Tuesday, July 7, 2026 4:24 pm

इन्दौर में लहंगा लेने जा रही मेडिकल छात्रा अचानक गिरी तो फिर उठी ही नहीं, डॉक्टर भी हैरान!

 इंदौर  किराए (Rents) से कमरा (room) लेकर रहने वाली एक छात्रा (student) की साइलेंट अटैक (silent attack) से मौत हो गई। वह घर ( home) से बाजार जाने के लिए निकली और रास्ते में गश खाकर गिर गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक मूलत: भगवानपुरा खरगोन निवासी 26 वर्षीय सुलभा पुत्री सुनील गुप्ता खंडवा नाका पर किराए के मकान में रहती थी। एक सहेली और दो बहनें भी उसके साथ रहती थी। सुलभा की एक सहेली की शादी हो रही है। रूम से आधा किमी दूर ही बेहोश होकर गिर गई सोमवार को राजवाड़ा जाने के लिए निकली और कमरे से आधा किमी दूर उसे साइलेंट अटैक आ गया। वह बेहोश होकर गिर गई। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पिता सुनील गुप्ता की किराना दुकान है। उनकी पांच बेटियां हैं। सुलभा ने कुछ दिन पूर्व ही नीट की परीक्षा दी थी और वह पास हो गई थी। नींद में मौत ने दी दस्तक… हार्ट अटैक से मौत की शंका में एक और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। 40 वर्षीय रामू पिता सुखचैन निवासी परदेशीपुरा की रात तीन बजे तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह माली था। उसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। कल वह घर आकर सो गया और रात तीन बजे घबराहट हुई और फिर मौत हो गई। बढ़ रहे हैं साइलेंट हार्ट अटैक के मामले     विदिशा में एक शादी समारोह में इंदौर की परिणीता जैन को स्टेज पर डांस करते वक्त साइलेंट हार्ट अटैक आ गया था।     श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे प्रदीप जाट को तोरण मारने के बाद साइलेंट हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।     उज्जैन में एक शादी समारोह के दौरान नागदा निवासी 16 साल के सुनील की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। सहेली की शादी के लिए लहंगा खरीदने जा रही थी मेडिकल स्टूडेंट मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुरा, खरगोन की निवासी सुलभा गुप्ता खंडवा नाका पर किराए के मकान में रहती थी। सोमवार को वह अपनी सहेली की शादी के लिए राजवाड़ा मार्केट में लहंगा लेने निकली थी। लेकिन कमरे से आधा किमी दूर जाते ही वह अचानक गिर पड़ी। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल छात्रा के परिवार में मातम, हाल ही में पास किया था NEET सूत्रों के मुताबिक, सुलभा के पिता सुनील गुप्ता किराने की दुकान चलाते हैं और उनकी पांच बेटियां हैं। सुलभा ने हाल ही में NEET परीक्षा पास की थी और अपने भविष्य के सपने संजो रही थी। लेकिन अचानक आई इस मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। क्या है साइलेंट हार्ट अटैक (Silent heart attack)? क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे मामले?     विशेषज्ञों के अनुसार, साइलेंट हार्ट अटैक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के होता है और पीड़ित को इसका आभास तक नहीं होता।     हाल के दिनों में साईलेंट हॉर्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं!     विदिशा: एक शादी समारोह में स्टेज पर डांस करते वक्त इंदौर की परिणीता जैन को साइलेंट हार्ट अटैक आ गया था।     श्योपुर: दूल्हा प्रदीप जाट को घोड़ी से उतरते ही तोरण मारने के बाद साइलेंट हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।     उज्जैन: नागदा निवासी 16 वर्षीय किशोर की शादी समारोह में साइलेंट हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। कैसे बचें साइलेंट हार्ट अटैक से?     नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं     ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल में रखें     तनाव और अत्यधिक मानसिक दबाव से बचें     फिटनेस और हेल्दी डाइट पर ध्यान दें  Silent heart attack को लेकर सभी रहें सतर्क इंदौर में मेडिकल छात्रा की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना बताती है कि साइलेंट हार्ट अटैक अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं के लिए भी घातक साबित हो रहा है। समय रहते स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।   recent visitors 40

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं बागेश्वर धाम, 251 बेटियों के विवाह समारोह में हुईं शामिल

