Tuesday, July 7, 2026 1:53 pm

सरगुजा में बोलेरो और कंटेनर के बीच टक्कर, 4 लोगों की मौत, 7 लोग गंभीर रूप से घायल

सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बोलेरो और कंटेनर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगी दी। बोलेरो सवार महाशिवरात्रि पर मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाईवे-43 पर मंगरी और बालमपुर के बीच बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ है। हादसे के बाद बोलेरो पलट गई। जिससे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मरने वालों में एक महिला, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। गुस्साए भीड़ ने ट्रक में लगाई आग हादसे के बाद लोग बोलेरो के अंदर ही फंस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया है। जहां इलाज चल रहा है। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है। घटना के बाद गुस्साए भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। जिसे पुलिस कर्मियों ने बुझा लिया है। किलकिला शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे बताया जा रहा है कि, बोलेरो क्रमांक CG 15 ED 7078 में सवार होकर 11 लोग महाशिवरात्रि पर किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।   recent visitors 44

राज्यसभा सदस्य बन सकते हैं अरविंद केजरीवाल, संजीव अरोड़ा छोड़ सकते हैं अपनी सीट

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव में आप की शिकस्त के बाद अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक भविष्य को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. अब सूत्रों से ये खबर आ रही है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए संजीव अरोड़ा राज्‍यसभा की सीट छोड़ सकते हैं. कहा जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल राज्यसभा में संजीव अरोड़ा की जगह ले सकते हैं. इस तरह केजरीवाल का पंजाब से राज्य सभा जाना तय माना जा रहा है. वहीं संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव नहीं जीत पाए. केजरीवाल की हार के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भी करारी हार हुई.  मीडिया के गलियारों में केजरीवाल के सियासी सफर पर अटकलें जारी हैं. इस बीच पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने दावा करते हुए कहा था कि केजरीवाल पंजाब के रास्ते राज्यसभा जा सकते हैं. केजरीवाल को लेकर कई तरह के दावे फिलहाल, इस पर भी अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. खबरें ये भी हैं कि आप अरोड़ा की जगह केजरीवाल को ऊपरी सदन भेजने की योजना पर विचार कर रही है. पहले केजरीवाल के लुधियाना विधानसभा सीट से चुनाव लडने की अटकलें थी. हालांकि आप सांसद मलविदर सिंह कंग ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी और तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल पंजाब के सीएम की कुर्सी भी अपने हाथों में ले सकते हैं. मतलब ये कि वो खुद सीएम बन सकते हैं. इन दावों और बयानों पर CM भगवंत मान ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. ये संभव ही नही है. विपक्ष ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के मुद्दे उठा रहा-आप आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजे जाने की चर्चाओं पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पार्टी के स्तर पर अभी तक इस प्रकार की कोई बात नहीं हुई है. विपक्ष ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के मुद्दे उठा रहा है. विपक्ष के नेता विधानसभा के अंदर कोई मुद्दा उठा नहीं सकते ना ही कुछ बोल सकते हैं इसलिए इस प्रकार के मुद्दे गुमराह करने के लिए उठा रहे हैं. पंजाब सरकार टिकने वाली नहीं- बाजवा दिल्ली में आप की हार के बाद से ही सबकी निगाहें पंजाब सरकार पर टिकी हुई है. भगवंत मान की सरकार को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह सरकार टिकने वाली नहीं है, अगले चार से पांच महीनों में इस सरकार के साथ एकनाथ शिंदे प्रकरण होगा, जब महाराष्ट्र का विमान चंडीगढ़ में उतरेगा. आम आदमी पार्टी (AAP) के 32 विधायक संपर्क में हैं. बाजवा कह रहे हैं बीजेपी नेतृत्व रवनीत बिट्टू के जरिए सीएम मान के संपर्क में है और कई गुप्त बैठकें हो चुकी है. चुनाव लड़ेंगे संजीव अरोड़ा लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है. ये सीट आप विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई है. संजीव अरोड़ा को विधानसभा चुनाव में उतारे जाने के बाद पंजाब में एक राज्यसभा सीट खाली हो जाएगी. संजीव अरोड़ा की जगह खाली होने वाली राज्यसभा सीट से अरविंद केजरीवाल राज्य सभा जा सकते हैं. कौन हैं संजीव अरोड़ा संजीव अरोड़ा पंजाब के बड़े बिजनेसमेन हैं. संजीव अरोड़ा का एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में प्राइमरी बिजनेस है. उनके ऑफिस दूसरे देशों में भी है. संजीव अरोड़ा ने चंडीगढ़ रोड पर हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स को भी विकसित किया है. साल 2018 में उन्होंने फेमेला फैशन लिमिटेड कंपनी लॉन्च की और महिलाओं के कपड़ों के ब्रांड फेमेला की स्टेबलिश किया. इसके बाद साल 2019 में उन्होंने मेटल बिजनेस में भी कदम रखा. संजीव अरोड़ा कई सोशल और कल्चर संस्थाओं से भी जुड़े हैं. वह दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के गवर्निंग बोर्ड में हैं. recent visitors 82

