आईपीएल के साथ-साथ बसीसीआई भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना के लिए टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का बना रही प्लान

नई दिल्ली टीम इंडिया अभी तो दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेल रही है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सीधे इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल मे नजर आएंगे। हालांकि, आईपीएल 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को कई और जिम्मेदारियों को भी निभाना पड़ सकता है। जनवरी के पहले सप्ताह को छोड़ दें तो टीम इंडिया ने व्हाइट बॉल क्रिकेट ही खेली है, लेकिन आईपीएल 2025 के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की तैयारी भी बोर्ड कराना चाहता है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद दो महीने तक आईपीएल में व्हाइट बॉल से क्रिकेट होगी। ऐसे में खिलाड़ियों को लाल गेंद वाली गतिविधियों में भी शामिल होना पड़ सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई आईपीएल सत्र के दौरान खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट, लाल गेंद के प्रारूप से जुड़े रहने के लिए रणनीति पर काम कर रहा है। यह संभावना है कि खिलाड़ियों को कभी-कभार लाल गेंद के अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि इंग्लैंड का दौरा अहम है। बीसीसीआई का लक्ष्य न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से मिली टेस्ट सीरीज हार के सिलसिले को तोड़ना है। आईपीएल 22 मार्च से 25 मई तक चलेगा। इसके करीब 25 दिन बाद से भारतीय टीम को इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। योजना का क्रियान्वयन किस प्रकार किया जाएगा, इसका सटीक विवरण गोपनीय रखा जा रहा है, लेकिन ओवरलैपिंग सिस्टम के संबंध में कुछ प्रारंभिक बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। बीसीसीआई योजनाकारों के सहयोग से भारतीय टीम मैनेजमेंट के प्रमुख लोगों के बीच दुबई में चर्चा हुई, जहां खिलाड़ी वर्तमान में चैंपियंस ट्रॉफी अभियान में व्यस्त हैं। रविवार को दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद निर्णयकर्ताओं के बीच इन मिश्रित गतिविधियों के रोडमैप पर संक्षिप्त चर्चा हुई। 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद अतिरिक्त बैठकें होने की उम्मीद है। आईपीएल दो सप्ताह से भी कम समय बाद शुरू होने वाला है। बीसीसीआई आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने पर फोकस करने देती है, लेकिन इस बार चीजें थोड़ी सी अलग हो सकती हैं। बीसीसीआई के लिए चिंता का कारण यह भी है कि आईपीएल के बाद जितनी सीरीज भारत ने इंग्लैंड में खेली हैं, उनमें से ज्यादातर सीरीजों में हार मिली है। 2011 में भारत ने 4-0 से सीरीज गंवाई, 2014 में 3-1 से मेजबान जीते और 2018 में फिर से टीम इंडिया को 4-1 से हार झेलनी पड़ी। हालांकि, 2021 और 2022 में खेली गई सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। यही कारण है कि बीसीसीआई नई योजना पर विचार कर रही है। recent visitors 63

जौरी जिले के सुंदरबनी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, आतंकियों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

