरान मौत हो गई.     recent visitors 33

छात्रों ने 150 प्रोफेसर्स को बनाया बंधक, होलकर साइंस कॉलेज में बवाल

इंदौर इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में सोमवार को छात्र नेताओं ने बड़ा हंगामा किया। उन्होंने प्रिंसिपल समेत 150 से अधिक प्रोफेसर्स को 30 मिनट तक बंधक बना लिया। सभी को हॉल में बंद कर बाहर से लकड़ी अड़ा दी, ताकि कोई बाहर न आ सके। इतना ही नहीं, उन्होंने मेन स्विच ऑफ कर पूरे परिसर की बिजली भी बंद कर दी।   दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर में एक निजी कोचिंग द्वारा प्रायोजित होली मिलन समारोह के पोस्टर लगाए। प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन ने बिना अनुमति के पोस्टर लगाए जाने की वजह से उन्हें हटवा दिया। इससे नाराज छात्र नेताओं ने प्रोफेसर्स को यशवंत हॉल में बंद कर दिया और गेट के बाहर नारेबाजी करने लगे। एक कर्मचारी किसी तरह हॉल की खिड़की से बाहर निकला और गेट खोलकर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन ने कलेक्टर से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस आयोजन को मंजूरी नहीं दी गई थी। बिना अनुमति लगे पोस्टर हटवाने पर छात्र नेताओं ने बवाल खड़ा कर दिया। इस आयोजन को किसी "शर्मा कोचिंग" द्वारा स्पॉन्सर किया गया था।   प्राचार्य कक्ष में भी हुआ हंगामा कुछ दिन पहले कुछ छात्र नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने 7 मार्च को कॉलेज मैदान में होली सेलिब्रेशन की अनुमति मांगी थी। हालांकि, सोमवार को पूरे परिसर में शर्मा कोचिंग के सहयोग से इस आयोजन के पोस्टर लगा दिए गए थे। कॉलेज प्रशासन ने इन्हें हटवाया, तो छात्र नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया। प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन उस समय फैकल्टी की मीटिंग के लिए यशवंत हॉल में थीं। छात्र नेता वहां भी पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख प्रिंसिपल ने हॉल के दरवाजे अंदर से बंद करवा दिए, लेकिन गुस्साए छात्र नेताओं ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य कक्ष में भी जमकर हंगामा किया।   छात्र नेताओं का दावा- मिली थी अनुमति   एबीवीपी से जुड़े छात्र नेता रितेश पटेल ने मीडिया से कहा कि उन्होंने होली मिलन समारोह के लिए कॉलेज प्रशासन से अनुमति ली थी। अनुमति मिलने के बाद ही उन्होंने पोस्टर लगाए थे। जब प्रिंसिपल ने पोस्टर हटवा दिए और इसका कारण पूछा गया, तो वह कोई जवाब देने के बजाय सीधे मीटिंग में चली गईं। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में कलेक्टर से शिकायत कर दी है और आगे की कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। recent visitors 35

जीआईएस : एमपी में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करेंगे बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल  में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन का सत्र जारी है। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी मध्य प्रदेश में निवेश करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मुझे एमपी से प्यार मैं, यहां इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करूंगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में टूरिज्म सेक्टर पर केंद्रित सत्र आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण सत्र में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाग लिया। इस समिट के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों और निवेशकों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि 2007 में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। इसमें दिखाया था कि एक महिला एमपी घूमने आती है। मैं गाइड बनकर उसे भीमबेटका, सांची, भोजपुर, ग्वालियर घुमाता हूं। उस वक्त मैंने एमपी की खूबसूरती देखी। मुझे तभी से प्यार हो गया था। मैं सौभाग्यशाली हूं कि पैदा हुआ बिहार में, कर्मभूमि मुंबई है और एमपी से जुड़ाव है। मैं राजनीति से नहीं जुड़ा तो यहां इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करूंगा। recent visitors 34

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान को कोर्ट से मिली राहत, आजम खान को बड़ी राहत