एक्टर अमन वर्मा और वंदना लालवानी की 9 साल पुरानी शादी में आई दरार

मुंबई गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों के बीच अब एक और सिलेब्रिटी कपल के तलाक की खबर आ रही है। खबर है कि अमन वर्मा और वंदना लालवानी भी भी तलाक हो रहा है। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी, पर अब तलाक का फैसला किया है। यह खबर काफी चौंकाने वाली है। 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के करीबी सोर्स ने बताया कि अमन वर्मा और वंदना के बीच पिछले काफी वक्त से इशूज चल रहे हैं। दोनों ने अपने मतभेदों को सुलझाने की काफी कोशिश की, पर कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने फैमिली शुरू करने की भी प्लानिंग की थी, लेकिन आपसी मतभेद इतने गहरे हो गए कि तालमेल बिठाना या पैचअप करना मुश्किल हो गया। वंदना संग तलाक पर बोले अमन वर्मा- वकील के जरिए बताऊंगा सोर्स ने बताया कि वंदना ने ही तलाक की अर्जी देने का फैसला किया। अमन वर्मा और वंदना की पहली मुलाकात साल 2014 में 'हम ने ली है-शपथ' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उन्होंने 2015 में सगाई की और 2016 में शादी के बंधन में बंध गए। 'ईटाइम्स' ने जब अमन वर्मा से संपर्क किया, तो वह बोले, 'मुझे कोई कमेंट नहीं करना है। मुझे जो कुछ भी कहना होगा, वह मेरे वकील के माध्यम से सही समय पर बता दिया जाएगा।' वंदना लालवानी ने भी इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया। शादीशुदा लाइफ को लेकर यह बोले थे अमन वर्मा वहीं, अमन वर्मा ने कुछ साल पहले अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करते हुए 'ईटाइम्स' से कहा था, 'ये वो लड्डू है, जो खाए पछताए, जो ना खाए वो भी पछताए। शादी ने मुझे एक इंसान के तौर पर बदल दिया है। मैं शांत हो गया हूं और किसी भी स्थिति को उस अग्रेशन के साथ नहीं देखता, जैसे पहले देखा करता था। मेरे लिए शादी एक बड़ा कदम था क्योंकि मैं कई सालों तक अकेला रहा। मैंने फैसला किया था कि अगर मैं शादी करूंगा तो तभी करूंगा, जब मुझे सही इंसान मिल जाएगा। अब छह साल हो गए हैं और मुझे कोई शिकायत नहीं है, मैं वंदना के साथ जीवन का आनंद ले रहा हूं।' recent visitors 60

इंडोनेशिया में सुबह-सुबह डोली धरती, 6.1 तीव्रता के साथ कांपी धरती, दहशत में लोग, सुनामी का अलर्ट नहीं!

