मुश्किलों में घिरी पाकिस्तान टीम, अब स्पॉन्सर जुटाना भी पीसीबी के लिए चुनौती बन सकता है

कराची पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर मुश्किल में है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी मेजबानी में पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन किया है। इसके बाद राष्ट्रीय टीम के लिए स्पॉन्सर जुटाना भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के लिए चुनौती बन सकता है। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत ने रविवार 23 फरवरी को दुबई में खेले गए मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया था। इसके बाद मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई थी। अगले दिन न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और इससे आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से सफर समाप्त हो गया। भारत से हारने से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच के लिए गद्दाफी स्टेडियम में लोगों की शानदार भीड़ को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी आत्मविश्वास से भरे हुए थे। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लोगों की प्रतिक्रिया और पाकिस्तान से इतर मैच का आनंद लेते देखना एक उत्साहवर्धक अनुभव था, लेकिन अब चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि पाकिस्तान में बचे हुए मैचों के लिए दर्शकों की भीड़ आती रहे, क्योंकि हम 29 साल बाद इतने बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं।" 1996 के विश्व कप के बाद पाकिस्तान में आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का पहला टूर्नामेंट है और उम्मीद थी कि घरेलू टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, सोमवार को न्यूजीलैंड की जीत का मतलब है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड और भारत ने ग्रुप ए से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उधर, बोर्ड के वाणिज्यिक इकाई के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं भी खेलता है तो भी पीसीबी को वित्तीय रूप से कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा, क्योंकि केवल गेट पर्ची और मैदान की आय के अन्य स्रोत ही प्रभावित होंगे। इसके अलावा संकटग्रस्त टीम की ‘ब्रांड वैल्यू’ पर असर पड़ने वाला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें मेजबानी शुल्क, टिकट बिक्री सहित आईसीसी राजस्व में हमारा हिस्सा मिलने की गारंटी है, लेकिन अन्य मुद्दे भी हैं जैसे कि लोगों का इस बड़े टूर्नामेंट में रुचि खत्म होना और प्रसारणकर्ता द्वारा आधे भरे हुए स्टेडियम दिखाना आदि। और सबसे बड़ी चिंता यह है कि यहां क्रिकेट के प्रति दीवानगी के बावजूद भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट को एक ब्रांड के रूप में बेचना आसान नहीं होगा। ’’ recent visitors 56

मनीषा रानी ने पूजा भट्ट के जन्मदिन पर दिखाई शो की एक झलक

मुंबई मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी 2' से देशभर में फेमस हुईं। आज उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग भी है। रील्स बनाने और ब्रांड केलौबोरेशन करने के बाद अब आखिरकार उन्हें एक एक्टिंग प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी है। शो की एक झलक भी दिखाई है, जिसमें वह भारतीय नारी के रूप में नजर आ रही हैं। और फैंस को पूजा भट्ट वो स्टेटमेंट याद आ रहा है, जो उन्होंने उनके लिए बोला था। और गौर करने वाली बात ये है कि मनीषा ने अपने शो का ऐलान पूजा भट्ट के जन्मदिन पर ही किया। यानी एक तरह से उन्होंने भी तोहफा दे दिया है। मनीषा रानी के लिए पूजा भट्ट ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बेबिका धुर्वे से कहा था, 'मनीषा हीरोइन मटेरियल नहीं है। मैं ये साफ तौर पर बोल रही हूं। एक एक्टर को उदार होना चाहिए। मगर मनीषा कभी भी खुद के अलावा किसी और को नहीं देखती। वह म्यूजिक वीडियो कर सकती है। इसमें कोई शक नहीं क्योंकि उसके पास प्यारा चेहरा है। लेकिन जिस करह से वह बोलती है, उससे उसे 3-4 फिल्मों में ले लिया जाएगा लेकिन उससे ज्यादा नहीं। क्योंकि उसका दूसरा कैरेक्टर नहीं होगा। उसकी तुकबंदी घर के लिए अच्छी है लेकिन बाहर काम नहीं करेगी।' मनीषा रानी को मिला नया शो, फैंस खुश अब मनीषा रानी ने 24 फरवरी को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया कि वह अपने नए शो 'हाल-ए-दिल' की झलक दिखाई है। जिसमें वह हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए हैं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़िया हैं। माथे पर छोटी-बिंदी है और वह अपने रील पति से गुफ्तगू करती दिख रही हैं। वीडियो देखकर जो कहानी समझ आ रही है, वो ऐसी महिला की है, जो असल में तो चुलबुली है। लेकिन पति उसका उसे वो प्यार-सम्मान नहीं दे रहा है, जो वह चाहती है। पूजा भट्ट को लोगों ने मारा ताना अब इस रील को शेयर कर लिखा, 'क्या आप हाल ए दिल के लिए एक्साइटेड हैं?' इस पर फैंस ने तो अपनी उत्सुकता जाहिर कर दी। एक्ट्रेस की तारीफ की भी कि वह कितनी प्यारी लग रही हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'OTT2 से एक मुश्किल लेकिन खूबसूरत सफर के बाद, उन्होंने निगेटिविटी को नजरअंदाज़ करते हुए चुपचाप अपनी कहानी गढ़ी। और आज, उस व्यक्ति के जन्मदिन पर जिसने कभी कहा था, वह कभी लीड नहीं बनेगी, वह ड्रामा शो को लीड़ कर रही हैं और गर्व से खड़ी है, कड़ी मेहनत हमेशा जीतती है।' बता दें कि 24 फरवरी को ही पूजा भट्ट का जन्मदिन था और उसी दिन मनीषा ने ये वीडियो शेयर किया। एक ने लिखा, 'हर कोई लीड नहीं हो सकता… सुनने से लेकर वह अब एक शानदार लीड है, तक लंबा सफर तय किया।' recent visitors 59

सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली  1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में दो सिख नागरिकों की हत्या से जुड़े मामले में भी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार अब भी तिहाड़ जेल में हैं। दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इससे पहले 25 फरवरी तक अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि सज्जन कुमार को 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से संबंधित मामले में दोषी ठहराया गया था। पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को 12 फरवरी को दंगा, गैरकानूनी सभा और हत्या आदि से संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था। इस मामले में सीबीआई और शिकायतकर्ता ने सज्जन कुमार को फांसी की सजा देने की मांग की थी. मामला 1 नवंबर, 1984 की है, जिसमें पश्चिमी दिल्ली के राज नगर में सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह की हत्या कर दी गई थी. शाम को करीब चार-साढ़े चार बजे दंगाइयों की भीड़ ने पीड़ितों के राज नगर इलाके स्थित घर पर लोहे के सरियों और लाठियों से हमला कर दिया था. शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, इस भीड़ का नेतृत्व सज्जन कुमार कर रहे थे जो उस समय बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद थे. शिकायत के मुताबिक, सज्जन कुमार ने भीड़ को हमला करने के लिए उकसाया था, जिसके बाद भीड़ ने सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह को जिंदा जला दिया था. भीड़ ने पीड़ितों के घर में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी को भी अंजाम दिया था. शिकायतकर्ता की ओर से तत्कालीन रंगनाथ मिश्रा की अध्यक्षता वाली जांच आयोग के समक्ष दिए गए हलफनामे के आधार पर उत्तरी जिले के सरस्वती विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे. कब क्या हुआ? 1 नवंबर 1984: सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और तरुणदीप सिंह की हत्या की गई थी. पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में सज्जन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. 16 दिसंबर 2021: पुलिस जांच को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने सज्जन के खिलाफ आरोप तय किए थे. इस दौरान पीड़ित के वकील ने दलील दी थी, "वकील ने कहा था, भीड़ खतरनाक हथियार लेकर सरस्वती विहार में घुसी. उन्होंने लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी. वे सिखों की प्रॉपर्टीज पर हमला कर रहे थे. वे इंदिरा गांधी की हत्या का बदला ले रहे थे. भीड़ ने जसवंत के घर हमला किया, उसकी और बेटे की हत्या कर दी. लूटपाट के बाद घर में आग लगा दी." 12 फरवरी 2025: स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने फैसला सुनाया- इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि सज्जन कुमार न केवल भीड़ में शामिल थे, बल्कि भीड़ की अगुआई भी कर रहे थे. पहले तीन बार टल चुका है फैसला: 31 जनवरी 2025 को हुई सुनवाई में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सज्जन कुमार पर फैसला टाल दिया था. इससे पहले 8 जनवरी और 16 दिसंबर 2024 को भी फैसला टाला गया था. दोनों बार विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की कोर्ट में तिहाड़ में बंद सज्जन कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुआ था. दिसंबर 2021 को सज्जन कुमार ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए ट्रायल का सामना करने की बात कही थी. ट्रायल में सज्जन कुमार को दोषी माना गया था. इसके बाद उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था. recent visitors 54