President Draupadi Murmu reached Bageshwar Dham, attended the marriage ceremony of 251 daughters छतरपुर। बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह समारोह की घड़ी आ गई है। आज महाशिवरात्रि पर्व पर 251 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेंगी और उनको आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं। समूचा बागेश्वर धाम आज जनकपुर जैसा लग रहा है। बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में लोगों को जागरूक किया है, छुआ-छूत और ऊंच-नीच के भेद-भाव को दूर करने की सीख दी है। आज जब हमारा देश वूमन डेवलपमेंट से वूमन लीड डेवलपमेंट की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें। बेटियों के विवाह की खुशियां फैलीचारों तरफ बेटियों के विवाह की खुशियां फैली हैं। बागेश्वर धाम सज धज कर अपने 251 दूल्हों के स्वागत के लिए आतुर है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सभी जमाइयों को घोड़े पर बैठाकर उनकी बरात निकलवाएंगे। महाराज श्री का संकल्प है कि किसी के बीच जाति पांति और ऊंच नीच का भेदभाव न हो। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, महाराष्ट्र के मंत्री सतेन्द्र सिंह राठौर ने आकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। फाइट कराकर ग्रेट खली ने दिया नशा न करने का संदेशअमेरिका की सुख सुविधा त्याग कर ग्रेट खली अपने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। ग्रेट खली का कहना है कि यदि युवा नशा त्यागेंगे और खेलों की ओर आकर्षित होंगे तो न केवल देश का मान बढ़ेगा बल्कि देश खेलों में सशक्त होगा। ग्रेट खली ने बीती रात अपने शागिर्दों से जो खलबली मचाई वह देखने लायक थी। बागेश्वर धाम के लिए यह एक अनोखा प्रदर्शन रहा। महिला पहलवानों में रुचिका,दया कौर, तानिया सहित सभी 6 महिलाए जालंधर पंजाब एकेडमी की स्टूडेंट हैं। वहीं पुरुष वर्ग में जेटी बाबा, माजा,सहित 14 पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। राष्ट्र चेतना के उत्थान में आगे बढ़ें : ऋतंभरा22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के मंगल प्रवचन सुनने का लोगों को अवसर मिला। यहां आए लाखों लोगों को दीदी मां ने संदेश दिया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में हम सब अपना योगदान दें। दीदी मां ने कहा कि जब राष्ट्र का उत्थान होगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है। विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हैं। धाम के कार्यक्रमों को देखकर अभिभूत हूं : विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पावन और पुनीत अवसर है कि हमें भी यहां आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अन्य साथी रामप्रताप सिंह व उनके पुत्र दर्शन करने आए हैं। recent visitors 135

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जोफ्रा आर्चर का कहर, अफगानिस्तान ने एक ही ओवर में गंवाए दो विकेट

लाहौर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम को अपने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए थे। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही है। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 6 रन बनाकर आउट हुए। अटल 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। अफगानिस्तान ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अफगानिस्तान को एक ही ओवर में दो झटके दिए हैं। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में गुरबाज को क्लीन बोल्ड किया और फिर सिद्दिकउल्लाह अटल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत के लिए गुरबाज और इब्राहिम क्रीज पर पहुंच गए हैं। आर्चर पहला ओवर डालेंगे। recent visitors 54

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सुबह से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

रायपुर देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी इस पर्व को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है. प्रदेश के सभी शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही भोलेनाथ के दर्शन करने और उनका अभिषेक करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं. भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया है और मंदिरों में भी सुंदर फूलों से साज-सज्जा की गई है. पूरा प्रदेश आज शिवमय हो गया है. प्रदेश के प्रसिद्ध शिव तीर्थों में आज महाशिवरात्रि का पर्व काफी धूम धाम से मनाए जाने की तैयारी है. विशेष पूजा और जलाभिषेक किया जा रहा है. शाम को गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी. जगह जगह प्रसाद वितरण भी किया जाएगा. राजिम के कुलेश्वरनाथ महादेव राजिम स्थित कुलेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद बाबा का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. यहां आयोजित राजिम कल्प मेले का आज भव्य समापन होगा, जिसमे सीएम साय भी शामिल होंगे. इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे हैं. गरियाबंद के स्वयंभू भूतेश्वरनाथ वहीं गरियाबंद स्थित विशालतम प्राकृतिक स्वयंभू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ में भी लगी भक्तों की भीड़ लगी हुई है. भक्त श्रद्धा का फूल और हाथों में जल लेकर भगवान शिव को अर्पण कर रहे हैं. आपको बता दें, इस स्वयंभू शिवलिंग की ऊंचाई हर साल बढ़ रही है. वर्तमान में इसकी ऊंचाई 84 फिट और गोलाई 290 फिट है. सुबह से ही यहां दूर-दूर से भक्त पहुंच रहे हैं. कवर्धा के भोरमदेव कवर्धा स्थित 11 वीं शताब्दी के प्राचीन भोरमदेव मंदिर में भी भक्ति का अद्भुत दृष्य देखने को मिल रहा है. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दूर दूर से पहुंच कर भगवान शिव का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. सुबह से ही मंदिर प्रांगण और गर्भगृह में हर-हर महादेव की गूंज है. recent visitors 29