सुलावेसी इंडोनेशिया में आज बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। यह भूकंप उत्तरी सुलावेसी प्रांत के पास समुद्र में आया और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप सुबह 6:55 बजे (स्थानीय समय) आया। राहत कि बात यह है कि इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की संभावना से इनकार किया है और अब तक किसी बड़े नुकसान या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इंडोनेशिया एक ऐसी जगह पर स्थित है जहां धरती की टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है, जिससे यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। इसी कारण, यह इलाका भूकंपीय दृष्टि से बहुत संवेदनशील माना जाता है। पिछले वर्षों में, इस देश में कई खतरनाक भूकंप आ चुके हैं। जनवरी 2021 में, 6.2 तीव्रता के भूकंप से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और हजारों लोग बेघर हो गए थे। 2018 में, 7.5 तीव्रता के भूकंप और सुनामी ने 2,200 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। वहीं, 2004 में आए 9.1 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में 1,70,000 से अधिक लोग मारे गए थे। इंडोनेशियाई सरकार और राहत एजेंसियां हमेशा सतर्क रहती हैं और किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहती हैं। सुनामी  का खतरा नहीं यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, फिलहाल इस भूकंप से हुए नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.  वहीं USGS  की तरफ से दी जानकारी के अनुसार भूकंप से सुनामी आने का खतरा नहीं है. जो इंडोनेशिया के लिए बड़ी राहत वाली बात है.  इंडोनेशिया में अक्सर आते रहते हैं भूकंप यह पहली बार नहीं है जब इंडोनेशिया में भूकंप आया हो. इंडोनेशिया एक विशाल द्वीपसमूह है, जो प्रशांत महासागर के "फायर रिंग" पर स्थित है. यह क्षेत्र अत्यधिक भूकंपीय गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां टेक्टोनिक प्लेटें नियमित रूप से टकराती रहती हैं, जिससे भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं. भूकंप से बचने के उपाय     शांत रहें और जल्दी से नीचे झुकें: भूकंप के दौरान खुद को शांत रखकर, जमीन पर झुककर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें.     सुरक्षित स्थान पर शरण लें: मजबूत टेबल या डेस्क के नीचे छिपें, ताकि गिरते मलबे से बच सकें.     दरवाजों और खिड़कियों से दूर रहें: इनसे दूर रहें क्योंकि ये आपको चोटिल कर सकते हैं.     अगर बाहर हैं, तो खुले स्थान पर जाएं: इमारतों, पेड़ों और बिजली के तारों से दूर रहें.     आफ्टरशॉक्स से सतर्क रहें: भूकंप के बाद आने वाले आफ्टरशॉक्स से बचने के लिए सतर्क रहें.   recent visitors 66

46 साल बाद महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर संभल मंदिर में लगा भक्तों का ताता, हुआ जलाभिषेक

संभल महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. यूपी के संभल जिले में स्थित कार्तिकेय महादेव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी है. दूर-दूर से लोग दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए यहां आ रहे हैं. ये मंदिर 46 साल से बंद था, जिसे कुछ महीने पहले ही पुलिस-प्रशासन ने खुलवाया था. कार्तिकेय महादेव मंदिर संभल के मुस्लिम बहुल खग्गू सराय इलाके में है. दरअसल, ये मंदिर 1978 से बंद था, तब यहां हिंदू आबादी काफी रहा करती थी. मगर 1978 में हुए दंगे के बाद मंदिर के आसपास रहने वाले हिंदू लोग पलायन कर गए. लेकिन योगी सरकार में प्रशासन की मुस्तैदी के चलते संभल के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में जितने भी मंदिर, कुएं, बावड़ी आदि थे उन्हें फिर से संरक्षित और पुनर्जीवित किया जा रहा है.    इसी बीच खग्गू सराय के इस मंदिर को भी कब्जा मुक्त कराया गया. अब महाशिवरात्रि के मौके पर कार्तिकेय महादेव मंदिर पर जलाभिषेक हो रहा है. लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. बृजघाट से कावड़ लेकर आए कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया. मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर इंस्पेक्टर एवं महिला एसआई सहित पीएसी बल को तैनात किया गया है.  बीते दिन जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा था कि खग्गू सराय के कार्तिकेय महादेव मंदिर, वेरानी शिव मंदिर और सादातबाड़ी शिव मंदिर में बड़ी भीड़ उमड़ने की संभावना है. ऐसे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और गश्त जारी है. बकौल जिला मजिस्ट्रेट- महाशिवरात्रि के दिन और अगली सुबह मेडिकल टीमें मंदिर परिसर में तैनात हैं. इसके अलावा, श्रद्धालुओं की किसी भी समस्या के समाधान के लिए एक सामान्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. मालूम हो कि श्री कार्तिकेय महादेव मंदिर, जिस भस्म शंकर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, को पिछले साल 13 दिसंबर को फिर से खोल दिया गया था. अधिकारियों ने कहा था कि अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान उन्हें यह ढका हुआ ढांचा मिला था. मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति और शिवलिंग था. यह सन 1978 से बंद था. recent visitors 50

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा का हुआ दहेज उत्पीड़न, पति ने फॉर्च्यूनर और एक करोड़ मांगे