पाकिस्तान में खेल रही दुनिया भर की टीमें आतंकी अटैक के अलर्ट से खौफ में होंगी

नई दिल्ली/लाहौर  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले ही पाकिस्तान विवादों में रहा है। भारतीय टीम के नहीं जाने से तिलमिलाए पाकिस्तान ने खूब ड्रामा किया। कभी टूर्नामेंट से बाहर होने की धमकी दी तो कभी मेजबानी छोड़ने की, लेकिन आखिरी में होता वही है जो में भारत चाहता है। हाइब्रिड मॉडल के लिए वह मजबूर हुआ तो ओपनिंग सेरिमनी में भारत का झंडा नहीं लगाकर शर्मिंदा करने की कोशिश की। आईसीसी ने जब डांटा तो वापस पाकिस्तान झंडा लगाने को मजबूर हुआ। अब टूर्नामेंट पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ तो पाकिस्तान उल्टे भारत पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने भारतीय मीडिया द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों और विदेशी दर्शकों के लिए कथित आतंकी खतरे की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्वक और कुशलता से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स में कथित तौर पर आतंकी समूहों द्वारा विदेशी मेहमानों के अपहरण की साजिश का दावा किया गया था। तरार ने इन खबरों को भारत द्वारा पाकिस्तान में खेल को बर्बाद करने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि भारत इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है कि ICC टूर्नामेंट पाकिस्तान में हो रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सुरक्षित रूप से टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है और यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ी जीत है। दरअसल, सोमवार को पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सुरक्षा बलों को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों के अपहरण की साजिश के बारे में चेतावनी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, इस्लामिक स्टेट और बलूचिस्तान स्थित अन्य समूहों सहित कई आतंकी संगठनों के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि खुफिया चेतावनी के जवाब में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेंजर्स और स्थानीय पुलिस सहित उच्च-स्तरीय सुरक्षा दल तैनात किए हैं। अन्य रिपोर्ट में इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत पर विशेष रूप से चीनी और अरब नागरिकों को कथित फिरौती के प्रयासों के लिए निशाना बनाने का आरोप लगाया गया था। जियो न्यूज पर एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले पर सवाल किए जाने पर सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा- मैं रिकॉर्ड पर कहना चाहूंगा कि पाकिस्तान शांतिपूर्वक और बहुत ही कुशलता से ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। हमारे मैदान भरे हुए हैं हमारे पास दुनिया भर से प्रशंसक हैं, भीड़ खुश है, हमारी सड़कें उन लोगों से भरी हैं जो क्रिकेट की जीत का जश्न मना रहे हैं लेकिन भारतीय मीडिया, जो एक चापलूस मीडिया है, राजनीति करने की कोशिश कर रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ झूठा प्रचार फैला रहा है जो अस्वीकार्य और पूरी तरह से असत्य है। पाकिस्तान सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है और हम ICC मैचों को बहुत ही शांतिपूर्वक और बहुत ही कुशलता से आयोजित करने में सक्षम रहे हैं। तरार ने आरोप लगाया कि ये रिपोर्ट्स भारत द्वारा पाकिस्तान में खेल को तोड़फोड़ करने का एक और प्रयास है। उन्होंने कहा- वे इससे बाज नहीं आते। वे यह नहीं पचा पा रहे हैं कि पाकिस्तान में एक बड़ा खेल और ICC टूर्नामेंट आयोजित किया गया है और वे इससे बेहद चिंतित हैं। पहले भी उन्होंने इसके बारे में बहुत सारा प्रचार फैलाने की कोशिश की और विभिन्न बहाने बनाकर ICC टूर्नामेंट को बर्बाद करने की कोशिश की, इसलिए हमें लगता है कि वे इससे बहुत दुखी हैं। तरार ने कहा कि वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम खचाखच भरा होने के साथ, उस दिन के माहौल और भावना का वर्णन करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा- सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं वहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के भी बहुत सारे प्रशंसक थे और मैं वहां बहुत से ब्रिटिश लोगों से मिला। यह पाकिस्तान के लिए एक जीत थी कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इतना बड़ा मैच पाकिस्तानी खेल मैदान में हुआ। कम भीड़ के उनके झूठे प्रचार की खुद ही मौत हो गई। अब जो ये झूठे खतरे की चेतावनियां चलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह से निराधार, झूठे और मनगढ़ंत प्रचार हैं। BCCI खेल को राजनीति से मिलाए बिना नहीं रह सकता। वे अतिवादी, कट्टरपंथी और कट्टर हैं जो अपने जहरीले प्रचार से खेल के मैदानों में भी खेल को राजनीति से मिलाने का प्रयास करते हैं। तरार ने न्यूजीलैंड के एक क्रिकेटर रचिन रविंद्र का फोन चोरी होने की खबरों का एक और उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के प्रयास में इस तरह के प्रचार का सहारा नहीं लिया जा सकता। तरार ने कहा कि पाकिस्तान इस तरह के प्रचार को खारिज करता है और दोहराया कि देश टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में बहुत अच्छा काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। recent visitors 64