जम्मू जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। इस इलाके से सेना का वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने वाहन पर हमला बोला दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जंगल से ही आतंकियों ने कई राउंड फायरिंग गाड़ी को निशाना बनाकर की। जवाब में सेना के जवानों ने भी ऐक्शन लिया है। पूरे इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह हमला बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब हुआ। पानी टंकी के पास गांव फहल में यह हमला हुआ है। यह गांव सुंदरबनी मल्ला रोड पर स्थित है। आतंकियों ने वाहन पर 4 से 5 राउंड की फायरिंग की, जो एलओसी के नजदीक जंगल में छिपे हुए थे। सेना के प्रवक्ता ने भी घटना की जानकारी दी है, लेकिन अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। फिलहाल आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना चला रही है सर्च अभियान जानकारी के अनुसार, मुश्तबह दहशतगर्दों पेली फाल सुंदरबनी के इलाके में सेना की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ये हमला अखनूर के मलला और राजौरी के सुंदरबनी के पास के इलाके में हुआ है। फ़ायरिंग के बाद संदिग्ध आतंकी फरार हो गए। संभावना है कि आतंकी पास के जंगलों में छिप गए हैं। फायरिंग के बाद इलाके में आने जाने वाली गाड़ियों को रोककर तलाशी की ली जा रही है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास हुई संक्षिप्त गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि जंगल में छिपे हुए आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ राउंड फायरिंग की। यह इलाका आतंकवादियों के लिए पारंपरिक घुसपैठ का रास्ता माना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी फायरिंग की, जबकि आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया। सेना ने इलाके में की घेराबंदी जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 12:45 बजे, आतंकवादियों ने राजौरी सेक्टर के निकट सेना के वाहन पर गोलीबारी की। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी जारी है। जहां पर फायरिंग हुई है वह इलाका पाकिस्तान से सटा हुआ है। आतंकवादियों के दो आकाओं की संपत्तियां कुर्क इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान स्थित दो आतंकवादी आकाओं की लाखों रुपये की संपत्ति मंगलवार को कुपवाड़ा जिले में कुर्क की। पुलिस द्वारा अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद कुर्क की गई संपत्तियों में तीन कनाल और 12 मरला भूमि शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि ये संपत्तियां ताहिर अहमद पीर और मोहम्मद रमजान गनी की हैं, जो कुपवाड़ा के निवासी हैं और फिलहाल पाकिस्तान से बाहर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि 2011 में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इनकी पहचान दो भगोड़ों की संपत्तियों के रूप में की गई थी। recent visitors 34

शाहरुख – गौरी बच्‍चों के साथ किराए के घर में होंगे श‍िफ्ट, खाली करेंगे ‘मन्‍नत’

मुंबई बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख अपने आलीशान बंगले 'मन्‍नत' को खाली करने वाले हैं। खबर है कि वह कुछ महीनों के लिए बांद्रा में ही परिवार के साथ किराए के घर में रहेंगे। बीते दिनों शाहरुख ने जैकी भगनानी और उनकी बहन दीपश‍िखा से पाली हिल में दो लग्‍जरी डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट किराए पर लिया है। यह दोनों अपार्टमेंट 'पूजा कासा' नाम की बिल्‍ड‍िंग में हैं। मुंबई स्‍थ‍ित शाहरुख खान का घर 'मन्नत' की अनुमानित कीमत 200 करोड़ रुपये है। बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्‍टार का यह घर पर्यटकों के बीच भी बेहद पॉपुलर है। शाहरुख खान और उनका परिवार करीब 25 साल से इस मशहूर बंगले में रह रहा है। HT की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बांद्रा बैंडस्टैंड के सामने स्थित 'मन्‍नत' में बड़े स्‍तर पर रेनोवेशन का काम होने वाला है। हेरिटेज प्रॉपर्टी है 'मन्‍नत', रेनोवेशन के लिए कोर्ट से ली है मंजूरी रिपोर्ट में कहा गया है, 'मन्नत में रेनोवेशन का काम इसी साल मई 2025 में शुरू होगा। इसमें बंगले के कुछ हिस्‍सों को बढ़ाया भी जाएगा। शाहरुख खान ने बंगले के एक्‍सटेंशन के लिए कोर्ट से मंजूरी भी ले ली है। किंग खान का यह बंगला 'मन्‍नत' असल में 'ग्रेड III' हेरिटेज प्रॉपर्टी की श्रेणी में आता है। ऐसे में इसकी संरचना में कोई भी बदलाव करने से पहले कोर्ट और नगर निगम (BMC) से मंजूरी लेना जरूरी है। दो महीने से अध‍िक वक्‍त तक चलेगा 'मन्‍नत' में रेनोवेशन रेनोवेशन का यह काम लंबा चल सकता है। इसलिए शाहरुख खान अपनी पत्‍नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटों आर्यन, अबराम के साथ कुछ महीनों के लिए किराए के घर में श‍िफ्ट होंगे। एक अनुमान के मुताबिक, 'मन्‍नत' के रेनोवेशन में कम से कम दो महीने का समय लगेगा। 14 फरवरी को साइन किया किराए का एग्रीमेंट, हर महीने चुकाएंगे 24.15 लाख रुपये बीते दिनों डेटा एनालिटिक फर्म 'जैपकी' ने खबर दी थी कि शाहरुख खान की कंपनी 'रेड चिलीज' ने पाली हिल के 'पूजा कासा' बिल्‍ड‍िंग में दो डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इन दोनों अपार्टमेंट के लिए बीते 14 फरवरी को 'लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट' साइन किया गया। अग्रीमेंट में दोनों अपार्टमेंट का कुल किराया 2.9 करोड़ रुपये प्रति वर्ष यानी 24.15 लाख रुपये प्रति महीना है। ये अपार्टमेंट्स फिल्‍ममेकर और रकुल प्रीत सिंह के पति जैकी भगनानी और उनकी बड़ी बहन दीपशिखा देशमुख के हैं। शाहरुख ने ली है 3 साल की लीज, किराया कुल 8.70 करोड़ रुपये रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि जैकी भगनानी और दीपश‍िखा के साथ शारुख ने 36 महीने के लिए करार किया है। शाहरुख खान ने तीन साल के लिए दोनों लग्‍जरी डुप्‍लेक्‍स लीज पर लिया है और इसके लिए कुल 8.70 करोड़ रुपये का किराया चुकाएंगे। 7वीं और 8वीं मंजिल पर होगा शाहरुख का नया पता अब बताया जा रहा है कि दोनों डुप्‍लेक्‍स यानी कुल चार मंजिल के घर में खान परिवार के रहने से लेकर ऑफिस को भी सेटअप किया जा रहा है। इस बंगले की सुरक्षा भी बढ़ागी जाएगी। शाहरुख ने जो दो डुप्‍लेक्‍स अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं, वो इमारत की सातवीं और आठवीं मंजिल पर हैं। recent visitors 62