13 जीवनरक्षक दवाइयां निकली अमानक, मध्य प्रदेश में इनके उपयोग पर लगाई रोक

13 life saving medicines turned out to be substandard, their use banned in Madhya Pradesh इंदौर। भोपाल की ड्रग टेस्टिंग लैब में 13 जीवनरक्षक दवाइयां अमानक निकली हैं। इस कारण इनके उपयोग पर प्रदेश में रोक लगा दी गई है। इनमें से कुछ दवाइयों के सैंपल ड्रग विभाग ने एमवाय अस्पताल से भी सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत लिए थे। मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम ने जीवनरक्षक दवाएं, सलाइन और सिरिंज अमानक पाए जाने पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को भेजे हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं में हार्मोन बढ़ाने वाली दवाइयों के साथ ही एनेस्थिसिया के इंजेक्शन भी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक डेक्सट्रोस 5 प्रतिशत (बैच नंबर- एमपी230801055), नार्मल सलाइन 0.9 प्रतिशत (बैच नंबर-एमपी22063102), डिस्पोजेबल सिरिंज विथ निडल 2 एमएल (बैच नंबर- आर2203171), केटेमाइन हाइड्रोक्लोराइड 10 एमजी (बैच नंबर- वी22197), माइक्रोनाइज्ड प्रोगेस्ट्रोन 100 एमजी (बैच नंबर यूएचटी22004), सोडियम बिकार्बोनेट इंजेक्शन (बैच नंबर-1322038), नाइट्रोग्लिसरिन इंजेक्शन 25 एमजी (बैच नंबर-एआई22328), एस्प्रिन लो डोज 75 एमजी (बैच नंबर-एपीएसटी1012) आदि पर रोक लगाई है। डॉक्टरों पर एमवायएच में भर्ती मरीज से मारपीट का आरोपअक्सर शिकायत आती रहती हैं कि एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। मंगलवार को ऐसी घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड में भर्ती एक मरीज के साथ डॉक्टरों ने मारपीट की और बिना इलाज के उसे भगा दिया। मरीज 34 वर्षीय दीपक मोरे निवासी परदेशीपुरा की बस इतनी गलती थी कि वह पैर का पट्टा खोलकर शौचालय गया था। मरीज हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉक्टर ने जिस पैर में चोट लगी, उसे ही मोड़ दिया। मारपीट का आरोप विभागाध्यक्ष डॉ. कुंदन कुशवाह की यूनिट में जूनियर डॉक्टरों पर लगाया गया है। मामले में अस्पताल अधीक्षक को मरीज की पत्नी ने लिखित शिकायत की है। recent visitors 139

NEET PG 2024 की फिर बदली कटऑफ, अब इतने कम परसेंटाइल पर भी मिलेगा एडमिशन!