पीलीभीत में जाली नोटों का कारोबार करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 2.90 लाख की नकली करंसी

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की बरखेड़ा थाना पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले चार इंटरस्टेट धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 2.90 लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी और इसे बनाने की मशीन बरामद हुई है. पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों आरोपी शाहजहांपुर, बरेली, और बदायूं के रहने वाले हैं. अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर इन्हें पकड़ा गया है पूछताछ में इन्होंने बताया कि यूट्यूब के जरिए इन्होंने नोट बनाना सीखा था. नकली नोट बनाकर यह ग्रामीण क्षेत्रों में भोले भाले लोगों को दे दिया करते थे. पकड़े गए आरोपियों में से 2 लोग शाहजहांपुर जनपद के है जिनके नाम रिजवान व अब्दुल सत्तार है. तो वही खलील अहमद बदायूं का रहने वाला है. चौथा आरोपी फरियाद बरेली का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि रिमांड लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी इन्होंने अभी तक एक करोड़ के नकली नोट छापने की बात कबूली है. पीलीभीत  के अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया  ने बताया कि नकली नोट छापने वाले गैंग का आज भंडाफोड़ हुआ है. सभी पकड़े गए आरोपी जेल जा रहे है,ये लोग अब तक 1 करोड़ रुपये के नकली नोट छाप चुके है.     recent visitors 75

उज्जैन, साँची, भोजपुर, भीमबेटका, खारी विलेज होमस्टे और भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल भी बने आकर्षण का केंद्र

डेलिगेट्स को मिला महाकाल का प्रसाद, वर्चुअल रियलिटी से की ओरछा की सैर GIS के मप्र टूरिज्म बोर्ड के पवेलियन में राज्य की समृद्ध विरासत और निवेश क्षमता का हुआ प्रदर्शन उज्जैन, साँची, भोजपुर, भीमबेटका, खारी विलेज होमस्टे और भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल भी बने आकर्षण का केंद्र समिट में हो रहा मध्यप्रदेश की लोक कलाओं का रंगारंग प्रदर्शन भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल, प्राचीन मंदिर, राजसी किले और लुभावने प्राकृतिक स्थलों को नवीन तकनीक और इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से प्रदर्शित किया जा गया है। यहां डेलिगेट्स ने होलोग्राम के जरिए महांकाल के सजीव दर्शन कराये जा रहे हैं। उन्हें उज्जैन से विशेष रूप से मंगाया गया बाबा महाकाल का प्रसाद भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही साइक्लिंग करते हुए वर्चुअल रियलिटी के ज़रिए ओरछा, खजुराहो और सांची स्तूप के साथ वन्य जीवन का अनुभव कराया जा रहा है।   पवेलियन में वेलनेस टूरिज्म को प्रदर्शित करते हुए साउंड हीलिंग तकनीक का विशेष जोन बनाया गया है। प्रदेश के पारंपरिक हस्तशिल्प बाग प्रिंट का लाइव काउंटर में डेलिगेट्स बाग प्रिंट को करीब से जानने के साथ साड़ी, स्टोल जैसे उत्पाद भी खरीद रहे हैं। जीआईएस के पलो को यादगार बनाने के लिए मोगली सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया हैं। जिसमें डेलीगेट्स जंगल बुक के कैरेक्टर मोगली, बघीरा सहित चीता और बाघ के साथ सेल्फी ले सकते है।   पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा "जीआईएस में आने वाले मेहमानों को म.प्र. के ऐतिसाहिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक स्थलों से अवगत कराने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। वर्चुअल अनुभव से न केवल राज्य की विरासत को व्यापक स्तर पर प्रचार मिलेगा, बल्कि डेलिगेट्स में हमारे पर्यटन स्थलों के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा। पवेलियन में होलोग्राम के जरिये महाकाल के दर्शन और ओरछा की वर्चुअल टूर को सराहा जा रहा है। साथ ही पवेलियन में पधारने वाले निवेशकों और डेलिगेट्स को प्रदेश में पर्यटन परियोजनाओं में निवेश के अवसर और नवीन पर्यटन नीति के प्रावधानों से भी अवगत कराया जा रहा है। डेलिगेट्स के लिए उज्जैन और सांची बने पहली पसंद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए देश-विदेश के प्रतिनिधियों के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन ने विशेष यात्रा टूर प्लान किया है। डेलिगेट्स ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही, सांची के बौद्ध स्तूप, भोजपुर के शिव मंदिर और भीम बेटका की ऐतिहासिक गुफाओं में रुचि व्यक्त की है। साथ ही पर्यटन ग्राम खारी को भी डेलिगेट्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, जहां डेलिगेट्स ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय संस्कृति का अनुभव ले रहे है।   मध्यप्रदेश पर्यटन की शानदार मेहमाननवाजी का ले रहे हैं लुत्फ मध्यप्रदेश पर्यटन GIS में आए मेहमानों को राज्य के ऐतिहासिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक स्थलों से अवगत कराने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग भी कर रहा है। इससे न केवल राज्य की विरासत को व्यापक स्तर पर प्रचार मिल रहा है, बल्कि डेलीगेट्स में हमारे पर्यटन स्थलों के प्रति आकर्षण भी बढ़ा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार और पुरातत्व विभाग के सहयोग से राज्य के सभी पुरातात्विक और एएसआई संरक्षित स्मारकों पर प्रतिनिधियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा सहायता डेस्क और यात्रा सहायकों की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे मेहमानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मध्यप्रदेश की जनजातीय कला और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन प्रदेश की जनजातीय और स्थानीय संस्कृति के साथ जनपदीय संस्कृति को सजीव रूप में प्रस्तुत करने के लिए सांस्कृतिक ग्राम विकसित किया गया है। इसमें प्रदेश की जनजातीय और लोक कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। सांस्कृतिक परिदृश्य की झलक प्रस्तुत करते जनजातीय नृत्य, पारंपरिक वस्त्र, चित्रकारी, मिट्टी और धातु शिल्प के साथ लोक संगीत सभी डेलीगेट को अपनी ओर अनायास ही आकर्षित कर रहे है। विशेष रूप से जनजातीय नृत्य बोंगा, बैगा, सहरिया, कोल और कोरकू जनजातियों के पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं । चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों, बाग प्रिंट, मिट्टी के बर्तन, धातु के आभूषण और लकड़ी के खिलौने मध्यप्रदेश की शिल्प कला का उत्कृष्ट नमूना प्रस्तुत किया जा रहा है। निमाड़ और बुंदेलखंड के लोक गायकों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीत संगीत की प्रस्तुति दी जा रही हैं। recent visitors 56