चंडीगढ़ हरियाणा की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति भारतीय कबड्‌डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्‌डा की शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई है। बूरा का आरोप है कि हुड्डा ने फॉर्च्यूनर और एक करोड़ मांगे हैं। वहीं, हुड्डा ने स्वीटी और उसके परिवार पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रोहतक और हिसार के पुलिस थाने में शिकायत दी है। खबर है कि बूरा ने कोर्ट में खर्चे और तलाक का केस भी दायर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाल में ही बूरा को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। साल 2020 में हुड्‌डा को अर्जुन अवार्ड मिला था। मारपीट कर घर से निकला हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि हुड्‌डा को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वो नहीं आए। हिसार पुलिस को दी शिकायत में बूरा ने बताया कि उनकी हुड्‌डा से 7 जुलाई 2022 को शादी हुई थी। माता-पिता ने शादी में एक करोड़ से ज्यादा पैसे खर्चे थे। 4 दिन पहले दीपक और उसकी बहन ने फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगी, खेल छुड़वाने का दबाब बनाया। हुड्डा ने 2024 में महम से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें परिवार ने एक करोड़ रुपए लाने को कहा। अक्टूबर 2024 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। उन्होंने कोर्ट में तलाक व खर्चे का केस दायर कर 50 लाख का मुआवजा और डेढ़ लाख रुपए मासिक खर्च मांगा है। दीपक हुड्‌डा ने लगाए पैसे ठगने के आरोप वहीं हुड्‌डा ने रोहतक पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बूरा के माता-पिता ब्याज पर रुपए देने के बहाने उससे पैसे ठगते रहे। वह शादी तोड़ने की धमकी देती थी। उन्होंने कहा कि वह घर तोड़ना चाहती हैं और मैं बसाने के हक में हूं। दीपक के फोटो सोशल मीडिया अकाउंट्स से हटाए बूरा ने दीपक के फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी हटा दिए हैं। दोनों की शादी 7 जुलाई 2022 को शादी हुई थी। 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में बूरा और उनके पति हुड्‌डा ने रोहतक में भाजपा जॉइन की थी। हुड्‌डा ने भाजपा के टिकट पर महम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बूरा भी बरवाला सीट से टिकट मांग रही थीं, लेकिन भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। recent visitors 48

बालों को नेचुरली काला बनाएंगे ये नुस्खे

बालों का सफेद होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। यह समस्या न केवल उम्र बढ़ने के कारण होती है, बल्कि स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी के कारण भी हो सकती है। हालांकि, बाजार में कई केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो बालों को काला करने का दावा करते हैं, लेकिन इनके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। ऐसे में नेचुरल तरीके से बालों को काला करना एक सुरक्षित और असरदार विकल्प है। यहां हम आपको बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के 5 उपाय बताएंंगे। आंवला और नारियल तेल आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों के रंग को काला करने में मदद करता है। नारियल तेल बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाता है। इसके लिए आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर हल्का गर्म करें। इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और फिर हल्के शैम्पू से धो लें। नियमित इस्तेमाल से बालों का सफेद होना कम होगा और वे कालें व स्वस्थ दिखेंगे। मेहंदी और कॉफी पाउडर मेहंदी बालों को नेचुरल रंग देने के लिए जानी जाती है। इसमें कॉफी पाउडर मिलाकर बालों को काला और चमकदार बनाया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी पाउडर में कॉफी पाउडर मिलाएं और इसे पानी के साथ गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 2-3 घंटे बाद धो लें। यह बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है। भृंगराज तेल भृंगराज एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो बालों को काला करने और उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद करती है। भृंगराज तेल को नियमित रूप से बालों की जड़ों में लगाने से सफेद बाल कम होते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह हल्के गर्म पानी से धो लें। काली चाय काली चाय में टैनिन होता है, जो बालों को काला करने में मदद करता है। इसके लिए 2-3 चम्मच काली चाय को पानी में उबालें और ठंडा होने दें। इस पानी से बालों को धोएं या इसे बालों में लगाएं। 1 घंटे बाद बालों को धो लें। यह बालों को काला और चमकदार बनाने का एक आसान तरीका है। तिल के बीज और बादाम तेल तिल के बीज और बादाम तेल का मिश्रण बालों को काला करने के लिए बहुत फायदेमंद है। तिल के बीज को पीसकर बादाम तेल में मिलाएं और इसे बालों की जड़ों में लगाएं। इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और फिर धो लें। यह बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और चमकदार भी बनाता है। recent visitors 73