नईदिल्ली मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एक बार फिर से नीट पीजी 2024 के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल में कटौती की है। एमसीसी ने कहा है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार नीट पीजी काउंसेलिंग 2024 के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल को फिर से कम कर दिया गया है। फैसले के मुताबिक क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल को 15 से घटाकर 5 पर्सेंटाइल कर दिया गया है। अब सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग के उम्मीदवार, जो 5 पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, वे नीट पीजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। यह फैसला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एनएमसी) के परामर्श से किया गया। गौरतलब है कि पिछले साल भी सभी श्रेणियों में नीट पीजी क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को घटाकर शून्य कर दिया गया था। 2022 में, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ को 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर 35वें पर्सेंटाइल कर दिया गया। अनारक्षित दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, कट-ऑफ को 45वें पर्सेंटाइल से घटाकर 20वें पर्सेंटाइल कर दिया गया। इस बीच, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों (इन श्रेणियों के दिव्यांग उम्मीदवारों सहित) के छात्रों के लिए कट-ऑफ को 40 पर्सेंटाइल से घटाकर 20 पर्सेंटाइल कर दिया गया। सामान्य/ ईडब्ल्यूएस, यूआर-पीडब्ल्यूडी और एससी/ एसटी/ ओबीसी (एससी/ एसटी/ ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता परसेंटाइल 5वां परसेंटाइल है. हालांकि, NBEMS ने कहा कि 23 अगस्त, 2024 को प्रकाशित नीट-पीजी 2024 रैंक और परसेंटाइल स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस साल की शुरुआत में, MNC ने सभी कैटेगरी के लिए कट-ऑफ को कम कर दिया था. 15 परसेंटाइल और उससे ज्यादा मार्क्स प्राप्त करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के छात्र काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए पात्र हो गए. जनवरी में घोषित नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पात्र होने के लिए रिवाइज्ड कट-ऑफ एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 10 परसेंटाइल और उससे ज्यादा हो गया.  नीट पीजी कट-ऑफ परसेंटाइल अनरिजर्व कैटेगरी के लिए 50वां, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 45वां और रिजर्व कैटेगरी के छात्रों के लिए 40वां था. पिछले साल, नीट पीजी योग्यता परसेंटाइल को सभी कैटेगरी में शून्य तक कम कर दिया गया था. 2022 में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी कट-ऑफ 50वें परसेंटाइल से घटाकर 35वां कर दिया गया था. अनरिजर्व पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ 45वें परसेंटाइल से घटाकर 20वां परसेंटाइल कर दिया गया था और एससी, एसटी और ओबीसी (एससी, एसटी, ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) के छात्रों के लिए, कट-ऑफ 40वें परसेंटाइल से घटाकर 20वां परसेंटाइल कर दिया गया था. बीते सप्ताह एमसीसी ने नीट पीजी स्ट्रे राउंड का रिजल्ट जारी किया गया था। खाली रह गईं 2331 सीटें अलॉट की गई थीं। संभवत: सीटें खाली रहने पर कटऑफ कटौती का यह फैसला लिया गया है। कोई सीट खाली न रह जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए कटऑफ एक बार फिर से घटाई गई है। recent visitors 58

‘बालवीर’ फेम देव जोशी ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर आरती के साथ की शादी

मुंबई 'बालवीर' फेम देव जोशी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 'बालवीर' एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर आरती के साथ शादी रचाई। उन्होंने 25 फरवरी को नेपाल में धूमधाम से शादी रचाई और एक भव्य सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस खुशी के पलों को उन्होंने अपने फैन्स के साथ भी शेयर किया है। देव जोशी नेपाल के दामाद बन गए हैं। देव ने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें इस खूब वेडिंग की कई खूबसूरत झलकियां कैद हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने लाजवाब कैप्शन लिखा है। इस कैप्शन में एक्टर ने लिखा है- अहं त्वदस्मि मदसि त्वम् !मैं तुझसे और तू मुझसे। हल्दी और मेहंदी की भी कई झलकियां दिखाई देव जोशी की शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी चर्चा में है और फैन्स इस कपल को ढेर सारी बधाइयां देते दिख रहे हैं। इससे पहले देव ने हल्दी और मेहंदी की भी कई झलकियां शेयर कर चुके हैं। इन तस्वीरों में दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई है। आरती नेपाल से हैं और अब दोनों को दोनों देशों से फैन्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं। 'बालवीर' के कई सीजन में दिखे देव जोशी देव को 'बालवीर' से काफी फेम मिला था और वो इस शो के कई सीजन में नजर आए। इसके अलावा वो 'महिमा शनिदेव की' में भी नजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में केवल परिवार के और करीबी लोग ही शामिल हुए। फैन्स ने उनके हैप्पी मैरिड लाइफ की दुआएं की हैं। recent visitors 55