महाकुंभ के समापन पर तीन बड़े ग्रह त्रिग्रही योग का करेंगे निर्माण

प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब समापन की ओर बढ़ रहा है. 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हुई. इस महाकुंभ में 14 जनवरी मकर संक्रांति, 29 जनवरी मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान किया गया. वहीं 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के दिन शाही स्नान किया गया. अब 26 फरवरी को महाकुंभ में महाशिवरात्रि का अंतिम शाही स्नान किया जाएगा. महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का समापन महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर होने वाले अंतिम शाही स्नान के साथ ही इस 45 दिनों तक चलने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव का समापन हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, महाकुंभ के समापन पर त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है.मतलब त्रिग्रही योग में इस महाकुंभ का समापन होगा. इस त्रिग्रही योग में जो भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएगा उसे अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य फल मिलेगा. महाकुंभ के समापन पर बनेगा त्रिग्रही योग दरअसल, महाकुंभ के अंतिम स्नान यानी महाशिवरात्रि के दिन ज्योतिष शास्त्र के तीन बड़े ग्रह, ग्रहों के राजा भगवान सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध और कर्मफल दाता शनि देव कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे. इससे कुछ राशियों के जातकों को लाभ ही लाभ होगा. आइए जानते हैं कि ये राशियां कौनसी हैं. जिन्हें त्रिग्रही योग के निर्माण से लाभ होगा. मेष राशि महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग मेष राशि के शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान मेष राशि वालों को धन का लाभ हो सकता है. बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे. वृषभ राशि महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है. इस दौरान वृषभ राशि वालों को करियर में उन्नति मिल सकती है. निवेश से लाभ हो सकता है. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. मिथुन राशि महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभ देने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान मिथुन राशि वालों को नाम और ख्याति प्राप्त हो सकती है. कुंभ राशि महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग कुंभ राशि में ही बनेगा. इससे कुंभ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान कारोबारी जातक कोई बड़ी डील कर सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी. recent visitors 54