हरदोई धोखाधड़ी के केस में हरदोई जेल में बंद आजम खान के बेटे और सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान मंगलवार को करीब 17 महीने बाद रिहा हो गए। कोर्ट से उनकी जमानत मंजूर होने के बाद सोमवार को रिहाई का परवाना जेल प्रशासन के लिए भेज दिया गया था। दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में कोर्ट द्वारा अक्तूबर 2023 में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद से सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए रामपुर जिला जेल भेज दिया था। उनके साथ ही उनके पिता आजम खान और मां तजीन फात्मा को भी जेल भेज दिया गया था। सुरक्षा कारणों से आजम खान को सीतापुर, अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल शिफ्ट किया गया था। तब से आजम और अब्दुल्ला जेल में ही हैं। हालांकि, तजीन फात्मा जमानत पर रिहा हैं। अब अब्दुल्ला भी सलाखों से बाहर आ गए हैं। अब्दुल्ला के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि अदालत ने चंद रोज पहले जमानत मंजूर कर दी थी लेकिन,जमानतियों का सत्यापन आदि की औपचारिताएं पूरी होने के बाद सोमवार को रिहाई परवाना जारी हो गया। आज उनकी रिहाई हो गई है। उनकी रिहाई की सूचना से समर्थकों में खुशी की लहर है। बिना न्यायालय की अनुमति के अब्दुल्ला आजम देश नहीं छोड़ेंगे हरदोई जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम भले ही मंगलवार को सलाखों से बाहर आ जा गए लेकिन, जिन शर्तों पर उनकी जमानत अर्जी अदालत ने मंजूर की है, उनके अनुसार वह जमानत अवधि में देश नहीं छोड़ सकेंगे। मालूम हो कि पूर्व में शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के आरोप से घिरे सपा नेता आजम खान व अब्दुल्ला आजम को रामपुर पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। जिस पर यह मामला शासन तक पहुंचा था। जिसके बाद इस मामले में शासन ने दोबारा विवेचना के आदेश दिए गए थे। एसपी ने इस मामले की विवेचना अपराध शाखा के इंस्पेक्टर नवाब सिंह को सौंपी थी। नवाब सिंह इस वक्त रामपुर में शहर कोतवाल हैं। इस मामले में बीते मंगलवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम की जमानत अर्जी मंजूर की थी। लेकिन, कोर्ट ने अपने आदेश में चार शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट ने कहा है कि बिना न्यायालय की अनुमति के अब्दुल्ला आजम देश नहीं छोड़ेंगे, प्रत्येक तिथि पर न्यायालय में हाजिर होंगे और गवाहों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे एवं विचारण में पूरा सहयोग करेंगे। recent visitors 46

तहरीक-ए-लब्बैक के लीडर की फोटो लेकर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में पहुंचा शख्स, सहम गए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

नई दिल्ली पाकिस्तान और दुबई में खेली जा रही है। इसी टूर्नामेंट का एक मुकाबला सोमवार 24 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ग्रुप ए के इस मैच में जब न्यूजीलैंड की टीम टारगेट को चेज कर रही थी तो उस दौरान एक बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच देखने को मिला, जब पाकिस्तान की एक पार्टी का एक समर्थक एक फोटो लेकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के पास पहुंच गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने फैंस की इस तरह की हरकत से बचने के लिए तमाम इंतजाम किए थे, लेकिन फिर भी सुरक्षा घेरा तोड़कर एक शख्स मैदान पर जा पहुंचा। मीडिया के अनुसार, तहरीक-ए-लब्बैक (टीएलपी) के नेता साद रिजवी की तस्वीर लिए एक शख्स न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रचिन रविंद्र के करीब पहुंच गया और गले लग गया, जिससे कीवी खिलाड़ी नाराज हो गया। यह घटना न्यूजीलैंड के रन-चेज के दौरान हुई, जब पर्यटकों के लिए बीच में रचिन और टॉम लैथम मौजूद थे। रविंद्र के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस परिणाम ने भारत के टॉप 4 में प्रवेश को भी सुनिश्चित कर दिया और इस तरह आईसीसी टूर्नामेंट से पाकिस्तान और बांग्लादेश को बाहर कर दिया। इस बीच पाकिस्तान के खुफिया ब्यूरो ने चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों को फिरौती के लिए अगवा करने की कथित साजिश के बारे में हाई अलर्ट जारी किया है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और ISIS सहित कई आतंकी संगठनों के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तान 29 साल में पहली बार ICC टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है और BCCI ने सुरक्षा कारणों की वजह से ही भारत सरकार से अनुमति ना मिलने का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को सीमा पार भेजने से इनकार कर दिया था। recent visitors 50