प्रयागराज महाकुंभ 2025 मानव इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन, इससे पहले ऐसी सहभागिता का प्रमाण नहीं

महाकुम्भनगर  तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे महाकुंभ मेला ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर 65 करोड़ का आंकड़ा पारकर इतिहास रच दिया। महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर सुबह 8 बजे तक ही लाखों लोगों ने स्नान कर इस महारिकॉर्ड को स्थापित कर इस महाकुम्भ को संख्या के लिहाज से इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। दावा किया जा रहा है कि कुंभ ही नहीं, दुनिया के किसी भी आयोजन में आज तक एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोग नहीं जुटे हैं, जितने 45 दिनों के अंदर प्रयागराज में बनाए गए एक अस्थायी शहर में जुट गए। यह संख्या कई देशों की आबादी से भी कई गुना अधिक है। अब तक 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाई है। कई देशों की आबादी से ज्यादा लोग कर गए स्नान 65 करोड़ श्रद्धालुओं के किसी एक स्थान पर जुटने का इतिहास में और कोई उदाहरण नहीं दिखाई देता। सनातन के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था, दृढ़ निश्चय और विश्वास का ही यह फल है कि संगम तट पर इतना विशाल जनसमूह 45 दिनों में एकत्र हो गया। यदि इस संख्या की दुनिया भर के देशों की आबादी से तुलना की जाए तो कई देशों की आबादी इसमें समा जाएगी। उदाहरण के तौर पर अमेरिका की दोगुनी से ज्यादा, पाकिस्तान की ढाई गुना से अधिक और रूस की चार गुनी से ज्यादा आबादी के बराबर श्रद्धालु यहां अब तक आ चुके हैं। यही नहीं, जापान की 5 गुनी आबादी, यूके की 10 गुनी से ज्यादा आबादी और फ्रांस की 15 गुनी से ज्यादा आबादी ने यहां आकर त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगा ली है। देश की लगभग आधी आबादी ने लगाई डुबकी तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित इस महाकुम्भ में संख्या के लिहाज से भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। यदि देश की कुल जनसंख्या से स्नानार्थियों की तुलना की जाए तो इसके अनुसार भी लगभग 50 प्रतिशत भारत ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा ली है। वहीं अगर सनातन धर्मावलंबियों की बात करें तो देश के 60 प्रतिशत से ज्यादा और दुनिया के करीब 55 प्रतिशत सनातनी श्रद्धालुओं ने पावन स्नान कर लिया है। 45 दिन तक चले इस आयोजन में श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु जुटे हैं। 73 देशों के राजनयिकों के साथ भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक समेत तमाम देशों के अतिथि यहां अमृत स्नान करने पहुंचे। यही नहीं, मां जानकी के मायके नेपाल के 50 लाख से अधिक लोग अब तक त्रिवेणी के पवित्र जल में स्नान कर महाकुम्भ के साक्षी बन चुके हैं। इसके अलावा इटली, फ्रांस, यूके, पुर्तगाल, अमेरिका, इजराइल, ईरान, मॉरीसस समेत दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। सीएम योगी की उम्मीदों के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब उस शिखर के भी पार पहुंच गया है, जिसकी महाकुम्भ से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई थी। सीएम योगी ने अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है, वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा। उन्होंने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या सीएम योगी के अनुमान से भी आगे निकल गई। बीती 11 फरवरी को ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार हो गया, जबकि 22 फरवरी को यह संख्या 60 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गई। महाशिवरात्रि पर 65 करोड़ की संख्या पारकर इसने नया कीर्तिमान बना दिया। recent visitors 55

गाजियाबाद में 5 कांवड़ियों को बेकाबू कार ने रौंदा, 3 कांवड़ियों की मौत, 2 की हालत गंभीर

गाजियाबाद गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे 5 शिवभक्तों को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला। घटना में दो सगे भाइयों सहित 3 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा मंगलवार रात 1 बजे मुरादनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ। तीनों मृतक हरियाणा के फरीदाबाद जिले के रहने वाले हैं। मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर भोजपुर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरीदाबाद के थाना तिगांव के महमूदपुर गांव निवासी राहुल ने भोजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। राहुल का कहना है कि वह अपने चचेरे भाइयों देवेंद्र और हरेंद्र, थाना सेक्टर-75 फरीदाबाद के गांव खेड़ी निवासी अजय, सुनील और उसके भाई सुंदर तथा 15-20 साथियों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गए थे। 25-26 फरवरी की देर रात करीब 1 बजे भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से वापस लौट रहे थे। राहुल का कहना है कि एक बाइक पर उनके भाई देवेंद्र, हरेंद्र तथा अजय जबकि दूसरी बाइक पर सुनील और सुंदर कांवड़ का इंतजार करने के लिए सड़क किनारे रुक गए थे। वह तथा अन्य साथी उनसे कुछ दूर टेंपो में बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टाटा हैरियर गाड़ी कई वाहनों को ओवरटेक करती हुई आई और दोनों बाइक को रौंद डाला। टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल ले जाने पर देवेंद्र, हरेंद्र और अजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सुनील व सुंदर की हालत भी नाजुक बनी हुई है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी है, वह मेरठ आरटीओ विभाग में पंजीकृत है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 31

बाइक सवार लुटेरों के हौसले बुलंद, पैदल जा रहे बुजुर्ग से 90 हजार लूट

कोरबा लुटेरों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका नजारा कोरबा में देखने को मिला. बैंक से पैसा निकालकर पैदल जा रहे बुजुर्ग से मेन रोड पर लुटेरे पैसे लूटकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार, मानिकपुर गायत्री नगर पोखरी पारा निवासी अपिकर केरकेटा एसएस प्लाजा स्थित बैंक आफ बलौदा शाखा से 90 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे थे. इस दौरान दो बाइक सवार पास में पहुंचे और हाथ से रकम झटककर फरार हो गए. बुजुर्ग ने लुटेरों को पकड़ने के लिए एक बाइक सवार का सहारा लिया, लेकिन तब तक लुटेरे बहुत दूर निकल चुके थे. घटना की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया. थाना-चौकी में अलर्ट किया गया, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा. बहरहाल, कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. recent visitors 39

अफगानिस्तान वर्सेस इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा, अफगानिस्तान की ख़राब शुरूआत, सस्ते में गए 3 विकेट

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 का मैच 8 अफगानिस्तान वर्सेस इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। मैच लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। 9 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 37/3 है। हशमतुल्लाह शाहिदी 0 और इब्राहिम जादरान 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर में स्कोर 37/3 अफगानिस्तान ने 9वें ओवर में 3 रन बनाए। मौजूदा रनरेट: 4.11 रन प्रति ओवर बैटर: हशमतुल्लाह शाहिदी 0(1), इब्राहिम जादरान 20 (25) बॉलर: जोफ्रा आर्चर 5-21-3 रहमत शाह कैच आउट जोफ्रा आर्चर की गेंद पर रहमत शाह ने अपना विकेट गंवा दिया है। आदिल रशीद ने कैच लपका और इस तरह से अफगानिस्तान ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। recent visitors 58